BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – युवती की बेरहमी से हत्या : घर में घुसकर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

CG – युवती की बेरहमी से हत्या : घर में घुसकर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

 कोरबा। जिले से युवती की हत्या का मामला सामने आया हैं। घर में मौजूद 24 वर्षीय युवती की घर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। हत्यारों ने गला रेत और किसी भारी चीज से सर कुचल युवती की हत्या कर दी। घरवालों को शाम को घर वापस लौटने पर हादसे की जानकारी हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झरोखी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले रामकुमार साहू की इकलौती बेटी की हत्या हो गई। रामकुमार साहू और उनकी पत्नी रोजी–मजदूरी का काम करते हैं। 24 वर्षीय रानू साहू उनकी इकलौती बेटी थी। शुक्रवार को रामकुमार साहू और उनकी पत्नी रोजी–मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। जबकि उनकी बेटी रानू साहू घर पर अकेली थी।

जब रामकुमार साहू और उनकी पत्नी काम कर घर वापस आए तो लहूलुहान अवस्था में जमीन पर रानू का शव पड़ा हुआ था। फर्श पर भी खून फैला था। बेटी का शव देख माता-पिता की चींखें निकल गई। रोने गाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवाया गया। मौके पर पहुंचे दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती की गला रेत कर हत्या के बाद किसी भारी वस्तु से सर कुचल कर हत्या कर दी गई है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस और बांगों थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, वाहन में लगी आग के कारण दोनों युवकों का तुरंत बचाव संभव नहीं हो सका और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

CG – दोस्त की बीवी के साथ करता था ऐसा काम, नाराज होकर युवक ने दी खौफनाक सजा, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह…

CG – दोस्त की बीवी के साथ करता था ऐसा काम, नाराज होकर युवक ने दी खौफनाक सजा, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह…

 कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर के बाड़ी के पास आंगन में पड़ा देखा। शव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसकी सूचना तत्काल करतला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड के श्वान ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई। शव से गंध सूंघने के बाद वह सीधे पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर पहुंचा, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने जयशंकर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदकुमार पटेल का आरोपी जयशंकर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयशंकर की पत्नी के साथ अक्सर हंसी-मजाक और छींटाकशी करता था। जब जयशंकर घर लौटा, तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी से बातचीत और मस्ती करते हुए रंगे हाथों देख लिया। यह बात उसे नागवार गुजरी और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में जयशंकर नंदकुमार को घर से लगे बाड़ी की ओर ले गया, जहां उसने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक नंदकुमार पटेल विवाहित था और उसके बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की जब्ती और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विवेचना जारी है।

CG मां-बेटी की मौत : स्कूटी सवार मां-बेटी को हाईवा चालक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत……

CG मां-बेटी की मौत : स्कूटी सवार मां-बेटी को हाईवा चालक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत……

 कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सब्जी लेकर बाजार से घर वापस लौट रही स्कूटी सवार मां- बेटी को हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने घटनास्थल पर घंटों चक्काजाम कर दिया। घटना दर्री थाना अंतर्गत दर्री बाजार के समीप हुई।

कोहड़िया चारपारा निवासी रामखिलावन के परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं। रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे रामखिलावन की पत्नी रामकुंवर एवं उसकी पुत्री अंजलि उर्फ रानू 20 वर्ष दोनों स्कूटी में सवार होकर दर्री बाजार गए थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मां–बेटी खरीदारी के बाद वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मां–बेटी हाईवा की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे लोगों को समझाईश देकर चक्काजाम खत्म करने की कोशिश की। लोगों का कहना था कि बाजार के दिन भी चालक तेज रफ्तार से भारी वाहन चलाते हैं, जबकि मार्ग में काफी भीड रहती है। वैसे भी शाम के वक्त इस मार्ग में भीड़ रहती है, इसलिए भारी वाहन चालकों को धीमी गति से चलाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस मार्ग में स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रख दिया है।

CG : अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत, खेत में मिली महिला की लाश, तो यहां युवक की गई जान

