BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल

CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में गजराज का आतंक: पूर्व उप सरपंच को कुचलकर उतारा मौत के घाट, तीन लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान….

छत्तीसगढ़ के इस जिले में गजराज का आतंक: पूर्व उप सरपंच को कुचलकर उतारा मौत के घाट, तीन लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान….

 सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इन दिनों हाथियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। इस बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हाथियों ने पूर्व उपसरपंच को कुचल कर मार डाला (Hathi Ke Hamle Me Purv Upsarpanch Ki Maut)। वहीं तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

जंगल की ओर न जाने की अपील

यह मामला रामकेला वन परिक्षेत्र का है। यहां जंगल में गाय और जड़ी-बूटी ढूंढने गए पूर्व उप सरपंच पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। इधर वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं।

भाग रहे पूर्व उप सरपंच को पकड़कर उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, पूर्व उप सरपंच अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक पर जंगल में भटकी गाय और जड़ी बूटी ढूंढने गए थे। जब वह लौट रहे थे, तभी उनका सामना जंदली हाथियों से हो गया। हाथियों ने उन्हें देखते ही हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए जब सभी भाग रहे थे तो हाथियों ने पूर्व उप सरपंच को पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला। वहीं तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

हाथी ने दादी और पोती पर किया हमला

बता दें कि इससे पहले 12 नवंबर को जशपुर में दल से बिछड़े एक हाथी ने दादी और पोती पर हमला कर दिया। इस हमले में दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पोती का गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जंगली हाथी देखने गए दादी-पोती पर हमला

यह घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव की है। दरअसल, देरोठिया बाई बुधवार को अपनी 5 साल की पोती के साथ घर के पीछे बाड़ी में जंगली हाथी को देखने पहुंची थी। इसी दौरान दल से बिछड़े एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया और दादी को कुचलकर मार डाला। वहीं हाथी के हमले में पोती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया है।

CG : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हुआ आगाज़, खाद्य मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ…..

CG : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हुआ आगाज़, खाद्य मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ…..

 सूरजपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के तहत किसान अब सीधे अपने नजदीकी धान उपार्जन केंद्रों में धान बेच सकेंगे। सूरजपुर जिले में खरीदी का आगाज़ प्रदेश के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदरपुर धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों का स्वागत करते हुए तौल कांटे पर धान की पहली बोरी तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।

किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धान बेचने के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी समिति प्रबंधक द्वारा किसान से दुर्व्यवहार किया गया या धान पलटी करने जैसे अवैध कार्य कराने की शिकायत मिली तो संबंधित प्रबंधक पर तत्काल सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री बघेल ने यह भी निर्देश दिया कि धान खरीदी के बाद 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान अवश्य पहुंच जाए

उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Big Accident : जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग का गोला बना ट्रक, दो की मौत

Big Accident : जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग का गोला बना ट्रक, दो की मौत

 CG Big Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एनएच-43 पर सुबह कोटमी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य घायल हैं. ये हादसा कोतवाली थाना इलाके का है.

दोनों ट्रक में लगी आग 

जानकारी के मुताबिक, सरिया लदा हुआ ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरे ट्रक गेहूं से भरा था, जो उड़ीसा जा रही थी. दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही दोनों ट्रक आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

फ़िलहाल पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है.

 
जिसे मरा समझ कर दफनाया, वह 3 दिन बाद जिंदा लौटा..! अब मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

जिसे मरा समझ कर दफनाया, वह 3 दिन बाद जिंदा लौटा..! अब मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

 सूरजपुर। सूरजपुर जिला में एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, यहां मृत हो चुका युवक जिसे परिजन दफना चुके थे, वह घर जिंदा वापस लौट आया, जिसको देख लोग हैरत में पड़ गए।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सूरजपुर मानपुर में पुलिस को कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लाश की पहचान करने के लिए सूचनाएं भिजवाई। यह सूचना चंदरपुर (ढुंढरा)के रहने वाले पुरषोत्तम के घर वालो को जब मिली तो उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया क्योंकि घटना से दो दिन पहले ही पुरषोत्तम गायब हो गया था और परिजन उसकी खोज कर रहे थे।

