BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, दो समुदायों में झड़प, जलाई गई गाड़ियां और घर, जानिए क्यों भड़की हिंसा……

CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, दो समुदायों में झड़प, जलाई गई गाड़ियां और घर, जानिए क्यों भड़की हिंसा……

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मंदिर तोड़ने की घटना से नाराज ग्रामीणों व हमलावरों ने पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव किया, इसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इतने से भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वाहनों को आगे के हवाले कर दिया व घर को फूंक दिया। भयावह घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष छिड़ गया था।

हिंसक घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना के ग्राम बकली का बताया जा रहा है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। हिंसक घटना का आलम ये कि ग्रामीणों की नाराजगी दो समुदाय के बीच से निकलकर पुलिस पर फट पड़ी, ग्रामीणों ने पुलिस पर भी जमकर हमला बोला। पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। हमले में एक जवान बेहोश हो गया था, उसी बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात कर दिया गया है। बहरहाल पूरी स्थिति नियंत्रण पर बेहद डरावना बनी हुई है।

बीते चार महीने पहले हथखोज गांव की घटना को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अपराधियों की हरकतों को दिखाया गया था। अपराधी राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिख रहे थे। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद फिंगेश्वर पुलिस सक्रिय हुई और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ब्रेकिंग : 3 नोडल अधिकारीयों पर गिरी निलंबन की गाज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 नोडल अधिकारीयों पर गिरी निलंबन की गाज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान उपार्जन केंद्र में लापरवाही बरतने वाले तीन नोडल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग केंद्र में की गई है।

कलेक्टर बीएस उइके ने धान उपार्जन केंद्र पोखरा, विकासखंड फिंगेश्वर के निरीक्षण नोडल अधिकारी नियुक्त उज्जवल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार शर्मा को किसानों के आवेदनों के संदर्भ में धान का भौतिक सत्यापन करने तथा संबंधित फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था। जांच में यह पाया गया कि उन्होंने पोखरा समिति के 74 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर ही बिना किसी वास्तविक जांच के सत्यापन कर दिया और समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए। इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ। प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में शर्मा का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, गरियाबंद जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

कलेक्टर बीएस उइके ने धान उपार्जन केंद्र सांकरा, विकासखंड छुरा के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त रेखराम साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, साहू को किसानों के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में धान का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था।

जांच में पाया गया कि उन्होंने सांकरा समिति के 129 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर बिना वास्तविक जांच किए सत्यापन कर दिया तथा समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए। इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ। प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में साहू का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत, फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

कलेक्टर बीएस उइके ने धान उपार्जन केंद्र सांकरा, विकासखंड छुरा के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त राजकुमार साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार, साहू को किसानों के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में धान का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था। जांच में पाया गया कि उन्होंने सांकरा समिति के 57 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर बिना वास्तविक जांच किए सत्यापन कर दिया तथा समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए। इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ। प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में साहू का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत, छुरा जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

 गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष प्रदेश स्तरीय और भव्य रूप में किया जाएगा। यह बात कलेक्टर बी.एस. उइके ने राजिम विश्राम गृह में आयोजित जिला अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर उइके ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला गरियाबंद जिले की पहचान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, कलाकार और दर्शनार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभागों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, ताकि मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न हो सके।

उन्होंने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था और चिकित्सा शिविरों की स्थापना समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम संचालन और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने तथा नगरीय निकाय को मेला परिसर और नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर उइके ने बताया कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही दुकानें, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार और फूड जोन की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े स्तर पर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। मेला से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, एसडीएम गरियाबंद हितेश्वरी बाघे, डीएसपी निशा सिन्हा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता विप्लव घृतलहरे, कृषि विभाग के उपसंचालक चंदन राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड, सजावट, लाइटिंग, शौचालय, हाईमास्ट लाइट, कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल पाइपलाइन, बस स्टैंड से नए मेला स्थल तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बस सुविधा, नए और पुराने मेला स्थल में दाल-भात केंद्र, दुकानों की व्यवस्था, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की उपलब्धता तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों की रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।