CG : अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत, खेत में मिली महिला की लाश, तो यहां युवक की गई जान

कोरबा।  जिले में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की लाश मिली है। पानी से भरे खेत में एक महिला की लाश मिली है। जबकि डांस देखने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।

मामला जिले के रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत कोरकोमा गाँव और उरगा थाना क्षेत्र का है। कोरकोमा में एक महिला की लाश खेत में मिली है। वहीँ, उरगा थाना क्षेत्र के लबेद गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डांस देखने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह घायल हालत में मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी

पहली घटना, रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत कोरकोमा गाँव की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खेत से महिला की लाश मिली है। किसान जोगीराम राठिया ने फसल की बुआई के लिए खेत में पानी भरा हुआ है। जब वह खेत गया तो उसे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकती है। बताया जा रहा है उसे गाँव में देखा नहीं गया है। आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गयी है। जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा

दूसरी घटना, उरगा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सक्ती जिले के नगरदा गांव निवासी 35 वर्षीय सुखदेव केवट के रूप में हुई है। सुखदेव केवट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुखदेव केवट सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ डांस देखने बाइक से कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत तुमान गांव गया था। उसके बाद वो कबड्डी प्रतियोगिता देखने चले गया।

वहां से सुखदेव सिगरेट पीने की बात कहकर अपनी बाइक लेकर चला गया। सभी दोस्त डांस देखने के बाद मंगलवार सुबह घर पहुंच गए। लेकिन सुखदेव नहीं पहुंचा था। सुखदेव को ढूंढने की कोशिश भी गयी। लेकिन कुछ पता नहीं सका। इसी बीच तुमान के एक दुकानदार के वॉट्सऐप स्टेटस पर फोटो डली मिली। उससे पूछने पर दुकानदार ने बताया कि युवक घायल अवस्था मिला था उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब परिजन और दोस्त जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो पता चला सुखदेव की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत कैसे हुई अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 दिसंबर 2025 की सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पोड़ी–उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या (BJP leader Akshay Garg murdered) कर दी गई। तीन अज्ञात हमलावरों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। अक्षय गर्ग को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग (BJP leader Akshay Garg murdered) की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है, इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।

CRIME : रिश्तेदार के घर गई संबंध बनाने की जिद से परेशान पत्नी, तो बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

CRIME : रिश्तेदार के घर गई संबंध बनाने की जिद से परेशान पत्नी, तो बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

 कोरबा। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के रिश्तेदार के घर जाने के बाद नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके पिता की नियत बिगड़ गई और उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमझर में आोरपी की पत्नी दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान थी। वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर में अकेली पाकर कलयुगी पिता की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता ने घटना के बाद अपनी मां को रात में आपबीति सुनाई। सुबह पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली बेटी को देख बिगड़ी पिता की नियत, नाबालिग से जबरन दुष्कर्म कर मिटाई हवस

घर में अकेली बेटी को देख बिगड़ी पिता की नियत, नाबालिग से जबरन दुष्कर्म कर मिटाई हवस

 कटघोरा। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर में एक सनसनीखेज मामला सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके बाद आरोपी की पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति पत्नी पर जबरन दबावपूर्ण संबंध बनाने की जिद कर रहा था। जिससे परेशान होकर बुआ के घर चली गई थी, तब घर में अकेली बेटी को देख कर आरोपी की नियत बिगड़ गई और जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 घटना के बाद पीड़िता ने रात में फोन कर मां को अपने साथ हुए कृत की सूचना दी और सुबह दोनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पीड़िता को चिकित्सा और सुरक्षा सहायता दी जा रही है यह घटना इलाके में आक्रोश फैला रही है।

डीजल टैंकर और कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक की मौत 4 घायल, मचा हड़कंप

डीजल टैंकर और कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक की मौत 4 घायल, मचा हड़कंप

