लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
CG – एक टक्कर और उजड़ गए 3 परिवार, बाइक-स्कूटी हादसे में शिक्षक समेत 3 की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी…

CG – एक टक्कर और उजड़ गए 3 परिवार, बाइक-स्कूटी हादसे में शिक्षक समेत 3 की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे में श्याम चरण, निवासी ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम चरण रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

द्वीप्ति योजना: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

द्वीप्ति योजना: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना, अर्थात डिसेंट्रलाइज्ड वूमेन एम्पावरमेंट ऑन एनर्जी एंड पॉलिसी फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव इन्क्लूजन (Decentralised Women Empowerment on Energy and Policy for Transformative Inclusion), के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में विक्रेता, तकनीशियन, उद्यमी और सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तकनीकी सहयोगी संस्था ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया के साथ मिलकर ग्रीन इकोनॉमी ट्रांजिशन मिशन के तहत इस नीति को विकसित किया है।

छत्तीसगढ पहला राज्य महिला नेतृत्व वाली विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा नीति
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जिसने महिला नेतृत्व वाली विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा नीति को अपनाया है। योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 5,000 महिला ऊर्जा उद्यम स्थापित करने, 50,000 हरित रोजगार सृजित करने तथा राज्य के पांच लाख परिवारों और 10,000 संस्थानों तक स्वच्छ ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशिक्षित ‘सोलर दीदी’ की जा रही है तैयार: योजना के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) और जिला प्रशासनों के सहयोग से 12 जिलों के 13 संकुल स्तरीय संघो (सीएलएफ) को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अधिकृत विक्रेता के रूप में पंजीकृत किया गया है। महिलाओं को सौर संयंत्रों की स्थापना, संचालन, रखरखाव और जनजागरूकता का प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित ‘सोलर दीदी’ तैयार की जा रही हैं, जो अपने ही क्षेत्रों में तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगी।

प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ विजन के अनुरूप महिलाओं के लिए कौशल आधारित आजीविका के नए अवसर
सौर ऊर्जा प्रणाली को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए स्व-सहायता समूहों से जुड़े परिवारों को आसान किश्तों पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह वित्तीय मॉडल जहां स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देता है, वहीं महिला संचालित उद्यमों को टिकाऊ व्यवसाय विकसित करने का अवसर भी प्रदान करता है। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ विजन के अनुरूप महिलाओं के लिए कौशल आधारित आजीविका के नए अवसर तैयार कर रही है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन से जोड़ने की राज्य सरकार की व्यापक सोच
यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन से जोड़ने की राज्य सरकार की व्यापक सोच को भी प्रतिबिंबित करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने पर बल देते रहे हैं, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका को सतत ग्रामीण विकास का आधार मानते हैं। द्वीप्ति योजना इन दोनों प्राथमिकताओं को एक साथ जोड़ते हुए महिलाओं को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की मुख्यधारा में ला रही है।

ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर आजीविका से है जोड़ना
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने कहा कि अब तक अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका मुख्य रूप से लाभार्थी तक सीमित रही है। ड्वीप्टि योजना इस सोच को बदलते हुए महिलाओं को विक्रेता, तकनीशियन, प्रबंधक और उद्यमी के रूप में स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के लखपति दीदी विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर आजीविका से जोड़ती है।

कबीरधाम में नीति से धरातल तक पहुंची पहल
द्वीप्ति योजना का प्रभाव अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। कबीरधाम इस पहल को सफलतापूर्वक लागू करने वाले शुरुआती जिलों में शामिल है। सीएसपीडीसीएल- आरएपीएम, रायपुर के सहयोग से जिला पंचायत कबीरधाम (बिहान) ने वंदे मातरम् क्लस्टर लेवल फेडरेशन, कवर्धा को अधिकृत सोलर वेंडर के रूप में पंजीकृत कराया। टाटा के तकनीकी सहयोग से बिहान के स्व-सहायता समूहों की लगभग 35 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर जिले की पहली ‘सोलर दीदी’ टीम तैयार की गई।

