BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी सफलता: 272 नक्सलियों का सरेंडर, अपराध दर घटी, 2026 का रोडमैप तय

बड़ी सफलता: 272 नक्सलियों का सरेंडर, अपराध दर घटी, 2026 का रोडमैप तय

 दंतेवाड़ा।  नक्सल विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2025 पुलिस के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, जहां कुल 272 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिन पर 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 2024 में 234 नक्सलियों पर महज 90 लाख का इनाम था—यह दर्शाता है कि अब बड़े कैडर भी मुख्यधारा में लौट रहे हैं; आत्मसमर्पित नक्सलियों के बैंक खाते,

कौशल विकास प्रशिक्षण, राशन कार्ड और बस पास जारी कर पुनर्वास किया जा रहा है, वहीं UAPA व अन्य मामलों में 35 नक्सलियों की गिरफ्तारी (17 लाख इनामी) और मुठभेड़ों में 4 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने से सुरक्षा को बड़ा बल मिला; DRG दंतेवाड़ा ने CRPF सहित संयुक्त अभियानों में अहम भूमिका निभाई,

जहां ऑपरेशन ब्लैकफॉरेस्ट समेत कार्रवाइयों में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) के शीर्ष कैडर जैसे बसवराजू और गौतम को न्यूट्रलाइज करने में योगदान रहा—उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जवानों को PMG, केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, छत्तीसगढ़ शौर्य पदक और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिले; सुरक्षा सुदृढ़ होने से गंभीर अपराध ~7%, अन्य अपराध 8.8% और चोरी 14% घटे, कुल 397 अपराधी जेल भेजे गए;

पुलिस प्रशिक्षण से जांच दक्षता बढ़ी और साइबर अपराध पर सख्ती में 13 केसों में 24 आरोपी देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार हुए—2024 की तुलना में 5 गुना अधिक—और सभी के फिंगरप्रिंट NAFIS में दर्ज किए गए; 2026 के लक्ष्य स्पष्ट हैं—मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का पूर्ण उन्मूलन, सड़क हादसों में कमी, साइबर जागरूकता व त्वरित कार्रवाई, और DIAL 112 सेवा का क्रियान्वयन।

विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख के गबन मामले में आबकारी उपनिरीक्षक सहित 5 गिरफ्तार

विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख के गबन मामले में आबकारी उपनिरीक्षक सहित 5 गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंर्तगत विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख 47 हजार 774 रुपये के गबन के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुकान प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अजय शर्मा भी शामिल हैं। जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, सीएमएमसीएल ने 26 नवंबर 2025 को थाना बचेली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 नवंबर को बचेली स्थित विदेशी मदिरा दुकान के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई । ऐसे किया जा रहा था गबन जांच में सामने आया कि अप्रैल 2024 से आरोपी ग्राहक से शराब बिक्री की राशि अपने निजी क्यूआर कोड, फोन-पे, गूगल-पे जैसे डिजिटल माध्यमों से मांगाते रहे। बाद में स्टॉक रजिस्टर में अधिक बिक्री राशि दर्शाकर वास्तविक लेन-देन का बड़ा हिस्सा गबन किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक यादव (30 वर्ष), गीदम, के. चन्द्रशेखर (40 वर्ष), किरंदुल, देवेन्द्र पैकरा (31 वर्ष), गीदम, अजय शर्मा (59 वर्ष), आबकारी उपनिरीक्षक, वृत प्रभारी बचेली व अन्य हैं।, त्वरित कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 और 29 नवंबर को सभी आरोपियों को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड उपरांत 1 दिसंबर 2025 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 4 बैंक पासबुक, नकद 33,500 रुपये, बरामद किए हैं।

बस्तर में लगातार सरेंडर से नक्सल तंत्र ढहा, दंतेवाड़ा में फिर 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

बस्तर में लगातार सरेंडर से नक्सल तंत्र ढहा, दंतेवाड़ा में फिर 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 27 माओवादियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके से जुड़े थे।