परिजनों को लगा कि लाश उनके बेटे की है। उनके द्वारा शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में अज्ञात शव को पुरुषोतम का शव मान दफन कर दिया गया।

जब युवक के घर पर क्रियाकर्म का कार्यक्रम चल रहा था तो क्रियाकर्म में शामिल होने आये रिश्तेदारों ने बताया कि जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे है वो तो जिंदा उनके घर पर है। जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा।वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए।

अज्ञात शव की अब तक पहचान नहीं

वहीं अब पुलिस के लिए भी अज्ञात शव की पहचान एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष महतो ने कहा कि फाइल दोबारा ओपन कर जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक के कपड़े अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित है, इसके आधार पर बरामद शव की पहचान पुलिस द्वारा कराई जाएगी और परिजनों द्वारा दावा करने पर शव को कब्र से बाहर खुदवा कर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

CG – KISS नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिला को दी खौफनाक सजा, जंगल में इस हाल में फेंककर हुआ फरार, फिर जो हुआ…..

CG – KISS नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिला को दी खौफनाक सजा, जंगल में इस हाल में फेंककर हुआ फरार, फिर जो हुआ…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के लटोरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या किसी और से नहीं, बल्कि एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी ने महिला से KISS की डिमांड की थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी काम से ऑटो में बैठकर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और किस करने से इंकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Crime : चरित्र संदेह में पत्नी और माँ बनीं कातिल, पति को दी दर्दनाक मौत...पढ़िये पूरी खबर...!!

Crime : चरित्र संदेह में पत्नी और माँ बनीं कातिल, पति को दी दर्दनाक मौत...पढ़िये पूरी खबर...!!

 सूरजपुर 28 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में जजावल गांव की स्याही रात ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया। दिवाली की पावन रात, जब पूरा देश दीयों की रोशनी में नहा रहा था, वहां एक घर के बेडरूम में कुल्हाड़ी के वारों से खून की होली खेली गई। पीड़ित आनंद सिंह (35) की उनकी पत्नी बसंती सिंह (28) ने अपनी मां फूलमती (52) के साथ मिलकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने गांववालों को धोखा देने के लिए ‘भूत-प्रेत’ का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस की सख्ती भरी जांच ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं।

बसंती पर अवैध संबंधों का शक

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 20 अक्टूबर की देर रात घटी। आनंद सिंह, जो एक किसान थे, शाम को शराब पीकर घर लौटे। चरित्र संदेह के चलते पत्नी बसंती से पुराना झगड़ा फिर भड़क गया। आनंद अक्सर बसंती पर अवैध संबंधों का शक करते थे, जो वैवाहिक जीवन को जहर बन चुका था। गुस्से में बसंती ने अपनी मां फूलमती को फोन किया, जो पास के ही गांव में रहती थीं। मां-बेटी ने साजिश रच डाली – आनंद को सोते हुए कुल्हाड़ी से मार डालना।

घटना की पूरी कहानी

आनंद और बसंती की शादी को चार साल हो चुके थे। लेकिन आनंद का चरित्र संदेह बसंती को तंग करता था। 20 अक्टूबर को शराब के नशे में फिर वही झगड़ा हुआ। बसंती ने मां को बुलाया, जो आनंद के सोने का इंतजार करते हुए छिपी रहीं।

रात के करीब 1 बजे, जब आनंद गहरी नींद में थे, बसंती ने कुल्हाड़ी उठाई। मां फूलमती ने दरवाजा संभाला ताकि कोई न जागे। बसंती ने पति के गले और सिर पर कई वार किए। आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। बेडरूम खून से सन गया।

भूत का बहाना

हत्या के तुरंत बाद बसंती अपनी मां के साथ उनके घर चली गई। अगली सुबह (21 अक्टूबर) लौटकर गांववालों को कहा, “मेरे पति को भूत ने मार डाला! रात को चीखें सुनाई दीं, लेकिन जब जागी तो… वही हाल। मैंने कुछ नहीं किया।” गांव में अंधविश्वास फैला, लेकिन कुछ ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का खुलासा