बैठक के पश्चात कलेक्टर उइके ने अधिकारियों के साथ नए एवं पुराने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कंट्रोल रूम, आम नागरिकों के आवागमन मार्ग, हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और गंगा आरती स्थल का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश भर से बड़ी संख्या में साधु-संतों के आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन पहले से पुख्ता तैयारी करे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डे ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लगभग 140 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

तंत्र-मंत्र के बहाने लूट, तांत्रिक ने घर में पूजा पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया, फिर जेवर लेकर हुआ फरार

तंत्र-मंत्र के बहाने लूट, तांत्रिक ने घर में पूजा पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया, फिर जेवर लेकर हुआ फरार

 गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने 8 लोगों को लड्डू में नशे की दवाई मिलाकर खिलाई, जिससे एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए और बेहोश होने के बाद तांत्रिक रात में 60 हजार का सोना लेकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव का है। यहां तांत्रिक ने घर में पूजा-पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाई थी और उसे  परिवार को खिला दिया। वहीं सुबह होश आने पर तांत्रिक गायब था और घर से पैसे भी गायब थे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकात दर्ज कराई।

वहीं आरोपी तांत्रिक सत्यनारायण साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो रायपुर का रहने वाला है। वह 60 हजार रुपये के सोने के साथ भाग गया था। 5 लोगों का इलाज महासमुंद जिला अस्पताल में चल रहा है।

CG : CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

CG : CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

मामला जिले से सटे ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। जवान गोपीनाथ सबर ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था। गोपीनाथ सब ड्यूटी पर तैनात थे तभी अपने सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज आते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान पहुंचे तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी।

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी दो हार्डकोर माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी दो हार्डकोर माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादी 5-5 लाख रुपये के इनामी थे, जिन पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लालपवन तथा सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं। दोनों माओवादी लंबे समय से गरियाबंद एवं ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है।

 
CG : शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की सजा

CG : शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की सजा

 गरियाबंद। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगाने और जबरदस्ती दुष्कर्म करने के अपराध में फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद ने आरोपी पोषराम ध्रुव (21 वर्ष) निवासी मुड़ागांव, थाना छुरा को 20 वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने सुनाया।

शासन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 25 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्ष 4 माह की नाबालिग पुत्री घर से अचानक गायब हो गई है। आसपास तलाश के बावजूद पता नहीं चलने पर फिंगेश्वर थाना में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी पोषराम ध्रुव ने उसे नाबालिग जानते हुए प्रेमजाल में फंसाया, अपने साथ भगा ले गया और अपने गांव के खेत में स्थित एक सुनसान मकान में रखकर कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
थाना फिंगेश्वर द्वारा मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(ड), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष ने अपराध सिद्ध करने के लिए कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज कराए।
अंतिम बहस में विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय से कहा कि नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने और उनके साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कठोर दंड आवश्यक है।
न्यायालय ने प्रकरण की गंभीरता, प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए निम्नानुसार सज़ा सुनाई—
•पॉक्सो एक्ट धारा 6 एवं 4(2): 20 वर्ष सश्रम कारावास + ₹2,000 अर्थदंड
•भारतीय न्याय संहिता धारा 137(2): 2 वर्ष सश्रम कारावास + ₹1,000 अर्थदंड
•भारतीय न्याय संहिता धारा 87: 2 वर्ष सश्रम कारावास + ₹1,000 अर्थदंड
CG - नगर सैनिक की काली करतूतों का भंडाफोड़, दहेज के लालच में रचाई तीन शादी..पढ़िए पूरी खबर

CG - नगर सैनिक की काली करतूतों का भंडाफोड़, दहेज के लालच में रचाई तीन शादी..पढ़िए पूरी खबर

