BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

 सक्ती। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच डभरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। डभरा–साराडीह मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।

हादसे में घायल युवक विक्रम चौहान उम्र 19 वर्ष, टीकम चौहान, उम्र 20 वर्ष, मृत युवक,आनंद सिदार, उम्र 20 वर्ष तीनों युवक नवापारा (डभरा) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डभरा–साराडीह रोड पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

CG : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO निलंबित

CG : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO निलंबित

 सक्ती।  स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में नियमों का उल्लंघन, बिना गुणवत्ता परीक्षण सामग्री की खरीदी और गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सेवा नियमों के तहत इन तीनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय सक्ती में संलग्न रहेंगे।

 
CG- सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को इतने साल की सश्रम कारावास की सजा, फैसला सुनकर फफक पड़े आरोपी…

CG- सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को इतने साल की सश्रम कारावास की सजा, फैसला सुनकर फफक पड़े आरोपी…

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक साल पहले हुये पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 25-25 वर्ष की सश्रम कारावास से दंडित किया है। सजा सुनकर तीनों आरोपी रोने लगे। आरोपियों ने साल भर पहले शर्मनाक घटना को अंजाम दिये थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, प्रार्थी वासुदेव माली 30 वर्ष निवासी बसंतपुर थाना डमरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 2.9.2024 की सुबह 10 बजे करीबन यह अपने घर से महानदी के किनारे स्थित रूद्रनारायण मंदिर गया था। वहां से पूजा पाठ करके करीबन 12 बजे वापस अपने घर आ रहा था। गांव के राज माली एवं संजय माली, बोट लाल के घर के पास रोड में मिले जो बताये कि पीड़िता को बोटलाल माली, गणेश माली एवं मदन सुन्दर माली तीनों ने मिलकर बोटलाल माली के घर अंदर बहुत समय से लेकर गये है।

तब दोनों को अपने साथ लेकर बोटलाल माली के घर अंदर गए। बोटलाल माली अपने घर के परछी में बैठा था, जिसे यहां घर में क्या हो रहा है, पूछने पर वह डर गया। उसी समय मदन सुन्दर माली कमरा अंदर से बेल्ट कसते निकल रहा था जो इनको देखकर घर से भाग गया, तब कमरा अंदर जाकर देखे तो गणेश माली पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था।

प्रार्थी देखकर गणेश माली व बोटलाल माली भी घर से निकलकर भाग गये। पीड़िता को पूछताछ करने पर बतायी की गणेश माली, बोटलाल माली व मदन सुन्दर माली मिलकर तीनों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किये।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डमरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी 1. गणेश उर्फ गणेशी माली पिता फतेराम माली उम्र 35 वर्ष, 02. मदन सुन्दर माली पिता महेतराम माली उम्र 35 वर्ष 03. बोटलाल माली पिता कारीगीर माली उम्र 28 वर्ष निवासी बसंतपुर को 3.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर 19.09.2024 को अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विचारण उपरांत विशेष न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सक्ती द्वारा निर्णय 15.11.2025 को आरोपीगण को 25-25 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000 रुपये व 3,000 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड जमा नही करने की स्थिति में 06 माह व 03 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित किया गया है।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 सक्ती। सक्ती जिले के 21 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों का तबादला हुआ है, अलग अलग थाने के पदस्थ व रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थाना में पदस्थापना किया गया है। साथ ही हसौद थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू व अश्वनी जायसवाल को लाइन अटैच किए गए हैं यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है, उनके जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला सूची है।

CG – तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोलकर 6वीं के छात्र से बंद करवाई आंखे, गले में घोंप दिया चाकू, फिर जो हुआ…

CG – तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोलकर 6वीं के छात्र से बंद करवाई आंखे, गले में घोंप दिया चाकू, फिर जो हुआ…

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हसौद निवासी कामता प्रसाद साहू का पुत्र, जो कि 6वीं कक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में पढ़ाई करता है स्कूल से घर लौटते समय बदमाशों के शिकार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान नकटा तालाब के पास गांव के दो नाबालिग सहित चार लोगों ने उसे रोककर कहा, “आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है।” छात्र के आंखें बंद करते ही बदमाशों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र के गले और दोनों हाथ की उंगलियों पर कई वार किए गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल छात्र को ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में पाया गया। उसके गले से खून बह रहा था जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में छात्र का प्राथमिक उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हसौद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत ही दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक सर्जरी, तहसीलदारों व डिप्टी कलेक्टरो का हुआ तबादला

Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक सर्जरी, तहसीलदारों व डिप्टी कलेक्टरो का हुआ तबादला

 सक्ती। सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में पहली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवर योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की 

बैठक के दौरान मंत्री जी ने विभागीय कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक के उपरांत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है

