BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – 52 साल के दरिंदे ने की हैवानियत की हदे पार, घर में घुसकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ…

CG – 52 साल के दरिंदे ने की हैवानियत की हदे पार, घर में घुसकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ…

 कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने वाले 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने न सिर्फ लड़की के साथ हैवानियत की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।हाने घर में घुसकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया था और घटना को अंजाम देकर वो फरार हो गया था। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र की है।

जिले की पखांजूर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 52 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया उसे जानकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, यशवंत नगर गांव में रहनी वाली नाबालिग ने 17 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह सुबह 10 से 11 बजे के आसपास घर में अकेली थी, तभी पीवी 59 गांव में रहने वाला आरोपी विकास बाईन (52) उसके घर पहुंचा और पानी मांगा। नाबालिग जैसे ही पानी लेकर बाहर आई वैसी ही आरोपी उसे खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को ये बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के बाद जब नाबालिग के परिजन घर पहुंचे, तो उसने इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास बाईन (52) को 26 जनवरी को यशवंत नगर गांव में घेराबंदी कर दबोच लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ब्रेकिंग : फिर खून से सनी NH – 30, स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत,12 घायल…

ब्रेकिंग : फिर खून से सनी NH – 30, स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत,12 घायल…

 कांकेर। नेशनल हाइवे-30 पर स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में कई लोग सवार थे, जो टक्कर के बाद गाड़ियों में फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

CG : दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

CG : दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

 कांकेर। जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

BREAKING : नई पदस्थापना पर न आने वाले 38 शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

BREAKING : नई पदस्थापना पर न आने वाले 38 शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 कांकेर। युक्तियुक्तकरण के तहत नई पदस्थापना पर न आने वाले अतिशेष शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। जिले में 38 शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। शिक्षकों ने अपने नए पदस्थापन पर ज्वाइनिंग नहीं की, जिससे शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया।

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, अतिशेष घोषित होने के बावजूद कई शिक्षकों ने निर्धारित नई पदस्थापना पर रिपोर्ट नहीं किया। इसके कारण विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित आदेश सभी जिलाधिकारी और प्राचार्यों को भेज दिए हैं। इस निर्णय से जिले में शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

CG : मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG : मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 कांकेर - कांकेर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नरहरपुर थाने के मर्रामपानी में घर वालों ने मिलकर नशेड़ी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट करता था।

परिजनों ने बताया कि, मृतक शराब के नशे में परिवार वालों से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या करने का साजिश रची और जब घटना के दिन भी मृतक ने शराब पीकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की, तब परिजनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें उसकी मां, पत्नी और बच्चों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
Breaking : 4 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, मदनवाड़ा घटना में थे शामिल

Breaking : 4 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, मदनवाड़ा घटना में थे शामिल

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो पुरुष और दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी मदनवाड़ा घटना में शामिल रहे थे। जिस नक्सल हमले में एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। सरेंडर करने वाले नक्सली कांकेर सहित आस पास के अन्य इलाकों में सक्रिय थे।आत्मसमर्पण नक्सलियों को एसपी आई कल्याण एलिसेला ने 50-50 हजार की सहायता राशि भी सौंपी।

CG  : SIR की वजह से माता – पिता से मिली बेटी, 13 साल बाद घर लौटी खुशियां

CG : SIR की वजह से माता – पिता से मिली बेटी, 13 साल बाद घर लौटी खुशियां

 केशकाल।  छत्तीसगढ़ में इन दिनों SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर के प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से नई-नई कहानियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रोचक कहानी केशकाल से सामने आई है। जहां वर्ष 2012 में एक नाबालिग बच्ची पारिवारिक परेशानियों के चलते तनाव में आकर घर छोड़कर रायपुर चली गई थी। घर वालों ने वर्षों तक पता तलाश करने के बाद उसके मिलने की पूरी उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन अब जो SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी तो उनकी बेटी सुनीता यादव लगभग 13 साल बाद वापस अपने घर लौटी है।

वर्ष 2012 में घर छोड़कर रायपुर में दादी के साथ थी

इस बारे में सुनीता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पिताजी के द्वारा आए दिन शराब पीने और मारपीट करने से परेशान होकर मैं वर्ष 2012 में घर छोड़कर चली गई थी। मैं रायपुर में ही एक दादी अम्मा के घर में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। उन्होंने कहा था कि जब तू बालिग हो जाएगी तब मैं तेरी शादी भी करवाऊंगी। लेकिन 2019 में उनका देहांत हो गया। इस दौरान कई बार मुझे लौट कर वापस घर आने का मन तो किया लेकिन पिताजी के डर के कारण वापस घर लौटने की हिम्मत नहीं हुई।