चंदौरा थाने की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। कुल्हाड़ी पर खून के धब्बे, बसंती के कपड़ों पर खून के छींटे और मां-बेटी के फोन रिकॉर्ड से साजिश साफ हो गई। पोस्टमॉर्टम में कुल्हाड़ी के वारों की पुष्टि हुई। बसंती ने पूछताछ में कबूल लिया, “चरित्र संदेह से तंग आ चुकी थी। मां ने कहा, ‘खत्म कर दो, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’”

सूरजपुर एसपी ने बताया, “यह अंधविश्वास का शिकार न बनें, इसके लिए हम गांवों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आरोपी मां-बेटी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 34 (साझा इरादा) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज है। रिमांड के बाद आगे की पूछताछ होगी।” आनंद के दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) अब रिश्तेदारों के पास हैं।

चरित्र संदेह से क्यों बन जाते हैं रिश्ते खूनी?

यह घटना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते वैवाहिक विवादों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शराब, संदेह और अंधविश्वास का मिश्रण घातक साबित होता है। पिछले साल सूरजपुर में ही तीन इसी तरह के मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने अपील की है कि संदेह हो तो काउंसलिंग लें, न कि हिंसा का सहारा।

CG Crime Breaking : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime Breaking : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगामा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पति उमाशंकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा.

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने डंडे से गला दबाकर पत्नी शिला की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के गले में चोट के निशान मिले हैं. आरोपी पति उमाशंकर को हिरासत लिया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Murder : पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

Murder : पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नशे में धूत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेत से मूंगफली उखाड़ने को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से विवाद पर पिता और बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने बाइक सवार पिता और बेटे पर बोलेरो चढ़ा दी। इस घटना में पिता एवं बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है।

जाने पूरा मामला

मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। मृतकों की पहचान तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। छोटा बेटा करण रवि (16 वर्ष) घायल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। मृतक त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी। त्रिवेणी रवि का छोटा बेटा करण रवि खेत में बैठकर मूंगफली खा रहा था। इसी बीच रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी आया। नर्मदा सोनवानी ने भी अपने खेत में मूंगफली लगाई थी। नर्मदा सोनवानी ने करण रवि पर खेत से मूंगफली उखाड़कर खाने के आरोप लगाया और अपने दोनों बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच पिता त्रिवेणी रवि एवं बड़ा भाई राजा बाबू आये और बचने की कोशिश करने लगे लेकिन उनसे से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद तीनो पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान नर्मदा सोनवानी भी मौजूद था। दोनों पक्ष का थाने में भी विवाद हो गया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देदी। दुसरी तरफ पुलिस से कोई मदद नहीं मिली।

जब तीनो बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आरोपी बोलेरो से आये और उनपर गाडी चढ़ा दी। सी हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनो को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। इसी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

स्कूल से लौटते वक्त बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली : एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

स्कूल से लौटते वक्त बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली : एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। कुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर में एक स्कूली छात्र की मैदान में खेलते वक्त बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऐसी ही एक घटना सूरजपुर जिले में हुई, जहां वज्रपात में स्कूली बच्चे की जान चली गयी। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूली बच्चा छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था।

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशालपुर निवासी छात्र 15 वर्षीय रंजीत सिंह पिता जगनाथ शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अपने 2 साथियों सुनील कुमार पिता हरिशरण बैस और अनूप कुमार पिता रामदेव बैस के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट (Sky lightning) रहा था। तीनों छात्र ठाड़पाथर-रेडीपहाड़ी मार्ग से गुजर रहे थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए वे सडक़ किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। घटना में रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील और अनूप गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्रों को बाहर निकाला। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी दो को गंभीर हालत में तत्काल बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों छात्रों की स्थिति नाजुक है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र किया जा सकता है।