जिसमें मनमोहन प्रताप सिंह तहसीलदार को भोथिया से डभरा, सिद्धार्थ अनंत तहसीलदार को जैजैपुर से भोथिया, संजय मिंज तहसीलदार को डभरा से जैजैपुर भेजा गया है वही बालेश्वर राम अपर कलेक्टर डभरा को जिला कार्यालय सक्ती, विनय कुमार कश्यप डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा का दायित्व दिया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश

 
CG – जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, पहले बेहोश हुए, फिर आधे घंटे में तड़प तड़प कर तोड़ा दम……

CG – जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, पहले बेहोश हुए, फिर आधे घंटे में तड़प तड़प कर तोड़ा दम……

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे में दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।

जहरीली शराब पीने से मौत

मृतक की पहचान मनोज कश्यप और सूरज यादव के रूप में हुई है। मनोज कश्यप और सूरज यादव गाँव की शराब पीने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक़, दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद धीरे धीरे उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

मनोज कश्यप और सूरज यादव बेहोश हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने उन्हें देखा इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया। उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

जांच में जुटी पुलिस

इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में पता चला जहरीली शराब पीने से मौत हुई है हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

CG : सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

CG : सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

 सक्ति।  जिले के चौकी फगुरम अंतर्गत भद्री चौक के पास आज सुबह लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठी करीब 8 से 10 गायों को एक हाईवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने सुबह 6:30 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया। फिलहाल मृत गायों को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG – पत्नी का गैर मर्द से था अफेयर, शक में पति ने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…..

CG – पत्नी का गैर मर्द से था अफेयर, शक में पति ने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…..

 सक्ती। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है।

घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव की है। घटना की सूचना पर मालखरौदा थाना पुलिस ने हमलावर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पोता गांव का युवक ओम केंवट नहर किनारे गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी यादव, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते, टांगी लेकर वहां छिपा बैठा था।

युवक के पहुंचते ही उसने ओम केंवट पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओम को पहले मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

CG – दिल दहला देने वाला मामला : शख्स को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटा, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, इस वजह से खेला खूनी खेल

CG – दिल दहला देने वाला मामला : शख्स को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटा, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, इस वजह से खेला खूनी खेल

 सक्त्ती। जिले मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और फिर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FRAUD: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, साढ़े तीन करोड़ के संदिग्ध लेन-देन में आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

FRAUD: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, साढ़े तीन करोड़ के संदिग्ध लेन-देन में आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 सक्ती। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर प्राप्त जानकारी और पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देशन पर एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में म्यूल खाता धारकों की जांच के तहत सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पंजाब नेशनल बैंक खाते में 14 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 के बीच कुल ₹3,48,73,171 के संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोप स्वीकारने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले से जुड़ी कड़ी में फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारक निखिल कर्ष को भी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी शेष है। साइबर अपराध की इस गंभीर घटना ने एक बार फिर डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों को सामने रखा है।

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

 सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालखरौदा से जैजैपुर मुख्य मार्ग पर मिशन पेट्रोल पंप के पास बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
छत्तीसगढ़ में तीन की मौत; तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

छत्तीसगढ़ में तीन की मौत; तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

 सक्ती : मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक यह कि एक का सिर धड़ से अलग हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सतगढ़ गांव से लौट रहे थे। तेज रफ्तार हार्वेस्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।”

भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ले ली जीजा की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ले ली जीजा की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 सक्ति : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम फरसवानी में एक साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। युवक ने नीम के डंडे व बेल्ट से पीट पीटकर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया गया है, घटना डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसवानी की है

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक कुमार चंद्रा पिता भारत चंद्रा उम्र 34 वर्ष, ग्राम नंदेली जैजैपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अशोक कल रविवार को अपने घर से दोपहर को फरसवानी जाने के लिए निकला था। लगभग शाम 6:00 ग्राम फरसवानी पहुंचा, वहां अपने रिश्तेदार ( ससुराल ) में घर पर रुका था। इसी बीच ससुराल में अपनी पत्नी से मिलकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, इस दौरान उसके साले व उसके दोस्त ने मिलकर जीजा अशोक की बेल्ट व नीम पेड के डंडे से मरते दम तक पिटाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर डभरा पुलिस पहुंची फरसवानी गांव दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी रामेश्वर चंद्रा पिता बोधी राम चंद्रा उम्र 36 फरसवानी थाना डभरा एवं

शीला राम कहरा, पिता दूजेराम कहरा उम्र 31वर्ष ग्राम फरसवानी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डभरा CHC भेज दिया गया है। डभरा पुलिस मामले में आगे की जांच मे जुट गई है।

BREAKING : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

BREAKING : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

 सक्ती: जिले के हसौद तहसील अंतर्गत ग्राम कैथा में ACB की टीम ने पटवारी पवन कुमार सिंह को किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी पवन कुमार सिंह ने किसान से रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार करने के लिए 20 हजार की मांग की थी जिस पर किसान द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन में की गई। जिसके बाद आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पवन कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे के कार्रवाई कर रही है।

