BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए बर्थडे बॉय की हत्या (Birthday Boy Ka Murder) की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे कार से रौंदकर मौत के घाट उतारा था। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो बड़ा हैरान कर देने वाली है।

युवक ने दोस्त को कार से रौंदकर मार डाला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटना थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को उसके बर्थडे पर कार से रौंदकर मार डाला। इसकी पीछे की वजह ये थी कि उसने उसके पिता को पार्टी की जगह के बारे में बता दिया था। वहीं घटना के बाद से वो फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गया था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रितेश सिंह (15) के रूप में की गई है, जो कि 4 जनवरी को आरोपी विद्या चंद्र साहू और अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन के अवसर पर पिकनिक बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम गया था। यहां उन्होंने जमकर शराब पी और मस्ती की। वहीं जब वे रात 8 बजे के आसपास पटना गांव पहुंचे, तो आरोपी विद्या चंद्र साहू ने शराब दुकान में सूमो कार रोकी और शराब पी।

इस बात से नाराज होकर उतारा मौत के घाट

इसी दौरान रितेश ने आरोपी के मोबाइल से उसके ही पिता को कॉल करके ये बता दिया कि वह पटना में है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में रितेश को कार से रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के 4 दोस्तों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में पूरा खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्या चंद्र साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस इस घटना में उसके अन्य दोस्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सिरफिरे ने पहले बुजुर्ग को फावड़े से मारकर की हत्या, फिर कुएं में कूद कर की खुदकुशी, इलाके में दहशत

सिरफिरे ने पहले बुजुर्ग को फावड़े से मारकर की हत्या, फिर कुएं में कूद कर की खुदकुशी, इलाके में दहशत

 कोरिया।  कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना के जूनापारा में आज दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक  35 वर्षीय कौशल यादव ने 60 वर्षीय उपेन्द्र नारायण यादव पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि, जब परिजन और ग्रामीण उपेन्द्र नारायण यादव को संभालने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी कौशल यादव मौके से निकलकर पास के कुएं में कूद गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कौशल यादव मानसिक रूप से बीमार था।

 वहीं एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गौठान में फांसी पर झूलती मिली दोनों की लाश

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गौठान में फांसी पर झूलती मिली दोनों की लाश

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है।

पिछले दो दिनों से लापता था युवक

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। सोमवार सुबह जब लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान जामपानी गांव में रहने वाले केशव के रूप में की, जो कि पिछले दो दिनों से लापता था। युवती कौन है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

CG – तत्काल प्रभाव हटाए गए बीएमओ, एफआईआर के बाद हुई विभागीय कार्यवाही, जाने पूरा मामला..!!

CG – तत्काल प्रभाव हटाए गए बीएमओ, एफआईआर के बाद हुई विभागीय कार्यवाही, जाने पूरा मामला..!!

 कोरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर कार रोककर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएमओ को पद से हटा कर जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया है। सीएमएचओ कोरिया ने यह आदेश जारी किया है। बता दे इस मामले को हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और मुख्य सचिव से शपथ पत्र में जवाब मांगा है।

कोरिया जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर स्कॉर्पियो की बोनट में रखकर सोनहत बीएमओ डॉ अनिल बखला और उनके दोस्त ने केक काटा था। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो 28 नवंबर की रात का गेज नदी के पास एनएच 43 का बताया जा रहा है। इस दौरान बीएमओ के दोस्त हैप्पी बर्थडे सॉंग गा रहे थे। मौके पर पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। बीएमओ की मौजूदगी में केट काटा गया है, वह स्थल ग्राम पंचायत रामपुर का बताया जा रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सोनहत बीएमओ अनिल बखला और उनके दोस्त अल्तमस के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी थी कि बैकुंठपुर के आम रास्ता रामपुर तिराहा के पास सड़क(एनएच 43) पर स्कार्पियो वाहन को रोककर जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

