BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नाबालिग की अस्थियां चोरी, श्मशान में बिखरा मिला नींबू-श्रृंगार का सामान; जादू-टोने की आशंका

नाबालिग की अस्थियां चोरी, श्मशान में बिखरा मिला नींबू-श्रृंगार का सामान; जादू-टोने की आशंका

 बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पैसों या गहनों की चोरी नहीं बल्कि श्मशान घाट से अस्थियों की चोरी की गई है। वहीं चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार का सामान बिखरा मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से अस्थियां ही गायब हो गई। जी हां और चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार के सामान बिखरे हुए मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बेमेतरा बस स्टैण्ड के पास बालिका जस्मीन यदु की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार पिकरी मुक्तिधाम में कर दिया था। वहीं जब वे रविवार को अस्थियां लेने आए तो चिता के पास नींबू और श्रृंगार के सामान बिखरे मिले। इसके साथ ही अस्थियां भी गायब मिली। ऐसे में परिजनों ने अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ करने की आशंका जताई है।

मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद परिजन और स्थानीय महिलाओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्थियां चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

CG- सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की हालत गंभीर… गांव में दहशत का माहौल….

CG- सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की हालत गंभीर… गांव में दहशत का माहौल….

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य समरू गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया, जहां तीनों ग्रामीणों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर इस मामले की सूचना झलमला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

CG – ससुर बना जल्लाद : अपनी ही नई नवेली बहु के साथ किया ऐसा घिनौना काम, महिला की हो गई ये हालत……

CG – ससुर बना जल्लाद : अपनी ही नई नवेली बहु के साथ किया ऐसा घिनौना काम, महिला की हो गई ये हालत……

  कवर्धा। कवर्धा ज़िले के लोहारा थाना के बांधाटोला इलाके में एक सैप्टिक टैंक में 20 दिन पुरानी नवविवाहिता की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले में हत्या की आशंका महिला के ससुर पर जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला लोहारा थाना के बांधाटोला इलाके का है। पूरे गांव में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब सैप्टिक टैंक से सड़ी-गली हालत में नवविवाहिता की लाश मिली। महिला की लाश लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, जो बुरी तरह से सड़ चुकी थी। आपको बता दें कि महिला ने ठीक दो महीने पहले ही इंटरकास्ट मैरिज की थी।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में ससुर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं अन्य परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश, कुछ महीने पहले हुई थी लव मैरिज, गांव में फैली दहशत

सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश, कुछ महीने पहले हुई थी लव मैरिज, गांव में फैली दहशत

  कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला। अचानक तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कामनी निषाद के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पहले लव मैरिज कर भोजराज पटेल से शादी की थी। दो माह पहले महिला के पति ने लोहारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

वहीं लगातार आ रही तेज गंध के बाद जब लोगों ने सेप्टिक टैंक में देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसमें बाद जानकारी मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक से शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। शव मिलने से  पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 ग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।

CG – गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 7 एकड़ फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान….

CG – गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 7 एकड़ फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान….

  कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बाल्टी और पाइप की मदद से आग की लपटों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

CG : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

CG : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

 बेमेतरा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर सोमवार की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार अजय विश्वकर्मा और शुभाशीष चक्रवर्ती को जहां गंभीर चोटे आई है। वहीं पंकज राजपूत, गोपाल सिंह और प्रशांत धारा की मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस भीषण घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने देर रात सड़क पर आवागमन रोककर इलाके में स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पतासाजी शुरू कर दी है।

CG – तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत, कई घायल……

CG – तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत, कई घायल……

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने भीड़ भरी सड़क पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान घर पर खड़ी गाड़ी और घर के शीशे भी तोड़ दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर की सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, मृतकों और घायलों के परिजन समेत स्थानीय लोग आरोपी व्यापारी के घर के बाहर जमा हो गए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरे बल के साथ आरोपी के घर में घुसकर कार्रवाई की, लेकिन इसके बावजूद घर के बाहर भारी भीड़ जमा रही। भीड़ और पुलिस के बीच छोटे-मोटे झड़पें भी हुईं। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, गाड़ी और घर के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BREAKING: दिवाली पर टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, 236 जुआरियों से दो लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद…

BREAKING: दिवाली पर टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, 236 जुआरियों से दो लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद…

बेमेतरा/नवागढ़। दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए.

पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है.

इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया है. फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए जब्त किया गया है. इस तरह से कुल एक लाख 94 हजार 988 रुपए के साथ ताश के पत्तों के अलावा मोबाइल और बाइक को जब्त किया गया है.

 

 

Big Accident : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कान्हा नेशनल पार्क गए थे घूमने

Big Accident : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कान्हा नेशनल पार्क गए थे घूमने

 कवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। दुर्घटना में 5 लोहों की जान चली गई जबकि 1 अन्य लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है।

ड्राइवर, 3 शिक्षिका समेत 5 की मौत 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार लोग कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। रविवार रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। वे बोलेरो किराया करके बिलासपुर के लिए निकले थे।तभी करीब शाम पांच बजे  रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शवों को पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
CG Breaking : पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार…करोड़ों का सामान जलकर खाक

CG Breaking : पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार…करोड़ों का सामान जलकर खाक

 कवर्धा/बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ओड़िया गांव स्थित पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. यहां पिछले 10 सालों से कृषि संबंधित पाइप और दूसरे सामान तैयार किए जाते हैं. आग से काफी सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई है. तेज हवा के कारण आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी फैल गई है. घटना में करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है.

जानकारी के मुताबिक खंडडसरा चौकी क्षेत्र के ओड़िया गांव स्थित पाईप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. फिलहाल आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या किसी और वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं है. सूचना के बाद बेमेतरा और कवर्धा की दमकल वाहन की टीम मौके पर मौजूद है.

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस फैक्ट्री में पिछले 10 सालों से कृषि से संबंधित पाइप, अन्य वस्तुओं का निर्माण होता आ रहा है. आज सुबह अचनाक आग लगी, जिसकी वजह स्पष्ट नहीं है. घटना में 1 से 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. फैक्ट्री में रॉ मटेरियल स्क्रेप जो रखे थे. जिससे पाइप का निर्माण होता है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.v

CG – शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक सस्पेंड,जाने मामला..!!

CG – शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक सस्पेंड,जाने मामला..!!

 कवर्धा। कवर्धा जिले में छात्रों के साथ मारपीट के गंभीर मामले में शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। घटना केसली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की है, जहां प्रधान पाठक डेजी जॉय पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा 7वीं के छात्र भावेश साहू और हिमांशु निर्मलकर को कमरे में बंद कर उनकी पिटाई की। इस घटना के बाद छात्र के अभिभावक ने शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास दर्ज कराई थी।

आरोप है कि दो छात्र आपस में ल़ड़ाई कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों छात्रों को कमरे में बंदकर पीटा गया। जिसकी शिकायत अधिकारियों को की गयी थी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कबीरधाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच दल गठित किया। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि प्रधान पाठक ने छात्रों को बंद कमरे में पीटा और विद्यालय के अन्य शिक्षक श्री मनोज वर्मा भी 22 अगस्त 2025 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि मनोज वर्मा कभी-कभी शराब सेवन कर विद्यालय आते हैं, जिससे विद्यालय का वातावरण और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

डीईओ ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर गंभीर कार्रवाई की सिफारिश की। संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश में प्रधान पाठक श्रीमती डेजी जॉय और शिक्षक मनोज वर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कबीरधाम रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसी मामले में विद्यालय के एक अन्य शिक्षक कुंदन लाल लोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी उपस्थिति अनियमित रहती है और वे अक्सर विद्यालय देर से आते हैं। डीईओ ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय अभिभावकों ने विभाग की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे विद्यालयों में अनुशासन और बेहतर शैक्षिक वातावरण स्थापित होगा

चांदी की बड़ी तस्करी का खुलासा, ढाई क्विंटल चांदी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

चांदी की बड़ी तस्करी का खुलासा, ढाई क्विंटल चांदी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 कवर्धा। जिले की लोहारा थाना पुलिस ने चांदी की बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुलिस ने एक कार को रोका और उसमें रखे दर्जनभर से ज्यादा बैगों से ढाई क्विंटल चांदी बरामद की। इस चांदी की कीमत बाजार में करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंदन जैन और कार चालक (दुर्ग निवासी) शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बिना किसी वैध दस्तावेज़ के चांदी की खेप लेकर कवर्धा की ओर आ रहे थे और इसे अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहे थे।