सरकार की पुनर्वास नीति ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। हाल ही में कुख्यात माओवादी चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद यह नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित इनाम

8 लाख रुपये इनामी (4):

कुमली उर्फ अनिता मंडावी (कंपनी 06),

गीता उर्फ लक्ष्मी मड़काम (कंपनी 10),

रंजन उर्फ सोमा मंडावी (कंपनी 06),

भीमा उर्फ जहाज कलमू (कंपनी 02)

5 लाख रुपये इनामी (1):

क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम, आमदई एरिया कमेटी

2 लाख रुपये इनामी (7):

मुन्नी कर्मा, लक्ष्मी अटामी, कृष्णा पदामी, मंगली हेमला, दशरू डोडी, नंदू मंडावी, विज्जा मिच्चा

1 लाख रुपये इनामी (13):

हिड़मे कुहड़ाम, रोशनी सोड़ी, राजू लेकाम, जनकू वेको, बुधराम माड़वी, सुखमति ताती, सुकलू कड़ियाम, टाकलू कश्यप, बामन मंडावी, अर्जुन कुंजाम, सोमारी परसा, विजय ओयाम, फुलमती वेको

50 हजार रुपये इनामी (2):

नितेष उर्फ बदरू, सुखराम कुहड़ाम

इनाम रहित (10):

मारा राम लेकाम, हेमला बुगुर, बबलु ओयाम, मंगडू लेकाम, बामन उर्फ साई कुंजाम, मल्ला बारसे, पांडू ताती, नंदा मड़काम, देवे मड़काम, लिंगा कुंजाम

ये सभी कई नक्सली गतिविधियों, मुठभेड़ों, हमलों, रोड काटने और प्रचार कार्यों में शामिल रहे थे। इनमें 2024 की गोबेल-थुलथुली मुठभेड़, 2019 में पुलिस पर फायरिंग की घटना और 2020 की मिनपा मुठभेड़ जैसी घटनाएँ शामिल हैं, जिसमें 26 जवान शहीद हुए थे।

पुनर्वास में मिलेगा लाभ

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि ‘पूना मारगेम’ बस्तर में शांति और विकास की बड़ी पहल बनकर उभर रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सरेंडर

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश चौधरी, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और CRPF की कई बटालियनों के कमांडेंट मौजूद रहे। इस अभियान को सफल बनाने में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, CRPF की कई कंपनियों और आरएफटी जगदलपुर का अहम योगदान रहा।

पुलिस की अपील

दंतेवाड़ा पुलिस ने एक बार फिर माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस का कहना है कि ‘पूना मारगेम’ सभी को सम्मान के साथ लौटने का मौका देता है।

CG –  4 तहसीलदार, 2 सीएमओ को नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

CG –  4 तहसीलदार, 2 सीएमओ को नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विशेष गहन पनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिन अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया हैं, उनमें 4 तहसीलदार और 2 सीएमओ शामिल हैं। काम अपेक्षाकृत कम होने से कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्ट कहा कि संबंधित अधिकारी गणना पत्रकों के डिजिटाइज्ड कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य जिले में प्रगतिशील है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गणना पत्रक का डिजिटाइज्ड (डिजिटल रूपांतरण) कार्य समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती है। विगत 24 नवंबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की प्रगति अत्यंत कम पाई गई।

इसके तहत कटेकल्याण तहसीलदार का प्रतिशत 43.67, दंतेवाड़ा 48.24, बड़े बचेली 44.41, कुआकोंडा 43.13 तथा नगर पंचायत गीदम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रतिशत 49.62 और दंतेवाड़ा का 44.85 दर्ज किया गया। यह आंकड़े अपेक्षाकृत कम होने से कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्ट कहा कि संबंधित अधिकारी गणना पत्रकों के डिजिटाइज्ड कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जो निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने उपरोक्त अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्य समय पर पूर्ण नहीं होता, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश

BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश

दंतेवाड़ा।  जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। 231BN बटालियन में तैनात CRPF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। यह पूरी घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता जवान का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

नक्सलियों के मनसूबे पर फिरा पानी, सुरक्षा बलों ने 5 किलो प्रेशर IED बम किया बरामद

नक्सलियों के मनसूबे पर फिरा पानी, सुरक्षा बलों ने 5 किलो प्रेशर IED बम किया बरामद

दंतेवाड़ा।  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलो के प्रेशर IED कुकर बम को सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। यह बम मालेवाही थाना अंतर्गत सातधार-मालेवाही मार्ग पर सड़क के किनारे जमीन में दबाकर रखा गया था।

सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन, मालेवाही थाना और बारसूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सतर्कता से सर्च ऑपरेशन चलाकर बम को सुरक्षित निकाला और उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों की तत्परता से एक संभावित बड़ी जनहानि टल गई।

 इस सफल कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और नक्सलियों की मंशा नाकाम हुई है। यह कार्रवाई पिछले महीनों में लगातार खुफिया जानकारी और ऑपरेशन्स का नतीजा थी। बीते माह भी इसी इलाके में सर्चिंग के दौरान IED विस्फोट में CRPF के दो जवान घायल हुए थे।

CG Breaking : जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

CG Breaking : जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

 जगदलपुर।  : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में अमलीपदर और बलौदा बाजार में सर्वाधिक 10 सेमी बारिश हुई, जबकि मंदिर हसौद और मैनपुर में 9 सेमी वर्षा दर्ज की गई. बिल्हा, खरोरा और पलारी में 8 सेमी, वहीं बागबाहरा, सुहेला, महासमुंद, गरियाबंद और आरंग में 7 सेमी बारिश हुई. धनोरा, नेरहरपुर और माना-रायपुर एयरपोर्ट में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. पेंड्रा रोड, करपावंड, बेलरगांव, पथरिया, पिथौरा, केशकाल, राजिम, भाटापारा, माकड़ी, बकावंड, कोमाखान, नगरी और देवभोग में 5 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा सरोना, बड़ेराजपुर, लाभांडीह, सुकमा, कुरुद, बसना, गोबरा नवापारा, कांकेर, तिल्दा, पाटन, लवन, धरशिवा, गिधौरी टुंड्रा, रायपुर और तखतपुर में 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कई अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई.पिंटू दूबे, बिलासपुर। Bilaspur News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर वो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे न धर्म बचता है, न समाज। अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात ऐसा कुछ हुआ, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक अशरफ खान ने मंदिर … 

 
 
CG – नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : बेटे के बाद पिता की कर दी निर्मम हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

CG – नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : बेटे के बाद पिता की कर दी निर्मम हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव की है। मृतक की पहचान ग्राम निलावाया के रहने वाले बंडी कोर्राम के रूप में हुई है। धारदार हथियार से वार कर बंडी कोर्राम की जान लेली। जानकारी के मुताबिक़, देर रात नक्सलियों का समूह गाँव पहुंचा था। उन्होंने बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाया।

चार साल पहले ली थी मृतक के बेटे की जान

उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण की हत्या से गाँव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ, घटना को लेकर पूछताछ करने पर पता चला करीब चार साल पहले नक्सलियों ने बंडी कोर्राम के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी। फ़िलहाल अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल मामले की जांच में जुट गयी है। नक्सलियों पर नजर रखा जा रहा है।

CG – हैवानियत की हदें पार : भाभी के साथ घिनौनी हरकत, गमछे से दबाया गला, नहीं हुई मौत तो गुप्तांग में डाली ठोस चीज, फिर जो हुआ….

CG – हैवानियत की हदें पार : भाभी के साथ घिनौनी हरकत, गमछे से दबाया गला, नहीं हुई मौत तो गुप्तांग में डाली ठोस चीज, फिर जो हुआ….

 दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पर उसके ही देवर और उसकी पत्नी ने मिलकर न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उसकी अस्मिता को तार-तार करने की भी कोशिश की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह दिल दहला देने वाली साजिश बेनकाब हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह वारदात तब हुई जब महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला कर उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया और उसके गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना किरंदुल में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस का संदेह महिला के देवर लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम पर गया, क्योंकि दोनों अपने बयानों में लगातार विरोधाभास दिखा रहे थे। जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि पीड़िता के पति की मौत के बाद वह अलग रह रही थी और अपनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने का मन बना चुकी थी। इसी कारण आरोपी और उसके बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते लखमा ने अपनी पत्नी कुमे के साथ मिलकर यह घिनौनी वारदात रची। दोनों ने मिलकर पहले पीड़िता का गला गमछे से दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब वह नहीं मरी तो उसकी अस्मिता को चोट पहुंचाने के इरादे से उसके गुप्तांग में पेस्ट डाल दिया। इसके बाद महिला को मृत समझकर दोनों वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनकी पूरी करतूत उजागर हो गई

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि महिला और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील और सजग है। ऐसे मामलों में आरोपी चाहे कोई भी हो, उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

CG – बर्बरता की सारी हदें बार : दरिंदे ने युवती से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, प्राइवेट पार्ट पर मारी शराब की बोतल, फिर जो हुआ…..

CG – बर्बरता की सारी हदें बार : दरिंदे ने युवती से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, प्राइवेट पार्ट पर मारी शराब की बोतल, फिर जो हुआ…..

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बाजार के लिए घर से निकली युवती के साथ बर्बरता की सारी हदें बार कर दी गईं। एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल से हमला कर डाला। जिससे उसकी मौत हो गई।

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या

मामला कुआकोंडा थाना के पालनार गांव का है। 45 वर्षीय युवती(अविवाहित) साप्ताहिक बाजार के लिए पालनार में बाजार गई हुई थी। शाम करीब 4 बजे उसने बाजार में ही शराब पी और वहीँ ईमली पेड़ के पास बैठी रही। युवती बाजार तो गयी लेकिन घर नहीं लौटी। इस बीच युवक भीमा राम मरकाम वहां पहुंचा। अँधेरे और युवती के नशे में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब युवती चीखी तो उसके प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। युवती रातभर नग्न हालत में वहीँ पड़ी रही।

नग्न हालत में मिली लाश

जब गांव की ग्रामीण महिलाएं बाजार की साफ सफाई कर रही थी तब उन्हें मृतिका का शव बाजार के ईमली पेड़ के पास बिना कपडों के मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच के लिए विशेष दल गठित की गयी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए। लोगों से पूछताछ की गयी। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान गांव के ही रहने वाले युवक भीमा राव के रूप में हुई। आरोपी को गिरफतार किया गया। पूछताछ करने पर उसके अपना गुनाह काबुल किया। उसे न्यायिक रिमाण्ड में कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

8वीं पास के लिए शानदार मौका; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

8वीं पास के लिए शानदार मौका; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

 दंतेवाड़ा।  एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम से प्राप्त जानकारी अनुसार  महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, डी.के.एस. भवन रायपुर के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत हिरानार के सरपंच पारा, तथा ग्राम मड़से के स्कूल पारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका रिक्त पद पर नियमानुसार पूर्ति किया जाना हैं।

11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से दिनांक 28 जुलाई से 11 अगस्त 2025 संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में बंद लिफाफा, डाक या स्वयं के द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। शैक्षणिक अर्हतानुसार सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 44 वर्ष का होना निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम व महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

 BREAKING : दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख की ईनामी चंद्रना भी शामिल

BREAKING : दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख की ईनामी चंद्रना भी शामिल

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है। आपको बता दें इस अभियान के तहत अब तक 1005 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है।

 
NMDC कर्मचारी से डिजिटल अरेस्ट के बहाने 28 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रची साजिश…

NMDC कर्मचारी से डिजिटल अरेस्ट के बहाने 28 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रची साजिश…