पहला रूफटॉप सोलर संयंत्र कबीरधाम जिले के समनापुर में
योजना के तहत पहला रूफटॉप सोलर संयंत्र कबीरधाम जिले के समनापुर गांव में स्थापित किया गया। प्रगति आजीविका ग्राम संगठन के अंतर्गत माता भवानी स्व-सहायता समूह की सदस्य अंजनी पटेल इस प्रशिक्षण से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में शामिल हैं। अंजनी पटेल ने कहा, “इस कार्य ने हमारे लिए आजीविका का नया रास्ता खोला है। हमें गर्व है कि अब स्व-सहायता समूहों की महिलाएं स्वयं सोलर सिस्टम स्थापित कर रही हैं। इससे यह विश्वास बढ़ा है कि यह अनेक ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आय का मजबूत माध्यम बन सकता है।”

सोलर सिस्टम की बढ़ती मांग से प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर
कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि यह पहल आजीविका संवर्धन और अक्षय ऊर्जा को एक साथ जोड़ने का सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर सिस्टम की बढ़ती मांग से प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि यह मॉडल महिलाओं के लिए कौशल आधारित और टिकाऊ आजीविका विकसित करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर सिस्टम की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। कबीरधाम जिले में अब तक स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लगभग 40 ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं तथा कई संयंत्र स्थापित भी किए जा चुके हैं। राज्य के अन्य जिलों में द्वीप्ति योजना के विस्तार के साथ महिला नेतृत्व वाले पंजीकृत महासंघों, प्रशिक्षित स्थानीय तकनीशियनों और आसान वित्तीय व्यवस्था पर आधारित यह मॉडल छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर लागू किए जाने योग्य एक प्रभावी उदाहरण के रूप में उभर रहा है।

द्वीप्ति योजना एक नजर में
• अगले पांच वर्षों में 5,000 महिला ऊर्जा उद्यम स्थापित किए जाएंगे।
• 50,000 हरित रोजगार सृजित होंगे।
• 5 लाख परिवारों तक स्वच्छ ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
• 10,000 संस्थानों को योजना से जोड़ा जाएगा।
• 12 जिलों के 13 क्लस्टर स्तरीय महासंघ अधिकृत सोलर वेंडर के रूप में पंजीकृत।
• कबीरधाम में 35 महिलाओं को ‘सोलर दीदी’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
• कबीरधाम जिले में रूफटॉप सोलर सिस्टम के 40 से अधिक ऑर्डर प्राप्त हुए।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन, इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन, इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…..

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने वाली है। यह कथा 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगी।ग्राम घुघरी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक होगा। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

1. बड़े वाहन, पिकअप एवं ट्रैक्टर हेतु नया कृषि मण्डी प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

2. मिनीमाता चौक से घुघरीखुर्द रोड में केवल कार एवं दो पहिया वाहनों के लिए प्रवेश मार्ग बनाया गया है। इस मार्ग पर पिकअप, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े वाहन ली जाना माना है।

3. ग्राम नेवारी से मारपा होकर घुघरीखुर्द जाने वाले मार्ग में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण इस मार्ग से प्रवेश पूर्णतः निषेध किया गया है। इस मार्ग से वाहन अथवा पैदल प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

4. ग्राम चरडोंगरी होकर ग्राम कोठार के रस्ते आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चरडोंगरी स्कूल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

5. बेमेतरा, बिरकोना एवं पिपरिया दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्राम पालीगुढ़ा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

6. व्हीआईपी पासधारी आगंतुकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भोरमदेव कॉलेज के आगे सकती नदी पुल के पास की गई है।

प्रतिबंध एवं अन्य व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने वाले मार्ग संकरे होने के कारण सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान, ठेला या अस्थायी स्टॉल लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG : एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG : एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला। आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे।