घटना तिथि को स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीआर 0016 के मालिक एवं सोनहत बीएमओ डॉ अनित बखला निवासी ग्राम छोटे आनी, अपने साथी अल्तमस निवासी रामपुर के साथ सड़क पर वाहन को रोककर बोनट पर केक काटते और पटाखे फोड़ते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। सड़क पर वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित हुआ और पटाखे फोड़ने से आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद वायरल वीडियो की पुष्टि की गई। मामले में दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 285, विस्फोटक पदार्थ से उपेक्षापूर्ण कार्य धारा 288, लोकमार्ग पर अवरोध उत्पन्न करना धारा 3(5), मोटरयान अधिनियम की धारा 122, वाहन को अनुचित ढंग से खड़ा करना धारा 177 यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई। वायरल वीडियो और अन्य प्रमाणों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मामले में पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। वही इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने भी सुनवाई शुरू की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना रसूखदारों के लिए खेल हो गया है और सरकार के सारे गाइडलाइंस केवल कागजों तक ही सीमित रह गए है। इस मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से शपथ पत्र मांगा है।

सोनहत बीएमओ डॉक्टर अनिल बखला को सीएमएचओ कोरिया ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें बीएमओ सोनहत के पद से हटाते हुए जिला अस्पताल बैकुंठपुर में अटैच किया गया है। जबकि उनकी जगह डॉक्टर बलवंत सिंह को सोनहत का बीएमओ बनाया गया है।

मानवता हुई शर्मसार, सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

मानवता हुई शर्मसार, सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

 कोरिया।  कुछ दिनों पहले रायपुर के मेकाहार अस्पताल के गेट के पास एक नवजात बच्चे का शव मिला था। ऐसा ही एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सड़क किनारे लावारिस हालत में एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद आसपास के क्षत्रे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बैकुठपुर थाना क्षेत्र ओडगी नाका के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

CG – युवती ने व्हाट्सप्प पर किया अश्लील वीडियो कॉल, पहले उतारे कपड़े, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए लाखों रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार

CG – युवती ने व्हाट्सप्प पर किया अश्लील वीडियो कॉल, पहले उतारे कपड़े, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए लाखों रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार

  कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस ने अश्लील वीडियो कॉल के जरीए ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक व्यक्ति से व्हाट्सप्प में अश्लील वीडियो कॉल कर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद उससे 32 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडित की शिकायत के बाद इस मामले दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दो साल बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अश्लील फोटो भेजकर ठग लिए 32 लाख

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर में रहने वाले बिजेन्द्र यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसे 21 मई 2023 की रात किसी ने व्हाट्सप्प में वीडियो कॉल किया था। जब उसने वीडियो कॉल उठाया तो एक लड़की अपने कपड़े उतारने लगी, जिसके बाद उसने कॉल काट कर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद किसी लड़की ने उसे व्हाट्सप्प पर स्क्रीन शॉट लेकर अश्लील फोटो भेजे और 50 हजार रुपए भेजने को कहा। पैसे नहीं भेजने पर उसे फोटो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने 22 से 24 मई के बीच उसे 32 लाख रुपए भेज दिए।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपी किसन कुमार और नीरज कुमार को 2023 में ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें कोर्ट ने 3-3 साल के कारावास की सजा सुनाई। इस मामले की जांच जारी रखते हुए पुलिस ने दो साल से फरार दो और आरोपी अक्षय कुमार और लोकेश कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों के खाते में ठगी का 12 लाख और 4 लाख रुपए ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG – नदी में गिरी सवारियों से भरी ऑटो, 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल, ऐसे हुआ हादसे का शिकार…..

CG – नदी में गिरी सवारियों से भरी ऑटो, 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल, ऐसे हुआ हादसे का शिकार…..

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सवारियों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

यह हादसा बैकुंठपुर में छिंदिया के आश्रित गांव नकटापरा में हुआ है। क्षमता से ज्यादा सवारी होने के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार 16 महिलाओं में से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक और महिला की बुधवार को मौत हो गई। इसके अलावा 14 महिलाएं घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 16 महिलाएं ऑटों में सवार होकर झरनापारा के पंडोपारा से लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो नकटापरा में नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक और महिला को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 महिलाओं का इलाज बैकुंठपुर जिला अस्पताल में जारी है।

CG : हत्या या हादसा? सड़क किनारे मिली युवक की लाश

CG : हत्या या हादसा? सड़क किनारे मिली युवक की लाश

 कोरिया।  जिले के पटना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर जहाँ ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है, जहाँ सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान की गई जोकि नगर पंचायत पटना के ही वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।

राहुल यादव जीविकोपार्जन के लिए बिरियानी सेंटर में काम करता था। घर का अकेला सहारा माने जाने वाले राहुल की संदिग्ध मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के बलिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह पता चल सकेगी। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खरवत चौक पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पल्सर बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, दुर्घटना में दो लड़के और एक लड़की की मौत हो गई।

