BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Crime : जंगल में इश्क़ का खूनी अंजाम; पहले पी शराब… फिर प्रेमिका का गला घोंटा, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Crime : जंगल में इश्क़ का खूनी अंजाम; पहले पी शराब… फिर प्रेमिका का गला घोंटा, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में सामने आई महिला की रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि प्यार, शराब और गुस्से से उपजा एक खौफनाक अपराध निकला। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने की थी, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करती थी।

जंगल में मिली थी सड़ी-गली लाश

24 जनवरी की सुबह गुरामी जंगल में बदबू फैलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो पत्थरों के नीचे इंसान के पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पत्थर हटाए गए तो एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

टैटू से हुई पहचान

जांच में पता चला कि 16 जनवरी को एक महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव के हाथ में बने टैटू और कपड़ों के आधार पर पहचान हुई मृतका कमला राजपूत थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए जांच की दिशा बदली।

कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज

कमला के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, जिसमें तरौद निवासी नेमीचंद साहू का नाम सामने आया। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर नेमीचंद टूट गया और उसने जो कबूल किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

शराब, शादी का दबाव और फिर हत्या

नेमीचंद ने बताया कि उसका और कमला का प्रेम संबंध था। 16 जनवरी को दोनों बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे — वही जगह जहां वे अक्सर मिलते थे। जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने शराब पी। नशे में उसने कमला से शादी कर अपने घर चलने का दबाव बनाया। कमला के इनकार करते ही विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर नेमीचंद ने उसका **गला घोंट दिया**।

जिंदा थी महिला, फिर भी कुचल दिया सिर

कमला बेहोश होकर गिर पड़ी, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। यह देखकर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने महिला को घसीटकर जंगल के निचले हिस्से में ले गया, एक गड्ढे में डाला और भारी पत्थर से सिर कुचल दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। इसके बाद लाश को पत्थरों से ढक दिया।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद कमला के मोबाइल पर लगातार घरवालों के फोन आ रहे थे। आरोपी मोबाइल लेकर घर चला गया, रातभर सोया और सुबह ट्रेन से दुर्ग निकल गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर उसने मोबाइल तोड़ दिया और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर, शराब की शीशी, टूटा मोबाइल, कमला की टूटी चूड़ियां बरामद कर ली हैं। आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
CG – हॉस्पिटल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर छोड़ा, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

CG – हॉस्पिटल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर छोड़ा, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात को टॉयलेट तक कैसे पहुंचाया गया और इसमें किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

दिल दहला देने वाला हादसा : बाइक को ठोकर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर…

दिल दहला देने वाला हादसा : बाइक को ठोकर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था। उसने पहले एक मोटरसाइकिल को ठोकर माी और फिर कुछ ही दूरी पर खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार के अंदर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यस करण और आकाश बोरकर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अर्टिका कार में सवार लोग उसे किराए पर लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 बालोद। जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

 
CG – बिरयानी खाने पहुंचे दो दोस्त…इस बात को लेकर हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट……

CG – बिरयानी खाने पहुंचे दो दोस्त…इस बात को लेकर हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

बता दें कि 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई थी। युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी थी।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ के बाद मृतक के दोस्त पवन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि वे दोनों 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में गए थे, जहां दोनों के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

तुम्हारे पति पर जादू टोना किया है… तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर लाखों की ठगी, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

तुम्हारे पति पर जादू टोना किया है… तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर लाखों की ठगी, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का मामला सामने आया है. तंत्र-मंत्र के जरिए बीमार को ठीक करने और आर्थिक लाभ के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी हुई है. मामले में दो महिला तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी

मामला डौंडी थाना इलाके का है. डौंडी थाने के अंतर्गत खैरवाही ग्राम के हाल झलमला गंगानगर की रहने वाली धनेश्वरी ठाकुर से बीमार पति को पुजा पाठ और तंत्र मंत्र से ठीक करने और आर्थिक समस्या दूर करने के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी हुई. ठगी करने वाले तीनो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनो की पहचान ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर निवासी रवि नेताम (40 वर्ष), ग्राम कनेरी निवासी रीना नेताम (30 वर्ष) और पदमा मण्डावी (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

कैसे हुआ धोखाधड़ी

जानकारी के मुताबिक़, पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया, पीड़िता धनेश्वरी ठाकुर झलमला गंगानगर में किराये के मकान में पति के साथ रहती है. पति का शरीर का बायाँ अंग लकवा ग्रस्त हो गया है इलाज के लिए झलमला गंगानगर में रहते है. इस साल तीज के समय एक महिला उनके घर तिखुर बेचने के नाम से आई थी उसने उसके पति को देखकर कहा, तुम्हारे पति को जादू टोना किया है. हमारे पास बैगा है जो पूजा पाठ कर ठीक कर देगा. इसके बाद वो चली गयी.