 दंतेवाड़ा: NMDC employee was digitally arrested , दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एनएमडीसी कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने ख़ुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित के खाते से अवैध लेन देन होने की बात कह कर डराया । आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 28 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए ।

ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है । शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक डिटेल्स जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है ।

CG : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत

CG : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत

 दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित एक सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में एक नवजात को जन्म दिया और उसे शौचालय के कमोड में फेंक दिया। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती

जानकारी के मुताबिक, छात्रा को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद काटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उसकी हालत संदिग्ध लगी। इसी दौरान बाथरूम से नवजात के शव की सूचना मिली। जब जांच की गई तो शौचालय के कमोड में बच्चा मृत अवस्था में मिला

मेडिकल जांच और पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। छात्रा को निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला यौन शोषण का है या आपसी संबंधों का परिणाम है।

छात्रावास प्रबंधन पर उठे सवाल

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रा जिला मुख्यालय के सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अब सवाल उठ रहा है कि छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी हॉस्टल या स्कूल प्रशासन को क्यों नहीं लगी। मामले में प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

पुलिस और बाल संरक्षण इकाइयों ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Surrender : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Surrender : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में जवानों के आक्रमक एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर साफ नजर आ रहा है. नक्सली अब घुटने टेकने को मजबूर हो चुके हैं. दंतेवाड़ा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इनमें से 2 पर कुल 1 लाख का इनाम घोषित था.

समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लेते हुए लोन वर्रा टू के तहत नकस्ल दन्तेवाड़ा डिप्टी आईजी, एसपी गौरव राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार से स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि जैसे अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार का इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम  (50 हजार का इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम,  पण्डरू राम पोड़ियाम शामिल है. 1 बोदली आरपीसी, 1 उतला आरपीसी, 2 पोमरा आरपीसी, 1 बेचापाल आरपीसी, 1 डुंगा आरपीसी और 1 नक्सली पल्लेवाया आरपीसी में सक्रिय थे. आत्मसमर्पित सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार का इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार का इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पण्डरू राम पोड़ियाम शामिल हैं. ये नक्सली अलग-अलग आरपीसी क्षेत्रों में सक्रिय थे, 1 बोदली आरपीसी, 1 उतला आरपीसी, 2 पोमरा आरपीसी, 1 बेचापाल आरपीसी, 1 डुंगा आरपीसी और 1 नक्सली पल्लेवाया आरपीसी. आत्मसमर्पित सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्रों में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट लगाने जैसी गतिविधियों में सक्रिय थे.

खौफनाक मंजर : 3 साल की बच्ची से की हैवानियत की हदें पार, हालत ऐसी कि इलाज करने वाली डॉक्टर का भी कांप गया कलेजा…..

खौफनाक मंजर : 3 साल की बच्ची से की हैवानियत की हदें पार, हालत ऐसी कि इलाज करने वाली डॉक्टर का भी कांप गया कलेजा…..

 दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 साल की बच्ची से रेप किया गया है। बच्ची की हालत ऐसी थी कि डॉक्टर्स का भी कलेजा कांप गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 14 साल के नाबालिग को पकड़कर सुधारगृह भेज दिया है। पूरा मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है।

बच्ची का इलाज करने वाली जिला अस्पताल की डॉक्टर प्रियंका सक्सेना ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देख मेरा कलेजा कांप गया। उसे देखकर मुझे रोना आ गया। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि 2 दिन तक हमने उसे अपनी निगरानी में रखा। ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।

दरअसल बच्ची के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसका 14 साल का भांजा आया हुआ था। लड़के का बच्ची के घर में लगातार आना-जाना भी था। बच्ची के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने बच्ची की देखभाल करने के लिए अपने पड़ोसियों से कहा था। इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग के घर में घुस गया और बच्ची से रेप कर दिया।