गाड़ी और चांदी दोनों अब पुलिस के कब्जे में हैं। पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चांदी कहां से आई और इसे कहां बेचा जाना था। लोहारा थाना क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बहू की शर्मनाक करतूत, जीवित सास का बनवाया मृत्यु प्रमाण-पत्र, वजह जान हैरान हुए लोग

बहू की शर्मनाक करतूत, जीवित सास का बनवाया मृत्यु प्रमाण-पत्र, वजह जान हैरान हुए लोग

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां बेमेतरा के कलेक्टर कार्यालय में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने जिंदा होने का प्रमाण देने पहुंची। जिन्होंने कहा कि, ‘साहब मैं जिंदा हूं, मुझे मृत ना माना जाए।’

बता दें कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला का नाम शैल शर्मा है। जो कि, नारायणपुर के पास किरना गांव की रहने वाली है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि, जमीन के लालच में उनके अपनों ने ही मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवा दिया है और उसके पति की करोड़ों की सम्प्पति अपने नाम करा ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसके पति के द्वारा सतना MP में मैहर रोड में 30 डिसमिल जमीन खरीदी गई थी,जिसकी देखभाल उनकी छोटी बहू करती थी कुछ समय पहले जब जमीन का हस्तानांनतरण पति के नाम से हटकर बहु और उसकी बेटी के नाम कर दी गई। जिसे लेकर पीड़िता के नाती और बड़े बेटे ने आपत्ति जताई।

उन्होंने सतना के SDM कोर्ट से जानकारी मांगी तो सभी भौचक्के रह गए। वर्तमान में 81 वर्षीय शैल शर्मा की मौत 32 साल पहले ही 1993 में हो चुकी है जिनका प्रमाण पत्र बेमेतरा के मारो चौकी से जारी किया गया था। जमीन के खेल में रिश्तों को तोड़कर जीवित सास को बहु ने मृत बता दिया। वहीं इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पीड़ित महिला जिंदा भूत बनकर घूम रही है जिसने हाल ही में कुछ दिन पहले विदेश दौरा भी किया है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि, प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिंदा भूत को कब तक जीवित इंसान बना पाता है।

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने ठगी के पैसों से कई जगह खरीदे जमीन

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने ठगी के पैसों से कई जगह खरीदे जमीन

 कवर्धा. जिले की पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने निवेशकों को 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी।मामला अक्टूबर 2024 का है, जब कवर्धा निवासी शिव सोनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नामक कंपनी के संचालक धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56) निवासी मठपारा कवर्धा ने झूठे वादे कर करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

कई जिलों में लगातार दबिश देने और बैंक लेन-देन की जांच के बाद पुलिस ने 19 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपियों के ठिकानों से ठगी से खरीदी गई संपत्तियों और गाड़ियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में अब तक यह सामने आया है कि कबीरधाम जिले में करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी हुई, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में यह रकम 50 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।

निवेशकों को ठगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

आरोपियों ने ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की भूमि और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। निवेशकों को ठगने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस टीम ने इस कार्रवाई के लिए कई जिलों में छापेमारी की और सबूत जुटाए। इसमें थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, पांडातराई थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

युवक ने पिता और बुआ को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

युवक ने पिता और बुआ को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में युवक ने पिता और बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के सब्बल से मारकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। सनसीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना से संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कर्वधा जिले के थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम इंदौरी की है। आरोपी का नाम रामकुमार काठले 38 वर्ष है। रविवार को आरोपी रामकुमार काठले ने अपने पिता नारायण काठले, फुफु धरमीन बाई पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद किया था। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में अपने पिता पर सब्बल से वार कर दिया। विवाद शांत करने पहुंची बुआ पर भी आरोपी ने सब्बल से वार किया। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पंचनामा, देहाती मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच की जा रही है।

आरोपी का नाम

रामकुमार काठले (उम्र 38 वर्ष) ने अपने पिता नरायण काठले

CG- दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या : स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को बदमाशों ने बीच सड़क में रोका, फिर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

CG- दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या : स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को बदमाशों ने बीच सड़क में रोका, फिर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से दिनदहाड़े हत्या मामला सामने आया है। जहां स्कूल के शिक्षक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब शिक्षक स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। शिक्षक की मौत की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और घटना की जांच की जा रही है।

