नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

Breast Cancer Alert : भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक बेहद डरावनी रिपोर्ट सामने आई है। ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) के मामले अब न केवल बढ़ रहे हैं बल्कि यह युवा महिलाओं को भी अपना शिकार बना रहे हैं। हालिया शोध और आईसीएमआर (ICMR) की स्टडी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हमारी बदलती जीवनशैली खासकर नींद की कमी और तनाव इस कैंसर के पीछे के सबसे बड़े कारण बनकर उभरे हैं।

चिंताजनक आंकड़े: अब युवाओं पर भी खतरा

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च के अनुसार भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में सालाना 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। पहले यह बीमारी 50 साल के बाद देखी जाती थी लेकिन अब 35 से 50 साल की महिलाएं इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रही हैं। देर से शादी, बच्चों को स्तनपान (Breastfeeding) न कराना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके मुख्य कारण हैं।

नींद की कमी और कैंसर का संबंध

क्या आप जानते हैं कि कम सोना कैंसर को दावत दे सकता है? स्टडी में सामने आया है कि नींद पूरी न होने से 'मेलाटोनिन' हार्मोन कम बनता है जिससे एस्ट्रोजन का स्तर बिगड़ जाता है। गहरी नींद के दौरान शरीर अपने सेल्स और DNA की मरम्मत करता है। नींद की कमी इस प्रक्रिया को रोक देती है जिससे कैंसर की कोशिकाएं पनपने लगती हैं। लगातार थकान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है।

मोटापा और एस्ट्रोजन का खतरनाक खेल

विशेषज्ञों के अनुसार पेट के आसपास जमा चर्बी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा देती है। शरीर का बढ़ा हुआ वजन सूजन पैदा करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है। मेनोपॉज के बाद शरीर में जमा फैट ही एस्ट्रोजन का मुख्य जरिया बन जाता है। एस्ट्रोजन का अधिक स्तर ब्रेस्ट सेल्स में कैंसर की गांठ बना सकता है।

रोज दर्द की दवा ले रहे हैं? सावधान! धीरे-धीरे खराब हो सकती है किडनी और लिवर

रोज दर्द की दवा ले रहे हैं? सावधान! धीरे-धीरे खराब हो सकती है किडनी और लिवर

 नेशनल डेस्क: दर्द से तुरंत राहत देने वाली पेन किलर दवाएं जैसे NSAIDs (इबुप्रोफेन, डाइक्लोफेनाक, नेप्रोक्सन) और पैरासिटामोल आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं, लेकिन अगर इन्हें लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जाए, तो ये शरीर के सबसे अहम अंग—किडनी और लिवर—को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दवाओं का अत्यधिक या गलत इस्तेमाल धीरे-धीरे अंगों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे क्रॉनिक डैमेज, ऑर्गन फेलियर तक का खतरा बढ़ सकता है।

किडनी पर पेन किलर का असर क्यों खतरनाक है?

NSAIDs शरीर में बनने वाले प्रोस्टाग्लैंडिन्स नामक केमिकल्स को रोक देती हैं। ये केमिकल्स किडनी की रक्त नलिकाओं को खुला रखने में मदद करते हैं। जब यह प्रक्रिया बाधित होती है तो किडनी में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, फिल्ट्रेशन क्षमता घटती है,समय के साथ एक्यूट किडनी इंजरी, एनाल्जेसिक नेफ्रोपैथी या क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) हो सकती है। पैरासिटामोल सामान्य मात्रा में अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन ओवरडोज या लंबे समय तक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादा खतरा किन लोगों में?

बुजुर्ग,हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज ,हार्ट डिजीज वाले,और पहले से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोग।

लिवर पर कैसे असर डालती हैं दर्द की दवाएं?