मंगलवार 7 अक्टूबर VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उनकी ड्यूटी लगाईं गई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया। जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।

 
CG – सोने से भरी कार पकड़ाई, बिना दस्तावेज ले जा रहे थे करोड़ों का सोना, दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

CG – सोने से भरी कार पकड़ाई, बिना दस्तावेज ले जा रहे थे करोड़ों का सोना, दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोने से भरी कार पकड़ी है। कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को रोका। कार में रायपुर के टिकरापारा, भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और रायपुर बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे।

पूछताछ में दोनों सवारों ने गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से सोने में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र चैन, बिंदिया नथ और अन्य सोने के आभूषण (कुल वजन 4000.700 ग्राम) जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। इसके साथ 8.40 लाख रुपए नगद एवं एक कार भी जप्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बरामद सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा दुकानों में बेचने के लिए आया था। हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

CG - दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

CG - दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

 कबीरधाम। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। महिला का उपचार भी जारी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम गगरिया ख़महरिया में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। गांव के खेलावन साहू (पिता बुद्धू साहू, उम्र 55 वर्ष) ने सूचना दी कि उसकी मां, साहस बाई (70 वर्ष) अपने घर से लगे बाड़ी में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका बीपी, शुगर, और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त, पिछले 7-8 वर्षों से बुजुर्ग की कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उन्होंने इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी।

CRIME : मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी...पति ने पीट-पीट कर ले ली जान

CRIME : मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी...पति ने पीट-पीट कर ले ली जान

 कबीरधाम :  कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे (30) पुत्र देवलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी खेलन ने छह अगस्त की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सात अगस्त से फरार था। आठ अगस्त को पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी खेलन ने बताया कि छह अगस्त की रात को अपने बड़े भाई के घर में त्योहार मना रहे थे। रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी व मामा के साथ मारपीट की। उसका मामा डर से भाग गया। इसी बात को लेकर आरोपी खेलन ने अपनी पत्नी को लकड़ी से सिर, गला, चेहरे पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
BREAKING : वाटरफॉल में मिली डिप्टी सीएम के भांजे की लाश, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

BREAKING : वाटरफॉल में मिली डिप्टी सीएम के भांजे की लाश, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

 कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू का शव रानीदहरा जलप्रपात से मिल गया है। कल शाम से ही तलाशी का काम चल रहा था, आज सुबह फिर से तलाशी शुरू हुई, जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका।

आपको बता दें तुषार साहू दोस्तों के साथ एक पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान तुषार लापता हो गए थे। उनकी तलाश में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। तुषार चिल्फी-सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गए थे। शाम 4 बजे के आसपास वे वॉटरफॉल में लापता हो गए थे । स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन उन्हें तुरंत तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। मशक्कत और खोजबीन के बाद आज सुबह ये खबर आई कि तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया है। वहीं तुषार की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे। ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे। दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए, जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, नहीं बंचा पाए।

CG CRIME : करंट लगाकर और गला दबाकर माँ बाप ने की बेटे की हत्या...बताई यह वजह..!!

CG CRIME : करंट लगाकर और गला दबाकर माँ बाप ने की बेटे की हत्या...बताई यह वजह..!!

 कबीरधाम। जिले से रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला समाने आया है, यहां कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता पर शक हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मां-बाप ने बताया कि मृतक कोई काम धंधा नहीं करता था और आए दिन जुआ-सट्टा में पैसा हारकर रुपए की मांग करता था। नहीं देने पर परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर दोनों ने मिलकर खेत के बाड़ी में बिजली करंट लगाकर व गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। 

दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत, बेकाबू ट्रक ने रौंदा…सड़क किनारे खड़े होकर चाचा का कर रहे थे इंतजार

दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत, बेकाबू ट्रक ने रौंदा…सड़क किनारे खड़े होकर चाचा का कर रहे थे इंतजार

