BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – रिसाॅर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी, तभी पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ….नजारा देख उड़ गए होश…..

CG – रिसाॅर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी, तभी पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ….नजारा देख उड़ गए होश…..

 राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत शराब पीते पकड़े गये लोगों के खिलाफ व रिसाॅर्ट्स संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने करीब 53 रिसाॅर्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई रिसाॅर्ट्स के अंदर शराब और चखना खाते लोग मिले। मनगटा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सोमनी पुलिस द्वारा अचानक एवं प्रभावी छापेमारी की गई।

दरअसल, राजनांदगांव पुलिस को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र के कुछ रिसॉर्ट्स में लगातार तेज़ डीजे बजाया जा रहा है व आगंतुकों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एसपी अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में CSP अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम, नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने यह कार्रवाई की गई। विशेष टीम द्वारा मनगटा क्षेत्र के रिसॉर्ट्स पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान 30 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा 53 रिसॉर्ट्स की जांच की गई।

इन रिसॉर्ट्स में कार्रवाई

छापेमारी के दौरान लिलिपूट रिसॉर्ट्स, स्काई पुल रिसॉर्ट्स, एण्ड विला रिसॉर्ट्स, किम्बा फार्म रिसॉर्ट्स, क्लाउड नाईट रिसॉर्ट्स व फाईब्स रिसॉर्ट (मनगटा) के संचालक-मैनेजर द्वारा अपने रिसॉर्ट्स परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पाया गया। मौके पर शराब का सेवन कर रहे व्यक्तियों को समझाइश दी गई एवं सभी रिसॉर्ट संचालकों-मैनेजरों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इसके आलावा कुछ लोगों के द्वारा पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित होकर शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

1. विजय मिश्रा, पिता रामवृक्ष मिश्रा, उम्र 43 वर्ष, निवासी केम्प-01, शास्त्री नगर, भिलाई, जिला दुर्ग

2. खिलेश्वर प्रसाद साहू, पिता स्व. चिंताराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरा धीरी, थाना सोमनी

3. राकेश वैष्णव, पिता डोमन वैष्णव, उम्र 37 वर्ष, निवासी शांतिनगर चिखली, जिला राजनांदगांव

4. भूपेन्द्र साहू, पिता माखन साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मनगटा, थाना सोमनी

5. नागेन्द्र साकेत, पिता संतोष साकेत, उम्र 24 वर्ष, निवासी तमरी, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा (म.प्र.)

6. बी. ललित कुमार, पिता डी.एस. राव, उम्र 40 वर्ष, निवासी 8डी स्ट्रीट-12, आशीष नगर वेस्ट, रिसाली, भिलाई, थाना नेवई, जिला दुर्ग

राज्यपाल की घोषणा, अब इस नाम से जाना जाएगा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

राज्यपाल की घोषणा, अब इस नाम से जाना जाएगा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

 खैरागढ़।  चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में सत्रहवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका रहे। अपने संबोधन में उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अब यह संस्थान “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी।

राज्यपाल ने कहा कि राजकुमारी इंदिरा सिंह संगीत प्रेमी थीं और उनके असामयिक निधन के बाद खैरागढ़ के तत्कालीन राजा ने पुत्री की स्मृति में अपना राजमहल दान कर इस विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई थी। उस समय यह एशिया का एकमात्र कला-संगीत विश्वविद्यालय थासमारोह में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, खैरागढ़ राजपरिवार के महाराज आर्यव्रत सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने राजकुमारी शारदा देवी सिंह बावली की नामपट्टिका का अनावरण किया।
दीक्षांत समारोह में 232 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 4 को रजत पदक, 5 को डिलीट तथा 64 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक क्षण बना।

CG : फिर मिली न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

CG : फिर मिली न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

 राजनांदगांव। जिला न्यायालय में एक बार फिर बम लगाए जाने को लेकर एक ईमेल आने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बमनिरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर घंटो बम की तलाश की लेकिन यहां कोई बम नहीं मिला।

