BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG NEWS : 10 सहायक शिक्षकों काे DEO ने किया निलंबित..जानिये क्या है पूरा मामला..!!

CG NEWS : 10 सहायक शिक्षकों काे DEO ने किया निलंबित..जानिये क्या है पूरा मामला..!!

 सरगुजा। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान अतिशेष शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में तबादला करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया गया था। जारी आदेश में संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग देने व अध्ययन अध्यापन कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के बाद भी तबादला वाले स्कूलों में ज्वाइनिंग ना देने वाले 10 सहायक शिक्षकों काे डीईओ डा दिनेश कुमार झा ने निलंबित कर दिया है।

डीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में सहायक शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन माना गया है। बता दें कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को चुनौती देते हुए कुछ शिक्षकों ने संभाग स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष अभ्यावेदन पेश किया था। अभ्यावेदन पर सुनवाई के बाद समिति ने अभ्यावेदन को खारिज कर दिया था। समिति के फैसले के बाद भी शिक्षकों ने संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले जेडी ने ज्वाइनिंग नहीं देने वाले पांच शिक्षकों को निलंबित किया था।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत किए गए तबादला आदेश को चुनौती देते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बिलासपुर होई कोर्ट ने चुनौती देते हुए अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से याचिका दायर की थी। इनमें उत्तर छत्तीसगढ़ के शिक्षक भी थे। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने जिला व संभाग स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने और समिति को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद याचिकाकर्ता शिक्षकों ने समितियों के समक्ष अभ्यावेदन पेश किया था। कुछ शिक्षकों के अभ्यावेदन को स्वीकार करते हुए समिति ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाया था। अधिकांश शिक्षकों के अभ्यावेदन को अस्वीकार करते हुए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत किए गए तबादला आदेश को सही मानते हुए संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग का आदेश दिया था। समिति के आदेश के बाद भी शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी थी।

गीता चौधरी, प्राथमिक शाला रिखीमुंडा, अजय कुमार मिश्रा, प्राथमिक शाला बांधपारा, सीमा सोनी, प्राथमिक शाला चठीरमा,अल्पना गुप्ता, प्राथमिक शाला हर्राटिकरा, मधु गुप्ता, प्राथमिक शाला बिसुनपुर, भीष्म सिंह, प्राथमिक शाला मुड़ापारा।

अंजुला श्रीवास्तव, प्राथमिक शाला हर्राटिकरा, निर्मला तिर्की, प्राथमिक शाला दरिमा, बिंदु जायसवाल प्राथमिक शाला चिटकीपारा संकुल टपरकेला, गीता देवी, प्राथमिक शाला रजपुरीखुर्द।

 
Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुर्गा चौधरी नाम की महिला की हत्या के आरोप में उनके पति और बेटी को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौधरी शराब पीने की लत की शिकार थीं। कई बार पति और बेटी ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी। इसी विवाद के कारण 29 दिसंबर की रात पति और बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दुर्गा चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर पति और बेटी को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दोहरे गैंगरेप और आत्महत्या के मामले में नहीं की कार्रवाई, उप निरीक्षक निलंबित, थानेदार लाइन अटैच

दोहरे गैंगरेप और आत्महत्या के मामले में नहीं की कार्रवाई, उप निरीक्षक निलंबित, थानेदार लाइन अटैच

  सरगुजा। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग भतीजी से हुए गैंगरेप की घटना से क्षुब्ध होकर पीड़िता महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने, मुख्य गवाह रही नाबालिग का तत्काल बयान दर्ज नहीं करने और तीन माह के विलंब से FIR दर्ज करने में सनावल थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे को आईजी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया वहीं विवेचना करने वाले एएसआई रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला..?