CG : एसपी ने जारी किए थोक में तबादले, 108 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण…

CG : एसपी ने जारी किए थोक में तबादले, 108 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण…

 कोरिया। कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने थोक में पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। एक निरीक्षक,चार उप निरीक्षक,तीन एएसआई समेत 108 पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। महिला आरक्षकों के बीच तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

देखें आदेश…

CG- बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने की आपात बैठक, हजारों मुर्गियां, अंडे किये गये नष्ट

CG- बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने की आपात बैठक, हजारों मुर्गियां, अंडे किये गये नष्ट

 कोरिया :-  जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने आपातकालीन बैठक कर कड़े कदम उठाए हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र में मौजूद सभी पक्षियों और अंडों को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही, प्रशासन ने क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है।

 बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए देर रात कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की। इस बैठक में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर कुक्कुट पालन केंद्र भेजा गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में नष्टीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस दौरान कीट व मास्क का उपयोग कर कई दर्जन श्रमिकों ने संक्रमित मुर्गियों, अंडों और अन्य पक्षियों को नष्ट करने का कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र में मौजूद 19,095 अंडे, 9,998 चुजे, 2,487 एडल्ट मुर्गियां और 2,448 बटेरों को पूरी तरह नष्ट किया जाएगा।

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आदेश दिया है कि बैकुंठपुर शहर के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री दुकानों में मुर्गी और अंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे चिकन और अंडे की खरीदारी न करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन ने बर्ड फ्लू के प्रभाव का आकलन करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी टीमों को तैनात कर दिया है। ये टीमें जिले के अन्य पोल्ट्री फार्मों और बाजारों की जांच करेंगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम सतर्कता बरतते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कोरिया जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और यदि कहीं भी मृत पक्षी दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशु चिकित्सकों को सूचित करें। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सतर्कता और स्वच्छता बेहद आवश्यक है।

CG - दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी,चार युवकों की गई जान,एक गंभीर रूप से घायल

CG - दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी,चार युवकों की गई जान,एक गंभीर रूप से घायल

 कोरिया: बैकुंठपुर में रफ्तार ने फिर 4 लोगों की जान ले ली. 2 बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर में चारों की जान चली गई. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर है. घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव पूरे सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले अस्पताल पहुंचाया फिर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

2 बाइकों की टक्कर में 4 की मौत: पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थी. स्पीड को काबू नहीं कर पाने के चलते दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. गुस्साए लोगों का कहना था कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर लगाया जाए. ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पुलिस पालन कराए. तभी इस तरह के रोज होने वाले हादसे रोके जा सकते हैं.

CG : इस जिले में होली मनाने की अनोखी मान्यता,पांच दिन पहले मनाते हैं रंगों का त्योहार,जाने वजह…

CG : इस जिले में होली मनाने की अनोखी मान्यता,पांच दिन पहले मनाते हैं रंगों का त्योहार,जाने वजह…

 कोरिया :- कोरिया जिले के ग्राम पंचायत अमरपुर में होली मनाने की अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है. यहां त्योहार की शुरुआत होली से पांच दिन पहले ही हो जाती है. मान्यता के अनुसार, अगर गांव में एक सप्ताह पहले होली नहीं मनाई जाती तो किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. इस परंपरा को निभाते हुए ग्रामीण हर साल समय से पहले ही होली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं.

गांव में शनिवार को विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने गुलाल और अबीर उड़ाकर रंगों के इस महापर्व का आनंद लिया. ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वजों की इस परंपरा का पालन करने से गांव में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना टल जाती है.

होली पर्व से पहले गांव में बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें त्योहार मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता है. होलिका दहन के अगले दिन ग्रामीण देवल्ला में पूजा-अर्चना कर होली खेलते हैं. इस दौरान बुजुर्ग, युवा और बच्चे मिलकर पारंपरिक फाग गीतों पर झूमते हैं. ढोलक-मंजीरों की थाप के साथ लोकगीतों की गूंज पूरे गांव में सुनाई देती है. वहीं, युवा डीजे और बाजे-गाजे के साथ आधुनिक अंदाज में होली का जश्न मनाते हैं.