आज जिला न्यायालय परिसर को आरडीएक्स के माध्यम से विस्फोट करके उड़ये जाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के जरिये भेजा गया ई-मेल प्राप्त हुआ। न्यायालय परिसर में बम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और बम डिफ्यूज स्कर्ट को तत्काल मौके पर भेजा गया। बामनिरोधी दस्ते ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कर्ट की मदद से न्यायालय परिसर के चारों तरफ बम की तलाश शुरू कर दी।

बम निरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर विभिन्न कमरों में मेटल डिटेक्टर के माध्यम से बम की तलाश की इस दौरान कमरे के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकल गया और बारीकी से जांच की गई। उक्त टीम के द्वारा न्यायालय परिसर के गेट से लेकर वाहन स्टैंड और आसपास भी बम तलाशा गया, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी न्यायालय में कोई बम नहीं मिला।

इस मामले में एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि जिला न्यायालय में बाम लगाए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपी के द्वारा मेल किया गया था । बीडीएस टीम को भेज कर जांच कराई गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है । अज्ञात मेल को लेकर साइबर सेल के माध्यम से पताशाजी की जा रही है।

CG – घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की तबाह हो गई जिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार……

CG – घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की तबाह हो गई जिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार……

 राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी रोज़ की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन लगातार छह दिनों तक अपनी बेटी की तलाश में भटकते रहे, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग सकी। अंततः 18 जनवरी को उन्होंने थाने पहुंचकर लापता बच्ची की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ जांच शुरू की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता की दुर्ग जिले के निवासी भूषण साहू (26 वर्ष) से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि भूषण साहू ने ही किशोरी को डोंगरगढ़ बुलाया था। यहां मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ दिया।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसने कई दिन बेहद कठिन हालात में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गुजारे। नाबालिग होने के कारण वह भय और असुरक्षा की स्थिति में थी और किसी से मदद लेने का साहस भी नहीं जुटा पा रही थी।

जब किशोरी किसी तरह अपने घर लौटने का प्रयास कर रही थी, तभी उसके साथ एक और दर्दनाक घटना घटी। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात आर्यन डकहा (23 वर्ष) से हुई। आरोप है कि आर्यन ने उसका भरोसा जीतकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल से पीड़िता को आर्यन डकहा के साथ बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पहले आरोपी भूषण साहू की पहचान हुई, जिसे बाद में दुर्ग से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। पीड़िता के बयान और उपलब्ध प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

15 वर्षीय किशोरी बनी मां, प्रसव के बाद खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

15 वर्षीय किशोरी बनी मां, प्रसव के बाद खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

यह पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब उसके बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को बसंतपुर थाने की पुलिस को जिला अस्पताल राजनांदगांव से मेमो मिला, जिसमें बताया गया कि 15 साल की एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता से पूछताछ की, तो उसने बताया कि आटरा गांव में रहने वाले कोमल साहू ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया, जिसके कारण वो गर्भवती हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना छुरिया थाना क्षेत्र का होने के चलते बसंतपुर पुलिस ने इस केस को छुरिया थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी को घेराबंदी कर आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG – 5 साल के बच्चे से हैवानियत : अकेला देख युवक ने किया अननेचुरल सेक्स, फिर जो हुआ….

CG – 5 साल के बच्चे से हैवानियत : अकेला देख युवक ने किया अननेचुरल सेक्स, फिर जो हुआ….