इस घटना की शुरुआत सितंबर माह से होती है। झारखंड के गढ़वा की एक महिला शादी होकर सनवाल थाना क्षेत्र के गांव में आई है। महिला का पति राजस्थान में काम करने गया हुआ है। इस दौरान महिला का अपने मायके के पास के गांव में रहने वाले एक युवक से बातचीत शुरू हो गया। दोनों फोन पर बातचीत करते थे और दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग भी शुरू हो गया। दूसरे युवक से फोन पर बात करने की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने उसे फोन कर डांटा भी था और पराए पुरुष से बात करने से इंकार किया था पर महिला नहीं मानी। इसी बीच तीन सितंबर को महिला का कथित प्रेमी उससे मिलने झारखंड से सनवाल थाना क्षेत्र आया था। उसने महिला को गांव के बाहर के जंगल में मिलने बुलाया। यहां महिला अपनी 16 वर्षीया नाबालिग भतीजी के साथ अपने प्रेमी से मिलने गई थी। यहां महिला का प्रेमी अकेले नहीं आया था बल्कि अपने साथ अपने दो और साथियों के साथ आया था।

जंगल में हुआ गैंगरेप

जंगल में जब महिला अपने प्रेमी से मिलने आई तो महिला के प्रेमी और उसके दोनों साथियों ने महिला और उसकी भतीजी से गैंगरेप किया और उन्हें घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर भाग निकले। एक यह भी बात सामने आ रही है कि नाबालिग लड़की से सिर्फ एक आरोपी ने गैंगरेप किया और इस दौरान महिला को दो आरोपियों ने पकड़ रखा था और वह घटना को देखते रहे। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया।

रेप से दुखी महिला ने कर ली आत्महत्या

घायल अवस्था में महिला ने मोबाइल से फोन कर अपने परिचित ग्रामीण को जंगल में गिरने से चोट लगने की बात कह बुलाया और घर ले जाने की बात कही। महिला ने घर पहुंचने के चार दिनों बाद सात सितंबर को गैंगरेप की घटना से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में सनावल पुलिस सिर्फ मर्ग कायम कर घटना की सामान्य तरीके से जांच करती रही। घटना की मुख्य गवाह रही नाबालिग पीड़िता का भी कथन नहीं लिया। यदि उसी दिन कथन लिया जाता तो गैंगरेप की बात उसी समय सामने आ जाती और उसी हिसाब से फिर एफआईआर और पीएम की कार्यवाही की जा सकती थी। पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते सामान्य तरीके से पोस्टमार्टम भी हो गया। आत्महत्या करने वाली महिला के पिता ने झारखंड के अपने गृहग्राम से आकर थाने में अपनी बेटी की रेप के बाद हत्या किए जाने का आवेदन भी देना चाहा पर सनावल थाना प्रभारी ने उनका आवेदन नहीं लिया। इसके बाद 10 अक्टूबर को मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।

आई जी ने मामले को लिया संज्ञान में

यह मामला सरगुजा रेंज जाएगी दीपक झा के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले का परीक्षण किया जिसमें जानकारी मिली की घटना के काफी दिनों बाद न तो आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज हुआ और न ही गैंगरेप का दर्ज हुआ है यहां तक कि मामले की मुख्य नाबालिक बच्ची का कथन भी दर्ज नहीं किया गया है, जिसके चलते मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकी वहीं पोस्टमार्टम भी रूटिन प्रक्रिया से निपटा दिया गया। घटना के तीन माह विलंब से नाबालिग पीड़िता का कथन दर्ज हुआ तो सच्चाई सामने आई और मामले में अपराध दर्ज किया गया।

आई जी दीपक झा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गजपति मिर्रे को अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने और लापरवाहीपूर्ण कृत्य के लिए लाइन अटैच कर दिया है। वही मामले की विवेचना कर रहे एएसआई रौशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर एक प्रकरण तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, दूसरा मामला नाबालिग सेे रेप और पॉक्सो एक्ट का दर्ज किया गया है।

दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, इन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार

दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, इन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार

 अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के शिकारी रोड निवासी  परम तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

 बताया गया कि, मृतक युवक ने मामूली विवाद के बाद आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में कहा है कि उसके माता-पिता और भाई को भी परेशान किया जा रहा था और उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

 सरगुजा। सरगुजा के एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तीन निरीक्षकों समेत तीन उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा की रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है।

मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को जीविशा अंबिकापुर का प्रभारी बनाया गया है। सायबर सेल के प्रभारी विवेक सेंगर को थाना प्रभारी बतौली बनाया गया है।

इसी तरह तीन उप निरीक्षकों के द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को थाना प्रभारी सीतापुर बनाया गया है।

