BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: 600 रुपये के लिए बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा, आहत पिता ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: 600 रुपये के लिए बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा, आहत पिता ने की आत्महत्या

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक रसूखदार परिवार ने बच्चे को निर्वस्त्र करके बेदम पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने बच्चे के पिता को भी खूब प्रताड़ित किया। घटना से क्षुब्ध पिता ने आत्महत्या कर ली।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा देर रात पीड़ित परिवार के गांव पहुंची और घटना की जानकारी लीं।

जानिए मामला

दरअसल, प्रदेश के महासमुंद जिले में पिछले दिनों एक मामले की सूचना बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तक आई थी, जिसमें समाज के एक रसूखदार परिवार ने एक बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा था। बच्चे पर 600 रुपये की झूठी चोरी का भी आरोप लगाया गया था जो बाद में पूरी तरह झूठी निकली।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को घटना की सूचना मिलते ही देर रात गांव पहुँचकर पीड़ित के परिवार से मुलाकात की और उनसे घटना के संबंध में जानकारी लीं। जाँच में पता चला कि बच्चे को रसूखदार परिवार द्वारा पीटने के बाद बच्चे के पिता को भी बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था। इससे क्षुब्ध होकर पिता ने आत्महत्या कर ली। डॉ. वर्णिका ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल डीजीपी पुलिस से समन्वय करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करवाया।

थाना प्रभारी पर भी गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप

आयोग ने तत्कालीन पुलिस थाना प्रभारी पर भी गंभीर लापरवाही बरतने के कारण दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। एसपी महासमुंद ने इस प्रकरण में थानेदार को निंदा की शास्ति दी थी लेकिन इसे भी आयोग ने पर्याप्त नहीं माना है और पुलिस मुख्यालय ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कर शास्ति बढ़ाने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

इस प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश कर दिया गया है। आयोग की अनुशंसा पर बीएनएस की धारा 108, 127(2), 115(2), 351(2) के तहत अपराध दर्ज होकर प्रकरण न्यायाधीन है। आयोग ने इस बीच बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण दल को बच्चे की पूरी देखभाल और शिक्षा दीक्षा निरंतर रखने के साथ साथ पीड़ित क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाने के लिए भी निर्देशित किया है।

इसके साथ ही न्यायालयीन प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 को अभियोग पत्र में शामिल करने हेतु भी पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा आयोग ने बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत निषेधित श्रम कराये जाने की स्थिति में तत्संबंधित सुसंगत धाराएं भी अभियोग पत्र में शामिल करने हेतु निर्देशित किया है।

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

 महासमुंद/  जिले में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गांजा से भरी दो कार को पकड़ा है। कार के अंदर से 75 लाख का गांजा जब्त किया है। साथ ही तीन आरोपियों को भी पकड़ा किया है। बसना थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल, महासमुंद पुलिस को ओडिशा से गांजा लोड कर दो कार छत्तीसगढ़ के रास्ते आने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने बसना थाना क्षेत्र के पास नाकेबंदी कर दोनों कार को रूकवाया।

कार के चालकों से पूछताछ करने पर वो हड़बड़ाने लगे और उल्टा-पुल्टा जवाब देने लगे। पुलिस को कार के अंदर बैठे लोगों पर शक हुआ तो दोनों कार से तीन युवकों को बाहर निकाला गया और कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार के अंदर से छह बोरिया मिली। बोरियों को खोलने पर उसके अंदर गांजा मिला। गांजे के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गांजा को ओडिशा से लाने की बात कबूल की। जब्त गांजे की कीमत 150 किलों 750 ग्राम है, जिसकी कुल कीमत 75 लाख बताई जा रही है।

वहीं, जब्त दोनों क्रेटा कार की कीमत 20 लाख के आसपास बताई जा रही है। गांजा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। साथ ही बसना थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

गांजा तस्करों के नाम

तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29), निवासी मनकेश्वरी मंदिर प्लॉट, वार्ड नंबर 03, सोनपुर, ओडिशा

प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25), निवासी मृत्युंजयपुर, थाना मनमुंडा, जिला बौद्ध, ओडिशा