 खैरागढ़। दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा था कि ट्रक डाइवर शराब के नशे में धुत्त था। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत करवाया। मामला जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम बाज़ार अतरिया की है।

जानकारी के मुताबिक बहन की शादी के बाद दोनों भाई चौथिया रायपुर जाने के लिए सड़क किनारे अपने चाचा का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंद डाला। इस हादसे में 17 वर्षीय मयंक वर्मा और सुमित वर्मा की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक बच्चे का शव ट्रक के नीचे फंस गया था। जिसे क्रेन की सहायता से निकाला गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा...लगातार होता रहा दुष्कर्म

काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा...लगातार होता रहा दुष्कर्म

 कबीरधाम। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। 
CG में किया गया बड़े स्तर पर शिक्षकों का ट्रांसफर, जाने किनका नाम है शामिल....

CG में किया गया बड़े स्तर पर शिक्षकों का ट्रांसफर, जाने किनका नाम है शामिल....

 कवर्धा :कवर्धा: जिला कबीरधाम के अनुमोदन उपरांत शिक्षा विभाग जिला कबीरधाम के अंतर्गत कार्यरत निम्नांकित कर्मचारियों को जिले के अंतर्गत ट्रांसफर किया गया है।देखिए आदेश…

खेत मे मिली युवक की सड़ी गली लाश, जाच में जुटी पुलिस...

खेत मे मिली युवक की सड़ी गली लाश, जाच में जुटी पुलिस...

कवर्धा : कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकड़ी के खेत में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव की शिनाख्त की जा रही है.

कुंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि शव करीब 3-4 से दिन पुराना पुराना है. उन्होंने बताया कि मृतक शख्स को कुछ दिन पहले कुंडा बस स्टैंड में देखा गया था. बुधवार को पुलिस को दामापुर रोड से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर खेत में शव मिला है।
 

 पुलिस आरक्षक की गर्भवती पत्नी ने लगाई फांसी…

पुलिस आरक्षक की गर्भवती पत्नी ने लगाई फांसी…

कवर्धा : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरक्षक की गर्भवती पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा में गोपनीय विभाग तैनात आरक्षक प्रवीण मिश्रा अपनी पत्नी खुशबू मिश्रा और तीन वर्षीय बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते हैं। बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

सडक हादसा : एडमिशन कराने स्कूल जा रहे मां बेटे को ट्रक ने कुचला, बच्चे की मौत, माँ गम्भीर...

सडक हादसा : एडमिशन कराने स्कूल जा रहे मां बेटे को ट्रक ने कुचला, बच्चे की मौत, माँ गम्भीर...

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बड़े सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी।
एक तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे पर यह दुर्घटना घटित हुई है। रामकृष्ण स्कूल में एडमिशन कराने स्कूटी से जा रही मां और बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला भी टीचर है जो अपने बेटे का एडमिशन कराने स्कूटी से जा रही थी। उसी दौरान माँ और बेटे को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी है। मृत बच्चेे का नाम पूरब सोनी है, उसकी माँ का नाम इंदु सोनी बताया जा रहा है। पुलिस की टीम ट्रक चालक की खोजबीन कर रही है।
 

शर्मनाक घटना : शादी करने का झांसा देकर लगातार दो महीने तक किया शारीरिक शोषण...

शर्मनाक घटना : शादी करने का झांसा देकर लगातार दो महीने तक किया शारीरिक शोषण...

कवर्धा : कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा में पीडि़ता के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि आरोपी विक्की चंद्राकर के द्वारा शादी करने का झांसा देकर दिनांक -21/03/2022 से दिनांक- 28/05/2022 तक लगभग दो माह अपने साथ रखकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, तथा मेरे द्वारा जब शादी करने की बात विक्की चंद्राकर से कहां गया तो शादी करने से सीधे इंकार कर रहा है, व मारपीट गाली गलौच कर घर से भाग जाने कहा गया।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया, जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी के होने के हरसंभव स्थान पर रवाना किया गया।

दौरान विवेचना के पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विक्की चंद्राकर पिता संतोष चंद्राकर उम्र 29 साल साकिन साल्हेघोरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, हाल पता कुण्डा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध थाने में उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना कुंण्डा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम...