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 5 साल के मासूम अनाचार का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 5 साल के मासूम बालक के साथ अननेचुरल सेक्स किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां एक हैवान ने 5 साल के बालक को अपने हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया है, जिससे बालक को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा वार्ड क्षेत्र में रहने वाले आरोपी समीर सहारे ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले 5 साल के बालक को अकेले में ले जाकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया, जिसके कारण बालक को गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद जब बालक ने घर पहुंचकर इसकी जानकरी अपने परिजनों को दी, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित बालक के माता-पिता के शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया और फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी। सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस ने आरोपी समीर सहारे को 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

CG – गांव में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

CG – गांव में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

 खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिला है। पूरे वाकये से क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करते हुए लापता व्यक्ति से जुड़े तथ्यों को खंगाला रही है।

घटना के बाद से पैलीमेटा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है। परिजन इस खबर से गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं

फिलहाल, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। शव की पहचान और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही संभव होगा।

जनसंपर्क विभाग द्वारा 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनसंपर्क विभाग द्वारा 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 छलके उमंग, उत्साह एवं खुशी के रंग

राजनांदगांव। सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उमंग, उत्साह एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछे गए। जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही  हेमंत पाण्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस योजना से घर में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। आरजे अनिमेष ने राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला एवं संस्कृति, शासन की योजनाओं पर आधारित रूचिकर प्रश्न पूछे। उन्होंने राजिम पावन नगरी में राजिम कुंभ में नदियों के संगम में नदियों के नाम पूछे। कक्षा छठवीं की छात्रा तोषी ठाकुर ने पैरी, सोंढूर एवं महानदी के नाम बताकर दर्शकों को चकित कर दिया। वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में पूछे गए। उत्सुकता एवं जिज्ञासा के साथ प्रतिभागियों ने झाडू को बहारी बताया। वहीं पर्रा, टूकना, झहुआ जैसी वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में बताए गए। कार्यक्रम के दौरान वाइल्ड कार्ड एन्ट्री और दोस्तों से मदद के लिए हेल्पलाईन रखे गए थे।  विनय साहू ने दृश्य देखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रश्र पूछा गया कि ऐसी कौन सी योजना है, जिसमें जनमानस स्कूल में भोजन देने में अपना योगदान दे सकते हैं। जीविका ने न्योता भोज उत्तर देकर सभी को चकित किया।

छत्तीसगढ़ में खेल के संबंध में इशारों में प्रश्र पूछने पर नव्यांश ने बस्तर ओलंपिंक बताकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने जल जीवन मिशन, हरेली, धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना से संबंधित प्रश्रों के उत्तर दिए। आरजे अनिमेष एवं योगिता ने अपनी हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया। श्रीमती अरूणा साहू, भावना साहू एवं पिंकी साहू तीनों बहनों ने टंग ट्विस्टर में भाग लिया, महफिल में रंग जमाया। नन्ही बालिका नव्या ने राम आएंगे... और घमेन्द्र साहू, निखिल जैन ने एक प्यार का नगमा है... सुमधुर गीत सुनाया। आरजे अनिमेष ने सभी को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क विभाग के पोर्टल से जुडऩे कहा। जनसंपर्क विभाग का यह आयोजन मनोरंजक एवं संगीतमय रहा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हुए। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक द्वारा कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया।

CG : जिले में SIR अभियान रफ्तार पर: 99.37% डिजिटाइजेशन पूरा

CG : जिले में SIR अभियान रफ्तार पर: 99.37% डिजिटाइजेशन पूरा

  खैरागढ़।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 4 नवंबर 2025 से जारी अभियान के तहत अब तक 99.37% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि जिले के कुल 2,99,810 मतदाताओं में से 2,98,192 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप से संकलित हो चुके हैं और केवल 1618 प्रपत्रों का कार्य शेष है। जिले में 383 मतदान केंद्र स्थापित हैं और बीएलओ की टीम घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण का कार्य तेज़ी से कर रही है।

पहले यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इसके बाद 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सभी प्रकरणों का निपटारा 7 फरवरी 2026 तक किया जाएगा और इसी दिन अंतिम मतदाता सूची जारी होने की संभावना है। प्रशासन ने मतदाताओं से समय पर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