दीनबंधु मिश्रा (39), निवासी बुदेलबाडली, थाना तोरवा, जिला सोनपुर, ओडिशाa

Police Transfer : नए साल पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Police Transfer : नए साल पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारियों के तबादले, देखें लिस्ट

 महासमुंद। नए साल के दूसरे दिन महासमुंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से महासमुंद एसपी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है।

इस फेरबदल को बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

देखें लिस्ट –

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, किसान सुबह गाय को चराने निकला था और इसी दौरान उसने खुद का गला काट लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया कि, लगातार तीनों दिनों से टोकन कटाने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन टोकन नहीं कटने की वजह से परेशान हो कर उसने खुद का गला काट दिया। फिलहाल किसान की हालत नाजुक है। कहा जा रहा है कि,बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, 25 लाख नगदी समेत करोड़ो के जेवर लेकर हुए फरार, शादी में गया था पूरा परिवार

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, 25 लाख नगदी समेत करोड़ो के जेवर लेकर हुए फरार, शादी में गया था पूरा परिवार

 महासमुंद।  महासमुंद जिले से चोरी की एक वारदात सामने आई है जहां सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया और 25 लाख नगदी समेत 1 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। यहां निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। इस दौरान घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े।

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सायबर सेल एवं सांकरा पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने कहा कि, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CG – 9 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

CG – 9 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच महासमुंद जिले में SIR कार्य में लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल 9 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा ने बताया कि सरायपाली तहसील के 3, पिथौरा के 2, बागबाहरा के 1 एवं महासमुंद के 3 पटवारियों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्टतः निर्देशित किया गया है कि एसआईआर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और इसे समय-सीमा में पूर्ण शुद्धता के साथ पूरा किया जाना है, उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

SIR से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक
घर-घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य – 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025
दावे और आपत्तियों की अवधि – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक
नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

CG : आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में भारी लापरवाही, 3 प्राइवेट हॉस्पिटल निलंबित

CG : आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में भारी लापरवाही, 3 प्राइवेट हॉस्पिटल निलंबित

  महासमुंद।  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पताल महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित किया गया है।

फ्री में ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

 टोल फ्री नंबर 104 पर करें शिकायत

योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।

 
 
CG – दो भाईयों की मौत : तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, तीसरे की हालत गंभीर……

CG – दो भाईयों की मौत : तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, तीसरे की हालत गंभीर……

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में एक तेज रफ्तार में कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनादस्त था कि, बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

दो भाईयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद कार चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई जयराम नागवंसी, ओम प्रकाश और लिंगूराज नागवंसी एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार को लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी परसदा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में जयराम नागवंसी और ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लिंगूराज नागवंसी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

CG Breaking : भाई दूज पर 23 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

CG Breaking : भाई दूज पर 23 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

 महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

 
 
काम में लापरवाही पर दो पंचायत सचिव निलंबित, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप

काम में लापरवाही पर दो पंचायत सचिव निलंबित, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंद में दो पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर काम में लापरवाही और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। पहली कार्रवाई में बांसकुड़ा के सचिव जगदीश ध्रुव और दूसरी कार्रवाई में जनपद पंचायत पिथौरा के सचिव मोहन पटेल को निलंबित किया गया है।

पिथौरा के सचिव मोहन पटेल निलंबित

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बड़ेलोरम, जनपद पंचायत पिथौरा के सचिव मोहन पटेल को लापरवाही, उदासीनता तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, पटेल द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा था तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र निर्माण एवं अन्य पंचायत कार्यों में विलंब किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, ग्रामसभा का आयोजन नहीं करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और चार माह तक अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई थी। परिणााम स्वरूप निलंबन की कार्यवाही की गई है। ग्राम पंचायत बड़ेलोरम में सचिव के रूप में सूरज साहू की तैनाती की गई है।

हेमंत नंदनवार सचिव निलंबित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार ने ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सचिव जगदीश ध्रुव को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पंचायत कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु ग्राम पंचायत छपोराडीह के सचिव किशोर कुमार ध्रुव को ग्राम पंचायत बांसकुड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

CG – भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर

CG – भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शमा खान (32 वर्ष), जरीन खान (9 वर्ष) और आतीश खान (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी झारखंड के धनबाद निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और मंगलवार को वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच में जुट गई।

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी शराब की दुकानें

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी शराब की दुकानें

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

 Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए सैलरी समेत सबकुछ

Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए सैलरी समेत सबकुछ

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका है, दरअसल आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 45 पदों पर होनी है। भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।

 

 

 
Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या कुछ और….

Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या कुछ और….

  महासमुंद।  महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर पुलिया के पास आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने नहर में नग्न अवस्था में तैरता हुआ शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है और चेहरा डैमेज होने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 
CRIME : शराबी बेटे की करतूतों से तंग आकर मां बनी हत्यारिन, टंगिया से किया सौतेले पुत्र का कत्ल

CRIME : शराबी बेटे की करतूतों से तंग आकर मां बनी हत्यारिन, टंगिया से किया सौतेले पुत्र का कत्ल

 महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सौतेली मां ने अपने शराबी पुत्र की टंगिया से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला रुखमणी सोरी को गिरफ्तार कर लिया है और बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर रही है।

स्कूल के दरवाजे खिड़कियां बंद कर छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

स्कूल के दरवाजे खिड़कियां बंद कर छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

  महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल लिमगांव के व्याख्याता संदीप साहू के ऊपर छात्राओं से स्कूल में अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। व्याख्याता स्कूल में छात्राओं से अश्लीलता करता था और किसी को बताने पर चरित्र प्रमाण पत्र खराब करने की धमकी देता था। ग्रामीण ओके थाना के राव करने के बाद आरोपी व्याख्याता के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी एफआईआर दर्ज होने से पहले ही ग्रामीणों से समझौते के लिए गुजारिश करती रही पर पुलिस में पीड़ितों ने अपराध कायम करवा दिया। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

सरायपाली ब्लॉक लिमगांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर संदीप साहू पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर सरायपाली थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी लेक्चरर कक्षा के दौरान जानबूझकर दरवाजे और खिड़कियां बंद कर देता था और छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकत करता था। पढ़ाई के समय वह अनुचित नजर रखता और छात्राओं को मानसिक रूप से परेशान करता था। बताया गया है कि जब कुछ छात्राओं ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि वह उनका चरित्र प्रमाण पत्र खराब कर देगा, जिससे वे आगे किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाएंगी।

मामले के उजागर होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित छात्राओं के पालक और ग्रामीण सरायपाली थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर जेल भेजा जाना चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दिन सुबह से ही आरोपी की पत्नी लिमगांव में मौजूद थीं और पालकों को समझाने-बुझाने के साथ “अंतिम बार माफ” करने के लिए दबाव बना रही थीं, ताकि मामला थाने तक न पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG – मुक्तिधाम से गायब हुई अस्थियां, परिजनों ने तांत्रिक गतिविधियों की जताई आशंका, इलाके में फैली सनसनी…..

CG – मुक्तिधाम से गायब हुई अस्थियां, परिजनों ने तांत्रिक गतिविधियों की जताई आशंका, इलाके में फैली सनसनी…..

 आरंग। शहर के नया तालाब स्थित मुक्तिधाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आपको बता दें वार्ड नंबर 12 निवासी नोना धुरंधर, पत्नी संतराम धुरंधर का हाल ही में निधन हो गया था। परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वार्ड नंबर 6 के मुक्तिधाम में किया था। लेकिन आज सुबह जब परिजन अस्थियां एकत्र करने पहुंचे, तो वहां अस्थियां नदारद थीं।

परिजनों के अनुसार, दाह संस्कार के स्थान पर केवल सिर के पास तीन मिट्टी के बर्तन, जली हुई बत्तियां, एक शर्ट पीस और हड्डियां निकालने में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा मिला। अस्थियां न मिलने से परिवार सदमे में है, क्योंकि हिंदू धर्म में अस्थि विसर्जन को मृत आत्मा की शांति के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाता है। अब परिजन गायब अस्थियों की तलाश में लगे हुए हैं ताकि उन्हें पवित्र नदी में विधिवत विसर्जित किया जा सके।