आकाशीय बिजली की घटनाओं से बचने की है जरूरत

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली के गिरने की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं और सरकार समय–समय पर इससे बचाव के उपाय भी बताती है। वहीं मौसम विभाग भी समय से पहले छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े होना खतरनाक हो सकता है।

सूरजपुर जिले में हुए इस हादसे ने एक बार फिर लोगों का ध्यान इस ओर खींचते हुए सचेत किया है कि मानसून के मौसम में सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है। प्रशासन ने अपील की है कि तेज गर्जना और बिजली चमकने पर लोग खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित जगह पर शरण लें।

CG : आवास निमार्ण कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

CG : आवास निमार्ण कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

 सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में 06 सितंबर को आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति एवं पूर्णता के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सेमराखुर्द में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 तक लक्ष्य 131 प्रदान किया गया है। आवास प्लस अंतर्गत कुल 22 हितग्राहियों के आवास स्वीकृति हेतु आधार सहमति पंचायत सचिव के द्वारा आज तक जमा नहीं किया गया है तथा स्वीकृत 73 आवासों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। जिससे यह स्पष्ट है कि सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों एवं अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जाता है और न ही आवास निर्माण कार्यों को पूर्ण कराये जाने में रूचि ली जा रही है। जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है। इस प्रकार पंचायत सचिव के द्वारा अपने पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरती गई है। पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1)(2)(3) एवं छत्तीसगढ़ पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3, 4, 5 एवं 6 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतएव सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सेमराखुर्द, जनपद पंचायत प्रतापपुर को उपरोक्त कृत्य के लिए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत प्रतापपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

घूसखोरी पर ACB की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

घूसखोरी पर ACB की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 सूरजपुर - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को तहसील कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रायपुर से आई एसीबी की टीम ने तहसील परिसर में अंजाम दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाबू एक किसान से जमीन के नामांतरण (mutation) के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा था। किसान ने यह बात एसीबी को बताई, जिसके बाद टीम ने पहले शिकायत की पुष्टि की और फिर जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। तयशुदा रकम लेते ही जुगेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया और घूस की रकम बरामद कर ली गई।

पूरे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि पुख्ता सबूत के साथ कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस भ्रष्टाचार में अन्य कर्मचारी तो शामिल नहीं हैं।

CG : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

CG : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

 सूरजपुर। जिले से दुखद हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बिहार के बैशाली जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 6 बजे बिहार के पालीगंज इलाके की बताई जा रही है। सूरजपुर से निकला परिवार जब पालीगंज के नहर के पास पहुंचा, तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में पलट गई। देखते ही देखते कार में सवार सभी पांच लोग पानी में बहने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों की जान बचा ली। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में ससुर, बहू और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान सूरजपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य के रूप में हुई है, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बिहार जा रहे थे।

बिश्रामपुर इलाके में हादसे की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को नहर से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने की बात सामने आई है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सावधानी की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी यात्रा पर जाते समय वाहन की तकनीकी जांच अवश्य कर लें और सुरक्षित ड्राइविंग का पालन करें।

मां-बेटे की मौत : टैंकर से टकराई स्कूटी, हादसे में बेटे की मौके पर हुई मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम…..

मां-बेटे की मौत : टैंकर से टकराई स्कूटी, हादसे में बेटे की मौके पर हुई मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम…..

 सूरजपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। दरअसल जरही निवासी महिला उर्मिला नायक स्कूटी पर सवार होकर अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ माटीगुड़ा जा रही थीं।

तभी तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग के कप्सरा गांव के पास उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतक महिला नगर पंचायत जरही में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया लेकिन लटोरी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG-पहले साथ बैठकर छलकाया जाम, फिर हुआ कुछ ऐसा की बेटे ने कर दी पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी…..

CG-पहले साथ बैठकर छलकाया जाम, फिर हुआ कुछ ऐसा की बेटे ने कर दी पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी…..