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर धोखाधड़ी कर तीन लड़कियों से शादी कर उनके जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी की तीसरी पत्नी सुशीला मिरी ने कुछ सबूतों के साथ पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, गोपीराम मिरी की तीसरी पत्नी सुशीला ने बताया कि, एक समाजिक सम्मेलन में गोपी मिरी अपने आप को कुंवारा बता कर 2023 में उससे शादी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद सुशीला को बता चला की उसकी पहले ही दो शादी हो चुकी है। पहली और दूसरी पत्नी छोड़ कर चली गई है।

 इसी बता को लेकर विवाद हुआ तो पति और उसके परिवार ने जंजीर से बांध कर मारपीट की। जिसके बाद सुशीला ने राजिम थाना में FIR दर्ज कराई। वहीं नगर सैनिक पर लड़कियों को झूठ बोलकर शादी करने और दहेज के समान को हड़पने और पुलिस में होकर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वहीं कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता ने SP से शिकायत की है।

पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला नाबालिग छात्र का शव, परिवार में पसरा मातम

पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला नाबालिग छात्र का शव, परिवार में पसरा मातम

 गरियाबंद।गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग छात्र का शव पेड़ लटका मिला। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम सोहन यादव है जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष बताई गई। जो की पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल से लौटते समय उसने एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।  बताया गया कि, छात्र स्कूल ड्रेस पहने हुआ था और उसके गले में स्कूल बैग भी था।

 वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।  बताया गया कि, आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगी।

CG : पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी

CG : पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी

 गरियाबंद।   खरीपथरा गांव में 12 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक खुदकुशी से पूरा क्षेत्र सदमे में है। पढ़ाई से लगातार दूरी बना रहे सोहन यादव ने स्कूल जाने की बजाय मौत का रास्ता चुन लिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

परिजनों के मुताबिक, सोहन स्वभाव से जिद्दी था। जब भी उसे स्कूल भेजने की बात की जाती, वह नाराज हो जाता था। वह 6–7 दिनों में मुश्किल से एक दिन ही स्कूल जाता था। सोमवार को भी माता-पिता ने जब उसे पढ़ाई को लेकर समझाया, तो वह फिर उखड़ गया।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता जब गाय चराने खेत की ओर गए हुए थे, तब शाम करीब 4 बजे सोहन ने घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चे की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया।

अंधविश्वास! झाड़-फूंक के चक्कर एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

अंधविश्वास! झाड़-फूंक के चक्कर एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

 गरियाबंद। अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर झाड़-फूंक कराते रह गए माता-पिता ने खोए अपने तीन मासूम बच्चे। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला की है। डमरुधर नागेश पेशे से मजदूर हैं, उनके बच्चों को बुखार आया तो पहले झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। बात नहीं बनी, तो अच्छे अस्पताल में ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। बच्चों की हालत और बिगड़ गई और धीरे-धीरे तीन भाई-बहन की मौत हो गई।

मामला मैनपुर ब्लॉक के धनोरा गांव का है। मजदूर पिता परिवार के साथ अपने ससुराल गया था, जहां तीनों बच्चों को बुखार आने लगा। पहले उन्होंने किसी झोला छाप डॉक्टर को दिखाया, लेकिन बच्चों की तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो वो अपने गांव वापस लौट आए। इसके बाद अपने दोनों बेटों और एक बेटी को अस्पताल ले जाने के बजाय बैगा-गुनिया के पास झाड़-फूंक कराने पहुंच गए। यहां भी बात नहीं बनी, बच्ची की हालत बिगड़ गई।

जानकारी मुताबिक, 11 नवंबर को आठ साल की बेटी अनिता नागेश को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सात साल के बेटे ऐकराम को देवभोग ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसी शाम चार साल के बेटे गोरेश्वर नागेश को जंगल के बैगा के यहां झाड़-फूंक के लिए ले जा रहे थे, लेकिन इस दौरान उसकी भी मौत हो गई। इन मौतों पर डॉक्टर का कहना है कि परिजन इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं आए, जबकि उन्हें जांच कराने के लिए आने को कहा था।

 
 
Breaking : भारी हथियार के साथ 7 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर

Breaking : भारी हथियार के साथ 7 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर

 गरियाबंद।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। उदन्ती एरिया कमेटी से जुड़े सात सक्रिय नक्सलियों ने शुक्रवार को गरियाबंद में आत्मसमर्पण करने जंगल से निकले है। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और गरियाबंद पुलिस की लगातार अपील से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक,  नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प लिया है। समर्पण के लिए जाने वाले के उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख के इनाम घोषित है। इनके साथ कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश जिन पर 5-5 लाख के इनाम घोषित है। इसके अलावा 1 लाख इनामी कांती समर्पण के लिए निकले हैं। इनके पास 1 एस एल आर, 3 इंसास, एक सिंगल शॉट हुथियार मौजूद है।

जिले में नकली कफ-सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार, ‘बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला’ के नाम से बचा रहा था दवाई

जिले में नकली कफ-सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार, ‘बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला’ के नाम से बचा रहा था दवाई

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नकली कफ सिरप बनाने और बेचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कुलेश्वर मेडिकल स्टोर का संचालक है और “बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला” नामक दवाई बेचता था।

बताया गया कि, इस दवाई में बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं था। जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस और खाद्य व औषधिय प्रशासन टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी मेडिकल संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया। वहीं औषधि प्रशिक्षण प्रयोगशाला में जांच के बाद दवाई को अमानक घोषित किया गया था। इसके बाद राजिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 बता दें कि,इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया जिसमें पता चला की यह औषधि लेबल वर्णित निर्माता फर्म के द्वारा  विनिर्मित नहीं किया गया है। जो की नकली औषधि है । इसकी विवेचना करते हुए आज कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार की गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे, 2 की हालत गंभीर…

ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार की गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे, 2 की हालत गंभीर…

 गरियाबंद। गरियाबंद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है। सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (CG 02 AU 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे। गनीमत रही कि वह सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

CG – ड्यूटी पर तैनात भृत्य की कोर्ट परिसर के अन्दर फंदे से झूलती मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG – ड्यूटी पर तैनात भृत्य की कोर्ट परिसर के अन्दर फंदे से झूलती मिली लाश, मचा हड़कंप…

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी। आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया। पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीँ, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे भृत्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG – इस मेडिकल स्टोर में बिक रहा था जहरीला सिरप, औषधि विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर किया सील, संचालक पर FIR की तैयारी…..

CG – इस मेडिकल स्टोर में बिक रहा था जहरीला सिरप, औषधि विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर किया सील, संचालक पर FIR की तैयारी…..

 गरियाबंद। राजस्थान में जिन बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई थी, वैसा ही नकली Besto-Cof सिरप राजिम के एक मेडिकल स्टोर में बिक रहा था। जब लैब जांच में यह सिरप नकली पाया गया, तो खाद्य एवं औषधि विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

विभाग ने संबंधित कंपनी तो पत्र लेटर लिखकर कहा है कि इस दवा की सप्लाई नहीं करे। राज्य में नकली दवा कहां से आई फिलहाल विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है।

छापे के दौरान जब्त किए गए Besto-Cof सिरप को जांच के लिए लैब भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, अब उसकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में पता चला कि सिरप में जो दवा होनी चाहिए थी, वह मानक के अनुसार नहीं थी। जिसके बाद विभाग ने दुकान संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दवा का सैंपल दो महीने पहले लिया गया था। अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है।

मेडिकल स्टोर संचालक सीताराम साहू ने बताया कि उसने यह दवाई रायपुर की KPS फर्म से खरीदी थी। उसने इसका बिल भी दिखाया है। हालांकि जांच में पता चला कि वो बिल दूसरी दवा का था। जिसके बाद KPS फर्म पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी — 43 तबादले, थानों की बागडोर बदली; नए चेहरों को मिला मौका, देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी — 43 तबादले, थानों की बागडोर बदली; नए चेहरों को मिला मौका, देखिए पूरी लिस्ट