इस घटना की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और आरंग थाना प्रभारी को दी गई है। परिजनों ने मांग की है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए मुक्तिधाम में चौकीदार की नियुक्ति और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए।

स्थानीय जानकारों और परिजनों का मानना है कि सावन माह में अक्सर तांत्रिक गतिविधियों में वृद्धि होती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक या अंधविश्वास में लिप्त व्यक्ति ने अस्थियों को चुरा लिया हो सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ को मिला खनिजों का खजाना, महासमुंद में हुआ बड़ी खोज का खुलासा

छत्तीसगढ़ को मिला खनिजों का खजाना, महासमुंद में हुआ बड़ी खोज का खुलासा

 रायपुर: राज्य में खनिज विकास के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिली है। महासमुंद जिले में निकेल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के तत्वों (पीजीई) की खोज से प्रदेश को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस खोज को रणनीतिक खनिजों के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग माना जा रहा है।

यह खोज भालुकोना-जामनीडीह ब्लॉक में की गई है, जो करीब 3000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा इस क्षेत्र में पहले से संभावना जताई गई थी, जिसके बाद राज्य के खनिज संसाधन विभाग ने इस ब्लॉक की ई-नीलामी कराई।

मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (डीजीएमएल) ने 6 मार्च 2023 को हुई नीलामी में 21 प्रतिशत की सबसे ऊंची बोली लगाकर यह ब्लॉक हासिल किया। अन्वेषण की अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने तेजी से काम शुरू किया और अब तक की रिपोर्ट्स में खनिजों की उपस्थिति की पुष्टि हुई है।

इतना खनिज मिलने के संकेत
प्रारंभिक सर्वे में करीब 700 मीटर लंबी खनिज पट्टी और 300 मीटर गहराई तक सल्फाइड खनिजों के संकेत मिले हैं। सर्वेक्षण में ड्रोन, रॉक सैंपलिंग और भूभौतिकीय तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। यह ब्लॉक मैफिक-अल्ट्रामैफिक चट्टान संरचनाओं में स्थित है, जो निकल और पीजीई जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।

भालुकोना के पास ही स्थित केलवरडबरी ब्लॉक पहले ही वेदांता लिमिटेड को नीलामी में मिला था। इन दोनों क्षेत्रों के संयुक्त विकास से महासमुंद जिले को भारत के रणनीतिक खनिजों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने का अवसर मिलेगा। अब तक छत्तीसगढ़ में 51 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है। इनमें निकल, क्रोमियम, पीजीई, लिथियम, ग्रेफाइट, फास्फोराइट जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। इसके अलावा छह टिन ब्लाकों को केंद्र सरकार को नीलामी के लिए सौंपा गया है।

विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज सिर्फ खनिज संपदा की पुष्टि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा, राष्ट्रीय सुरक्षा और हाई-टेक तकनीकों के लिए जरूरी खनिजों का प्रमुख स्रोत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है।

क्रिटिकल मिनिरल सेल का गठन
राज्य सरकार की ओर से खनिज अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए क्रिटिकल मिनरल सेल का गठन किया गया है, जो शोध संस्थानों और उद्योगों के साथ मिलकर रणनीतिक खनिजों की खोज और परिशोधन पर काम कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत के लिए छत्तीसगढ़ का होगा योगदान: साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस खोज पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह खोज आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैज्ञानिक और सुनियोजित खनिज विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह एक रणनीतिक सफलता भी: पी. दयानंद
खनिज संसाधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि यह केवल एक वैज्ञानिक खोज नहीं, बल्कि रणनीतिक सफलता है। हरित ऊर्जा और हाई-टेक तकनीकों के लिए आवश्यक खनिज जैसे निकल और प्लेटिनम समूह के तत्व भविष्य की तकनीकों की रीढ़ बनेंगे।

प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

 महासमुंद। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक गहराने लगा है। जिले के 13 गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सख्त सलाह दी गई है। वन अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जंगल में इस वक्त मौत मंडरा रही है। इस चेतावनी के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है। खासकर बारिश के मौसम में खेती-किसानी में जुटे किसानों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है।