 
मेडिकल स्टोर के अंदर चाकूबाजी, बदमाश ने युवक को बेरहमी से मारा चाकू…

मेडिकल स्टोर के अंदर चाकूबाजी, बदमाश ने युवक को बेरहमी से मारा चाकू…

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। महफूज खान नाम के बदमाश ने मेडिकल स्टोर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने बेरहमी से युवक पर कई वार किये। जब युवक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया, तो आरोपी स्टोर के कर्मचारियों को धमकी देते हुये वहां से भाग निकला। हालांकि इसकी शिकायत मिलते ही राजनांदगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महफूज खान की तलाश कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नीचे देखें वीडियो…

दरअसल, घटना 26 नवम्बर को थाना कोतवाली क्षेत्र के मानव मंदिर चौक स्थित मेडिकल स्टोर की है। बदमाश महफूज खान का अनूप यादव नाम के साथ पुराना वाद-विवाद चल रहा था।

रात लगभग 11:05 बजे महफूज खान ने अनूप यादव पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने मेडिकल स्टोर में घुसकर अनूप यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। पीड़ित जब खून से लथपथ बेहोश हो गया तब, आरोपी मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों को चाकू दिखा कर फरार हो गया।

घायल अनूप यादव को पुलिस दल द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ पाँच चिकित्सकों की टीम ने पुलिस की उपस्थिति में तुरंत उपचार प्रारंभ किया। वर्तमान में घायल की स्थिति सामान्य है तथा उसे बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा जो की कॉम्बिंग गश्त अभियान में नंदई चौक के तरफ़ थे 7 मिनट में पुलिस टीम लेकर घटना स्थल पहुँच गए।

घटना के लगभग 15-20 मिनट बाद आरोपी महफूज खान को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह ज्ञात हुआ है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं, घायल अनूप यादव के विरुद्ध भी पाँच से अधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रात 12 बजे पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा तत्काल मानव मंदिर चौक घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं । अधिकारियों की त्वरित उपस्थिति एवं पुलिस टीम द्वारा की गई समयबद्ध कार्रवाइ की गई ।

आरोपी को आज न्यायालयीक रिमांड में प्रस्तुत किया जाएगा, पुलिस द्वारा इस केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपी को जल्द से जल्द एवं कड़ी सज़ा दिलवाना पुलिस की प्राथमिकता की गई।

CG  : डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 80 लाख की ठगी

CG : डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 80 लाख की ठगी

राजगांदगांव।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अटेस्ट कर उससे लगभग 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राजनांदगांव शहर कोतवाली थाना क्षेत्र एक 79 वर्ष की बुजुर्ग महिला को वाट्सएप कॉल आया जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को सीबीआई का अधिकारी बताकर कहा कि तुम्हारा आधार कार्ड मनी लॉड्रिंग के लिए उपयोग किया गया है। उन्हें अपनी बातों में फंसा कर कानूनी दांवपेच से बचने के लिए रुपयों की मांग की और उनसे आरटीजीएस के माध्यम से 79 लाख 69 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके लिए पीड़ित बुजुर्ग को एक नकली कोर्ट और नकली जज भी विडियोकॉल के माध्यम से दिखाया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला विदेश में नर्स थी जो रिटार्यड होने के बाद वापस यहां आ कर रह रही थी । इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि पैसे ट्रांसफर होने वाले एकाउंट की जांच की जा रही है।

 
CG – थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, इस वजह से गिरी गाज, जाने क्या है पूरा मामला…!!

CG – थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, इस वजह से गिरी गाज, जाने क्या है पूरा मामला…!!

 डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा पट्टी कारोबार पर आखिरकार पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। जिले की कमान संभाल रहीं तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल लेते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी मोहरा चौकी प्रभारी संतोष कुमार जायसवाल को सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से तो अहम है ही, साथ ही पुलिस की जवाबदेही को भी मजबूत करती दिख रही है।

Breaking : राजनांदगांव में EOW की रेड से मचा हड़कंप, तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापाv

Breaking : राजनांदगांव में EOW की रेड से मचा हड़कंप, तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापाv

 CG Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में EOW की रेडमार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में माइनिंग और गवर्नमेंट के बड़े सप्लायरों के घरों में आज तड़के ईओडब्लू ने शहर के तीन जगह पर अपनी छापेमार कार्रवाई की। शहर के नाहटा, भंसाली और अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर दस्तावेज खंगाल में टीम जुटी हुई है। शहर के तीन जगह पर लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन में पहुंची टीम ने जांच कार्रवाई शुरू की है।राजनांदगांव शहर में आज सुबह लगभग 5 बजे 15 से अधिक अलग-अलग वाहनों में ईओडब्लू के अधिकारी पहुचे। सुबह से पहुंचे अधिकारियों की कार्यवाही से व्यापारिक क्षेत्र में मचा हड़कंप मचा हुआ है। तीनों प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और आवासों में ईओडब्लू के अधिकारी छानबीन कर रहे है। बताया जा रहा है कि मामला कोल माइनिंग की लेन देन से जुड़ा हुआ है । मच गया है।

CG – दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, सदमें में परिजन, गांव में पसरा मातम…..

CG – दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, सदमें में परिजन, गांव में पसरा मातम…..

 राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। मोहरा स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नदी में उतरे थे तभी गहरे पानी में जाने की वजह से दो बच्चे बाहर नहीं आ पाए।

शहर के हल्दी वार्ड के रहने वाले कुछ बच्चे समीप के ही मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में शाम के वक्त गए हुए थे। इस दौरान सभी बच्चे तालाब में नहाने उतरे थे। बताया जा रहे हैं कि इस दौरान नदी में प्रतिमा विसर्जन का पाटा दिखाई दिया, जिसे निकालने के फेर में बच्चे गहरे पानी तक चले गए। इस दौरान 7 वर्षीय पियूष निषाद और 9 वर्षीय थानेश्वर सोनकर जब बाहर नहीं निकले तो अन्य बच्चों ने मोहल्ले में जाकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में पहुंचे। काफी मशक्कत से बच्चों के शव को बाहर निकल गया। इसके बाद आज दोनों ही बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया।

इस मामले में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौपा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इधर मोहल्ले के दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

Crime News: ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Crime News: ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

 खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के छुईखदान में बीते 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात में शामिल एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

यह मामला नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान संचालक परमेश्वर राम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CCTV से हुई पहचान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रह्लाद निषाद उर्फ दादू (35 वर्ष), निवासी कंडरापारा छुईखदान और एक विधि से संघर्षरत नाबालिग शामिल हैं। दोनों ने चोरी के बाद गहनों को गांव में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद सामान में पायल, कड़ा, बिछिया, बाजूबंद, करधन, चांदी के सिक्के, लाकेट और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ शामिल हैं, जिनका वजन करीब 4 किलो और मूल्य लगभग ₹6 लाख बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस चोरी को महज 72 घंटे में सुलझा लिया और बरामदगी भी शत-प्रतिशत कर ली गई है।

भाजपा में “लेटर बम” का धमाका! संगठन में मचा हड़कंप, चुनावी समीकरण पर असर की आशंका

भाजपा में “लेटर बम” का धमाका! संगठन में मचा हड़कंप, चुनावी समीकरण पर असर की आशंका

 राजनांदगांव। Rajnandgaon News: भाजपा के भीतर से एक बार फिर बड़ा सियासी धमाका हुआ है। जिले के कई भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया को भी डाक के माध्यम से भेजे गए एक “गोपनीय पत्र” ने संगठन में हलचल मचा दी है। यह पत्र जिले के अंदरूनी मतभेदों, गुटबाजी और टिकट दावेदारी से जुड़ी नाराजगियों को उजागर करता है।

पत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विधानसभा क्षेत्रवार समीकरणों तक कई मुद्दों को खुलकर उठाया गया है। खास बात यह है कि पत्र की कई प्रतियां अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गई हैं और अब यह “लेटर बम” सोशल मीडिया के जरिए भी चर्चाओं में तेजी से फैल रहा है। पत्र में लिखा गया है कि “राजनांदगांव जिला भाजपा की सूची ही तय करती है या केवल राजनांदगांव विधानसभा की भाजपा इकाई की सुनी जाती है?”