घटना बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा की है। मृतक शिक्षक का नाम सतीश राय था और शासकीय प्रथामिक शाला हेमाबंद स्कूल में पदस्थ थे। रोज की तरह आज भी शिक्षक स्कूल पहुंचे हुए थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शिक्षक की हत्या क्यों की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ शिक्षक के साथियों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल–बाल बचे विधायक

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल–बाल बचे विधायक

 बेमेतरा/रायपुर - बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  गुरु खुशवंत साहेब जी की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक जी नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई। Gadi number cg 07 CK 0707

गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक जी को लग सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है।

ब्रेकिंग : खाई में गिरा बोर वाहन, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

ब्रेकिंग : खाई में गिरा बोर वाहन, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

 कवर्धा। जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां में कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वही पांच लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

TI सस्पेंड : थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी…

TI सस्पेंड : थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी…

 बेमेतरा। बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रभारी चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, कोतवाली प्रभारी चंद्रवंशी पर कर्तव्य के विपरीत कार्य और संदिग्ध आचरण के आरोप है। जांच में सही पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में SSP रामकृष्ण साहू ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी चंद्रवंशी पर पहले भी कई बार ड्यूटी में लापरवाही की है। ​इस दौरान भी उनके उपर आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा उनका आचरण भी लगातार संदेह के घेरे में बना हुआ था।

आदेश जारी….

ब्रेकिंग : बिजली गिरने से 7 गायों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : बिजली गिरने से 7 गायों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

 धमधा। धमधा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं. ग्राम बिरेभांट में बिजली गिरने से लगभग 7 गायों की मौत हो गई है। ग्राम पंचायत हिरेतरा का आश्रित ग्राम है बिरेभांट जहां पर अचानक गरज-चमक के गांव के ही मुख्य चौक पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 7 गायों की मौक़े पर ही मौत हो गई है।

 
CG – प्यार में पागल लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, मनपसंद लड़के से शादी नहीं होने पर पानी टंकी पर चढ़ी, फिर जो हुआ…..

CG – प्यार में पागल लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, मनपसंद लड़के से शादी नहीं होने पर पानी टंकी पर चढ़ी, फिर जो हुआ…..

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक युवती के हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवती अचानक पानी टंकी के ऊपर चढ़ गई। उधर से गुजरने वालों ने जब युवती को टंकी के ऊपर देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम काफी देर तक युवती को नीचे आने के लिए कहती रही, लेकिन युवती का हाईवोलटेज ड्रामा जारी रहा। कुछ देर समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना के सामने स्थित पानी टंकी की है। युवती एक युवक से बेपनाह मोहब्बत करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम है, इस कारण उसने अभी शादी से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवती आज टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवती को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा लिया।

थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने मामले को लेकर बताया कि समय पर रेस्क्यू कर युवती की जान बचा ली गई है। मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस युवती को समझाइश दे रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 कवर्धा। कवर्धा जिले के सिंघनपुरी गांव के बामी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

यह तीन दिनों में तीसरी हत्या है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। हत्यारे की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े मर्डर : घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो दिन में दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल…

दिनदहाड़े मर्डर : घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो दिन में दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति का गला रेतकर मर्डर कर दिया गया। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रामगुलाल धुर्वे (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब रामगुलाल अपने घर में अकेले था। इस दौरान आरोपी ने घर के आंगन में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने रामगुलाल के शव को खून से सना हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले पोड़ी क्षेत्र के प्रभाटोला गांव में एक बुजुर्ग की भी हत्या कर दी गई थी। लगातार दो दिनों में हुई हत्या की इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CG ACCIDENT : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम

CG ACCIDENT : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम

 कवर्धा । छत्तीसगढ़ के गंडई-कवर्धा में दर्दनाक हादसा हुआ है, तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दादी की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंडई थाना क्षेत्र के सुरही नदी पुल के पास की है। साजा ब्लाॅक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मालकर के साथ लमरा गांव अपनी बेटी के घर आये थे। आज (रविवार) की सुबह तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव पदमी लौट रहे थे।

इसी दौरान सुरही नदी पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक से तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। दर्दनाक घटना में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

 
 CG –  धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

CG – धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बेमेतरा जिले के संबलपुर चौकी के तेंदुआ गांव की है। यहां सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला करते हुए युवक की हत्या कर दी। सनकी युवक ने गाली गलौच करने से मना करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवक के परिजनों ने सुबह गली में युवक की लाश देखी तब इस मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

+ Load More