 गरियाबंद। जिले के पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने आदेश जारी कर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कैंपों में पदस्थ 43 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक, यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

तबादले की सूची में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को शामिल किया गया है।  यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक है, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।तबादले थानों के कामकाज में गतिशीलता और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Shardiya Navratri 2025: छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जो नवरात्रि में रहता है बंद

Shardiya Navratri 2025: छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जो नवरात्रि में रहता है बंद

 गरियाबंद। हिन्दू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार 27 साल बाद नवरात्रि नौ की बजाय दस दिन की होगी, जैसा कि 1998 में देखा गया था। 2 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) मनाई जाएगी। इस बीच, छत्तीसगढ़ के एक अनोखे मंदिर की चर्चा भी जोरों पर है, जो नवरात्रि के दौरान बंद रहता है।

छत्तीसगढ़ का रहस्यमय निरई माता मंदिर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर निरई पहाड़ियों पर स्थित मां निरई मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर शारदीय नवरात्रि सहित साल के ज्यादातर समय बंद रहता है और केवल चैत्र नवरात्रि के दौरान सुबह 4 बजे से 9 बजे तक, यानी 5 घंटे के लिए खुलता है। खास बात यह है कि इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, और केवल पुरुष ही पूजा कर सकते हैं।

मंदिर की विशेष मान्यताएं

पूजा में श्रृंगार वर्जित: मां निरई को सिन्दूर, कुमकुम, गुलाल, सुहाग या श्रृंगार का सामान नहीं चढ़ाया जाता। भक्त केवल नारियल और अगरबत्ती अर्पित करते हैं।

चमत्कारी ज्योति: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में मां निरई स्वयं मंदिर में एक ज्योति जलाती हैं, जो बिना तेल के नौ दिनों तक जलती रहती है। इस चमत्कार का वैज्ञानिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन स्थानीय लोग इसे मां का आशीर्वाद मानते हैं।

मनोकामना पूर्ति: भक्तों का विश्वास है कि मां निरई के दरबार में सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

शारदीय नवरात्रि 2025 का महत्व

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि 27 साल बाद यह दस दिनों तक चलेगी। भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे, और 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ उत्सव का समापन होगा। वहीं, निरई माता मंदिर की अनोखी परंपरा भक्तों के बीच आस्था और रहस्य का केंद्र बनी हुई है।

CG : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – दो महिला नक्सली ढेर

CG : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – दो महिला नक्सली ढेर

 पखांजुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो खूंखार महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें एक गट्टा दलम कमांडर और दूसरी एसीएम स्तर की माओवादी शामिल थी। दोनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मौके से सुरक्षाबलों ने AK-47 राइफल, पिस्तौल, कारतूस और नक्सली साहित्य समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इसके अलावा अलग कार्रवाई में पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की।

ढेर हुई महिला नक्सलियों की पहचान

  • सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलाडी (38 वर्ष), निवासी मडवेली, तहसील अहेरी, जिला गढ़चिरौली। वह गट्टा दलम की कमांडर थी और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    • अब तक 14 मुठभेड़ों, 12 हत्याओं और 3 आगजनी समेत कई अपराधों में शामिल थी।

  • ललिता उर्फ लड्डो उर्फ संध्या कोर्सा (34 वर्ष), निवासी नेल्टोला, तहसील पखांजूर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)। वह गट्टा दलम की एसीएम थी और उस पर 6 लाख रुपये का इनाम था।

    • उसके खिलाफ 8 मुठभेड़ों, 4 हत्याओं और 1 आगजनी सहित कई अपराध दर्ज रहे हैं।

बरामद हथियार और सामग्री

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की। इसमें शामिल हैं:

  • एक AK-47 राइफल

  • एक पिस्तौल

  • 37 जिंदा कारतूस

  • 2 वॉकी-टॉकी

जंगल से बरामद विस्फोटक

इधर, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई पुरानी विस्फोटक सामग्री पुलिस के हाथ लगी।

  • लेकरबोडी जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस को संदिग्ध स्थान मिला।