हाथियों का दल कर रहा जंगलों में विचरण

वन विभाग की जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 155, 156 और 126, 127 के जंगलों में हाथियों का एक दल पिछले तीन दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

 इन गांवों में जारी किया गया है अलर्ट

  • छताल

  • तालाझर

  • मुरूमडीह

  • दलदली

  • केशलडीह

  • सुकुलबाय

  • नांदबारू

  • अमलोर

  • खिरसाली

  • बंदोरा

  • रायमुड़ा

  • झाखमुड़ा

  • अचानकपुर

  • फुसेराडीह

वन विभाग ने इन गांवों के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील की है, विशेषकर सुबह और शाम के समय।

 किसानों के लिए दोहरी मुश्किल

हाथियों की मौजूदगी से खेती-किसानी में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण यह समय रोपाई और खेत तैयार करने का है, लेकिन वन विभाग की चेतावनी के चलते ग्रामीणों को अब खेत जाने से भी डर लग रहा है।

ACCIDENT : NH-53 पर स्पोर्ट्स बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

ACCIDENT : NH-53 पर स्पोर्ट्स बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

 महासमुंद : जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शेरे पंजाब ढाबा के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल (19 वर्ष) और शीतला पारा निवासी युगल निषाद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों युवक एक ही बाइक (Yamaha R15) पर सवार थे और बताया जा रहा है कि उन्होंने सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक में जा घुसी।

ढाबा छोड़ने जा रहा था दोस्त, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता था। उसका दोस्त युगल निषाद उसे बाइक से ढाबा छोड़ने निकला था। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। वहीं मृतकों के परिजनों के साथ पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर भी तुमगांव थाना पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

 महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है.

जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.

फोन पे बंद होने और ई-केवाईसी का झांसा देकर शख्स से 50 हजार की ठगी

फोन पे बंद होने और ई-केवाईसी का झांसा देकर शख्स से 50 हजार की ठगी

  महासमुंद: जिले के बागबाहरा ब्लॉक बोडीदादर निवासी पवन सिंग ठाकुर साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगो ने बैंक खाता, फोन पे बंद होने और केवायसी कराने का डर दिखाकर ओटीपी लिया और बैंक खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए ठग लिए।

पीड़ित पवन सिंग ने बताया कि नए नंबर से फोन आया और कहा कि एक्सिस बैंक रायपुर के देवेंद्र नगर शाखा का कर्मचारी बताकर कर बैंक खाता बंद होने, फोन पे बंद होने की बात कही और नए केवायसी करने के लिए ओटीपी पूछा, जिसके बाद से ही खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए कट गए। जिसके बाद भी ठग 24 हजार रुपए खाते में डलवाने के बाद खाता चालू होने की बात कह रहा था।

पीड़ित पवन सिंग द्वारा इस साइबर ठगी में बैंक से डेटा लीक होने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित पवन सिंग द्वारा इसकी सुचना बागबाहरा थाने में जिसके बाद से ठग का मोबाइल बंद हो गया है हालांकि बागबाहरा पुलिस ने साइबर सेल में इस प्रकरण पर जांच की बात कही है।

CG : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल; नायब तहसीलदार और 6 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

CG : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल; नायब तहसीलदार और 6 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नमिता मास्कोले को पिथौरा का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील कार्यालय बसना में पदस्थ तहसीलदार ममता ठाकुर को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। वहीं बागबाहरा के अतिरिक्त तहसीलदार भवानी शंकर साव को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर को बागबाहरा तहसील कार्यालय भेजा गया है।

इसके साथ ही महासमुंद तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को तहसील कार्यालय बसना भेजा गया है। बागबाहरा तहसीलदार जुगल किशोर पटेल को महासमुंद तहसील कार्यालय भेजा गया है। वही महासमुंद के नायब तहसीलदार मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद सहित तुमगांव नायब तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिले के 6 तहसीलदार एवं एक नायब तहसीलदार का जिले में फेरबदल किया है।  ।

CG TRANSFER :

BREAKING: लकड़ी के गुटके से मारकर सगे भाई ने की बहन की हत्या...जनिए क्या है पूरा मामला..!!

BREAKING: लकड़ी के गुटके से मारकर सगे भाई ने की बहन की हत्या...जनिए क्या है पूरा मामला..!!