थाना प्रभारी बतौली चंद्रप्रताप तिवारी को थाना प्रभारी मणिपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप दुबे को अंबिकापुर कोतवाली से चौकी प्रभारी रघुनाथपुर बना कर भेजा गया है।

CG : नौकरी के बहाने छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचा, इतने लाख में किया सौदा, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा……

CG : नौकरी के बहाने छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचा, इतने लाख में किया सौदा, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा……

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कि दो लड़कियों को मध्यप्रदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बेच दिया गया। किसी तरह जब एक लड़की उनके चंगुल से आजाद हुई, तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी अब भी उनके कब्जे में है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की दो लड़कियों को आरोपियों ने ढाई लाख रुपए में बेच दिया। आरोपी उन्हें नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश लेकर गए थे, वहीं उसे बेच डाला। किसी तरह आरोपी के कब्जे से आजाद हुई एक लड़की ने इसकी शिकायत थाने में की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं दूसरी अब भी उनके कब्जे में है। इधर पुलिस ने अब शिकायत दर्ज करते हुए चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। एक युवती लखनपुर क्षेत्र में रहती है, तो दूसरी अंबिकापुर के मठपारा में रहती है। शादी पार्टियों में काम करने के दौरान दोनों की पहचान धनी कुजूर और अलका उरांव से हुई थी। दोनों ने उन्हें अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों युवती घर में बिना किसी को बताए निकल गई और धनी-अलका के साथ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पहले से ही उनके दो दोस्त नितीश और अशोक गिरी मौजूद थे। सभी ट्रेन से उज्जैन पहुंचे और युवतियों को घटिया थाना क्षेत्र के एक कमरे में बंद कर अलका उरांव, नितीश और धनी वापस लौट आए।

वहीं जब युवती ने अपने घर जाने की बात कही तो अशोक ने बताया कि वह उसे ढाई लाख में खरीदा है और अब उसे यहीं रहना होगा। वहीं जब अशोक उसे कहीं और ले जाने की तैयारी में था, तभी युवती ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी घटिया पुलिस को दी और फिर उसे सखी सेंटर भेज दिया गया। तीन दिन बाद जब उसके परिजन उसे वापस लेकर लौटे तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दूसरी युवती की शादी करा दी गई है और उसे छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की जा रही है। फिलहाल युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत सरगुजा पुलिस अधीक्षक से कर दी है। वहीं इस मामले में एएसपी एमलोक सिंह का कहना है कि एक युवती लौट आई है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

CG Sex Racket : पॉश इलाके में सजता था जिस्म का बाजार, पैसे देकर पूरी होती थी हर ख्वाहिश, महिला दलाल समेत 4 लड़कियां इस हाल में मिली

CG Sex Racket : पॉश इलाके में सजता था जिस्म का बाजार, पैसे देकर पूरी होती थी हर ख्वाहिश, महिला दलाल समेत 4 लड़कियां इस हाल में मिली

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कई ऐसे जिले हैं जहां लोग बेखौफ होकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में किराए के मकान का देह व्यापार का गोरख धंधा चल रहा है। देव व्यापर की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मकान के अंदर से एक महिला दलाल समेत 4 लड़कियां मिली। CSP खुद कोतवाली पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे।

वहीं छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम महिला दलाल और सभी लड़कियों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस की टीम ने महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गई सभी लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है।

CG – प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से की ये डिमांड, बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफनाया, 4 महीने बाद मिला कंकाल

CG – प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से की ये डिमांड, बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफनाया, 4 महीने बाद मिला कंकाल

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर मार डाला। इसके बाद शव को जंगल में गड्ढा कर दफना दिया। वहीँ, चार माह बाद उसका कंकाल मिला। वजह सिर्फ इतनी सी थी प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया।

मामला जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता रजक (16) के रूप में हुई है। वहीँ, नाबालिग आरोपी लुंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। नाबालिग आरोपी संगीता रजक का प्रेमी था। आरोपी ने प्रेमिका संगीता रजक की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, सूरजपुर जिले की रहने वाली मृतिका संगीता रजक अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। वह अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में रहती थी। संगीता रजक का लुंड्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक से प्रेम प्रसंग था। नाबालिग युवक दूसरे जाति का था। संगीता रजक उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन नाबालिग युवक शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से आरोपी ने प्रेमिका को मार डाला।

