नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर बाद फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर बाद फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

 धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पिंकी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। दोनों लॉज के एक कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के कुछ देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

घटना के बाद युवती की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

गढ़डोंगरी में अनोखा गणेश मंदिर, रोज मेहमान बनकर आते हैं 3 भालू, ग्रामीण मानते हैं जामवंत का रूप

गढ़डोंगरी में अनोखा गणेश मंदिर, रोज मेहमान बनकर आते हैं 3 भालू, ग्रामीण मानते हैं जामवंत का रूप

  बेलरगांव : धमतरी जिले से करीब 80 किलोमीटर और सिहावा क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित गढ़डोंगरी गांव का प्राचीन गणेश मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ-साथ वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण भी चर्चा में है। गर्ग ऋषि पर्वत के नीचे स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान हर दिन तीन भालू प्रसाद खाने पहुंच रहे हैं।

भक्तों और मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यह स्वयंभू गणेश मंदिर करीब 16वीं शताब्दी से यहां स्थित है। मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ सुबह और शाम आरती के समय मंदिर परिसर में पहुंचती है। तीनों भालू कुछ देर मंदिर परिसर में घूमने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर जंगल की पहाड़ियों की ओर लौट जाते हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बारहपाली समिति के सदस्य शाम के समय मंदिर परिसर में सेवा गीत और भजन-कीर्तन करने पहुंचते हैं। इसी दौरान भालुओं का भी मंदिर परिसर में आना-जाना देखा जाता है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और आरती में शामिल होते हैं, जबकि भालू मंदिर परिसर में कुछ समय रुकने के बाद वापस जंगल की ओर चले जाते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर आने वाले तीन भालुओं में एक मादा और उसके दो बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इन भालुओं ने किसी श्रद्धालु या ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसी वजह से स्थानीय भक्त इन्हें भगवान गणेश के प्रति आस्था से जोड़ते हुए जामवंत का स्वरूप मानते हैं।

गर्ग ऋषि पर्वत की तलहटी में स्थित यह गणेश मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा स्वयंभू है और यह परंपरा करीब 16वीं शताब्दी से चली आ रही है।

हर वर्ष गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में भक्त भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, भालुओं का नियमित रूप से मंदिर परिसर में पहुंचना यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल और आकर्षण का विषय बना हुआ है।

CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार फरार…

CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार फरार…

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को कार सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

बताया जा रहा है कि गुजरा गांव की रहने वाली बिंदा बाई साहू रोज की तरह आज सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। इसी दौरान एक कार में सवार दो आरोपी उनके पास आए और पता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझाया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही धोखे से उसके गले से सोने की चेन को झपटकर रायपुर की तरह फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद महिला पूरी तरह से दहशत में आ गई। बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने इसकी शिकायत भखारा थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने किया जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग अकादमी, इको-टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग अकादमी, इको-टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

 धमतरी। जिले में जल पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्री बांध परिसर में कयाकिंग अकादमी का शुभारंभ किया गया। इस पहल से जहां युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं रुद्री और गंगरेल क्षेत्र में इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्री बांध परिसर में कयाकिंग अकादमी का शुभारंभ नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने किया। गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और कर्मा महिला स्व-सहायता समूह रुद्री के सहयोग से शुरू हुई यह अकादमी जिले में जल आधारित साहसिक गतिविधियों को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया जाएगा विस्तार- कलेक्टर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में यहां कयाकिंग के अलावा अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों का भी विस्तार किया जाएगा। जलाशय की जल गुणवत्ता में सुधार, प्रदूषण और दुर्गंध को जैविक तरीके से कम करने तथा जल क्रीड़ा स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बायो-क्यूब भी लगाए जाएंगे। इससे पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कयाकिंग अकादमी का उद्देश्य सिर्फ साहसिक खेलों को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाना भी है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित आजीविका को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कयाकिंग पर्यटकों के लिए बनेगा नया आकर्षण- महापौर