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम...

कवर्धा : जिले के बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। प्यार में लड़की का इनकार करने से नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इस दुखी युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।


इस बीच तड़पते रूपेश को देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 साल की मासूम को कुचला मौके पर ही हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 साल की मासूम को कुचला मौके पर ही हुई मौत...

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से आज एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है यहां 4 साल की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है मिली जानकारी के अनुसार सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पंडरिया के बिरकोना गांव की घटना है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

 

बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी धारदार हथियार से की गई हत्या...

बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी धारदार हथियार से की गई हत्या...

कवर्धा : बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. पिपरिया थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव में शुक्रवार आधी रात महिला की उसके ही घर के आंगन में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर में रखा संदूक भी गायब मिला जिसमें कैश और जेवर रखे हुए थे. हालांकि पुलसि ने चोरी हुए संदूक को घटनास्थल से 200 मीटर दूर पर बरामद कर लिया. संदूक में रखा सामान गायब है.


मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. हम पति-पत्नी कमरे में सोए हुए थे. आधी रात जब मेरी नींद खुली तो पत्नी भगवनतीन बाई सतनामी अपने बिस्तर पर नहीं थी. कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो मैं देखने बाहर निकला. तब देखा कि वो खून से लथपत


जमीन पर पड़ी हुई थी. परिवार के अन्य लोगों को उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वॉयड और विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंची. एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि सिंघनपुरी गांव में 63 साल की महिला भगवनतीन बाई सतनामी की लाश आंगन में पड़ी मिली है. महिला की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है. परिजनों के मुताबिक घर में चोरी भी हुई है. चोरी हुे संदूक को घर से कुछ दूर बरामद कर लिया गया. लेकिन उसमें समान नहीं था. परिजनों के मुतबिक संदूक में गहने व कैश था. पुलिस छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर विवेचना में जुट गई है।
 

इस महाविद्यालय का नाम बदलकर पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर हुआ घोषित...

इस महाविद्यालय का नाम बदलकर पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर हुआ घोषित...

कवर्धा : मुख्यमंत्री बघेल ने दाऊ वासुदेव चंद्राकर विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर घोषित किया है। इसके अनुसार मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम के संबंध में स्वर्गीय पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय नाम का उपयोग सभी शासकीय कार्यों में किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि नवीन मछली निति निर्माण कमेटी द्वारा सर्व समिति से मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके परिणीति राज्य शासन द्वारा मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय द्वारा अभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

CG NEWS : हरा सोना से 33 हजार संग्राहक परिवारों को मिलेंगे 16 करोड़....

CG NEWS : हरा सोना से 33 हजार संग्राहक परिवारों को मिलेंगे 16 करोड़....

कवर्धा : वनोपज से लगे कबीरधाम जिले के 33 हजार संग्राहक परिवारों के घर मई माह में धन लक्ष्मी वर्षा होगी। वनोपज से जुड़े जिले के 33 हजार परिवार तेन्दूपत्ता की तोड़ाई काम में जुट गए है। पूरे मई माह में यह परिवार लगभग 40 हजार 800 मानक बोरा की तोड़ाई करेगा। वनोपज से जुड़े इस सभी परिवारों को एक माह में लगभग 16 करोड़ 32 लाख रूपए का सीधा लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आमदानी को बढ़ाने और उन्हे आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए 25 सौ रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा दर निर्धारित किया है। कबीरधाम जिले में तेन्दूपत्ता तोड़ने वाले 33 हजार संग्राहकां को महज एक माह में लगभग 16 करोड़ 32 लाख रूपए का सीधा लाभ मिलने वाला है। इस साल 40 हजार 800 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 252 फड़ों के जरिए इसकी खरीदी हो रही है।