अमरपुर में एक सप्ताह पहले होली मनाने की परंपरा कोरिया जिले और आसपास के इलाकों में काफी प्रसिद्ध है. इस अनोखी परंपरा को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं.

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि वर्षों पहले उनके पूर्वजों ने यह परंपरा शुरू की थी, जिसे आज भी निभाया जा रहा है. ग्रामीणों का विश्वास है कि इससे गांव के लोगों पर किसी भी तरह की अनहोनी का साया नहीं मंडराता. इसलिए हर साल ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, होली को पहले मनाने की इस अनोखी परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं.

छग में फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी, ठेकेदार ने पहले दिया प्रलोभन बात नहीं बनी तो बीजापुर हत्याकांड का दिया हवाला

छग में फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी, ठेकेदार ने पहले दिया प्रलोभन बात नहीं बनी तो बीजापुर हत्याकांड का दिया हवाला

 कोरिया : जिले के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। घटिया निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मांगने पर ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने ममाले की शिकायत थाने में की है। वहीं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा ममला  बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी निवासी पत्रकार सुनील शर्मा को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ग्राम गेजी में चल रहे घटिया निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। निर्माण काम का जिम्मा ठेकेदार मुंशी पर है। जिनसे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन ठेकेदार ने जानकारी देने के बजाय पत्रकार को प्रलोभन देने की कोशिश की।

बात नहीं बनी तो नाराज होकर ठेकेदार ने धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी तक दे दी। शिकायत के अनुसार ठेकेदार ने बीजापुर में पत्रकार की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों ने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे से मुलाकात कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

अब मात्र 5 रुपये में मिलेगा गर्म और पौष्टिक भोजन, राज्य सरकार ने शुरू की ये योजना......

अब मात्र 5 रुपये में मिलेगा गर्म और पौष्टिक भोजन, राज्य सरकार ने शुरू की ये योजना......

 कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी सोच और कोरिया कलेक्टर की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक योजना शुभारंभ के पहले दिन योजना को बड़ी सफलता मिली, जब लगभग 260 श्रमिकों ने गर्मागरम भोजन का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपए में गुणवत्तापूर्ण और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

श्रमिकों के पोषण स्तर को सुधारने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में श्रम अन्न योजना की शुरूआत की गई है, जिसे श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। योजना के शुभारंग कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

 
 
CG - PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CG - PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 कोरिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले से 6600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनकी संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ’’बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन’’ बनाने की घोषणा की।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने 26 नवम्बर तक चलने वाले इस दिवस का विधिवत शुभारंभ भी किया। साय ने आदिवासी समाज के उत्थान और केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें आदिवासियों की संस्कृति, परम्परा व देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को रेखांकित भी की। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि साय को स्मृति चिन्ह भेंट भी की।

 
पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, पति ने डाल दिया प्राइवेट पार्ट में डंडा, साड़ी से घोट दिया पत्नी का गला..

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, पति ने डाल दिया प्राइवेट पार्ट में डंडा, साड़ी से घोट दिया पत्नी का गला..

कोरिया - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, वो भी सिर्फ इसलिए क्यूंकि उसकी पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पहले सिर पर लोहे के फाइल से वार किया, फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बांस का डंडा डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया।
पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब पीकर आए दिन विवाद करता था। पुलिस ने आरोपी पति को को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात पटना थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक हथवर गांव में 11 नवंबर की सुबह सुनीता सिंह (26) की लाश मिलने की सूचना मृतका के भाई से पुलिस को दी। सुनीता का शव खाट में पड़ा था। उसके सिर से खून निकला हुआ था। सुनीता का पति विशाल सिंह घर से फरार हो गया था। विशाल ने ही सुनीता की मौत की सूचना उसके भाई को दी थी।ASP मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल सिंह शराब पीकर हमेशा अपनी पत्नी सुनीता से विवाद करता था।

रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने किया वीर बिरसा मुण्डा को याद

रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने किया वीर बिरसा मुण्डा को याद

 जनजातीय गौरव दिवस 15 को

कोरिया । जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे जिले में 15 नवम्बर को जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोमती साय की मुख्य अतिथि में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनसुख के विद्यार्थियों ने बेहद आकर्षक रंगोली तैयार किया है। रंगोली में वीर बिरसा मुण्डा के चित्र में उनके योगदान को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है।