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि रुद्री बांध की प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम परिवेश को देखते हुए कयाकिंग पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा। इससे धमतरी के पर्यटन मानचित्र पर रुद्री और गंगरेल क्षेत्र को नई पहचान मिल सकती है।

महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वयं कयाक में बैठकर चप्पू चलाया और कयाकिंग का रोमांचक अनुभव लिया। अकादमी का संदेश है—“Paddle Your Way to Adventure – Live Life One Stroke at a Time”, जो युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति से जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

रुद्री बांध में शुरू हुई यह कयाकिंग अकादमी धमतरी में साहसिक पर्यटन, जल क्रीड़ा और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। आने वाले समय में यहां अन्य जल गतिविधियों के विस्तार से रुद्री और गंगरेल क्षेत्र पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनने की उम्मीद है।

Crime: विधवा महिला के घर चोरों का धावा: अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…

Crime: विधवा महिला के घर चोरों का धावा: अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…

 धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने विधवा महिला की मेहनत की कमाई पर डाका डाला है। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस से जल्द से जल्द कारवाई की मांग की है

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, पीड़िता संतोषी साहू धौराभाटा गांव में अपने दो बेटों के साथ रहती है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अपनी रवि फसल से उपजे धान को बेचकर लगभग 58 हजार की कमाई की थी। बचत के 28 हजार अपने घर के अलमारी में रखे थे।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दो दिन पहले वह काम पर गई, तो इस दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर के पीछे दरवाजे में सेंधमारी कर अलमारी से 28 हजार पर हाथ साफ कर दिया, महिला जब अन्य सदस्य के साथ घर पहुंची तो चोरी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में FIR दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरु कर दी है।

CG - तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG - तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

 धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मोहर्रम की छुट्टी होने के कारण 8 वर्षीय गीतिका और 6 वर्षीय खुशबू गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तालाब किनारे मिले कपड़े और बाल्टी

खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे दोनों बच्चियों के कपड़े और बाल्टी मिली। इसके बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल तालाब में तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक गीतिका और खुशबू एक ही परिवार की थीं। एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मगरलोड पुलिस ने घटना का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद कपालफोड़ी गांव में हर आंख नम है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तालाबों और जलाशयों के आसपास सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़ : अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल

सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़ : अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल

 धमतरी। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और धमतरी जिलों में हुए इन हादसों में कहीं ट्रैक्टर और ट्रेलर लोगों के लिए काल बन गए, तो कहीं खदान में डंपर पलटने से एक एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

पहली घटना अंधियारखोर में हुई, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 18 वर्षीय दीपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कम उम्र में युवक की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं दूसरी घटना करिआम घाट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दोस्तों के साथ एक बारात से लौट रहा था। सफर के दौरान करिआम घाट के पास सभी लोग सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान अमित पैकरा (उम्र लगभग 24 वर्ष) निवासी कोटमी खुर्द के रूप में हुई है।

रायताखार क्षेत्र में तीन युवक बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पार करने लगी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो मृतक की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में भी बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सत्य नारायण खोडरी फेस में 60 टन डंपर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान डंपर पीछे की ओर फिसलकर लगभग 150 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दुगली थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घर के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतिम दिन दो क्लस्टर शिविरों का आयोजन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 के अंतिम दिन दो क्लस्टर शिविरों का आयोजन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निराकरण

 धमतरी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 01 मई से 10 जून तक जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान एवं समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतिम दिन आज जिले में दो क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए।

इनमें एक शिविर विकासखंड कुरूद के ग्राम बिरेझर तथा दूसरा विकासखंड नगरी के ग्राम संकरा में संपन्न हुआ। सुशासन तिहार के तहत जिले के चारों विकासखंडों धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी की कुल 24 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। शिविरों में ग्रामीण अपनी शिकायत, मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारियों द्वारा परीक्षण कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत बिरेझर में आयोजित क्लस्टर शिविर में ग्राम पंचायत बिरेझर, चटौद, मुल्ले, करगा, हथबंद, दरबा, कोंडापार, कोटगांव, खुरसेंगा, सरबदा एवं मूरा सहित कुल 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 568 मांग संबंधी तथा 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों में से 135 मांगों एवं एक शिकायत का निराकरण मौके पर किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