प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार कवर्धा वनमंडला अधिकारी चुरामणि सिंह विभाग के मानक के अनुरूप तेन्दूपत्ता संग्रहण करने में जुट गया है। डीएफओ सिंह ने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति राजानवागांव के फड़ छपरी और दियाबार में आज से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ किया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण के संबंध में बताया कि कबीरधाम जिले के वनवासियों द्वारा अक्षय तृतीया के दिन 10-10 तेंदूपत्ता गड्डियों की पूजा की गई थी।


चिकना और सपाट तेन्दूपता की तोड़ाई करें- डीएफओ सिंह वनमंडलाधिकारी चुरामणि सिंह कहा कि तेन्दूपत्ता का चिकना और सपाट पत्ता ही उपयोग में लाया जाता है। इसलिए तेन्दूपत्ता संग्राहक चिकना और सपाट तेन्दूपत्ता की ही तोड़ाई करें। उन्होने जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामवासी चिकना, सपाट व कम से कम 01 बीड़ी बनाने योग्य पत्ता तोड़े। माता दाग, छोटा तथा कंवला पत्ता ना तोडे़। पत्ता तोड़ाई के बाद 50-50 तेंदूपत्ता की गड्डी की बंधाई ठीक ढंग से करें, ताकि आंधी आने पर पत्ते उड़ने न पाये। तेंदूपत्ता शाम 3.00 बजे से अंधेरा होने के पूर्व अपने ग्राम की तेंदूपत्ता फड़ों पर लेकर पहुॅंचे। फड़मुंशी से जांच के बाद 100-100 गड्डी के चट्टे लगाकर गिनती करवाकर अपने संग्राहक कार्ड में लायी तेंदूपत्ता गड्डी की प्रविष्टि जरूर कराएं। ग्रामीण संग्राहक कार्ड में संबंधित फड़मुंशी के हस्ताक्षर करवाकर कार्ड अपने पास सुरक्षित रखें।


लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से संग्राहकों का सर्वेक्षण व ईकेवायसी इस वर्ष संग्राहकों का सर्वेक्षण कार्य भी लोक सेवा केन्द्र के व्हीएलई के माध्यम से करवाया जा रहा है। सभी संग्राहकों का ईकेवायसी हो जाने पर संग्राहकों को उनके द्वारा संग्रहित तेंदूपत्ता का भुगतान उनके खातों में सीधे पहुच जाएगा। वनमंडलाधिकारी ने बताया कि समस्त ग्रामवासी लोक सेवा केन्द्र दल को ई केवायसी के लिए जरूरी दस्तावेज राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता बुक, राशन कार्ड, विगत वर्षो का संग्राहक कार्ड,आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, संग्राहक यदि कृषक हो तो रकबा, खसरा क्रमांक व बी-1 की नकल दे। एक बार सर्वेक्षण होने के बाद संग्राहकों को बोनस, छात्रवृत्ति तथा बीमा संबंधी कार्यों को सरलता से संपन्न कराया जा सकेगा। समस्त आवेदन लोक सेवा केन्द्र में लगाते ही आनलाईन कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी और भुगतान सीधे उनके खाते में पहुॅच जाएगा। वनमंडलाधिकारी महोदय द्वारा वन अमले को भी प्रत्येक फड़ पर संग्रहण दर तथा गुणवत्ता मानक का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। 23 लाटों के अग्रिम क्रेताओं को भी तेंदूपत्ता संग्रहण के 24 घंटे के अंदर परिदान प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।