 सूरजपुर। जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती का है।

बता दें कि, वारदात को अंजाम देने से पहले पिता और पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर क्या था। बेटे ने पीट-पीटकर बेरहमी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। FSL टीम भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल बेटे ने किस बात पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है इसकी असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूछताछ में ही मामले विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

CG – पिता बना हैवान : अपने ही 9 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

CG – पिता बना हैवान : अपने ही 9 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर इलाके है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने 9 महीने के बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी।

इस वजह से हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, युवती ने अपने पति से मायके जानें की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साएं पति ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों में भीषण टक्कर,देवर-भाभी समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों में भीषण टक्कर,देवर-भाभी समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

 सूरजपुर :- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी समलपुर (ओडिशा) की भी मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

अंबिकापुर से फ्लाइट सेवाएं फिर हुई सीमित, अब हफ्ते में केवल 3 दिन चलेगी, जानें नया शेड्यूल

अंबिकापुर से फ्लाइट सेवाएं फिर हुई सीमित, अब हफ्ते में केवल 3 दिन चलेगी, जानें नया शेड्यूल

 अंबिकापुर: सरगुजा क्षेत्र के महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा। फ्लाई बिग कंपनी ने दो महीने पहले पाँच दिनों के शेड्यूल की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे घटाकर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया है। कंपनी ने इस बदलाव का कारण विमान में आई तकनीकी खराबी बताया है।

दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी सेवा

अंबिकापुर से रायपुर और बिलासपुर के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत दिसंबर 2024 में उड़ान योजना के तहत हुई थी। शुरुआत में केवल सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित की जा रही थीं, जिसे मार्च 2025 में बढ़ाकर पाँच दिन कर दिया गया था। रविवार और सोमवार को छोड़कर बाकी पांच दिन विमान सेवाएं चालू थीं।

तकनीकी खराबी बनी बाधा, नया शेड्यूल 19 मई से लागू

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी सुशील श्रीवास्तव के अनुसार, फ्लाई बिग कंपनी ने विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते 19 मई से नया शेड्यूल लागू किया है। अब केवल गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ही विमान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

बिलासपुर रूट पर यात्री नहीं, सेवा घाटे में

अंबिकापुर-बिलासपुर और बिलासपुर-अंबिकापुर रूट फ्लाई बिग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इस मार्ग पर यात्रियों की बेहद कम संख्या के कारण फ्लाइट्स अक्सर खाली जा रही हैं, जबकि किराया मात्र ₹999 रखा गया है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है।

रायपुर रूट पर किराया घटा, बढ़ी दिलचस्पी

अंबिकापुर-रायपुर और रायपुर-अंबिकापुर मार्ग पर पहले किराया ₹3999 से ₹4999 तक था, जिसे मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद घटाकर ₹1499 कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली।

अनिश्चितता बरकरार, कंपनी की स्पष्टता नहीं

फ्लाई बिग की सेवा को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में निराशा है कि पाँच दिन की सेवा फिर से तीन दिन पर सिमट गई है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह संशोधित शेड्यूल अस्थायी है या स्थायी रूप से लागू रहेगा।

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत कार चालक ने रौंदे मासूम, दो बच्चों की मौत, दो घायल

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत कार चालक ने रौंदे मासूम, दो बच्चों की मौत, दो घायल

 सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो मासूमों की जान ले ली। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में ढाई और तीन साल के दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद अर्टिगा कार तेज रफ्तार में आई और बच्चों पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद गांव में मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अंधे कत्ल का खुलासा : चचेरे भाई ने की अपने ही भाई की हत्या, खेत में मिला था शव, इस वजह से उतारा मौत के घाट…

अंधे कत्ल का खुलासा : चचेरे भाई ने की अपने ही भाई की हत्या, खेत में मिला था शव, इस वजह से उतारा मौत के घाट…

 सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना इलाके में एक मामूली विवाद में चचेरे भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यह पूरा मामला चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव का है। यहां चार दिन पहले युवक अनिल सिंह गांव के ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था लेकिन, दूसरे दिन उसका शव एक खेत में मिला था। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान थे जिसे देखकर यह बात स्पष्ट हो गया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आखिरी बार अपने चचेरे भाई जगदेव के साथ देखा गया था। सके बाद पुलिस ने जगदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी जगदेव ने बताया कि, शादी की रात वह और मृतक दोनों खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चखना को लेकर दोनों के बीच में बहस हो गई और इसी बीच आरोपी इतना आक्रोशित हो गया कि वह घर जाकर टांगी लेकर आया और मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

तहसीलदार सहित 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

तहसीलदार सहित 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सख्त रुख अपनाया है। समस्याओं के समय पर समाधान न करने वाले गैरजिम्मेदारों पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने पांच विभागों के छह अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, पीएचई, स्वास्थ्य, नगरपालिका, क्रेडा और तहसील कार्यालय से संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का समाधान नहीं कर पाए। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने सभी को तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

CRIME NEWS : नग्न अवस्था में मिला नाबालिग युवती का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!

CRIME NEWS : नग्न अवस्था में मिला नाबालिग युवती का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!

 सूरजपुर :- सूरजपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी है। लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग शुक्रवार को घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। इसके बाद आज उसका शव मिला है। नाबालिग के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी बना हुआ है।लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना जताई है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

शर्मसार : चचेरी बहन ने नाबालिग बहन का कराया दुष्कर्म, बहाने से भेज दी परिचित युवक के पास, फिर जो हुआ….

शर्मसार : चचेरी बहन ने नाबालिग बहन का कराया दुष्कर्म, बहाने से भेज दी परिचित युवक के पास, फिर जो हुआ….

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक चचेरी बहन ने अपनी नाबालिग बहन को जानबूझकर हवस का शिकार बनवा दिया। पीड़िता के शिकायत पर चचेरी बहन और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बताया यह जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपनी चचेरी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना दिनांक को उसकी बहन ने कहा कि उसका कोई परिचित युवक उसे बुला रहा है, ऐसे में जब पीड़ित नाबालिग लड़की उस युवक से मिलने पहुंची तो अनजान शख्स ने उसे गाड़ी में बिठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अन्य युवक भी लगातार कर रहा था दुष्कर्म

इस मामले की सूचना पीड़िता ने जब पुलिस में अपने परिजनों के साथ जाकर दर्ज कराई। तब मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरी बहन और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित नाबालिग युवती से एक अन्य युवक भी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था, फिलहाल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ में मेरठ जैसा कांड, पति को नींद की गोली खिलाई, हाथ-पैर खाट से बांधे और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मेरठ जैसा कांड, पति को नींद की गोली खिलाई, हाथ-पैर खाट से बांधे और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 सरगुजा। यूपी के मेरठ कांड के बाद अब छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भी पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने पति को पहले नींद की गोलियां खिलाई, फिर खाट में उसके हाथ पैर बांधे और फिर अपनी 5 साल की बेटी के सामने ही अपने पति को ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर आपकी रूंह कांप जाएगी।

छत्तीसगड़ के सरगुजा जिले में एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के सामने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी घटना का खुलासा 5 साल की मासूम बेटी ने किया जिसने अपने पिता को खो दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक मोहम्मद उम्मत (32 वर्ष), पिता- बदरुद्दीन, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला का निवासी था। बीती रात उसकी पत्नी मेहरून निशा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी के सामने उसके खाने में नींद की दवाई मिला दी। उम्मत के नींद में जाते ही पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए फिर सिर को पॉलिथीन में डालकर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी बेरहमी से जान ले ली। आरोपी पत्नी ने पति की हत्या के बाद बच्चों से कहा कि उनके पिता सो रहे हैं और फिर घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ दूसरे घर चली गई। सुबह होने पर मामले का खुलासा हुआ। मासूम बच्ची ने सबके सामने अपनी मां की करतूत बताई है।

पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि उक्त महिला का अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही अवैध संबंध तो इस हत्या की वजह नहीं है। सूचना मिलने पर लुण्ड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।

+ Load More