लिवर का काम दवाओं को मेटाबॉलाइज करना होता है। पैरासिटामोल की अधिक मात्रा लेने पर लिवर में मौजूद ग्लूटाथियोन खत्म हो जाता है, जिससे लिवर सेल्स को सीधा नुकसान पहुंचता है।

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए नए रेट

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए नए रेट

 नई दिल्ली। अक्टूबर की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 2,810 रुपये

नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी इस सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। त्योहारी सीजन से ठीक पहले कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर कारोबारियों की लागत पर पड़ सकता है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार में एलपीजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में ईंधन खर्च बढ़ने से इनके संचालन की लागत भी बढ़ सकती है।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में राहत

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बावजूद घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शहरों के हिसाब से घरेलू सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है-दिल्ली: 942 रुपये, मुंबई: 941.50 रुपये, चेन्नई: 957.50 रुपये, कोलकाता: 968 रुपये। यानी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अक्टूबर की शुरुआत पुराने रेट पर ही हुई है।

पटना में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतों में बिहार की राजधानी पटना सबसे महंगे शहरों में शामिल है। यहां सिलेंडर की कीमत 3,029 रुपये से बढ़कर 3,100.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग शहरों में कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना होगा।

हर महीने की पहली तारीख को बदलते हैं LPG के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद सुबह नए रेट जारी किए जाते हैं। कीमतों में बदलाव का असर खासतौर पर कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर पड़ता है। फिलहाल कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ है, जबकि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। त्योहारों के दौरान बाहर खाने-पीने और कैटरिंग सेवाओं की लागत पर इस बढ़ोतरी का असर देखने को मिल सकता है।

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 1st Octobe Rule Changer:  हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1 अक्टूबर 2026 भी इससे अलग नहीं है। इस बार LPG सिलेंडर, बैंकिंग, FD, ATM से लेकर गाड़ियों की कीमत और LPG सब्सिडी तक कई नियमों और कीमतों में बदलाव की जानकारी सामने आई है। इनका असर सीधे आपके घर के बजट, बैंकिंग खर्च और खरीदारी की लागत पर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 1 अक्टूबर से कौन-कौन से बदलाव हुए हैं और इनमें से किनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।

1. कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2. FD से जुड़े नियमों में बदलाव

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कराने वाले ग्राहकों के लिए भी 1 अक्टूबर से बदलाव हुए हैं। RBI के दिशानिर्देशों के तहत बल्क FD की सीमा और उससे जुड़े ब्याज नियमों में संशोधन किया गया है। इसका असर बड़े डिपॉजिट रखने वाले ग्राहकों और उनके निवेश पोर्टफोलियो पर पड़ सकता है।

3. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान हुए महंगे

फेस्टिव सीजन में टीवी, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों को कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। इनपुट कॉस्ट और कस्टम्स ड्यूटी में बदलाव के कारण कुछ कंपनियां अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ा दी हैं, जो आज से लागू होंगी। हालांकि, कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी कंपनी और प्रोडक्ट के हिसाब से अलग हो सकती है। LG के एयर कंडीशनर की कीमतों में आज से 5-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।

4. टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन महंगे

टाटा मोटर्स ने 1 अक्टूबर 2026 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यानी नया कमर्शियल वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

5. SBI ATM ट्रांजैक्शन पर नया असर

SBI ग्राहकों के लिए ATM से जुड़े शुल्क के नियमों में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित मुफ्त सीमा से ज्यादा ATM से कैश निकालने या गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन करने पर लागू सेवा शुल्क के नियमों में संशोधन किया जा रहा है। इसलिए बार-बार ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने ट्रांजैक्शन की संख्या पर ध्यान देना होगा।

6. LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी

LPG सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन यानी e-KYC को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। जिन ग्राहकों की आधार e-KYC पूरी नहीं होगी, उनकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अपना KYC स्टेटस जांचना जरूरी है।

 

WhatsApp New Faeture : व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

WhatsApp New Faeture : व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

 WhatsApp New Faeture: व्हाट्सऐप लगातार नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है। अब व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर ऐसे फीचर लेन की तयारी में है जिसकी मदद से यूजर्स के लिए अपना स्टेटस शेयर करने का तरीका बदल सकता है। WhatsApp जिस नए फीचर पर काम कर रहा है, इसका नाम स्टेटस लिस्ट है। 

इस फीचर से स्टेटस को केवल लिमिटेड कॉन्टेक्ट्स तक ही पहुंचाने में मदद मिलेगी और ज्यादा प्राइवेसी मिल सकेगी। यूजर्स को अपने स्टेटस शेयरिंग पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और वो अपने स्टेटस को बेहतर तरीके से शेयर भी कर सकेंगे। इसके जरिए अपने कॉन्टेक्ट्स की एक क्लोज लिस्ट बना सकेंगे उन्हीं तक स्टेटस पहुंचेगा जो आपकी क्लोज स्टेटस लिस्ट में होगे। इसकी मदद से आप अपने करीबी दोस्तों की एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे और उन्हीं को अपना स्टेटस शेयर कर सकेंगे।

यूजर्स को मिलेंगे कई ऑप्शंस?