19 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के लिए 19 पोषक अधिकारी और 19 प्रबंधकों की ड्यूटी लगाई डीएफओ चुरामणि सिंह ने जिले के सभी फड़ों में फड़ मुंशी और फड़ अभिरक्षकों की ड्यूटी लगाई है। तेंदूपत्ता संग्रहण के इस कार्य को कराने के लिए उप वन मंडल अधिकारी, जोनल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी बतौर नोडल अधिकारी और इन 19 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के लिए 19 पोषक अधिकारी और 19 प्रबंधकों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीरधाम जिले के जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 में संग्रहण लक्ष्य 40800 मानक बोरा, 16.32 करोड़ रुपए और संग्राहक परिवार संख्या लगभग 33000 निर्धारित किया गया है। बीते साल खरीदे गए थे 15.20 करोड़ रुपए का तेंदूपत्ता। कबीरधाम जिले में वर्ष 2021 में 38013.345 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी हुई थी। इसका 30927 संग्राहक परिवारों को 15.20 लाख रुपए भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020 में 20304.090 मानक बोरा (8.12 करोड़ रुपए) और वर्ष 2019 में 35411.300 मानक बोरा (14.16 करोड़ रुपए) का तेंदूपत्ता खरीदे थे।
 

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई चालक की मौत, अन्य घायल....

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई चालक की मौत, अन्य घायल....

कवर्धा : ट्रैक्टर ट्राली में गोबर खाद ले जा रही ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. इस हादसे में चार मजदूर भी घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चे को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका।

पुलिस के मुताबिक कवर्धा थाना सीटी कोतवाली अंतर्गत धनडबरा गांव के घाट में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हुई. ये ट्रैक्टर खाद लेने के लिए धनडबरा गांव गया हुआ था. ट्रैक्टर गोबर लेकर वापस लौट रहा था. तभी घाट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ड्राइवर अशोक पटेल की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई. वहीं चार मजदूर घायल हो गए.

 

 अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के भाई ने रची थी हत्या की साजिश...

अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के भाई ने रची थी हत्या की साजिश...

कवर्धा : जिले के स्थानीय भोजली तालाब में एक युवक का अधजला शव मिला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के प्रेमिका के भाई और उसके दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी के पास से मृतक की बाइक और सोने की अंगूठी भी बरामद की गई है।

बता दें कि, अधजली लाश मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन कर जांच शुरु की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। साथ ही आसपास क्षेत्र के व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बीती रात एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था।

टीम के द्वारा उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान अपचारी बालक के रूप में की गई। जिसके बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। फिर उसने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन के साथ मृतक का अवैध संबंध था और कुछ दिनों पहले उसकी बहन से उसका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन उसके बाद भी वह उससे मिलने के लिए लगा रहता था। इसलिए काफी दिन से हत्या की साजिश रच रहा था।

आगे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ मृतक रोहित सिन्हा को फोन कर दारू पीने के लिए बुलाया और मृतक के मोटर सायकल से ही भोजली तालाब के पास पहुंचकर दारू पिया। उसी दौरान मृतक के मुंह से आरोपी के मां और बहन के लिए अपशब्द निकल गया और फिर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकूनुमा कटर से गले को काटकर धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद भी मृतक ने उठने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके गले में लटके पंछे से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद मृतक की लाश में पेट्रेल छिड़कर आग लगा दिया।

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मृतक की बाइक और सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने गाड़ी को छुपाने के लिए अपने दोस्त का सहारा लिया। वहीं आरोपी के दोस्त को भी अपराध छुपाने के मामले में गिऱफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार, अंगूठी, चैन और बाइक बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 

CG CRIME NEWS : युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी...

CG CRIME NEWS : युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी...

कवर्धा : युवक की अधजली लाश भोजली तालाब के पास मिली। युवक कवर्धा के कैलाश नगर के रोहित सिन्हा के रूप मे हुई शिनाख्त।मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी। युवक का बाजार चारभाटा मे कीटनाशक की है दुकान।

मौके पर सब्जी काटने का चाकू, डिस्पोजल गिलास व पानी पाऊच मिला। सभी एंगल की जांच कर रही है पुलिस।परिजनों ने हत्या का जताया अशंका। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना हैं। जानकारी के अनुसार शंका के आधार पर 1 ब्यक्ति को हिरासत में ले पुलिस पूछताछ कर रही है। 

गर्मी और लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी...