दरअसल, 4 अगस्त 2025 को मृतका घर से तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इसकी सूचना परिजनो को दी गयी। जिसके बाद गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई गयी। पुलिस जांच में जुट गयी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत लिया। प्रेमी से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया।

आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ करने पर उसने बताया, संगीता बार बार शादी का दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर वो उसने हत्या का प्लान बनाया। उसे घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के जंगल ले गया। जहाँ पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला। फिर गड्ढा खोद कर उसे जमीन में दबना दिया। आरोपी के बताये गए ठिकाने से पुलिस ने तहसीलदार, एसडीओपी, फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों की उपस्थिति में खुदाई करवाई। जहाँ से चार माह बाद कंकाल बरामद कर लिया। साथ ही उसका बैग भी मिला है। पुलिस ने कंकाल को लेकर DNA पुष्टि के लिए भेज दिया है। वहीँ मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

CG CRIME: सुनसान इलाके में प्रेमिका ने किया संबंध बनाने से इंकार, तो प्रेमी ने मारपीट कर किया दुष्कर्म, फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

CG CRIME: सुनसान इलाके में प्रेमिका ने किया संबंध बनाने से इंकार, तो प्रेमी ने मारपीट कर किया दुष्कर्म, फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

सरगुजा।  जिले में एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी ने प्रेमिका को घुमने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की, इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद पुलिया से नीचे फेंक दिया। मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की थी, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। इससे नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे नदी के पुल के नीचे फेल दिया। हालांकि इस घटना में युवती की जांच बच गयी। आरोपी प्रेमी की पहचान सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय इंदलसाय किंडो के रूप में हुई है।

घटना 30 अक्टूबर को हुई है। आरोपी इंदलसाय किंडो ने अपनी प्रेमिका (23 वर्ष) को 30 अक्टूबर की दोपहर को मिलने के लिए बुलाया, और बाइक पर बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। लेकिन प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। प्रेमिका के इंकार करने से नाराज प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद नदी के पूल से फेंका

कुकर्म करने के बाद आरोपी ने प्रेमिका को नदी के पूल से नीचे फेंक दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। घटना में युवती बाल बाल बच गयी, वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए। आरोपी इंदल सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

 
 बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर मौके पर जा रहे छोटे भाई की भी सड़क हादसे में गई जान, पसरा मातम

बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर मौके पर जा रहे छोटे भाई की भी सड़क हादसे में गई जान, पसरा मातम

अंबिकापुर।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ये हादसा बड़े भाई की दुर्घटना की खबर सुनकर छोटे भाई के मौके पर पहुंचने के दौरान हुआ। हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।

अंबिकापुर में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़े भाई की मौत एक ट्रक से टकराने के कारण हुई और जैसे ही छोटे भाई ने उसकी मदद के लिए मौके पर जाने की कोशिश की, उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। ये घटना परिवार और पूरे इलाके के लिए बड़ा सदमा साबित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज़ रफ्तार और सड़क पर लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़े भाई के बाद छोटे भाई की भी मौत

जानकारी के अनुसार बड़े भाई की चठिरमा में खड़ी ट्रक से टकराने के कारण मौत हो गई। ये घटना अचानक हुई और स्थानीय लोगों के लिए बहुत दुखद थी। बड़े भाई के हादसे की खबर पता चलते ही छोटा भाई तुरंत मौके पर पहुँचने को निकला। छोटा भाई जैसे ही बड़े भाई की मदद के लिए निकला, उसी समय उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी।

दो बेटों की मौत से पसरा मातम

गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान छोटे भाई की भी मौत हो गई। इस घटना ने परिवार और पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ।

केंद्रीय जेल परिसर में कैदी के मोबाइल चलाने का मामला, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

केंद्रीय जेल परिसर में कैदी के मोबाइल चलाने का मामला, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी को मोबाइल फोन पर बातचीत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। निलंबित किए गए तीनों पुलिस जवान थाना अंबिकापुर में पदस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उसकी सुरक्षा ड्यूटी पर तीन आरक्षकों आरक्षक 773 परवेज फिरदौसी, आरक्षक 378 डॉ. सिम सिद्दार और आरक्षक 480 सुशील खेस को लगाया गया था।