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डीजल टेंकर और अल्टो कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे की इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से 1 की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार, घटना कटघोरा थाना के तानाखार नेशनल हाइवे 130 मुख्यमार्ग की है। बताया गया कि, कार सवार सूरजपुर से कटघोरा की ओर जा रहे थे और ओवरटेक करने की कोशिश में डीजल टेंकर और अल्टो कार में आपस टकरा गई। जिसमें कार में सवार 5 लोग जिसमे 1 की मौत 4 घायल, 1 की हालत नाजुक है। वहीं इस हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे पुलिस ने हटाया ।

CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में मंगलवार देर रात हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझावार अपने पति के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर महिला जाग गई और जान बचाने के लिए भागने लगी, जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया।

भागती हुई महिला को देखकर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 
CG – फार्म हाउस में हुए ट्रिपल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा : न कोई दुर्घटना ना तांत्रिक विधि…इस तरह से की गई थी तीन लोगों की हत्या

CG – फार्म हाउस में हुए ट्रिपल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा : न कोई दुर्घटना ना तांत्रिक विधि…इस तरह से की गई थी तीन लोगों की हत्या

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कबाड़ व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की रहस्यमयी मौत का सच आखिरकार सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि तीनों की मौत गला दबाकर की गई हत्या के कारण हुई है। इससे पहले जो भी संदेह थे, वे अब साफ हो चुके हैं कि यह कोई तांत्रिक क्रिया का दुष्परिणाम या दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने तेज कार्रवाई की और छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और कल इस पूरे प्रकरण का आधिकारिक खुलासा करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जड़ तांत्रिक विधि से जुड़ा वह दावा है, जिसके फेर में मृतक सुरेश साहू और अशरफ मेमन फंस गए थे।

उन्हें बताया गया था कि झारन विधि के माध्यम से 5 लाख रुपये को ढाई करोड़ में बदला जा सकता है। तीसरा मृतक नीतीश कुमार बैगा राजेन्द्र जोगी के संपर्क में था और उसी चैनल के जरिए आरोपी संजय साहू ने इस पूरी प्रक्रिया का आयोजन करवाया था। पुलिस अभी भी कई पहलुओं पर संशय में है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बंद कमरे में सिर्फ दो लोग होने की बात सामने आई थी, लेकिन दो लोग मिलकर तीन वयस्कों की हत्या कैसे कर सकते हैं?

पुलिस का मानना है कि संभवतः और भी लोग मौके पर मौजूद रहे होंगे या फिर हत्या किसी योजनाबद्ध तरीके से की गई होगी। यही वजह है कि सभी एंगल से पूछताछ और जांच की जा रही है । मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी हैं, आशीष दास, राजेन्द्र कुमार जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, भागवत दास और संजय कुमार साहू।

पुलिस इन सभी से पैसों के लेनदेन, तांत्रिक विधि के दावे और हत्या की मंशा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी है। इस पूरे घटनाक्रम ने कोरबा शहर में हलचल मचा दी है। तंत्र-मंत्र, लालच और हत्या के इस संगम ने लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। अब शहर की निगाहें पुलिस पर टिकी हैं, जो कल इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की पूरी कहानी सामने लाएगी।

खौफनाक वारदात…फार्म हाउस में मिलीं 3 लाशें, इलाके में हड़कंप, पढ़ें मर्डर मिस्ट्री की इनसाइड स्टोरी

खौफनाक वारदात…फार्म हाउस में मिलीं 3 लाशें, इलाके में हड़कंप, पढ़ें मर्डर मिस्ट्री की इनसाइड स्टोरी

 कोरबा : में एक फार्म हाउस से स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना एक कथित तंत्र-मंत्र प्रक्रिया के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया गया था कि 4 लाख रुपये को तांत्रिक विधि से 4 करोड़ में बदल दिया जाएगा। कोरबा फार्म हाउस तीन मौत का यह मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक स्क्रैप कारोबारी असरफ कबाड़ी अपने परिवार के साथ फार्म हाउस पहुंचा था। उसी जगह बिलासपुर से आए चार बैगा और उनकी टीम तांत्रिक क्रियाएं कर रहे थे। जिस कमरे में यह तंत्र-मंत्र चल रहा था, उसके बाहर असरफ का परिवार मौजूद था। कुछ ही देर बाद कमरे के भीतर तीन लोगों—असरफ, एक बैगा और उसके एक साथी—की लाशें मिलीं।