गर्मी और लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी...

कवर्धा : जलवायु परिवर्तन एवं वैश्वित तापमान में वृद्धि के कारण छत्तीसगढ़ सहित जिले में अप्रैल से जून महीने के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की प्रवृत्ति देखी गई है, भीषण गर्मी के कारण जन-जीवन प्रभावित होता है एवं जन साधारण को स्वास्थ्य गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है,भीषण गर्मी की स्थिति में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, दैनिक मजदूरों एवं यातायात पुलिस आदि को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी एवं लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

लोगों को लू जैसी स्थिति में सावधानी बरतने लू के लक्षण, बचाव एवं लू लगने पर किए जाने वाले उपचार संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने लू और संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केन्द्रो में जीवन रक्षक घोल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने लू से बचने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये है।

कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से लू से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अत्यधिक गर्मी से पीड़ित बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
लू के लक्षण : भीषण गर्मी से बचाव संबंधी जारी दिशा-निर्देशानुसार सूर्य की तेजी गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली में वितरीत प्रभाव पड़ता है जिसके कारण शरीर का तापमान अनियंत्रित होकर अत्यधिक बढ़ जाता है। जिससे शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाती है। इस स्थिति को लू लगना (हीट सन स्ट्रोक) के नाम से जाना जाता है। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना तथा सिर में तेज दर्द होना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना व जलन होना, पसीना नहीं आना व भूख कम लगना, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, थकावट तथा कभी-कभी बेहोश हो जाने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल ही उपचार कराया जाना चाहिए।
लू से बचाव के उपाय : जारी निर्देशानुसार लू से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। बहुत अनिवार्य न हो तो बाहर नहीं जाना चाहिए। धूप में निकलते समय चेहरा, सिर व कान कपड़े या गमछे से अच्छी तरह से ढक लेना चाहिए, ताकि गर्म हवाएं सीधे शरीर में प्रवेश न कर सके। बीच-बीच में पानी अधिक मात्रा में व अन्य पेय पदार्थ लेते रहना चाहिए।

अधिक समय तक धूप में नहीं रहना चाहिए। गर्मी के दौरान नरम-मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए जिससे हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेयजल, फल का रस, लस्सी एवं मठा आदि का सेवन करते रहना चाहिए। गर्म से ठंडे तथा ठंडे स्थान से गर्म स्थानों पर तुरन्त नहीं जाना चाहिए तथा खुले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रारंभिक सलाह के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों से निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्रों से जरूरी सलाह लेना चाहिए।


लू से प्रभावित होने पर किये जाने वाले उपचार : लू के प्रारंभिक उपचार के तहत मरीज को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखना चाहिए। मरीज को ठंडे पानी या बर्फ से तब तक गीला करते रहना चाहिए जब तक तापमान कम न हो जाए। मरीज को तापमान नियंत्रण प्रणाली सामान्य होते तक आराम करना चाहिए।

अधिक पानी या अन्य उपलब्ध पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना, जल-जीरा,मठ्ठा, शर्बत, नीबू पानी आदि पिलाते रहना चाहिए। ओ.आर.एस. का घोल या स्वंय बनाया गया जीवन रक्षक घोल (एक ग्लास पानी में एक चम्मच शक्कर व एक चुटकी नमक) देना चाहिए। गांवो में मितानीन के पास प्राथमिक उपचार की दवाईयां उपलब्ध करायी गई है उनसे दवाई प्राप्त कर आपात स्थिति से बचा जा सकता है। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को नजदीक के अस्पताल या चिकित्सक के पास ले जाकर भर्ती कर उपचार कराना चाहिए।
 

+ Load More