SIR नहीं होता तो शायद घरवालों से कभी नहीं मिल पाती

सुनीता ने बताया, SIR के लिए जब बीएलओ ने मुझसे दस्तावेज मांगे तो उसमें माता-पिता का परिचय पत्र मतदाता सूची में नाम एवं अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी। लेकिन मेरे पास कोई दस्तावेज नहीं थे इसलिए मैं रायपुर से केशकाल आई हूं। इतने सालों के बाद माता-पिता से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई और वह भी मुझे देखकर काफी खुश नजर आए। अगर SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं पड़ती तो शायद मैं वापस केशकाल कभी नहीं आती। लेकिन अब जो की घरवालों से मेरा संपर्क हो गया है और घर की स्थिति भी सामान्य है। ऐसे में अब मैं समय-समय पर अपनी माता-पिता से मिलने केशकाल आया करूंगी।

 
 
Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर; कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला 

Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर; कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला 

 कांकेर।  01 दिसम्बर 2025 : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 (1) (2) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 02 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 60 दिवस की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

इस अवधि के दौरान कलेक्टर परिसर एवं परिसर की आसपास के 200 मीटर के दूरी को धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

CG : तालाब में डूबने  से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में जोगी गुफा स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है। मृत बच्चों की पहचान लोमेश जुर्री और आयुष के रूप में हुई है, दोनों दूसरी कक्षा के छात्र थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

मजदूर की बेरहमी से हत्या, घर के पास खून में लथपथ मिली लाश

मजदूर की बेरहमी से हत्या, घर के पास खून में लथपथ मिली लाश

 कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मजदूरी करने आए संतु राम देशमुख (45 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके ही घर के पास खून से लथपथ हालत में, केले और बोरे से ढका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बालोद जिले के अंडा गांव निवासी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से अपने जीजा हेमचंद वर्मा के घर रहकर मजदूरी कर रहा था।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 3:30 बजे उन्होंने संतु राम का शव घर के पास देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा सके। ग्रामीणों के अनुसार, संतु राम एक शांत और सभ्य स्वभाव का व्यक्ति था। उनका कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद उसकी हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयानों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का तरीका बेरहम और सुनियोजित प्रतीत होता है। शव को केले और बोरे से ढककर छोड़ा गया था, जो हत्या के पीछे की आपराधिक मंशा को दर्शाता है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मामले में अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, लेकिन जांच में तेजी लाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का मानना है कि इस तरह की घटनाएं समुदाय में डर फैलाती हैं, इसलिए सभी सुरागों की गंभीरता से जांच की जा रही है। कांकेर जिले में यह हत्या एक बार फिर सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल

नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा सामने आया है, यहां अध्यक्ष ने अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष बना दिया। इतना ही नहीं प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अपनी पत्नी को देने बकायदा लेटर भी जारी किया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने अपनी अनुपस्थिति में पत्नी मोनिका साहा, जो वार्ड 15 से पार्षद है, उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष बना दिया है। नियम की जानकारी के अभाव में अध्यक्ष के द्वारा जारी लेटर का सोशल मीडिया में वायरल होते ही बवाल मच गया है।

देखें वायरल लेटर –

Kanker News : नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल 

 
 
 
 
 
 CG Breaking : कांकेर में बीजेपी ने की जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिला

CG Breaking : कांकेर में बीजेपी ने की जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिला

  कांकेर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा ने कांकेर जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

देखिए लिस्ट किसे क्या जिम्मेदारी मिला –

 
CG – दो भाइयों की मौत : दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते तालाब में पहुंचे दो भाई, डूबने से गई जान, परिवार में पसरा मातम……

CG – दो भाइयों की मौत : दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते तालाब में पहुंचे दो भाई, डूबने से गई जान, परिवार में पसरा मातम……

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो मासूम भाईयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से गांव और परिवार में सनसनी फैल गई है।

यह घटना चारामा थाना क्षेत्र के लीलेझर गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खेल रहे थे, तभी वह तालाब के पास पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला, इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस।