जिला पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और ऐसे शिविरों से लोगों को अपने गांव के समीप ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साहू ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गांव के निकट और समयबद्ध तरीके से किया जाए। सुशासन तिहार इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया जा रहा है तथा पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा अपने गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, पोषण सामग्री, किट, निःशुल्क चश्मे एवं अन्य लाभकारी सामग्री वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी योजना एवं पोषण कार्यक्रम के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन एवं संगठित श्रमिक कार्ड से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

शिविर में जनपद पंचायत कुरूद के कृषि सभापति चंचल चन्द्रशेखर साहू, पूर्व जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष डॉ. लोकेश साहू, ग्राम पंचायत बिरेझर की सरपंच नेहा भूपेन्द्र साहू, सचिव चन्द्रप्रकाश साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, सचिवगण, बिहान समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, पोषण सामग्री, किट, निःशुल्क चश्मे एवं अन्य लाभकारी सामग्री वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी योजना एवं पोषण कार्यक्रम के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन एवं संगठित श्रमिक कार्ड से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

CG : मधुमक्खियों के झुंड ने सास और दामाद पर किया हमला, महिला की मौत

CG : मधुमक्खियों के झुंड ने सास और दामाद पर किया हमला, महिला की मौत

 धमतरी।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सास और दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में सास की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया है। यह घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद के साथ सुबह जंगल में सराई बिनने गई थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन बुजुर्ग महिला खुद को नहीं बचा सकीं। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल परिजनों और ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहरहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हमले में घायल दामाद का उपचार किया गया और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

CG – खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर….

CG – खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर….

 धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के मारौद गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खेत में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुरूद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतका की पहचान भैंसबोड़ निवासी पर्वत बाई साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार दिनों से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच मंगलवार को मारौद गांव के खेत में शव मिलने की सूचना सामने आई।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव काफी हद तक सड़ चुका था। शव की स्थिति को देखते हुए मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG – जिला अस्पताल के महिला प्रसाधन में मिली युवती की लाश, आत्महत्या या फिर….

CG – जिला अस्पताल के महिला प्रसाधन में मिली युवती की लाश, आत्महत्या या फिर….

धमतरी। धमतरी जिला अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय युवती दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीएचएमओ डॉ. उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : 3 CRPF जवान समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : 3 CRPF जवान समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान और कार चालक शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

47 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियारों समेत किया आत्मसमर्पण, नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता

47 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियारों समेत किया आत्मसमर्पण, नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता

धमतरी। जिले के लिए इन दिनों नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के अंतर्गत धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन की नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस एवं गोबरा एलओएस से जुड़े कुल 09 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने धारित हथियारों के साथ धमतरी एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में संपन्न हुई। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस दौरान इंसास, एसएलआर, कार्बाइन, भरमार सहित 5 स्वचालित हथियार, मैगजीन, राउंड एवं अन्य सामग्री भी जमा कराई गई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमतरी पुलिस, डीआरजी, राज्य बल एवं केंद्रीय बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार नक्सल विरोधी अभियानों, अंदरूनी इलाकों में सिविक एक्शन कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं, पोस्टर-पाम्पलेट और आत्मसमर्पित नक्सलियों के माध्यम से दिए गए संदेशों का यह प्रत्यक्ष परिणाम है।

जंगलों में अमानवीय जीवन, माओवादी विचारधारा की खोखलापन, लगातार बढ़ता दबाव और शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में सक्रिय शेष माओवादी कैडरों से भी शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की निरंतर अपील की जा रही है। आने वाले समय में और भी बड़े आत्मसमर्पण की संभावना है।