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा है कि 15 नवम्बर को आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम निश्चित ही जिले के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जनजाति गौरव दिवस को आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इस वृहद कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जिला, विकासखण्ड स्तर, छात्रावास आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन करने के साथ आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउसलिंग, चित्रकारी, भाषा एवं जागरूकता रैली के अलावा संविधान की प्रस्तावना का वाचन, स्वच्छता अभियान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ, पौधरोपण आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

 
मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चाचा की मौत पर मुखाग्नि के लिए भतीजे ने 1 लाख रुपये या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड कर ली। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि दी। घटना कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी का है। जहां मुक्ति धाम में महिला ने अपने पति को मुखाग्नि दी। नजारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।

दरअसल ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े अपनी पत्नी के श्यामपति के साथ रहता था। कतवारी को कैंसर था। पिछले कई महीनों से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, लिहाजा इलाज के लिए पत्नी श्यामपती को अपनी जमीन बेचनी पड़ गयी। इलाज के बीच ही कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया।

मृतक की पत्नी और राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े भाई के लड़के संतलाल को मुखाग्नि देने का अनुरोध किया। लेकिन, संतलाल ने इसके बदले एक लाख रूपये या 5 डिसमिल जमीन की मांग रख दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है, उसमें से वह 5 डिस्मील जीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी, लेकिन वह नहीं माना तब अंत में मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने स्वयं मुखाग्नि देने एवं समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। श्यामपति अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्नि दी। 

ब्रेकिंग : 55 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,यहां बड़ी लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस,जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग : 55 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,यहां बड़ी लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस,जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरिया: कोरिया कलेक्टर परिसर के दफ्तरों में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने तगड़ा एक्शन लिया. उन्होंने कई विभागों में एक साथ कार्रवाई की और जो कर्मी गैर हाजिर पाए गए उनको तत्काल नोटिस जारी किया है. इसमें करीब 15 विभाग के 55 कर्मचारी शामिल हैं. सभी 55 कर्मचारी दफ्तर के समय में अपने कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए. जिसके बाद कलेक्टर मैडम का गुस्सा तेज हो गया और उन्होंने एक्शन लिया.

औचक निरीक्षण में खुल कई पोल: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में कोरिया के सरकारी दफ्तरों की पोल खुल गई. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगर निवेश, जिला साक्षरता मिशन, आदिवासी कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खाद्य विभाग और श्रम विभाग समेत कुल 55 दफ्तरों से अधिकांश कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए. इन कर्मचारियों पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कार्रवाई और उन्हें गैर हाजिर होने की वजह पर नोटिस जारी किया.

तीन दिनों के अंदर मांगा जवाब: कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने तीन दिनों के अंदर सभी कर्मियों से नोटिस का माकूल जवाब मांगा है. कारण बताओ नोटिस जारी होने पर कर्मचारियों में खलबली है. सभी को कार्यालय समय के तीन दिवस के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को दफ्तर में सही समय पर आने की हिदायत दी है.

शर्मनाक- नाबालिग बेटी और भतीजी का बनाया हवस का शिकार, पैरोल पर जेल से छूटने के बाद दिया वारदात को अंजाम

शर्मनाक- नाबालिग बेटी और भतीजी का बनाया हवस का शिकार, पैरोल पर जेल से छूटने के बाद दिया वारदात को अंजाम

 कोरिया :- धीरे धीरे अब इंसानियत ख़त्म होते जा रहीं हैं लोग सगे रिश्ते कों भी तार तार कर दे रहें हैं ये हवस के पुजारी बाप बेटी के रिश्तो कों भी नहीं छोड़ रहें ये समाज के लिए कलंक बन रहें हैं दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेप के दोषी और पैरोल पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी और भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया उसने अपनी बेटी को धमकी दी अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसकी जान ले लेगा.

जब इस मामले में शिकायत परिवार ने पुलिस से की तो आरोपी फरार हो गया. उसे 26 अक्टूबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपनी ही करीबी नाबालिग रिश्तेदार के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए शख्स को उम्रकैद की सजा मिली थी. वो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. उस व्यक्ति ने 19 अक्टूबर की रात अपनी 11 साल की बेटी के साथ एक कमरे में रेप किया. उसके दो दिन बाद वो उसे लेकर लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में लेकर गया और फिर उसके साथ रेप किया. इसको लेकर परिवार के लोगों ने बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस भयानक घटना के बारे में किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी.