रिश्ते में दोनों भाई थे

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान चंद्रकांत कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत कोरेटी लीलेझर गांव का रहने वाला था और उसके पिता किसान है। वहीं सूर्यकांत परतेती बलोद जिले के जिलेवाही गांव का रहने वाला था, जो कि चंद्रकांत कोरेटी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। इधर पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टपार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Breaking : कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Breaking : कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इन 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएमांरी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हथियार छोड़ पुलिस के सामने सरेंडर किए है।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/ किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 3 एके-47 रायफलें, 4 एसएलआर रायफलें, 2 इंसास रायफलें, 6 .303 रायफलें, 2 सिंगल शॉट रायफलें, 1 बीजीएल हथियार के साथ सरेंडर किया है।

 
एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, 40 लाख का इनामी नक्सली रामधेर का भी नाम शामिल

एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, 40 लाख का इनामी नक्सली रामधेर का भी नाम शामिल

 कांकेर ।  छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद अब एक बार फिर से जल्द ही बड़ा आत्मसमर्पण हो सकता है। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। जिसमें बताया गया कि, कांकेर में 50 नक्सली जल्द कर सकते सरेंडर हैं। दशकों से नक्सल समस्या का दंश झेल रहा छत्तीसगढ़ का बस्तर बहुत जल्द सुकून महसूस करेगा।

वहीं आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में 40 लाख का ईनामी नक्सली रामधेर भी शामिल हो सकता है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि, बस्तर इलाके में सक्रिय नक्सली सरेंडर कर सकते हैं, जिसमे छोटे व बड़े कैडर के नक्सली शामिल है।

बता दें कि, नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पीएम मोदी के विजन गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मार्गदर्शन में तेजी से कम हो रहा है। सरकार ने 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय कर दी है। इस टारगेट को पूरा करने के लिए तेजी से काम भी हो रहा है।

CG : कांकेर में भीषण सड़क हादसा — नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल

CG : कांकेर में भीषण सड़क हादसा — नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल

 कांकेर।  सुबह-सुबह कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और धुंध के कारण चालक को सामने खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दी, जिससे यह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड नक्सली था।

 
बड़ी मुठभेड़ों में रहे शामिल 

जानकारी के अनुसार, मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहें है।

मुझसे शादी कर लो वरना…शादी का प्रपोज़ल से इनकार करने पर बौखलाया सिरफिरा आशिक, कर दिया ये बड़ा कांड

मुझसे शादी कर लो वरना…शादी का प्रपोज़ल से इनकार करने पर बौखलाया सिरफिरा आशिक, कर दिया ये बड़ा कांड

 कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने प्रपोजल ठुकराने से नाराज होकर युवती पर धारदार हथियार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रपोजल ठुकराने पर नाराज हुआ आशिक

यह घटना पखांजूर के बांदे थाना क्षेत्र की है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर धारदार हथियार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था, जिसके बाद युवक ने उसके घर पहुंचकर उसपर धारदार हथियार ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के घर पहुंचकर किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम सुकेन मिस्त्री है, जो कि पीड़ित युवती से एक तरफा प्यार करता था। आरोपी ने उसे प्रपोजल भेजा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज आरोपी अपने एक दोस्त के साथ 8 अक्टूबर की रात 1 बजे के आसपास युवती के घर पहुंचा और जमकर हंगामा किया

धमकी देते हुए किया हमला

जानकारी के मुताबिक, युवती के माता-पिता बरामदे में सोए थे और युवती अपने कमरे में सोई थी। वहीं युवती जब उठकर बाहर आई तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए कहा कि अगर तुम मेरे से शादी नहीं करोगी तो तुम्हें किसी और से शादी नहीं करने दुंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

युवती से हाथ जोड़कर मांगी माफी

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहं उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। घटना के अगले दिन आरोपी अस्पताल पहुंचा और युवती से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्ते के जबड़े में दिखा मृत नवजात शिशु, मचा हड़कंप

दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्ते के जबड़े में दिखा मृत नवजात शिशु, मचा हड़कंप

 कांकेर।  जिले के भानुप्रतापपुर में एक आवारा कुत्ते को एक मृत नवजात शिशु को अपने जबड़ों में दबाए देखा गया है। यह घटना भानुप्रतापपुर नगर के सुभाष पारा में बीती रात करीब 1.00 बजे की है। कुत्ते के जबड़े में नवजात शिशु का शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय युवक ने इस घटना की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में डाली, जो तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात शिशु की मौत कैसे हुई और उसका शव वहां कैसे पहुंचा। कुछ लोगों का मानना है कि नवजात शिशु को किसी ने फेंक दिया था, जहां आवारा कुत्तों ने उसे खाना शुरू कर दिया।

Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद

Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद

 कांकेर ब्रेकिंग।  छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वही तीनों के शव भी बरामद क्र लिया गया है। एसपी आई कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की है।

मारे गए माओवादियों पर लाखों का इनाम घोषित था। जिसमें से श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर शासन ने 1 लाख का ईनाम रखा था, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी। कोतवाली थानाक्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में हुई है मुठभेड़। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान में निकले थे तभी कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में मुठभेड़ हो गई।

 
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी संख्या में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद, इलाके में सर्च अभियान जारी

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी संख्या में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद, इलाके में सर्च अभियान जारी

 कांकेर: छत्तीसगढ़ के वानंचल क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना के बाद DRG और BSF के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

CG : बीएसएफ के जवानों की बड़ी कार्रवाई, 14 फिट ऊंचे नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

CG : बीएसएफ के जवानों की बड़ी कार्रवाई, 14 फिट ऊंचे नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 47 बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने कांकेर जिले के परतापुर थाना अंतर्गत वाट्टेकल के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है।

भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुंचकर यह ऑपरेशन पूरा किया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का स्मारक मिला, जिसे तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

 
 
CG : प्रसाशन की नाकामी से गई नवजात की जान, पानी भरे होने से नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस

CG : प्रसाशन की नाकामी से गई नवजात की जान, पानी भरे होने से नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस

 कांकेर।  जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक उदासीनता ने एक नवजात की जान ले ली। जिले के अंजाड़ी गांव की रहने वाली महिला जानो बाई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत महतारी 102 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन बरसात के मौसम में नाले में पानी भरे होने के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका।

मजबूरी में परिजनों ने महिला को प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जब तक परिजन और ग्रामीण महिला व नवजात को खाट पर लादकर नाला पार कर दूसरी ओर खड़ी एम्बुलेंस तक ले गए, तब तक देर हो चुकी थी।

एम्बुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) मौजूद नहीं था, जो मौके पर बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा दे सकता। पखांजूर अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रसव पीड़ा से गुज़री महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

 
CG : महिला प्राचार्य से 2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी, शातिर ने ऐसे बनाया निशाना

CG : महिला प्राचार्य से 2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी, शातिर ने ऐसे बनाया निशाना

 पत्थलगांव। जामजुनवानी प्राथमिक स्कूल की महिला प्रधान पाठक अंग्नेश मिंज ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठगों के झांसे में आकर महिला ने दो दिन के भीतर 2 लाख 65 हजार रुपए एक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

जानकारी के अनुसार महिला प्रधान पाठक को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या वह फोन पे चलाती हैं? महिला के हाँ कहने पर उससे अकाउंट बैलेंस पूछा गया। महिला ने बताया कि उनके पास लगभग 3 लाख रुपए हैं। इस पर ठग ने लालच दिया कि यदि वह 3 लाख भेजेंगी तो बदले में 3 लाख 18 हजार रुपए लौटाएगा।

ठग के झांसे में आकर महिला ने धीरे-धीरे अपने और अपने फोन पे नंबर से कुल 2 लाख 65 हजार रुपए बताए गए अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद जब रुपए वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। महिला शिक्षिका ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

गुरु जी पर चढ़ा शराब का नशा! जाना था स्कूल पहुंच गए BEO ऑफिस, DEO ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

गुरु जी पर चढ़ा शराब का नशा! जाना था स्कूल पहुंच गए BEO ऑफिस, DEO ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

 कांकेर। शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल जाने के मामले तो सामने आते रहते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन आप भी माथा पकड़ लेंगे. यहाँ एक शिक्षक शराब पीकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गया. जिसके बाद अब उसे निलंबित (CG Teacher Suspend) कर दिया गया है.

मामला दुर्गूकोंदल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेल्दो का है. शिक्षक हेमलाल कोमा शासकीय प्राथमिक शाला बेल्दो में प्रधान पाठक के पद पर तैनात है. प्रधान पाठक हेमलाल कोमा शराब के नशे में धूत था. वह शराब के नशे में इस कदर धूत था स्कूल में न होकर सीधे विकासखंड शिक्षा कार्यालय(BEO) पंहुच गया.

इस मामले को दुर्गूकोंदल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से जांच करवाई. जिसमे शराब पीकर कार्यालय में आने की पुष्टि हुई. इस रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर के बाद प्रधान पाठक हेमलाल कोमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है.

प्रधान पाठक हेमलाल कोमा को निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन के उप नियम 1,2,3 के प्रतिकूल होने पर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

+ Load More