इस दौरान आरोपी अंश पंडित का मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी जेल परिसर के बाहर मोबाइल से बात करता दिखाई दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आरोपी को मोबाइल से बातचीत करने से न तो रोका और न ही फोन जब्त किया।

प्रथम दृष्टया यह घटना पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण को दर्शाती है। इसी आधार पर एसपी राजेश अग्रवाल ने तीनों आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा।

CG : मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

CG : मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड में कैदी दिवाली की रात तीन बजे सुरक्षाकर्मियो को चकमा देकर फरार हो गए थे। इस मामले में जिले के एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए बंदी की देखरेख में शामिल दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी दीवाली के दिन फरार हो गए थे। यह घटना देर रात करीब तीन बजे की समीप की बताई जा रही थी, उस वक्त दोनों ने ही सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए थे। इस वारदात से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

 
 
दिल दहला देने वाली घटना, चार्जर केबल से गला घोंटकर युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर घूम रही पुलिस के शक की सुई

दिल दहला देने वाली घटना, चार्जर केबल से गला घोंटकर युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर घूम रही पुलिस के शक की सुई

 अंबिकापुर।  सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए हैं। खाना बनाने के मामूली विवाद में एक युवक की चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

दरअसल, मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खड़ादोरना का हैष जहां 24 वर्षीय अमोश लकड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अमोश की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के छोटे भाई 20 वर्षीय निलेश लकड़ा और पिता रामचरण एक्का दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

 वहीं हत्या को लेकर दोनों के बयान एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आए हैं जहां निलेश का आरोप है कि पिता ने हत्या की, वहीं पिता रामचरण का कहना है कि, छोटे बेटे निलेश ने यह वारदात की है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली गुत्थी जल्द सुलझाई जा सके। फिलहाल सीतापुर पुलिस की टीम इस वारदात को सुलझाने में जुटी हुई है। ऐसे में देखना होगा कि, आखिर हत्या की इस गुत्थी का असली राज कब तक खुल पाता है।

राशन घोटाला : सरकारी दुकान से 65 लाख का चावल, शक्कर और चना गायब, 6 लोगों के खिलाफ FIR

राशन घोटाला : सरकारी दुकान से 65 लाख का चावल, शक्कर और चना गायब, 6 लोगों के खिलाफ FIR

 सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राशन घोटाला का मामला सामने आया है। यहां गरीबों के हक का करीब 65 लाख रुपए का चावल, शक्कर और चना का घोटाला किया गया है। इसका खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत के बाद कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच के बाद खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया है।

अंबिकापुर में 62 सरकारी राशन दुकाने हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दूसरे राशन दुकानों के संचालकों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति सरकारी राशन दुकान संचालित कर रही थी, लेकिन लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि समिति द्वारा संचालित राशन दुकानों में चावल, चना और शक्कर की बड़े पैमाने पर अफरा तफरी की जा रही है. भाजपा नेता आलोक दुबे ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी।

जांच में 1631 क्विंटल चावल, 48 क्विंटल चना और शक्कर घोटाले का खुलासा

शिकायत मिलने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर से राशन दुकानों की भौतिक रूप से जांच कराई. जांच में फूड इंस्पेक्टर को पता चला कि राशन दुकानों में जितना राशन का स्टॉक होना चाहिए उतना नहीं है। मतलब साफ था कि सरकारी राशन निजी दुकानों और राशन माफिया को बेच दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि 1631 क्विंटल चावल और 48 क्विंटल चना का घोटाला किया गया है। यहां तक कि शक्कर का भी घोटाला सामने आया। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा ने राशन दुकान संचालन एजेंसी जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन सिंह निवासी घुटरापारा, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्धीकी और प्रिंस जायसवाल, सहायक विक्रेता सैफ अली, मुकेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीम का गठन किया है। यह भी बात सामने आई है कि आरोपियों के खिलाफ ऐसे धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ, जिससे उन्हें थाना से ही जमानत दिया जा सकेगा, लेकिन कलेक्टर से राशन घोटाला की शिकायत करने वाले भाजपा नेता ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। फिर धारा 409 भी जोड़ा गया।

आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा रंगे हाथ, पंचायत ने सुनाया ये फरमान

आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा रंगे हाथ, पंचायत ने सुनाया ये फरमान

 सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादीशुदा प्रेमी को रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर उन्हें बांधकर पिट दिया। इसके बाद पंचायत बुलाकर जो फरमान सुनाया गया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

पंचायत में हुआ फैसला

दरअसल, यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी को घरवालों ने पकड़ लिया, इसके बाद दोनों को बांधकर जमकर पिटा। दोनों की पिटाई के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और प्रेमिका को प्रेमी के हवाले कर दिया गया।

घरवालों ने दोनों को पकड़ा रंगे हाथ

जानकारी के मुताबिक, तेलई कच्छार गांव का रहने वाला शुभम राजवाड़े की प्रेमिका की शादी पुहपुटरा गांव में हुई है, जिससे मिलने वह सोमवार की रात उसके ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जब शुभम अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसका पति घर पर नहीं था, लेकिन घर के अन्य सदस्य मौजूद थे, जिन्हें इसकी भनक लग गई। फिर क्या था घरवालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया।

इतना ही नहीं दोनों की पहले जमकर पिटाई की गई, इसके बाद मंगलवार को पंचायत बुलाई गई। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जब पंचायत बुलाई गई तो यह बात सामने आई कि दोनों का शादी से पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन किसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दोनों की अलग-अलग शादी हो गई।

प्रेमिका को किया प्रेमी के हवाले

शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई और दोनों बीच बीच में एक दूसरे से मिल भी रहे थे। यह सब सुनकर पंचायत में तय हुआ कि महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। इसके बाद उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए कोई FIR नहीं हुई है।

CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। फिर पत्नी को फोन कर कहा कि, मैंने तुम्हारे बेटे को मार दिया है। उसकी पत्नी पिछले एक साल से मायके में रह रही है। जिससे वो नाराज चल रहा था। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शराब पीने के बाद पति अक्सर विवाद कर मारपीट करता था। इसलिए पत्नी अपने मायके चली गई थी। उसे मनाने की कोशिश की। बेटे के बिना जी नहीं पाऊंगा कहकर कुछ दिन पहले वो बेटे को अपने साथ लेकर आया था।

जानकारी के मुताबिक, करजी गांव के रहने वाले जुगलाल सिंह (26) की शादी साल 2022 में रोपाखार मैनपाट निवासी विनीता सिंह (24) के साथ हुई थी। साल 2023 में बेटा हर्षित हुआ। लेकिन आए दिन पति शराब पीकर पत्नी से विवाद कर मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर एक साल पहले विनीता बेटे को लेकर मायके चली गई। फिर वापस नहीं लौटी।

DSP याकूब मेमन पर FIR दर्ज, महिला ने लगाए रेप और फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर रखने के आरोप

DSP याकूब मेमन पर FIR दर्ज, महिला ने लगाए रेप और फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर रखने के आरोप

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक खबर सामने आई है जहां डीएसपी याकूब मेमन के खिलाफ रेप और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला रायपुर के टिकरापारा थाने में दर्ज किया गया है, जहां याकूब मेमन पहले टीआई के रूप में तैनात थे। जो की अभी बलरामपुर जिले में डीएसपी मुख्यालय के पद पर पदस्थ है।

बता दें कि, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि याकूब मेमन ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने सरगुजा आईजी से शिकायत की थी। सरगुजा पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर केस डायरी टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

क्या था पूरा मामला

 मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस समय पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि, पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने रायपुर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद वे सीधे सरगुजा आईजी के पास पहुंची। जहां से केस दर्ज कर रायपुर ट्रांसफर किया गया। वहीं अब टिकरापारा पुलिस महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

CG - जिले में गैंगरेप, नाबालिग को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सभी ने एक-एक कर मिटाई हवस

CG - जिले में गैंगरेप, नाबालिग को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सभी ने एक-एक कर मिटाई हवस