बेटी के बाद भतीजी से भी किया रेप

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपनी बेटी के साथ रेप करने के बाद आरोपी 21 अक्टूबर की शाम को अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. अधिकारी ने बताया कि घर में अकेला पाकर वह लड़की को जबरन भुकभुकी इलाके के एक जंगल में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. 12 साल की पीड़िता ने 22 अक्टूबर को अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने जाकर अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. 

फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में तब सुराग मिला जब उसने कुछ कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. साइबर सेल से इनपुट और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम ने कोरबा जिले के बंघो पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुरानी झरिया और अम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

19 अक्टूबर को ही पैरोल पर आया था बाहर 

आरोपी 2020 के एक अन्य बलात्कार मामले में 19 अक्टूबर से पैरोल पर बाहर था. अधिकारी ने बताया कि चार साल पहले उस व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था, जो उसकी करीबी रिश्तेदार भी थी. इस अपराध के लिए अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 कोरिया। बहू की हत्या कर फांसी पर लटकाने वाले सास, ससुर और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था। घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक चौकी रामगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम सिंघोर की ललिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना सोनहत मर्ग क्र 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेज शॉक, पोस्टमॉर्टम हैगिंग बताया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लिया और जाँच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने संदेही सास लक्ष्मनिया, ससुर सोमारसाय व मृतिका के पति सोनसाय से पूछताछ किया गया। आरोपिया लक्ष्मनिया पण्डो ने बताया कि खाना बनाने की बात पर मृतिका ललिता के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में मृतिका का गला पकडकर उसके सर को दिवाल में टकरा दी, जिससे बहू बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस में पकडे जाने के डर से सोमार साय व सोन साय के साथ मिलकर मृतिका ललिता के शव को नदी के पास ले जाकर फांसी पर लटका दिये थे।

आरोपियों में लक्ष्मनिया पंडो पति सोमार साय उम्र 42 वर्ष, सोमारसाय पण्डो पिता लालसाय पण्डो उम्र 43 वर्ष एवं 3. सोनसाय पण्डो पिता सोमारसाय पण्डो उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिघोर चौकी रामगढ़ थाना सोनहत जिला कोरिया छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

BREAKING : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त

BREAKING : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त

 कोरिया : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बड़ेकलुआ (आईडी क्रमांक 532004034) भरदा (आईडी क्रमांक 532004029), गणेशपुर (आईडी 532004080), बारी (आईडी 532004032), इंदरपुर (आईडी 532004023), खँधौरा (आईडी 532004070), बड़ेसाल्ही (आईडी 532004050) एवं गढ़तर (आईडी 532004005) का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने या संचालन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण निरस्त किया गया है।

उक्त 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/ महिला स्व सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति/ ग्राम पंचायत एवं अन्य समितियों से 11 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। सहकारी समितियों एवं महिला एवं स्व सहायता समूहों का पंजीयन न्यूनतम तीन माह पूर्व का होना अनिवार्य है।निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

CG News : डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज...जानें क्या है मामला...!!

CG News : डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज...जानें क्या है मामला...!!

 कोरिया। जल संसाधन विभाग की शासकीय जमीन को निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ाकर नामांतरण करने वाले वर्तमान डिप्टी कलेक्टर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए हैं। इसके साथ ही नामांतरण शून्य कर नामांतरित भूमि को वापस जल संसाधन विभाग के नाम पर चढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

 
बता दें कि यह पूरा मामला बैकुंठपुर जिला मुख्यालय के पास झुमका बांध किनारे स्थित ग्राम सागरपुरा का है। यहां शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति के नाम कर दिया गया था। ग्राम सागरपुर में भूमि खसरा नंबर 442/2, रकबा 0.097 हेक्टेयर,खसरा नंबर 442/3 रकबा 0.089 हेक्टेयर जल संसाधन विभाग के नाम पर सन 1975 से दर्ज हैं। उक्त भूमि को पटवारी रिकार्ड में 442/2 रकबा 0.097 हेक्टेयर को किशनुराम, उदेराम, भैयालाल एवं बुधियारो के नाम से सुधार कर चढ़ाया गया है।
 