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी। बच्ची की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद फौरन इस मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी गई। बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इस गांव पहुंचे सीएम साय, इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इस गांव पहुंचे सीएम साय, इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। यह गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां बदलाव की बयार चल रही है।

मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

सीएम ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी बांटी। इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति देखी।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे।

CG : तेज आंधी-तूफान से गई आठ माह के नवजात बच्चे की जान, राहत कार्य जारी

CG : तेज आंधी-तूफान से गई आठ माह के नवजात बच्चे की जान, राहत कार्य जारी

 दंतेवाड़ा : जिले में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से कई घरों की छतें उड़ गईं है। बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मरों पर पेड़ भी गिर गए है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत मोखपाल में एक आठ माह की नवजात बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे को झूले में सुलाकर मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थी, तभी तेज आंधी-तूफान से पूरा घर हिल उठा और छत उड़ गई। झूले में सो रही नवजात को तूफान ने छत सहित उड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने और मुआवजा प्रकरण बनाकर पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान कराने के निर्देश दिए। प्राकृतिक आपदाओं की इस मारक त्रासदी ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है।

 
CG – दर्दनाक सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, दर्जनों लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार….

CG – दर्दनाक सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, दर्जनों लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार….

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई, जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे। वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया।

CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटूअभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटूअभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 दन्तेवाड़ा। जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके कुल 1 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमाण्डेन्ट (आसूचना शाखा) विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से एक के बाद एक सकारात्मक संकेत सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव रॉय के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में कई नक्सली कई वर्षों से संगठन से जुड़े थे और विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। सबसे खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने वालों में तीन नक्सलियों पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनका नाम सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधा प्रदान की जाएगी। SP गौरव रॉय ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा बलों और प्रशासन की संयुक्त रणनीति का परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने भी स्वीकार किया कि वे हिंसा और भटकाव से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य का आश्वासन दिया है।

इधर नारायणपुर में भी 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, सभी नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम था। जो कि कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

 
बस्तर सांसद महेश कश्यप व विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना

बस्तर सांसद महेश कश्यप व विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना

 दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटाली एवं समेली के 44 ग्रामीण संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए, जिस पिकअप वाहन में ग्रामीण सवार थे, वह वाहन पालनार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसकी जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायकचैतराम अटामी ने तत्काल प्रशासन को निर्देशित किया एवं लगातार संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस, एम्बुलेंस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल घटनास्थल पर दिशा निर्देश देते हुए भेजा गया एवं उन्हें प्रशासन की मदद से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिनका उपचार जारी है।
बस्तर पंडुम कार्यक्रम के समापन के पश्चात बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंचकर घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देश दिया। घायल 44 ग्रामीणों में से 32 का उपचार जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हो रहा है एवं गंभीर रूप से घायल 12 ग्रामीणों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है जो खतरे से बहार है। विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों के परिजनों से भी बातचीत की एवं यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी दंतेवाड़ा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर पहुंच घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, जनपद अध्यक्ष कुआकोंडा सुकालू मुड़ामि, राजेश बोरबन, नारायण, गौतम भाटी, शंभु वट्टी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 CG : 45 लाख की ईनामी रेणुका उर्फ़ दमयंती हुई ढेर, वकालत की पढ़ाई करने वाली इस हार्डकोर नक्सली ने मचा रखा था आतंक

CG : 45 लाख की ईनामी रेणुका उर्फ़ दमयंती हुई ढेर, वकालत की पढ़ाई करने वाली इस हार्डकोर नक्सली ने मचा रखा था आतंक

 दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स ने 45 लाख रूपये ईनामी (छ0ग0 शासन द्वारा 25 लाख एवं तेलंगाना शासन द्वारा 20 लाख ईनाम) सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज, सम्पादक प्रभात पत्रिका (डीकेएसजेडसीएम) गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती किया ढेर।दन्तेवाड़ा तथा बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में हुई मुठभेड़।