  • निरीक्षण के बाद वहां से बरामद हुआ:

    • 5 लीटर का स्टील कैन

    • 1.25 किलोग्राम सफेद विस्फोटक पाउडर

    • 2.50 किलोग्राम नुकीला लोहे का सिलेंडर

    • 4 क्लेमोर

    • 8 बिजली के तारों के बंडल

BREAKING : गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर

BREAKING : गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर

 गरियाबंद। जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मटाल जंगल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य शामिल होने की भी आशंका है। गोपनीय सूचना के आधार पर आज प्रातः CRPF, STF, COBRA, गरियाबंद E-30 एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ प्रारंभ हुई। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, तथा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है।

Breaking : नशेड़ी बेटे ने ली मां की जान, डंडे से पीट–पीटकर की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

Breaking : नशेड़ी बेटे ने ली मां की जान, डंडे से पीट–पीटकर की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

 राजिम।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा में शनिवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना घटी। जहां नशे का आदी बेटा कमलेश नंदे मामूली विवाद में अपनी ही मां पर टूट पड़ा और बेरहमी से डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया।

छोटी सी बात बनी खून की वजह

आरोपी और उसकी मां के बीच मछली–सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से से भरे आरोपी ने घर में रखे डंडे से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल मां की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में सनसनी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वारदात के बाद पूरे गांव में अफरा–तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
फॉरेंसिक टीम भी गांव पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसाए नंदे लंबे समय से शराब और नशे का आदी है। नशे की लत के कारण घर में अक्सर विवाद करता था। परिवार और गांव वाले उससे परेशान रहते थे। इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।

CG : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक व नक्सली सामग्री

CG : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक व नक्सली सामग्री

 गरियाबंद। जिले के नक्सल प्रभावित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छुपाकर रखे गए विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री पुलिस ने बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों ने थाना मैनपुर अंतर्गत गोबरा क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में पुलिस पार्टी व ग्रामीणों को नुकसान पहुँचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से आईईडी बनाने का सामान छुपाकर रखा था। स्थानीय सूचना तंत्र से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने 5 सितंबर को सर्चिंग अभियान चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान बीडीएस टीम ने डम्प एरिया से स्टील कंटेनर से बने आईईडी बम, नक्सली साहित्य, बैनर, 57 नग पटाखा बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर का बंडल, कॉर्डेक्स वायर, पावर बैंक, नक्सली वर्दी, सिंगल शॉट वैरल, छोटा सोलर प्लेट तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की।

इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इसे माओवादियों की विनाशकारी नीतियों पर करारा प्रहार बताते हुए आगे भी ऐसे अभियान तेज़ करने की बात कही है।

132 प्रधान पाठकों का अगस्त का वेतन रूका, शिक्षकों की सामने आई नाराजगी, जानें पूरा मामला

132 प्रधान पाठकों का अगस्त का वेतन रूका, शिक्षकों की सामने आई नाराजगी, जानें पूरा मामला

 गरियाबंद। एक पेड़ मां के नाम की जानकारी गूगल में अपलोड नहीं करने को लेकर 132 प्रधान पाठकों का अगस्त माह का वेतन रोका गया है। जिसे शिक्षक नियम विरुद्ध बता रहे हैं। वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कार्य पूरा नहीं होने पर बाकायदा नोटिस जारी कर कार्यवाही की गई है। जैसे ही कार्य पूरा हो जायेगा वेतन जारी कर दिया जाएगा।

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी गूगल में अपलोड नहीं करने पर 132 प्रधान पाठकों का वेतन रोक दिया गया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश जारी किए थे। पर आदेश का पालन नहीं होने पर प्रधान पाठकों का वेतन रोका गया है। पर बिना लिखित सूचना के अगस्त माह का वेतन रोके जाने को लेकर प्रधान पाठकों में नाराजगी है।

मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक के शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज डाल एक पेड़ मां के नाम से संबंधित जानकारी गूगल मैप में भरने के निर्देश दिए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी 132 प्रधान पाठकों ने यह कार्य पूरा नहीं किया,जिसके चलते उनका अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया। इस संबंध में प्रधान पाठकों का कहना है कि जानकारी भरना आसान नहीं था और तकनीकी समस्या आने के कारण डाटा सबमिट नहीं हो पाया। इसके लिए संकुल स्तर पर बैठक आयोजित का ट्रेनिंग दिया जाना था पर ऐसा नहीं किया गया और सीधे वेतन रोकने की कार्यवाही कर दी गई जो कि गलत है।

वेतन रोके जाने से शिक्षकों में नाराजगी और असंतोष है। उनका कहना है कि विभाग ने शिक्षा जैसे मूल कर्तव्य पर ध्यान देने की बजाय औपचारिकताओं को प्राथमिकता दी जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। टीचर्स एसोसिएशन ने इसकी निंदा करते हुए इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया है और वेतन रोके जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की बात कही है। टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल का कहना है कि जानकारी नहीं भरने पर एक माह का वेतन रोकने की कार्यवाही गलत है यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया तो वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

वहीं इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर महेश पटेल ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम और यूडाइस जैसे महत्वपूर्ण कार्य 2 माह से नहीं किया जा रहे थे जिसके लिए बकायदा पहले नोटिस जारी की गई फिर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। गरियाबंद जिले की स्थिति राज्य में निम्न स्तर पर होने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। जैसे ही प्रधान पाठक कार्य पूरा कर लेंगे उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा।

CG : खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत

CG : खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत

 गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरगांव गांव के कटेलपारा में शनिवार को एक खेत से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 45 वर्षीय गंगाधर के रूप में हुई है।

CG – झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी युवक की जिंदगी, मल द्वार में गलत तरीके से चीरा लगने से गई जान

CG – झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी युवक की जिंदगी, मल द्वार में गलत तरीके से चीरा लगने से गई जान

 गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही ने आदिवासी युवक की जिंदगी छीन ली। पाइल्स का इलाज करने के लिए दो झोलाछाप डॉक्टरों ने 30 हजार रुपए में सौदा किया था। लेकिन इलाज के दौरान युवक को अधमरा छोड़कर दोनों भाग गए। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा ग्राम निवासी पुरुषोत्तम ध्रुव (40 वर्षीय) को बवासीर की शिकायत थी, जिसका इलाज कराने के लिए उसने ओडिसा सीमा में रहने वाले झोला छाप डॉक्टरों को संपर्क किया। बबलू टांडी और संजू राजपुत नाम के दो युवक पुरुषोत्तम के घर पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए 30 हजार में सौदा किया और फिर उपचार शुरू किया। तीन दिन तक चले उपचार के अंतिम दिन बीमार शख्स को अधमरा छोड़ झोला छाप भाग गए।

उन्होंने युवक के परिजनों को गुप्त रोग का हवाला देकर इलाज वाले कमरे में अंदर नहीं घुसने मना कर दिया। इसी बीच दोनों मौका देखकर इलाज के 10 हजार रुपए लिए बिना ही वहां से भाग गए। मृतक की बड़ी बेटी को आशंका हुई तो उसने कमरा खोला तो उसके पिता खून से लथपथ कराहते हुए दिखे। आनन फानन में गरियाबंद सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल द्वार में गलत तरीके से चीरे लगाने के कारण खून बह चुका था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।

आदिवासी समाज में आक्रोश

घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। आदिवासी समाज ने इलाज के नाम पर हत्या करने वालों पर एफआईआर दर्ज और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मुआवजा की मांग की है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि गांव के झोलाछाप डॉक्टरों ने पाइल्स के इलाज के दौरान चीरा लगाया था। परिजनों के अनुसार, इसके बाद मरीज को अत्यधिक ब्लीडिंग और दर्द होने लगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पेरिएनल क्षेत्र में चोट के निशान पाए गए हैं।

एडिशनल एसपी गरियाबंद जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

+ Load More