CG – रफ्तार ने छीनी परिवार की खुशियां, पलक झपकते ही चले गई घर के चिराग की जान, परिवार में मचा कोहराम……

CG – रफ्तार ने छीनी परिवार की खुशियां, पलक झपकते ही चले गई घर के चिराग की जान, परिवार में मचा कोहराम……

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर तेज़ रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। परसूली मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परसूली मार्ग पर तेज़ रफ्तार से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सारंगपुरी निवासी डीगेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डीगेश धमतरी में काम करता था और रात में काम खत्म कर बाइक से अपने घर सारंगपुरी लौट रहा था। जैसे ही डीगेश परसूली मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इलाके में पसरा मताम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

CG : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश

CG : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश

 धमतरी। धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई।

परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर आंगन, हर पगडंडी और हर आवाज़ में देवेश को तलाशा गया। उम्मीदें तब टूटीं जब गांव से कुछ दूर जंगल में उसका नन्हा सा शव मिला। कपड़ों से पहचान हुई और चेहरे पर मिले गहरे जख्मों ने सबको स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों जानवर ही मासूम को उठा ले गया।

CG – तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर…..

CG – तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा के और परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। गगरा पुल के इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण यहां स्पीड कंट्रोल और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग करते रहे हैं। हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

दिल दहला देने वाला हादसा : मां के पीछे-पीछे साइकिल से निकला 4 साल का मासूम, फिर इस हाल में मिला, देख कर परिजनों की कांप उठी रूह…

दिल दहला देने वाला हादसा : मां के पीछे-पीछे साइकिल से निकला 4 साल का मासूम, फिर इस हाल में मिला, देख कर परिजनों की कांप उठी रूह…

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार साल की बच्चे के तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मां के पीछे-पीछे साइकिल लेकर निकला था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने जब तालाब के किनारे उसकी साइकिल देखकर तालाब में खोजबीन की तो मासूम की लाश बरामद हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है

जानकारी के मुताबिक, सौराबांधा गांव में चार साल के मासूम प्रिंस कुमार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस की मां शाम को स्कूल के पास तालाब किनारे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसके पीछे-पीछे साइकिल पर प्रिंस भी निकला था। शौच के बाद महिला यह सोचकर वापस घर आ गई कि उसका बेटा कहीं चला गया होगा। मगर देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरु की गई।

ग्रामीणों ने रात जब तालाब के पास खोजबीन की तो उसकी साइकिल मिली। इसके बाद शक के आधार पर जब तालाब की तलाश की गई तो उसकी लाश बरामद हो गई। मासूम का शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

ब्रेकिंग : कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, फिर जो हुआ…..परिसर में मचा हड़कंप…..

ब्रेकिंग : कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, फिर जो हुआ…..परिसर में मचा हड़कंप…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा धमतरी कलेक्ट्रेट में हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी जनदर्शन का आयोजन किया गया था। जिसमे फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। इसी बीच एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। वह पेट्रोल और माचिस लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचा था।

युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जैसे ही माचिस से आग लगाने वाला था, वहां मौजूद कर्मचारियों को लगी, जिसके बाद वहां सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ा। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।

फरियादी युवक की पहचान देवेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है। वह भखारा तहसील के रामपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है देवेंद्र कुमार साहू जमीन का बंटवारा नहीं मिलने से परेशान था। इसे लेकर वह कई बार कलेक्टर दफ्तर भी गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

Crime : मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Crime : मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

 धमतरी. केरेगांव थाना क्षेत्र में मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की खून से लथपथ लाश बस्ती के पास मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पूरा मामला माकरदोना, कुकरेल का है.

जानकारी के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय भानुप्रताप मांडवी ग्राम झूरातराई का रहने वाला है, जो माकरदोना का मातर मड़ई कार्यक्रम देखने के लिए गया था. वह धमतरी के आटा चक्की में काम करता था. 23 अक्टूबर की सुबह वह घर वालों को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और माकरदोना पहुंच गया.