सूत्रों का कहना है कि बैगा ने दावा किया था कि 4 लाख रुपये को तंत्र-कर्म के जरिए 4 करोड़ में बदल सकता है। इसी लालच में कारोबारी ने यह पूरी प्रक्रिया अपने फार्म हाउस में करवाने की अनुमति दी। लेकिन इस "तांत्रिक क्रिया" के दौरान क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि यह कोरबा फार्म हाउस तीन मौत का मामला लूट की साजिश भी हो सकता है, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर कारोबारी को फंसाया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह घटना क्षेत्र में अंधविश्वास और ठगी के खतरनाक जाल को भी उजागर करती है।

CG- बालको प्लांट में ब्लास्ट के साथ ऑयल लीकेज, एक कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

CG- बालको प्लांट में ब्लास्ट के साथ ऑयल लीकेज, एक कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

  कोरबा - छत्तीसगढ़ में कोरबा के बालको के ग्रीन एनोड प्लांट (GAP) में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में अचानक धमाके के साथ ऑयल लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की आवाज सुनते ही प्लांट में हड़कंप मच गया और सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मशीनरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

घरेलू विवाद से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, पत्थर के जाता से मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर शव के साथ…

घरेलू विवाद से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, पत्थर के जाता से मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर शव के साथ…

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक पत्नी ने बेरहमी से पति को मार  डाला. घरेलू विवाद में पत्नी ने पत्थर के जाता से पति के सिर पर जाता मारकर पति की हत्या कर दी.

मामला जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान का है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है. जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है. गुरुवार की रात आपसी विवाद और मारपीट के बाद आपसी बचाव में पत्नी कविता यादव ने पति मनहरण यादव की आटे पीसने वाली पत्थर की चक्की (जाता) से सिर पर मारकर हत्या कर दी.

शराब पीकर करता था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक़, 40 वर्षीय मनहरण यादव और कविता यादव (37 वर्ष) के आठ बच्चे हैं. जिनमें छह बेटियां और दो बेटे शामिल हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि बाकी बच्चे अभी छोटे हैं. मनहरण यादव शराब पीने का आदी था. वह रोज शराब पीकर घर में पत्नी से विवाद करता था. उससे मारपीट करता था. इतना ही नही वह पत्नी कविता के चरित्र पर शक करता था. जिसे लेकर आयेदिन झगड़ते रहते थे.

पत्नी ने सिर पर जाता से मारा

घटना वाले दिन भी देर रात पति नशे में था और उनके बीच विवाद शुरू हुआ. धुत पति-पत्नी के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया. पति ने उसपर हमला कर दिया. जिसके बाद पत्नी ने अपने बचाव में जाता उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. रात भर वह मनहरण के शव के साथ कमरे में ही रही.

अगले दिन लोगों इस बारे में जानकारी हुई. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

शर्मनाक : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ…

शर्मनाक : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ…

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी हुई थी। खेत में उस वक्त कोई नहीं था। वह पूरी तरह सुनसान था। इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने लागी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों पीटकर किया पुलिस के हवाले

लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसईसीएल में 100 करोड़ के मुआवजा घोटाले मामले में सीबीआई ने इंटक नेता सहित दो पर दर्ज किया केस

एसईसीएल में 100 करोड़ के मुआवजा घोटाले मामले में सीबीआई ने इंटक नेता सहित दो पर दर्ज किया केस

 कोरबा। केंद्र सरकार के उपक्रम साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में करीब दो वर्ष पूर्व हुए 100 करोड़ के मुआवजा घोटाले में सीबीआइ ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जांच में सामने आया कि श्रमिक संगठन इंटक के जिला अध्यक्ष खुशाल जायसवाल को 1.60 करोड़ रुपये और राजेश जायसवाल को 1.83 करोड़ रुपये कूटरचित तरीके से अधिक मुआवजा दिलाया गया।

एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट दीपका कोयला खदान के लिए प्रबंधन ने वर्ष 2013 में मलगांव की जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। उस वक्त गांव को खाली नहीं कराया गया था और न हीं मुआवजा दिया गया था। साल 2023 में खदान के विस्तार के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ी और प्रबंधन ने अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मलगांव के प्रभावितों को मुआवजा वितरित किए जाने में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई। जनवरी 2024 में आशीष कश्यप और लोकेश कुमार ने 100 करोड़ रुपये के मुआवजा वितरण के मामले में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। कोल बेयरिंग एक्ट (सीबीए) की धारा 9 (1) के अनुरूप कम से कम पिछले पांच साल से जो प्रभावित गांव में निवासरत है, वही मुआवजा के लिए पात्र भू-विस्थापित होगा। जांच में पाया गया है कि खुशाल जायसवाल और राजेश जायसवाल ने संपत्ति के मुआवज़े के लिए एक से अधिक बार आवेदन किया। हर बार उसने शपथ पत्र के माध्यम से दावा किया कि उसका यह एकमात्र घर था, इसके अलावा उसके पास कोई अन्य आवास नही है। यानी हर शपथ पत्र में हर बार झूठी जानकारी दी गई। इसके बाद भी एसईसीएल के अधिकारी आंख मूंद कर फर्जी मुआवजा पत्रक तैयार कर खुशाल को उसके वास्तविक मुआवजा से अधिक राशि प्रदान कर दिया गया।

कुछ इसी तरह का खेल राजेश जायसवाल के मुआवजा के प्रकरण में भी किया गया। कुल 3.43 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की पुष्टि हुई है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दो नामजद आरोपितों समेत एसईसीएल के अज्ञात अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। इसके पहले दो बार छापेमारी कर जांच पड़ताल की जा चुकी है।

CG News : छत्तीसगढ़ में चमत्कार या प्रकृति का करिश्मा? गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म 

CG News : छत्तीसगढ़ में चमत्कार या प्रकृति का करिश्मा? गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म 

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर (आईबीपी बस्ती) में भगवान दास नामक व्यक्ति की गाय ने दो सिर वाले दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया, जिसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग इसे देखने उमड़ पड़े। बछड़े के दो सिर, दो मुंह और अलग-अलग हरकतों ने लोगों में कौतूहल और जिज्ञासा दोनों बढ़ा दी।

 
CG- लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप….

CG- लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप….

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Navvivahita Ki Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश

यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर लव मैरिज और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

9 महीने पहले ही की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मधु सूर्यवंशी था, जो कि जांजगीर चांपा के खोखरा गांव में रहने वाली थी और 9 महीने पहले ही कोरबा के अमरिया पारा में रहने वाले अरूण कोसले से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही मधु अपने घर पर ही रहती थी। शनिवार को उसका शव फांसी के फंदे पर झुलती मिली, जिससे सनसनी फैल गई।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर पीड़िता की मां ने कहा कि उसके बेटी उसे फोन कर बताती थी कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज और लव मैरिज को लेकर ताना मारते थे।जिससे वह प्रताड़ित हो गई थी और इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, ASI समेत 3 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, ASI समेत 3 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

 कोरबा।कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे की इस हादसे में एक ASI एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। तभी नेशनल हाईवे- 130 पाली थाना क्षेत्र में ग्राम धुईचुआं के पास अचानक काफिले की कार के सामने एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। सामने चल रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखकर काफिले में अफरा तफरी मच गई।

वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसके ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी गई। पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

 हादसे में घायल हुए लोगों में एएसआई आर विनीत तिर्की, प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार शुक्ला और स्कॉर्पियो का ड्राइवर शामिल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस बीच बाइक पर सवार तीनों युवक घटना स्थल से फरार हो गए। हालांकि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