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार 1 सितंबर बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां नाबालिग अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी। इसके बाद जब वह देर शाम बेलकोटा लौट रही थी तब नर्सरी के पास 3 युवक और एक नाबालिग शराब पी रहे थे। इस दौरान नाबालिग लड़की को देख उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने नाबालिग को धमकाते हुए रोका और नर्सरी ले गए और चारों युवकों ने बारी-बारी नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया।

 बता दें कि, चारों बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट भी की। वहीं दुष्कर्म के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई । जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में कराई। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक सरपंच का भतीजा भी शामिल है। पुलिस ने धारा 4, 6 पास्को एक्ट और 70(2) BNS के तहत केस दर्ज किया और नाबालिग समेत चारों आरोपी विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस निवासी बेलकोटा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर हुई चोरी, 15 किलो की हाथी मूर्ति ले उड़े चोर

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर हुई चोरी, 15 किलो की हाथी मूर्ति ले उड़े चोर

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के कोठीघर परिसर में चोरों ने बड़ा हाथ साफ किया है। बीती रात अज्ञात चोर आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने सीधा सिंहदेव परिवार के आंगन पर किया धावा, पुलिस के लिए चुनौती

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात कोठीघर कैंपस में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने आंगन में रखी भारी-भरकम हाथी की मूर्ति को निशाना बनाया और उसे उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज से मिलेगी सुराग की उम्मीद

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस अधिकारी का बयान:
“पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव जी के घर चोरी की शिकायत मिली है। 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति चोरी हुई है। हम CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द चोरों को पकड़ लेंगे।”

मदिरा प्रेमियों को तगड़ा झटका, इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, आदेश जारी

मदिरा प्रेमियों को तगड़ा झटका, इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, आदेश जारी

 अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है, आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ (Independence Day) के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।आपको बता दें इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

CG : दंतैल हाथी का आतंक, 4 लोगों को उतारा मौत घाट, आधा दर्जन गांवों में अलर्ट

CG : दंतैल हाथी का आतंक, 4 लोगों को उतारा मौत घाट, आधा दर्जन गांवों में अलर्ट

 सरगुजा।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां दंतैल हाथी ने 15 घंटे के भीतर 4 लोगों की जान ले ली है। दंतैल के आतंक से सरगुजा का लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र थर्राया हुआ है। यहां रहने वाले ग्रामीण हाथी के आतंक से काफी दहशत में है। बताया जा रहा है कि हाथी की निगरानी में तैनात दल की लापरवाही से ग्रामीणों की जान चली गयी। हाथी के ग्राम चिरगा पहुंचने के बाद भी विभाग की तरफ से ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया। 4 ग्रामीणों की मौत होने के बाद आनन फानन में वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ सहित अन्य कई जिले गजराज के आतंक से हर साल थर्राया रहता है। सरगुजा में एक बार फिर दंतैल ने ग्रामीणों को कुलचकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत चिरगा के बेवरा में दंतैल हाथी ने पिछले 15 घंटे के भीरत 4 लोगों की जान ले ली। पहली घटना बुधवार की शाम लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरगा अंतर्गत ग्राम बेवरा में घटित हुई। यहां रहने वाला राम कोरवा अपनी बेटी के साथ खेत से रोपा लगाकर वापस घर लौट रहा था। तभी दोनों का सामना हाथी से हो गया। हाथी को देखने के बाद ग्रामीण अपनी बेटी के साथ भागने लगा।

लेकिन हाथी ने दोनों को दौड़ाकर पटकने के बाद कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद ग्राम बकिला में हाथी ने सनमेत बाई नामक महिला को कुचलकर मार दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति नेहरू कंवर के साथ घर में थी। उसी समय हाथी वहां पहुंच गया। हाथी से बचने के लिए दोनों भागने लगे। तभी हाथी ने दौड़ाकर महिला को कुचल दिया। पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। तीसरी घटना लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से 65 किलोमीटर दूर सीतापुर वन परिक्षेत्र की है। जहां ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण मोहर साय सैराम आज सुबह 6 बजे अपने खेत गया था।