इस सवाल के साथ यह भी आरोप लगाया गया है कि, जिले में फैसले कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हैं और आम कार्यकर्ताओं की आवाज संगठन तक नहीं पहुंच पा रही है। पत्र में कहा गया है कि टिकट वितरण और नेतृत्व चयन में स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर पड़ी है।

खुज्जी विधानसभा में गुटबाजी के आरोप – कई नेताओं के नाम आए सामने

पत्र का बड़ा हिस्सा खुज्जी विधानसभा से जुड़ा है। इसमें दावा किया गया है कि स्वर्गीय राजिद्ररपाल सिंह भाटिया के निधन के बाद से खुज्जी क्षेत्र में भाजपा दो धड़ों में बंट गई है। संगठन में नए उपाध्यक्ष और पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, लेकिन कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है।

पत्र में कई स्थानीय नेताओं के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि “खुज्जी विधानसभा में गुटबाजी और कटुता का माहौल व्याप्त है।” यह भी लिखा गया है कि “यदि संगठन ने स्थिति नहीं संभाली तो इसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़ेगा।”

भाजपा जिला पदाधिकारियों पर सवाल – कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कई जिला पदाधिकारी और मंडल स्तर के नेता सिर्फ अपने पदों पर बने रहने की राजनीति कर रहे हैं।
कहा गया है कि “जिला संगठन की बैठकों में कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनी जाती, न ही परिश्रम करने वालों को सम्मान मिलता है।”
पत्र में यह भी उल्लेख है कि कुछ लोगों को मीडिया प्रचार और मंच संचालन के जरिए संगठन में ऊँचा दर्जा मिल गया है जबकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।

मीडिया प्रचार, पद वितरण और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर उठे सवाल

पत्र में मीडिया प्रचार से जुड़े नामों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कुछ लोग पार्टी मंच का उपयोग निजी पहचान बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। यह भी आरोप है कि जिले में पदों का बंटवारा कार्यशैली के बजाय रिश्तेदारी और समीकरणों के आधार पर किया गया।
कुछ पूर्व जिला पंचायत सदस्य और किसान मोर्चा पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर भी नाराजगी जाहिर की गई है।

भाजपा में अंदरूनी मतभेद बढ़े – चुनावी समीकरण पर असर की आशंका

पत्र के अंत में कहा गया है कि अगर संगठन ने जल्द कदम नहीं उठाया तो जिले की कई विधानसभा सीटों पर इसका सीधा असर 2028 के विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। पत्र में अपील की गई है कि “भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान दे, स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता में रखे और गुटबाजी पर सख्त कार्रवाई करे।

राजनांदगांव भाजपा में “लेटर बम” का यह मामला अब खुले मंचों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई वरिष्ठ नेता इस मामले में टिप्पणी करने से बच रहे हैं, जबकि कार्यकर्ताओं के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि-
“क्या भाजपा संगठन इस अंदरूनी असंतोष को संभाल पाएगा या आने वाले चुनावों में यह पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा?”

CRIME NEWS: डबल मर्डर से सनसनी, शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या!

CRIME NEWS: डबल मर्डर से सनसनी, शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या!