नकद और गहने लेकर हुए फरार

कुछ दिन बाद दो महिला एक पुरूष उसके घर आकर पूजा पाठ के लिए नारियल, अगरबत्ती, दिया रखवाकर पूजा पाट किया. पूजा में पैसा रखोगे तब पूजा फलित होगा नहीं तो सब अनर्थ हो जायेगा बोला. जिसके बाद उसने घर में रखे 1,67,000/-रूपये रख दिए. इसके बाद उन्होंने कहा पूजा में सोना चांदी का जेवरात रखोगे तब पूजा फलित होगा नहीं तो सब अनर्थ हो जायेगा. महिला ने अपना पहना हुआ मराठी मंगल सूत्र, एक अन्य मंगल सूत्र, चॉदी का साटी भी दे दिया. जिसकी कीमत डेढ़ लाख है. इसके बाद आरोपियों ने कहा, वे पूजा पाठ कर नगदी रकम एवं सोना चांदी के जेवरात को घर के माता में छूवाकर वापस कर देंगे. महिला उनकी बात मान गयी. वहीँ.

तीनो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी अपनी बातों में उलझाकर उसे ठगी करने में सफल रहे. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस टीम ने विशेष टीम तैयार कर संदेही रवि नेताम, आरोपिया रीना नेताम, पदमा मण्डावी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया. पहले तो उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की फिर अपना गुनाह कुबुल किया. उन्होंने 2,72,000 रू धोखाधड़ी की. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस मामले में गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली, जिसमें गाड़ी में करीबन तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया। गाड़ी में सवार दो लोग रकम के संबंध में जानकारी देने में नाकामयाब रहे।

मामला संदिग्ध देख पुलिस टीम गाड़ी को कोतवाली थाना लेकर पहुंची। थाने में दोनों गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रकम हवाला का प्रतीत हो रहा है। जिसे रायपुर से एकत्रित कर नागपुर ले जाया जा रहा था।

बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, दो साल पहले हुई थी पति की मौत

बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, दो साल पहले हुई थी पति की मौत

 बालोद।  बालोद थाना क्षेत्र से आज धनतेरस के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मां-बेटी की लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत बालोद शहर के शिकारी पारा का है। घर के कमरे में एक माँ और बेटी की लाश मिली है। माँ की लाश फांसी पर लटकी हुई थी, जबकि 10 साल की बच्ची की लाश उसी के बगल में संदिग्ध हालत में मिली है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिसअधिकारी, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि, महिला का नाम निकिता पडौती बताया जा रहा है, जो मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उनके पति पुलिस में थे, जिनकी दो साल पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। ऐेसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि माँ ने पहले बच्ची का गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

CG – घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

CG – घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की खून से लथपथ लाश घर के अंदर मिली है और उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही देवर ने की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 का है। मृतका का नाम प्रीति सेमरे (35 वर्ष) बताया जा रहा है। वह दल्लीराजहरा स्थित 100 बिस्तर वाले अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर पदस्थ थी। पति की मृत्यु के बाद जुलाई 2024 में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

जानकारी के अनुसार, प्रीति अस्पताल में ड्यूटी करने आई थी। जिसके बाद आज उसकी लाश घर में मिली है। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने 5 साल के बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय उनकी मां और बेटा गांव गए हुए थे। जब बुधवार को मां वापस लौटीं, तब जाकर यह सनसनीखेज मामला सामने आया। लाश देखकर बताया जा रहा है कि हत्या एक दिन पहले हुई है।

बताया जा रहा है कि जब मृतका की मां घर पर नहीं होती थी, तो मृतका का देवर अमन सेमरे अक्सर घर आया-जाया करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन सेमरे को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। कल फॉरेंसिक के टीम के आने के बाद जांच होगी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस देवर से पूछताछ कर रही है।

Crime : दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

Crime : दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में बड़े पापा ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत समझकर जंगल में छोड़ा 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने जब परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। होश में आते ही बच्ची सीधे अपने गांव पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई।

जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
 
मृत सब इंजीनियर का किया ट्रांसफर, नगरीय प्रशासन विभाग की लापरवाही आई सामने

मृत सब इंजीनियर का किया ट्रांसफर, नगरीय प्रशासन विभाग की लापरवाही आई सामने

 बालोद।  छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विभाग में लगातार तबादले किए जा रहे हैं। वहीं इस बीच बालोद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मृत इंजीनियर का तबादला कर दिया। विभाग ने जिस उप अभियंता का ट्रांसफर किया उसकी दो महीने पहले की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर लिस्ट में दल्लीराजहरा नगर पालिका में पदस्थ रहे उप अभियंता योगानंद सोम का दबादला नगर पंचतायत तुमगांव किया है। जिनका दो महीने पहले निधन हो गया था। लेकिन विभाग ने लापरवाही करते हुए उनकी फाइल और रिकॉर्डस को अपडेट नहीं किया और जीवित मानकर ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया।

 बता दें कि, इस मामले को लेकर अब विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं मामले का खुलासा होते ही प्रशासनिक चूक सामने आई। जिसके बाद विभाग ने ट्रांसफर आदेश को संशोधित कर दिया गया है। वहीं इस घटना से पता चलता है कि पूरा सिस्टम कितना लापरवाह है।

LOVE SEX और धोका : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, फिर जो हुआ….

LOVE SEX और धोका : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, फिर जो हुआ….

 बालोद। बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलकंठ यादव ने उस महिला को शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला जब 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा गुरूर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने 14 सितंबर को गुरूर थाना में लिखित शिकायत दी है कि नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव द्वारा वर्ष 2019 में शादी करने का झांसा देकर उससे पहली बार शारीरिक संबंध बनाया गया। उसके बाद लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़ित महिला चार माह की गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसे अपना बच्चा नहीं है कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे प्रताड़ित होकर थाना गुरूर में अपनी आप बीती बताते हुए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू यादव को उसके घर से आज गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय की शरण में भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेजा गया। यह जानकारी देवांश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, बालोद ने दी है।

ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

 बालोद। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. यह घटना बालोद जिले के संजारी चौकी के अछोली गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

मृतक की पहचान सुरेश नेताम पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम निवासी ग्राम कोड़ेकसा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी 10 साल की बेटी के साथ ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया.

इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए. वहीं घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है.

CG : भीख मांगने वाली महिला के घर ढाई लाख की चोरी, तीज मनाने गई थी तभी चोर ने किया हाथ साफ

CG : भीख मांगने वाली महिला के घर ढाई लाख की चोरी, तीज मनाने गई थी तभी चोर ने किया हाथ साफ

 बालोद। जिले के नाहंदा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपये की चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला तीज पर्व मनाने के लिए घर से बाहर गई थी। अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। देवरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहंदा गांव की निवासी अमृत वैष्णव, जो भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं, ने बताया कि उनके पास कोई संतान नहीं है। वे गांव-गांव जाकर भीख मांगती हैं और इस तरह अपनी आजीविका चलाती हैं। 29 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने आवास का एक हिस्सा गांव के जितेंद्र पटेल को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा था। इसके अलावा, भीख से जुटाए 4 हजार रुपये भी उनके पास थे। ये पूरी रकम उन्होंने अपने घर में एक पेटी के अंदर स्टील के डिब्बे में रखी थी, जिसे दो तालों से सुरक्षित किया गया था।

महिला ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर तीज पर्व मनाने के लिए पीपरखार गांव में होम गिरी महराज के घर गई थीं। 27 अगस्त की शाम 4 बजे जब वे वापस लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पेटी के दोनों ताले कुंडे सहित उखड़े हुए मिले और उसमें रखे 2 लाख 50 हजार रुपये और थैले में रखे 4 हजार रुपये गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अमृत वैष्णव ने आसपास के लोगों और ग्राम कोटवार को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने देवरी थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

थाने के बैरक में एएसआई ने की आत्महत्या, डिप्रेशन से जूझ रहे थे मंडावी, थाने में हड़कंप

थाने के बैरक में एएसआई ने की आत्महत्या, डिप्रेशन से जूझ रहे थे मंडावी, थाने में हड़कंप

 बालोद। जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ एएसआई ने पुलिस स्टाफ बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही थाने में हड़कंप मच गया और सहकर्मी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।छत्तीसगढ़ में नौकरियां