खेत में उसका सामना 2 हाथियों से हो गया। मोहर साय मौके से भागन की कोशिश करता, इतने में एक हाथी ने उसे कुचल कर मार दिया। बताया जा रहा है कि लुण्ड्रा में आतंक मचा रहा हाथी बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर सरगुजा की सीमा में प्रवेश कर गया है। हाथी धौरपुर से होते हुए लुण्ड्रा, चेंद्रा, उदारी, असकला होते हुए चिरगा पहुंचा था। 4 ग्रामीणों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डीएफओं के निर्देश पर दंतैल हाथी पर वन विभाग की टीम द्वारा नजर रखने के साथ ही आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया गया है।

 
किसान पति- पत्नी की मौत : हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए किसान दंपती, दोनों की मौके पर हुई मौत

किसान पति- पत्नी की मौत : हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए किसान दंपती, दोनों की मौके पर हुई मौत

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में खेत में काम करने गए किसान दंपती की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

खेत में पंप का तार जोड़ते समय हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडेसा अवराडुगू निवासी करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) घर के बगल में स्थित खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने गए थे। खेत में पानी कम होने से पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ना चाहा। जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, करंट लगते ही वह तार से चिपक गए और मौके पर गिर पड़े। गीले खेत में करंट फैलने से वहां मौजूद उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी उसकी चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद किसान दंपती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

CM साय ने मैनपाट को दी कई सौगातें; 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी

CM साय ने मैनपाट को दी कई सौगातें; 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित होटल ग्राउंड परिसर में नवस्थापित भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में इस पावन अवसर पर आमंत्रण के लिए तिब्बती समुदाय के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई ऐसे स्थल हैं, जहां भगवान बुद्ध की उपासना की जाती है। सिरपुर में बौद्ध, जैन और सनातन परंपराएं एक साथ देखने को मिलती हैं, जो राज्य की समावेशी संस्कृति का अद्वितीय उदाहरण है।

मुख्यमंत्री साय ने दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन भगवान बुद्ध की करुणा, प्रेम और शांति के सिद्धांतों का सजीव प्रतीक है। आज की दुनिया के लिए उनका संदेश नई आशा और सकारात्मकता का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं ने दलाई लामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जो यह दर्शाता है कि भगवान बुद्ध के विचारों का वैश्विक जीवन पर कितना गहरा प्रभाव है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर स्थल है, जो पर्यटकों को रोमांचित करता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, और राज्य सरकार इसके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नवीन औद्योगिक नीति में पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, और मैनपाट जैसे क्षेत्रों में होम स्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिब्बती सहकारी समिति की मांग पर मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पारंपरिक तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिससे वातावरण उल्लासमय हो गया।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर विलास भोसकर, सेटलमेंट अधिकारी स्वांग यांग्सो, तिब्बती सहकारी समिति के अध्यक्ष तामदिंग सेरिंग, मठ प्रमुख लामा दुब्जे, लामा जिनपा सहित तिब्बती समुदाय के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

 सरगुजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आखिरी समय में रद्द कर दिया गया है। वे बुधवार को मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं।

तैयारियों पर फिरा पानी

शाह के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर मंच सज्जा तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से इस आयोजन को लेकर सक्रिय थे, लेकिन दौरा रद्द होने की पुष्टि से कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है।

 शिविर का दूसरा दिन योगाभ्यास से शुरू

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन मंगलवार को योगाभ्यास से शुरू हुआ। इस सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, समेत सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।

योग प्रशिक्षकों ने फेफड़ों को स्वस्थ रखने और तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न आसन और प्राणायाम कराए। नेताओं ने पूरे समर्पण के साथ योग मुद्राओं का पालन किया।

समापन सत्र में BL संतोष और शिव प्रकाश रहेंगे मौजूद

अब बुधवार को होने वाले समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षण देंगे। वे पार्टी के मूल विचार, रणनीति और प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जाने वजह….

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जाने वजह….

 अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट में 7 जुलाई और 8 को सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस दौरान मैनपाट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शराब बिक्री नहीं होगी। यह प्रतिबंध 7 जुलाई से लागू होकर 9 जुलाई दोपहर तक प्रभावी रहेगा। 9 जुलाई को दोपहर दो बजे तक शराब दुकानों को बंद रखा जायेगा।

मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

+ Load More