CG : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला—एक की मौके पर मौत

CG : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला—एक की मौके पर मौत

 कोरबा।  सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए किए जा रहे दावों के बीच लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है। पाली थाना की चैतमा चौकी अंतर्गत एनएच-130 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को बेरहमी से रौंद डाला। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में बाइक सवार के शरीर से प्राण गायब हो गए।

मृतक की पहचान हरदी बाजार निवासी 35 वर्षीय पुजारी मरकाम के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चैतमा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट ढोने से बढ़ी नाराजगी, 3 अफसरों को जारी किया गया नोटिस

पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट ढोने से बढ़ी नाराजगी, 3 अफसरों को जारी किया गया नोटिस

 कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर यहां के ओपन थिएटर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने की शिकायत के बाद अफरा तफरी मच गई। दरअसल पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद ये गुस्ताखी दूसरी बार हुई है। आयुक्त ने इस मामले में 3 को नोटिस जारी किया है।

नगर निगम कोरबा में बीते 11 सितम्बर 2025 को भी इसी तरह नेताओं के कट आउट पशु ट्राली में ढोए गए थे। पहली बार चेतावनी दी गई थी किंतु दूसरी बार वही गलती दोहराने पर आयुक्त ने इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

निगम के अफसरों ने बताया कि उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया था। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कट आउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाये गए। इनका यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही वाला माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दिया है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घोर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घोर प्रशासनिक लापरवाही है और उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी तरह से उनके भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य ना किया जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि युवा भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उचित कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी और महापौर को इस पूरे मामले से अवगत भी कराया, जिसके बाद निगम अमला हरकत में आया।

CG Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग..

CG Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग..

 कोरबा। CG SDM Transfer : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चार SDM का ट्रांसफर किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। जिला मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

देखें लिस्ट 

CG SDM Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग लिस्ट..

CG – 2 की मौत : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत, पत्नी और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर…..

CG – 2 की मौत : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत, पत्नी और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर…..

 रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच दो जिलों में अलग अलग हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि बच्ची समेत दो घायल है। रायगढ़ जिले में एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गयी। कोरबा में बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे जबकि व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घायल हो गए।

रायगढ़ में एक की मौत

जानकारी के मुताबिक़, पहली घटना रायगढ़ जिले में हुई। जहाँ सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के ग्राम बोरीगामा निवासी विरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह देलारी गांव में किराए पर रह रहा था। विरेंद्र कुमार एनआर इस्पात प्लांट में फिटर का काम करता था।

वह काम से लौट रहा था इसी दौरान ग्राम गेरवानी-सरायपाली के बीच स्थित मां काली प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना कोरबा की है। कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर एक वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक़, उदयपुर जिले के केतमा थाना अंतर्गत उमदेवा चौकी क्षेत्र निवासी सुमन साय अगरिया (45) बाइक से अपनी पत्नी संगीता अगरिया (42) और 15 वर्षीय बेटी कृष्णा के साथ पाली के नोनबिर्रा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे। जहाँ से वो वापस उदयपुर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में सुमन साय अगरिया की मौत हो गयी। जबकि पत्नी संगीता अगरिया और बेटी कृष्णा घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में पत्नी को मारकर ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में पत्नी को मारकर ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

 कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करता था. शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में संतराम ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.v

CG में नीले ड्रम का खौफ,नशे में धुत युवक ने मासूम को ड्रम में डाला,फिर जो हुआ…

CG में नीले ड्रम का खौफ,नशे में धुत युवक ने मासूम को ड्रम में डाला,फिर जो हुआ…

 कोरबा। कोरबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में धुत एक युवक ने मासूम बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद युवकों की समय रहते नजर पड़ गई और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की जमकर खबर ली। इसके बाद बस्तीवासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्चे के साथ मजाक कर रहा था। आरोपी युवक का नाम सूरज मांझी बताया जा रहा है, जो सीतामणी का रहने वाला है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

+ Load More