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 16 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 16 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

 सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के पुलिस बड़ा फेरबदल हुआ है। SP अंकिता शर्मा ने साथ 16 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।-

 

Oplus_131072

 

जारी आदेश के मुताबिक आदेश में 1 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक व 8 आरक्षकों के नाम शामिल है। डभरा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक शिव चरण चौहान व आरक्षक राजू खुंटे को लाईन अटैच किया गया है। वहीं मालखरौदा थाने में पदस्थ सीपी कंवर को अब डभरा खाने का प्रभारी बनाया गया है।

CG  : युवक की हत्या कर घर में दफनाया गया शव, आठ माह बाद हुआ खुलासा

CG : युवक की हत्या कर घर में दफनाया गया शव, आठ माह बाद हुआ खुलासा

 सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चारपारा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक की हत्या कर उसका शव घर में ही दफना दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह मामला तब उजागर हुआ जब घटना के आठ महीने बाद ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

परिजनों पर ही हत्या कर शव को छुपाने का शक जताया जा रहा है।

शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शव का सिर्फ कंकाल मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि घटना को कई महीने बीत चुके हैं।

गाँव में भय और सनसनी का माहौल

इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो पूरे गाँव में डर और दहशत का माहौल बन गया है। लोग इस तरह की घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों और दोषियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्यों को सही ढंग से एकत्र किया जा सके।

CG : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से सामूहिक कुकर्म

CG : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से सामूहिक कुकर्म

 सक्ती। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, जहां होली के जश्न के बीच एक बड़ी घटना घटित हुई । 12वीं की छात्रा का किडनैप कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना शक्ति सक्ती की बताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस एक्शन के मूड में है, आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।

शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने के बहाने नाबालिग का अपहरण कर आरोपी उड़ीसा ले गया था। अन्य 5 दोस्तों ने इस कांड में मुख्य आरोपी का सहयोग किया। रेप करने के बाद नाबालिक लड़की को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

नाबालिग लड़की को घटना के बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। हसौद थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जांच में पुलिस जुटी है।

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

 सक्ती : जमीन से निकला 100 फीट पानी की ऊंची धार, बिना मोटर फिट किए हैंडपंप से 100 फीट ऊंची बह रही पानी की धार, नजारा देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, यह अनोखा दृश्य किसी अजूबे से कम नहीं देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

गौर से देखिए इन तस्वीरों को यह तस्वीर किसी अजूबे से कम नहीं ऐसा दृश्य अपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा मगर यह फिल्म में दिखाए जाने वाली वीडियो नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के नवीन जिला सक्ति की तात्कालिक घटना है,, जहां जमीन से 100 फीट ऊंची पानी की फव्वारे निकल रही है, जिसे देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कही हैंडपंप के अंदर मोटर तो फिट नहीं किया गया है, मगर ऐसा कुछ नहीं है ना तो हैंड पंप में मोटर फिट किया गया है और ना ही प्रेशर बनाने के लिए किसी अन्य प्रकार के मशीनों का उपयोग किया गया है, यहां बिना किसी मशीन के जमीन से इतना प्रेशर से पानी निकल रहा है जिसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट ऊंची बताई जा रही है, जहां यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ती जा रही है।

मामला कहीं और का नहीं बल्कि सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत एक छोटे से गांव केकराभाट का बताया जा रहा है जहां ट्यूबवेल से 100 फीट ऊपर बह रही है पानी की फव्वारे जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

 सक्ती।सक्ती जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मामला जैजैपुर विकासखंड के रायपुरा प्राथमिक शाला का है। दरअसल, यहां पदस्थ प्रधान पाठक गुरुवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग को लगते ही मामले की जांच की। जिसके बाद प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधान पाठक नशे के कारण निलंबित हुए हैं। इससे पहले भी वह इसी वजह से निलंबित हो चुके थे, लेकिन लगता है कि उन्होंने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। शराब के नशे में किसी शिक्षक का स्कूल में पहुंचना शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर सवाल उठाता है।

 
CG Murder : बेटा बना बाप का हत्यारा...कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG Murder : बेटा बना बाप का हत्यारा...कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 सक्ती:-  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पिता पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी बेटे ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, प्रार्थी निर्मल प्रसाद केंवट निवासी सरहर थाना बाराद्वार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26 फरवरी के रात्रि करीबन 8.00 बजे उसका बडा भाई विक्रम केंवट और भतीजा गीताराम केंवट के बीच घर में विवाद हो रहा था, जिसे सुनकर अपने बडा भाई विक्रम केंवट के घर गया। जहां दोनों बाप बेटा लड़ाई झगड़ा हो रहे थे।  आरोपी गीता राम अपने पिता विक्रम बरेठ को आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर चिल्ला रहा था, प्रार्थी के समझानें पर दोनों शांत हो गये।