Wabetainfo ने इस फीचर की जानकारी एक्स पर शेयर की है। इसके मुताबिक यूजर्स के पास मल्टीपल लिस्ट बनाने का ऑप्शन होगा और अपनी पसंद के मुताबिक ही स्टेटस शेयर करने का विकल्प होगा। यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग ऑडियंस सेट करने में सफल हो सकेंगे। Wabetainfo के मुताबिक अभी ये फीचर डेवलपमेंट के चरण में है और पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए आ सकता है।

सावधान! दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार? पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका

सावधान! दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार? पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका

 लाइफस्टाइल डेस्क। हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसा मौका आता है जब कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार हमसे आर्थिक मदद मांगता है। किसी की मुसीबत में काम आना इंसानियत है, लेकिन अक्सर यही ‘उधार’ गहरे रिश्तों में दरार की वजह बन जाता है। सर्वे बताते हैं कि 10 में से 9 मामलों में निजी तौर पर दिया गया उधार वापस नहीं मिलता।

अगर आप भी किसी को पैसा देने की सोच रहे हैं, तो इन मनोवैज्ञानिक और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर जान लें, ताकि आपका पैसा डूबे नहीं और रिश्ता भी सलामत रहे।

1. भावनाओं में बहकर तुरंत फैसला न लें

वित्तीय थेरेपिस्ट मैगी बेकर के अनुसार, बड़ा लोन देने से पहले सोचने के लिए समय मांगें। अपने पार्टनर या परिवार से चर्चा करें क्योंकि यह आपके घर के बजट का हिस्सा है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में मानसिक तनाव का कारण बनता है।

2. ‘लोन ऑफिसर’ की तरह स्पष्ट रहें

जब आप किसी को पैसा देते हैं, तो आप सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि एक ‘लोन ऑफिसर’ बन जाते हैं। पैसा देने से पहले ही वापसी की तारीख और किश्तें तय कर लें। भले ही कानूनी स्टाम्प न हो, लेकिन एक कागज पर तारीख और रकम लिखकर दोनों के पास रखें। स्पष्टता होने पर भविष्य में हिचकिचाहट या शर्मिंदगी नहीं होती।

3. उतना ही दें, जितना ‘भूलने’ की हिम्मत हो

फाइनेंशियल साइकोलॉजिस्ट ब्रैड क्लॉन्ट्ज का मानना है कि किसी को उधार देते समय मन में यह मान लें कि शायद यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। उतना ही पैसा उधार दें जिससे न मिलने पर आपकी अपनी आर्थिक स्थिति या मानसिक शांति पर बुरा असर न पड़े।

4. बार-बार की मदद से बचें

अगर कोई व्यक्ति बार-बार घर के किराए या बिल के नाम पर आपसे मदद मांग रहा है, तो समझ जाएं कि यह एक आदत बन चुकी है। ऐसे में ‘ना’ कहना सीखें। शुरू में ही साफ कर दें कि आप हर बार बिल नहीं भर सकते। स्पष्ट बात करने से रिश्ता सुरक्षित रहता है।

5. बैंक का विकल्प सुझाएं

यदि रकम बहुत बड़ी है और आप जोखिम नहीं लेना चाहते, तो उन्हें बैंक से लोन लेने की सलाह देना सबसे बेहतर विकल्प है। बहुत बड़ी रकम के लिए प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट और मामूली ब्याज की बात करना भी बुरा नहीं है, क्योंकि यह उधार लेने वाले को जवाबदेह बनाता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

उधार लेने वाला व्यक्ति अक्सर आपके पैसे लौटाने के बजाय अपने अन्य खर्चों को प्राथमिकता देता है क्योंकि उसे लगता है कि आप ‘अपने’ हैं और आपको जल्दी नहीं होगी। यही सोच आगे चलकर रिश्तों में कड़वाहट पैदा करती है। इसलिए, रिश्ता अपनी जगह और पैसा अपनी जगह।