डिप्रेशन से जूझ रहे थे एएसआई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एएसआई हीरामन मंडावी पिछले काफी समय से डिप्रेशन और मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस विभाग में मानसिक स्वास्थ्य पर उठे सवाल

यह घटना न केवल बालोद जिले बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय है। लगातार बढ़ते तनाव, दबाव और अवसाद के बीच पुलिसकर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है।

यह मामला इस ओर ध्यान खींचता है कि पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता कितनी जरूरी है। हीरामन मंडावी की अचानक मौत से उनके परिवार और सहकर्मी सदमे में हैं। पुलिस विभाग ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और असल कारणों का पता लगाया जाएगा।

CG : प्रदेश के इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

CG : प्रदेश के इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

 बालोद।  जिले में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंपो में पेट्रोल एवं अन्य इंधन खरीदी हेतु जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तेजी से बढ़ रहे, सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु सख्त कदम उठाया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं सामाजिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने में पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं को महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए, उन्हें जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, जिला आबकारी अधिकारी योगेश द्विवेदी सहित पुलिस एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिले के पेट्रोल पंप संचालक एवं दोपहिया वाहन विक्रेता उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु ज्यादातर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है। जिसका मुख्य कारण दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करना है। इसलिए हम सभी कि नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए हमें क्यों न, कठोर निर्णय भी लेना पड़े। मिश्रा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करना सुनिश्चित कर दें, तो सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दर में बहुत कुछ कमी आ सकती है। जिसे देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने हेतु सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के दोपहिया वाहन विक्रेताओं को उनके दुकानों से दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को दोपहिया वाहन के साथ साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट भी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर पेट्रोल पंप के समीप आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दुकान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जिला परिवहन अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला पंचायत एवं रक्षित आरक्षी केन्द्र में दोपहिया वाहन से कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य को सुनिश्चित कराने हेतु उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनातगी भी कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने दोपहिया वाहन के माध्यम से बिना हेलमेट पहने कार्यालय आने वाले तथा नियमों का अवहेलना करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन के माध्यम से शासकीय कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट की महत्ता एवं उपयोगिता की जानकारी देने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाकर इसका समुचित प्रचार प्रसार भी कराने के निर्देश दिए।

 
दर्दनाक हादसा : ट्रक और टैंकर में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर-हेल्पर की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

दर्दनाक हादसा : ट्रक और टैंकर में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर-हेल्पर की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ट्रक भूसा भरने के लिए राइस मिल के बाहर खड़ी हुई थी। ट्रक और टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। यह पूरी घटना पुरूर थाना क्षेत्र के फ़ागुन्दाह गांव की है।

दरअसल, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ट्रक के सामने खड़े हुए थे। पीछे से अचानक टैंकर ने आ कर ट्रक को टक्कर मार दिया। जिसके कारण ट्रक ड्राइवर शैलेन्द्र ठाकुर और हेल्पर बुधलाल ढीमर दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक के साइड में खड़े तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।

CG – बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट लगाकर मार डाला, इस वजह से दी खौफनाक सजा……

CG – बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट लगाकर मार डाला, इस वजह से दी खौफनाक सजा……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक ससुर को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी थी और वो इसका विरोध करता था। इस बात से नाराज बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को रास्ते से ही हटा दिया। इतना ही नहीं हत्या को हादसा दिखाने की भी कोशिश की।

जाने पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना डौण्डी थाना क्षेत्र की है। ग्राम खड़ेनाडीह की रहने वाली गीता निर्मलकर 30 वर्ष गांव की सेवा मंडली में भजन गाने के लिए जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस के गांव के हारमोनियम बजाने वाले लेखराम निषाद 45 वर्ष से हुई। दोनों में जान पहचान होने पर गीता ने हारमोनियम सिखने की इच्छा जाहिर की। लेखराम ने भी देर न करते हुए हां कह दिया। म्यूजिक क्लास लेने के लिए गीता के घर रोज लेखराम आने लगा। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया।

गीता के ससुर को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग चुकी थी, जिसका वो विरोध करता था। लेखराम जब भी घर आता तो बुजुर्ग गाली-गलौज करने लगता था। प्रेमी के प्रति ससुर के रवैये को देख गीता को गुस्सा आने लगा, उसने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गीता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