1 नग इंसास रायफल सहित विस्फोटक सामग्री, लैपटॉप, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद। उक्त पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 25 लाख का ईनाम तथा तेलंगाना शासन द्वारा 20 लाख का ईनाम घोषित है। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत थाना गीदम के ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, नक्सल कैडरो की उपस्थिति की आसूचना के आधार पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में निकली थी दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स की टीम।उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो लगभग 2 घण्टे तक लगातार चलती रही।फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 1 महिला माओवादी का शव बरामद हुआ।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया उक्त घटना में मारी गई महिला नक्सली का विवरण:-

 

गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती,सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज, सम्पादक प्रभात पत्रिका, (डीकेएसजेडसीएम)एलएलबी

निवासी:- ग्राम कड़वेन्डी, देवरपल्ली, जिला वारंगल, तेलंगाना उक्त महिला माओवादी वर्ष 1996 में नक्सल संगठन में भर्ती होकर आंध्र प्रदेश र्में SZCM कृष्ण अन्ना के साथ काम की। वर्ष 2003 में DVCM के पद पर पदोन्नति किया गया। वर्ष 2006 में दक्षिण बस्तर मे CCM दुला दादा उर्फ आनन्द के साथ काम की। वर्ष 2013 में माड़ क्षेत्र में आकर्र SZCM रमन्ना के साथ काम की। रमन्ना की कोरोना से मृत्यु हो जाने के बाद वर्ष 2020 में DKSZCM बनाकर सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (CRB) का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया गया। नक्सल संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और विभिन्न पत्रिका जैसे प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च, पोडियारो पोल्लो, झंकार, संघर्षरत महिला, पितुरी, मिडंगुर, भूमकाल संदेश का मुद्रण और प्रकाशन का कार्य किया करती थी।

भाई SZCM जी वी के प्रसाद उर्फ सुखदेव उर्फ गुड़सा उसेंडी ने वर्ष 2014 में तेलंगाना में सरेंडर किया।वर्ष 2005 में सेन्ट्रल कमेटी मेंबर (CCM) शंकामुरी अप्पाराव उर्फ रवि के साथ शादी हुआ था, जो 2010 के नलमल्ला मुठभेड़ (आंध्र प्रदेश) में मारा गया । बरामद हथियार/सामाग्री:- इंसास राइफल, मैगजीन, गोला बारूद, लैपटॉप, नक्सली साहित्य तथा दैनिक उपयोगी सामग्री।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/ Bastar Fighters/ CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF एवं अन्य समस्त सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 92 दिनों में कुल 119 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये।

दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

 दंतेवाड़ा : चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दंतेवाड़ा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहले दिन मंदिर में विधिवत रूप से कलश स्थापना और देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते हुए 6 हजार ज्योत प्रज्वलित किए गए हैं।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस बार VIP दर्शन की भी सुविधा दी गई है, जिससे भक्त आसानी से मां के दर्शन कर सकें। दंतेवाड़ा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भक्तों का कहना है कि उनकी देवी के प्रति अटूट श्रद्धा है, और वे हर साल चैत्र नवरात्र में माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग से भी हुआ ज्योत कलश का आयोजन

नवरात्र शुरू होने से पहले मां दंतेश्वरी मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इस बार 6 हजार ज्योत कलश जलाने का निर्णय लिया गया। पहले दिन भक्तों ने घी और तेल के ज्योत जलाए।
– घी ज्योत के लिए 2100 रुपए और
– तेल ज्योत के लिए 1100 रुपए की रसीद कटवाई गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट mandanteshwari.in पर जाकर ज्योत कलश के लिए बुकिंग करवाई। चैत्र नवरात्र की इस शुभ बेला पर दंतेवाड़ा में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और मां दंतेश्वरी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

9 RPC मिलिशिया सदस्य समेत 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

9 RPC मिलिशिया सदस्य समेत 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की पहल के चलते नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है। दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 RPC मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता और पुनर्वास की अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

+ Load More