 महासमुंद।  जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते कर दी अपने बहन की हत्या। बसना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। हत्या का मामला दर्ज।

बता दें कि बसना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन को मामूली विवाद पर लकड़ी के गुटके से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मामला बीती रात्रि को बसना थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15, आदर्श नगर निवासी गोलू उर्फ सलीम जौहरी अपनी बहन सलमा जौहरी विवाद हो गया।

विवाद के चलते सगे भाई ने सलीम जौहरी ने लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पीड़िता की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलीम उर्फ गोलू जौहरी के खिलाफ हत्या का मामला 103(1)-BNS, 296- bns के खिलाप अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

CG- शातिर शिक्षक दंपति की फिल्मी स्टाइल में किया ये बड़ा कांड, वाट्सएप ग्रुप के जरिए देते थे वारदात अंजाम, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश…..

CG- शातिर शिक्षक दंपति की फिल्मी स्टाइल में किया ये बड़ा कांड, वाट्सएप ग्रुप के जरिए देते थे वारदात अंजाम, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश…..

 महासमुंद। कहते है शिक्षक भविष्य निर्मता होते है लेकिन इस शिक्षक दंपति का शर्मनाक मामला सामने आया है। शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले शिक्षक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक दंपति ने लोगों को भरोसे में लेकर 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया अपने पूर्व मकान मालिक समेत 5 लोगों से 18 लाख 73 हजार रुपए वसूल लिए। साढ़े 18 लाख रुपये को फिल्म निर्माण में लगा दिया। समय सीमा बीतने पर लोगों ने जब पैसे मांगे तो उन्हें रकम भी वापस नहीं की। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर शिक्षक पति– पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक निर्मला पटेल पति मनोज पटेल निवासी ग्राम भंवरपुर ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे दोनों को रहने के लिए किराए में मकान दिया है। लोकनाथ खुंटे एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे ने 27 फरवरी 2024 को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर रकम को 18 माह में दुगुना करने की बात कही। निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल को यह बात बताई। 2,48,000 दे दिए। 18 माह बीत जाने के बाद जानकारी जुटाई। पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी, भंवरपुर की ज्योति ओगरे, ग्राम रसोड़ा के हेमलाल बंजारा, दुर्पत लाल नायक से भी धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर में आरोपी लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे के विरूद्ध धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक दंपत्ति ने शेयर मार्केट की जानकारी देने के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इसमें वह लोगों को जोड़ शेयर मार्केट से मिलने वाले फायदों की जानकारी देती थी। शुरू शुरू में पैसे लगाने वालों को मासिक आधार पर कुछ रकम भी वापस की गई। जिससे लोगों में विश्वास बढ़ गया। फिर अचानक रकम वापस करना बंद कर दिया गया। रुपए वापस मांगने पर निवेश कर्ताओं को तकनीकी खराबी का हवाला दे एक साथ रकम देने की बात कहीं।

पुलिस ने लोकनांथ खुंटे पिता स्व. चैतु खुंटे (39) निवासी सावित्रीपुर एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे (37) निवासी सावित्रीपुर सांकरा को पकड़ा। पूछताछ में प्रार्थिया निर्मला पटेल के साथ घोखाधड़ी करना स्वीकार किया। दोनों ग्राम पलसापाली, कोटेनदरहा में दोनों सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शेयर मार्केट में पैसा दुगुना हो जाएगा कहकर उन्होंने पांच लोगों से रकम ले ली थी। यदि शेयर मार्केट में नुकसान हो जाए तो अपनी निजी भूमि बेच कर रकम वापस करने की बात कही थी। समय सीमा बीतने पर लोगों के द्वारा पैसा मांगने पर उन्हें चेक दे दिया जो बाउंस हो गया।

किससे कितनी रकम ली

निर्मला पटेल से 2,48,000, पिताम्बर पटेल 4,50,000, ज्योति ओगरे से 8,00,000, हेमलाल बंजारा व दुर्पत लाल नायक से 3,75,000 रुपए कुल 18,73,000 की ठगी की। यह पैसा फिल्म बनाने में खर्च कर दिए।

+ Load More