फिर उसका बडा भाई विक्रम केंवट बस्ती की ओर गुटखा खानें चला गया, कुछ देर बाद पता चला कि आरोपी गीताराम केंवट अपने पिता विक्रम केंवट को गुडी चैंक सरहर के पास , लोहे के छड मोडनें वाला डाई से सिर में प्राणघातक वार कर दिया। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती लेकर गये थे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  जिसका रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पुलिस ने आरोपी गीता राम केंवट, उम्र 30 साल निवासी सरहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया है।

सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल : प्रेमिका को मिलने बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर उतारा मौत के घाट

सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल : प्रेमिका को मिलने बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर उतारा मौत के घाट

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रेम के नाम पर एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को एक युवती का शव उसके घर से कुछ कदमों की दूरी पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जब पुलिस जांच में जुटी, तो सामने आया कि युवती के पुराने प्रेमी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सक्ती के जाजंग गांव में रविवार को एक युवती की लाश मिली थी. युवती का शव उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया. इस दौरान जांच में पुलिस को आरोपी रेशम सिदार और युवती के संबंधों के बारे में जानकारी मिली. वहीं साइबर टीम की रिपोर्ट भी उसी की तरफ इशारा कर रही थी. पुलिस ने देर न करते हुए तुरंत आरोपी रेशम सिदार की खोजबीन शुरू की और रायगढ़ से उसे गिरफ्तार किया. जब उससे पूछताछ की गई, तो पहले वह गोलमोल जवाब देकर बचने का प्रयास कर रहा था, मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और सारी सच्चाई उगल डाली.

आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका पुराना प्रेम संबंध था, मगर मृतिका किसी दूसरे युवक से भी संबंध रखने लगी थी. इसी बात को लेकर वह उसे जान से मारने की योजना बना रहा था. शनिवार रात को आरोपी रेशम लाल सिदार युवती से मिलने पहुंचा, जहां पहले तो दोनों ने आपस में शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोपी ने युवती को दूसरे युवक से संबंधों को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और सुनियोजित तरीके से उसे सुनसान जगह में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने युवती की लाश उसके पड़ोसी के बाड़ी में घसीटकर फेंक दी और उसका मोबाइल और कपड़े छिपा दिए और गांव से रायगढ़ चला गया ताकि कोई उस पर शक न कर सके, मगर पुलिस की जांच में उसकी चालाकी काम नहीं आई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रेशम लाल सिदार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

 सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है. शव मिलने से हड़कंप मच गया है, आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है.

बताया गया है कि, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सक्ती पुलिस फॉरेंसिक ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार कर हत्या का लग रहा है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

CG : एसीबी की कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एक लाख की मांग की थी

CG : एसीबी की कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एक लाख की मांग की थी

 सक्ति : जिले क जैजैपुर मे ए सी बी टीम ने एक बड़ी कार्यवाही मे राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरिफ्तार किया है राजस्व निरीक्षक बद्री नारायण जांगड़े ने एक किसान से जमीन क सीमांकन के लिए एक लाख रुपए की रेश्वत मांगी थी मामला ग्राम भातमाहुल का है जहा किसान भरतलाल ने एसीबी बिलासपुर मे शिकायत की थी भरत लाल की शिकायत क अनुसार उनकी और उनकी माता पिता की भूमि का सीमांकन करने क लिए तहशीलदार हसोद ने राजस्व निरीक्षक को आदेश दिया था! लेकिन राजस्व निरीक्षक ने इस काम के लिए एक लाख रुपए की रेश्वत मांग ली! ए सी बी बिलासपुर की टीम ने किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक योजना बनाई! जब आरोपी राजस्व निरिक्षक पहली किस्त के रूप मे 30 हजार रुपये ले रहा था तभी एसीबी ने उसे रंगे हाथो पकड़ लिया! अब आरोपी क खिलाफ भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत करिवाही की जा रही है

 
SP की बड़ी कार्रवाई,लाइन अटैच के बाद निरीक्षक को किया निलंबित,जानिए क्या है पूरा मामला…!!

SP की बड़ी कार्रवाई,लाइन अटैच के बाद निरीक्षक को किया निलंबित,जानिए क्या है पूरा मामला…!!

 सक्ती। सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। TI प्रवीण राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सीएम के वीआईपी ड्यूटी में निरीक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी। वहीं डभरा के जीएडी कॉलोनी में दुर्व्यवहार करने के भी आरोप प्रवीण राजपूत पर लगे थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षक को सस्पेंड करने के आदेश दिये हैं। इससे पहले 16 जनवरी को एसपी अंकिता शर्मा ने लाईन अटैच करने का आदेश दिया था।

+ Load More