 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम रोड अतरिया में आज तड़के एक शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, भदेरा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल सोरी और उनकी पत्नी सुनीति सोरी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान भगवती गोंड के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।आरोपी की पहचान भगवती गोंड के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दियआरोपी की पहचान भगवती गोंड के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

BREAKING : सराफा व्यापारी के घर ईओडब्ल्यू-एसीबी का छापा, घर और दुकान पहुंची चार गाड़ियों में अधिकारियों की टीम

BREAKING : सराफा व्यापारी के घर ईओडब्ल्यू-एसीबी का छापा, घर और दुकान पहुंची चार गाड़ियों में अधिकारियों की टीम

 राजनादगांव। जिले में शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा पड़ा है। चार गाड़ी में अधिकारियों की टीम पहुंची है।जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने आज सुबह शहर के जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स में छापेमारी की है। व्यापारी के नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाईन स्थित दुकान में अधिकारियों की टीम पहुंची है। दस्तावेज की जांच की जा रही है।

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

 डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, बताया गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई दर्दनाक मौत, रोजाना नशे और गाली गालौच से थी परेशान

मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई दर्दनाक मौत, रोजाना नशे और गाली गालौच से थी परेशान

 राजनांदगांव।  शहर के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पेन्ड्री अटल आवास में एक मां ने अपने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया मां अपने बेटे के शराब पीने व गाली गालौच करने से परेशान रहती थी । मृतक दिव्यांग पुत्र दो बच्चों का पिता था ।

बीते 22 सितम्बर की सुबह अटल आवास स्थित घर में मृतक की मां आरोपिया 60 वर्षीया सुहागा बाई साहू और मृतक विरेन्द्र साहू के बीच लडाई झगडा, गाली गलौज हुआ। तब मृतक की पत्नी हिना साहू द्वारा अपने 46 वर्षीय पति व अपने सास को समझाईश देकर लगभग पौने 10 बजे दोनों बच्चो को स्कुल छोडने रेवाडीह गयी थी। इसी बीच प्रार्थिया की सास सुहागा बाई के द्वारा अपने बेटे विरेन्द्र साहू के उपर पेट्रोल छिडकर माचिस से आग लगा कर जला दिया गया । मृतक विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग था जो बैसाखी के सहारे चलता था। उसने अपने पुत्र पर पेट्रोल से आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था । आस पडोस के लोग मृतक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आये तो उसने पानी लाकर विरेन्द्र साहू के शरीर में डाल दिया और भाग गई। सुहागा बाई ने अपने नशेड़ी पुत्र को मौत के घाट उतारने की योजना पहले ही बनाई थी और जलाकर मारने के लिए 2 दिन पहले ही प्लास्टिक बोटल में पेट्रोल खरीद कर रखी थी। मृतक की पत्नी जब घर पहुंची तो उसका पति जला हुआ था। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर उपचार के दौरान उसी दिन विरेन्द्र साहू की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद ही मृतक की मां कर फरार हो गई थी। जिसे आज पुलिस ने शहर के गांधी चौक स्थित उसके बहन दामाद के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र विरेन्द्र साहू के नशा करने व गाली गलौज करने से कई वर्षो से परेशान थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त माचिस की डिब्बी और पेट्रोल गंधयुक्त प्लास्टिक की बोटल बरामद किया है।

 
CG : मां ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में युवक की मौत, जानिए घटना की वजह…

CG : मां ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में युवक की मौत, जानिए घटना की वजह…

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के शराब पीने व गाली गालौच करने से परेशान होकर मां ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला अटल आवास कालोनी पेण्ड्री, राजनांदगांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया हिना साहू अपने पति विरेन्द्र साहू, सास सुहागा बाई और अपने दो बच्चों के साथ रहती है। प्रार्थिया हिना व पति विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग हैं। 22 सितंबर की सुबह अटल आवास स्थित घर में आरोपिया सुहागा बाई साहू व विरेन्द्र साहू के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था। तब प्रार्थिया ने अपने पति व अपने सास को समझाइश देकर लगभग 09ः45 बजे अपने दोनों बच्चो को स्कूल छोड़ने रेवाडीह गई थी, इसी बीच प्रार्थिया की सास सुहागा बाई ने अपने बेटे विरेन्द्र साहू के उपर पेट्रोल छिड़कर माचिस से आग लगा दी और कमरे के दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया.