 खसरा नंबर 442/3 रकबा 0.089 हेक्टेयर को किशनुराम के नाम से चढ़ाया गया हैं। जिसके के लिए न्यायालय तहसीलदार बैकुंठपुर के पदनाम से तहसीलदार ऋचा सिंह ( अब वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर) के द्वारा 2 मार्च 2021 को व 5 दिसंबर 2021 को आदेश पारित किया गया था। आदेश पारित होने के बाद अभिलेख दुरस्त करवाया गया।
 
 बताया जाता है कि विधि विरुद्ध तरीके से शासकीय भूमि का नामांतरण निजी व्यक्ति के नाम से करने से नाराज गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला था। तहसीलदार के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर के न्यायालय में अपील की थी। जिसमें विधि विरुद्ध तरीके से शासकीय भूमि का नामांतरण कर निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ाने के चलते नामांतरण निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उक्त शासकीय भूमि के रिकार्ड में निजी व्यक्तियों का नाम विलोपित कर वापस जल संसाधन विभाग के नाम दर्ज करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लगेंह की अदालत ने दिए हैं।
 साथ ही कलेक्टर विनय लंगेह ने जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया है कि तत्कालीन तहसीलदार बैकुंठपुर ऋचा सिंह, तत्कालीन एसडीओ जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर आरसी सोनी, तत्कालीन उप अभियंता जल संसाधन विभाग आरसी जैन, तत्कालीन अमीन जलसंसाधन विभाग वैद्यनाथ शर्मा बैकुंठपुर के खिलाफ अपराध दर्ज करवा इसका पालन/ प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया है। साथ ही तहसीलदार बैकुंठपुर को 7 दिनों के भीतर वापस जल संसाधन विभाग के नाम उक्त भूमि का भू अभिलेख में नाम दर्ज कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
बता दे कि जल संसाधन विभाग में कार्यरत एसडीओ, सब इंजीनियर और अमीन अब सेवानिवृत हो चुके हैं। इसके अलावा तत्कालीन तहसीलदार ऋचा सिंह अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना कोरबा जिले में हैं। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन तहसीलदार बैकुंठपुर ऋचा सिंह के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित करने के लिए अनुशंसा पत्र भेजने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
छतीसगढ़ का सबसे कम वोटर्स वाला मतदान केंद्र, इस क्षेत्र में केवल 5 मतदाता चुनेंगे सांसद, पहले होती थी झोपड़ी में वोटिंग

छतीसगढ़ का सबसे कम वोटर्स वाला मतदान केंद्र, इस क्षेत्र में केवल 5 मतदाता चुनेंगे सांसद, पहले होती थी झोपड़ी में वोटिंग

 कोरिया : लोकसभा चुनाव को लेकर पुरे देश में सियासी तापमान चढ़ा हुआ हैं. वोटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर प्रचार किया। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग हैं. बीच छत्तीसगढ़ में अब अंतिम चरण का मतदान होना हैं. जिसमें केवल 13 घण्टे शेष हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां पूरी हो गई है. मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक लोकसभा की सात सीटों पर मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरण में वोटिंग होनी है। 2 चरणों में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान किया जाना है।

ऐसे में हम आपको सरगुजा के ऐसे मतदान केंद्र के बारे में बातएंगे . जहाँ छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र है. यहां केवल पांच वोटर्स हैं. सरगुजा लोकसभा सीट भी शामिल के कोरिया इलाके में सबसे छोटा वोटिंग सेंटर है. इस मतदान केंद्र पर सिर्फ पांच वोटर्स हैं. जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सांसद चुनने में करेंगे. पांच वोटर्स की वोटिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए मतदान दलों ने कमर कस ली है. शेराडांड में मतदान कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

बता दें कि कोरिया के वनांचल इलाके शेराडांड में कुल पांच वोटर्स हैं. इन पांच मतदाताओं में दो महिला और तीन पुरुष सदस्य है. यह इलाका बुनियादी विकास की सुविधाओं से मरहूम है. यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़कें नहीं है. ग्राम पंचायत चंदहा से ट्रैक्टर में सवार होकर मतदान दल मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं. तब जाकर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

मिली जानकरी के अनुसार सबसे छोटे मतदान केंद्र शेरडांड में पांच वोटर्स के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है. यहां सात मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान दल यहां सौ फीसदी मतदान कराने के लिए शेरडांड की ओर रवाना हो चुका है.

 
+ Load More