वारदात के दिन लेखराम अपने साथ इलेक्ट्रीशियन ग्लव्स, तार और लोहे की राॅड लेकर गीता के घर पहुंचा। राॅड में तार लपेटकर गीता के हाथों में गल्व्स पहनाया और फिर बुजुर्ग को करंट दिये। करंट से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को सामान्य मौत बताने लगे

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर घटना को हादसा बताने लगे। बहू ने ग्रामीणों और अपने परिजनो को बताया कि उसके ससुर बहुत शराब के नशे में थे और साइकिल से गिर पड़े। इस घटना में उनकी मौत हो गई। इसी बीच बुजुर्ग के शरीर पर लोगों ने गंभीर चोट के निशान देखें और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया तो बहू की सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में बुजुर्ग की करेंट लगने से मौत की बात लिखी हुई थी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर बहू को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि ससुर उससे मारपीट करता था और गलत नजर रखता था। साथ ही ससुर को उसके प्रेमी और उसके प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई थी। इस बात को लेकर भी लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इस बात से नाराज महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी।

Crime : संगीत सिखाने आए शिक्षक संग चल रहा था चक्कर, ससुर को हुआ शक, प्रेमी संग मिल बहू ने की ससुर की ले ली जान

Crime : संगीत सिखाने आए शिक्षक संग चल रहा था चक्कर, ससुर को हुआ शक, प्रेमी संग मिल बहू ने की ससुर की ले ली जान

 बालोद : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने में उसका सहयोग एक युवक ने किया जो पेशे से संगीत शिक्षक बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने उसके शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान देखे। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच शुरू की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि बहु को एक युवक संगीत सिखाने के बहाने घर आता-जाता था। दोनों ने मिलकर ससुर की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम भी दे डाला। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

 बालोद। जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह आमाडुला बांध किनारे मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला। घटना स्थल पर तीन जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस डॉग स्क्वायड की ले रही मदद

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

CG – इन बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों को जारी किए ये निर्देश…..

CG – इन बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों को जारी किए ये निर्देश…..

 बालोद। बालोद जिला में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी पहल की गई है। प्रशासन ने जिलेभर के सभी पैट्रोल पंपों को निर्देश जारी कर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने के लिए कहा है।

इसे लेकर जिले भर के पेट्रोल पंप में मोटर सायकल चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारी की माने तो लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें हर तरीके से समझाया जा रहा है। जहां जरूरत पड़ रही वहां समझाइश दिया जा रहा है, तो वहीं कही कहीं पर सख्ती के साथ चालानी कार्यवाही भी की जाती है।

उप पुलिस अधीक्षक, बालोद देवांश सिंह राठौर ने बताया कि प्रशासन ने अब नया अभियान शुरू किया है। जिस भी बाइक सवारों के सिर पर हेलमेट नहीं होगा उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बालोद जिला के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में तकरीबन 35 पेट्रोल पंप संचालित हैं।

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

 बालोद : जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर के द्वारा 24 जून 2025 को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है।

 विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा संबंधित प्रधान पाठक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा की गई है। जिसके अंतर्गत श्री सरजूराम ठाकुर का उक्त कृत्य अनुशासनहीनता एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के उपनियम (1) (2) (3) के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः एतद् द्वारा छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1) (क) के तहत सरजूराम ठाकुर, प्रधान पाठक, शास.प्राथ. शाला चिपरा, वि.खं. डौण्डी. जिला बालोद (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी, जिला बालोद (छ.ग.) नियत किया जाता है।

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

 बालोद : छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम चिपरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। इससे पहले भी वे इसी कारण निलंबित हो चुके हैं।

मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष अचानक स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब करीब जाकर देखा गया तो पाया गया कि प्रधानपाठक शराब का सेवन कर रहे हैं, और उन्होंने स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर रखी थी, ताकि किसी को शक न हो।

भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की शिकायत बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) से की है। उन्होंने बताया कि सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब पीते पकड़े गए थे और इस पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उन्हें दोबारा स्कूल में बहाल कर देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

मांग की गई है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधानपाठक पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूल का माहौल अनुशासित और सुरक्षित बना रहे।

TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

देखें लिस्ट –

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

 बालोद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है।

मामला बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन का है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

पोस्ट वायरल होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भोजराम सिन्हा को निलंबित कर दिया।

+ Load More