24 अक्टूबर को माकरदोना का मड़ई था. 25 अक्टूबर की सुबह भानुप्रताप मांडवी की खून से लतपथ लाश बस्ती के पास मिली. लोगों की सूचना पर भाई राकेश मांडवी घटना स्थल पर पहुंचा और केरेगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया. युवक के शरीर में कई जख्म के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फैक्ट्री में हो रही थी गुटके की अवैध मैन्युफैक्चरिंग, पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया 13 लाख से अधिक का सामान, 1 आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री में हो रही थी गुटके की अवैध मैन्युफैक्चरिंग, पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया 13 लाख से अधिक का सामान, 1 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रूद्री स्थित गोदाम और मकान में छापेमारी कर मौके से पान मसाला बनाने की मशीन, कच्चा माल, तैयार पाउच, मोबाइल फोन और कुल 13 लाख 41 हजार 555 रुपए का सामान जब्त किया है.

यह कार्रवाई एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर की गई, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस ने ग्राम शकरवारा, थाना रुद्री स्थित गोदाम और मकान में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद मूलवानी (49 वर्ष), निवासी सिहावा चौक, धमतरी को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि आरोपी बिना अनुमति के ‘आशिकी’ नामक पान मसाला का अवैध निर्माण और भंडारण कर रहा था.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध व्यापार, मादक पदार्थ और जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले उत्पादों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस कार्रवाई को इसी कड़ी में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 
Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक – तीन युवकों की मौत

Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक – तीन युवकों की मौत

 धमतरी। एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर खड़े ट्रक से बाइक के टकरा जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान डोमेश्वर नेताम (बाजार कुर्रीडीह निवासी, सीएएफ जवान), दिवस ध्रुव (बाजार कुर्रीडीह निवासी) और पालेश्वर यादव (पीपरछेड़ी निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डोमेश्वर नेताम सीएएफ में पदस्थ था और हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आया था।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान माकरदोना मोड़ पर उनकी बाइक खड़े ट्रक से जा भिड़ी और हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे की खबर से गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धमतरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

 
 
CG : पति के शक से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

CG : पति के शक से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 धमतरी। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच बढ़ते शक ने एक पत्नी की जान ले ली। दरअसल दोनों के बीच शक को लेकर पिछले कुछ वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी बीच पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापारा वार्ड का है जहाँ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से मजदूरी करने आए एक दंपति रह रहे थे। मृतका का नाम सुरेखा आहूजा बताया जा रहा है। पति-पत्नी दोनों जालमपुर वार्ड स्थित एक किराना भंडार में मजदूरी का कार्य करते थे और किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन पिछले दो वर्षों से उनके बीच शक की बीमारी ने गहरी जड़ें जमा ली थीं। पति-पत्नी एक-दूसरे पर लगातार अविश्वास जताते रहते थे जिससे तनाव और झगड़े की स्थिति अक्सर उत्पन्न होती थी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरेखा ने घर पर चुनरी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।

 
Crime : पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

Crime : पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश मांडवी के रूप में हुई है, जो दूसरे जिले से आकर ईंट-भट्ठे में काम करता था। घटना के बाद गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम पसरा

CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम पसरा

 धमतरी।  जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर वह पंडाल से बाहर निकलकर पास के एक मकान में गए और देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने विनोद को गमछे से फांसी पर लटका पाया। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गईं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल बना है।

CG – फिर खून से सनी सड़क, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौके पर हुई 2 दोस्तों की मौत…..

CG – फिर खून से सनी सड़क, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौके पर हुई 2 दोस्तों की मौत…..

 धमतरी। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी रायपुर-धमतरी मार्ग पर गुजरा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा पेट्रोल पम्प के पास दो दोस्तों की मौत हो गई। बलराज पटेल और पोखन यादव, जो खाना खाने के बाद बाइक पर टहलने निकले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मौके पर ही दम तोड़ गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई पुलिस ने दोनों दोस्त के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की शिनाख्त के लिए पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कार्यवाही करने में जुट गई है।

+ Load More