पड़ोसी वाले चिल्लाने लगे तो पत्नी हिना ने पानी लाकर विरेन्द्र साहू के शरीर में डाला, फिर उन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उपचार के दौरान विरेन्द्र साहू की मौत हो गई.

विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश साहू ने घटना कारित कर फरार आरोपिया की पतासाजी की। आरोपिया मां को गांधी चौक राजनांदगांव स्थित अपने बहन दमाद के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपने दिव्यांग पुत्र विरेन्द्र साहू के नशा करने व गाली गलौज करने से कई वर्षों से परेशान थी। इसके चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

 बिलासपुर।  इस शारदीय नवरात्रि माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। इस बार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह इस साल भी 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ में भव्य नवरात्रि मेला लगेगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

Police Transfer : कई थानों के बदले गए टीआई, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

Police Transfer : कई थानों के बदले गए टीआई, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 राजनांदगांव. एसपी मोहित गर्ग ने जिले के 11 टीआई और एक उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है. बता दें कि गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर को जिले के 12 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला आदेश जारी किया था, जिसके बाद आज एसपी ने जिले के थानों में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.

देखें लिस्ट –

CG Crime : नवरात्र से पहले माता के गढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

CG Crime : नवरात्र से पहले माता के गढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

 डोंगरगढ़. शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. चार साल की मासूम के साथ रविवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसक बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रविवार की शाम ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी. जब बच्ची ने हिम्मत कर के अपने परिजनों को इस दर्द का कारण बताया तो पूरी घटना का पता चला. ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ गंदा काम किया.

घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने रात में ही डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने करवाई शुरू की और बच्ची को तुरंत डोंगरगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है.

पुलिस जांच में जुटी, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है और पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है. शहर के बीचों-बीच एक मासूम बच्ची के साथ होने वाली इस शर्मनाक घटना से आम जनमानस में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पैदा हो गया है. लोग प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वे घटना स्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान पर काम चल रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

CG : चाकू बाजी में तीन लोगों की हत्या, मामले में टीआई और एएसआई निलंबित

CG : चाकू बाजी में तीन लोगों की हत्या, मामले में टीआई और एएसआई निलंबित

 राजनांदगांव।  शहर के नवागांव में हुए चाकू बाजी के बीच तीन लोगों की हत्या के मामले में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है और प्रभारी निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बीते 7 सितम्बर को नवागांव क्षेत्र में हुए चाकू बाजी के मामले में राकेश ढीमर की मौत हुई थी । वही किशन राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए थे । मंगलवार को किशन राजपूत की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी और लोगों ने चक्काजाम करते हुए इस मामले में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की मांग की थी । इसके बाद पुलिस अधीक्षक में इस पर कार्रवाई करते हुए सीएसपी के जांच प्रतिवेदन के अनुसार चिखली पुलिस चौकी के निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव और सहायक उपनिरीक्षक इब्राहिम खान को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रार्थी अजय सिंह राजपूत द्वारा पुलिस चौकी चिखली में 10.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि बजरंगपुर निवासी पृथ्वी भट्ट और अभय मिश्रा अन्य पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के भी घुसकर, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। सूचना प्राप्ति उपरांत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही नहीं की गयी। जिसके बाद तत्पश्चात उक्त आरोपियों द्वारा रात्रि लगभग 8 बजे प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी के पिता किशन राजपूत और राकेश ढीमर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई । यदि चौकी चिखली में सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाती तो 02 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित होने से रोका जा सकता था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती।

इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि दो अलग-अलग चाकू बाजी के मामले में तीन लोगों की मृत्यु हुई थी । दोनों में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । चौकी प्रभारी और एएसआई को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।

 
 
+ Load More