BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने दबिश देकर लगभग डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

तरबूज की आड़ में अफीम का खेल

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था। खेत के बीचों-बीच अफीम की नशीली फसल उगाई जा रही थी, ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमाघाट में छापेमारी की। पुलिस ने झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। लगभग 1.5 एकड़ में अफीम की फसल लहलहा रही थी।

15 दिनों में चौथा मामला

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती का यह चौथा मामला सामने आया है। जिसने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

 

CG – ट्रेन से कटकर आरक्षक की दर्दनाक मौत, SP दफ्तर में था तैनात, ऐसे हुआ हादसे का शिकार……

CG – ट्रेन से कटकर आरक्षक की दर्दनाक मौत, SP दफ्तर में था तैनात, ऐसे हुआ हादसे का शिकार……

 रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले के पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक की हादसे में मौत की होने से महकमें में हड़कंप मच गया है। मृत आरक्षक का नाम सुजीत मिंज बताया जा रहा है।

आरक्षक सुजीत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है।

CG- मासूम बच्ची को देख बिगड़ी की पड़ोसी की नीयत, कमरे में ले जाकर की हैवानियत की हदें पार, फिर जो हुआ…..

CG- मासूम बच्ची को देख बिगड़ी की पड़ोसी की नीयत, कमरे में ले जाकर की हैवानियत की हदें पार, फिर जो हुआ…..

 रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार,घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां बालिका रोते हुए मिली। बालिका ने परिजनों को बताया कि युवक उसे अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG - फांसी के फंदे पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, पूरे गांव में फैली सनसनी...पढ़िये पूरी खबर..!!

CG - फांसी के फंदे पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, पूरे गांव में फैली सनसनी...पढ़िये पूरी खबर..!!

 रायगढ़।  जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गाँव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने फंदे पर लटकती हुई दो लाशें बरामद की हैं। हैरानी की बात यह है कि मरने वाले दोनों ही आपस में दोस्त थे। उन्होंने फांसी के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया था। इनमें एक की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरेठ (20) और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले शिवकरण कर्ष (21) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फंदे से उतारकर दोनों शवों को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने किसी भी तरह के सुराग के लिए आसपास के इलाकों को भी खंगाला है। उन्हें मौके पर ही शराब की खाली बोतलें मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपनी मौत के दौरान दोनों ही दोस्त शराब के नशे में रहे होंगे। बताया जा रहा है कि, दीपक बरेठ अपने दोस्त शिवशरण का जन्मदिन मनाने गया हुआ था लेकिन उन्होंने ख़ुदकुशी क्यों की यह बड़ा सवाल हैं। फिलहाल पुसौर पुलिस को शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों के परिजनों और करीबियों से चर्चा कर जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था। सोमवार को दीपक का बर्थडे था। ऐसे में दीपक अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण गया। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए। लाभों अपने घर लौट गया। दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा। जहां दोनों ने शराब पी। फिर शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों ने फांसी लगा ली।

सुबह ग्रामीणों ने दोनों शव फांसी पर लटके देखे। जिसके बाद फौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है। इसके अवाला युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

CRIME : मर्डर या सुसाइड? 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

CRIME : मर्डर या सुसाइड? 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

 रायगढ़।  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

नारियल छीलने वाले चाकू से रेता गला?

परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना कल रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया। हालांकि, घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। कमरे का पूरा फर्श खून से लथपथ मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

मोबाइल और हथियार जब्त

पुलिस को घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद हो गया है जिससे गला रेता गया था। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि आखिर अभिषेक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। जांच को पुख्ता करने के लिए रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की विशेष टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर मौजूद फिंगरप्रिंट्स और खून के छीटों की जांच कर रही है।

 

आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह

आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह

 रायगढ़।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। कई घंटों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला खरसिया चौकी इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चपले गांव निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 फरवरी की रात वह मौहापाली से अपने घर लौट रहा था। सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। पहले कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई। अगली सुबह राहगीरों ने उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अधिक जलने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने गांव के ही दो युवकों पर इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल गठित किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

BREAKING : कार्बन प्लांट के बॉयलर में धमाका, नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ गंभीर झुलसे

BREAKING : कार्बन प्लांट के बॉयलर में धमाका, नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ गंभीर झुलसे

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रिसाइक्लिंग के दौरान बॉयलर में जोरदार धमाका हाे गया। इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

खरसिया थाना से म‍िली जानकारी के अनुसार मंगल कार्बन प्‍लांट बानीपाथर में आज जोरदार धमाका हो गया, ज‍िसकी चपेट में आने से एक नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को ज‍िला अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई। टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक हुए इस ब्लाॅस्ट से निकली गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। विशेष रूप से नौ महीने के मासूम की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने (रिसाइक्लिंग) का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर के भीतर दबाव अधिक बढ़ने या किसी तकनीकी खामी की वजह से यह विस्फोट हुआ। पुलिस और तकनीकी टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर यह ब्लास्ट कैसे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहा कि जांच के बाद यदि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग : शिक्षकों की सभी ट्रेनिंग को किया स्थगित, देखें आदेश……

ब्रेकिंग : शिक्षकों की सभी ट्रेनिंग को किया स्थगित, देखें आदेश……

 रायगढ़। शिक्षकों के सभी ट्रेनिंग को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ ने जिले के समस्त विकासखंडों—धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़ पुसौर, खरसिया, बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़—में संचालित शिक्षक प्रशिक्षण स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश का आधार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर के निर्देश हैं।

प्राप्त निर्देशों के अनुसार, डाईट के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर संचालित सभी प्रकार के शिक्षक प्रशिक्षण आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यवाही में सुधार लाना बताया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय स्तर पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से बंद रखें और प्रशिक्षकों तथा शिक्षकों को इस बारे में अवगत कराएं।

संदर्भ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण स्थगित करने का यह आदेश किसी विशेष शिक्षक या प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि समस्त विकास खंडों में चल रहे सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए लागू होगा। इससे पहले, प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से विभिन्न विषयों पर शिक्षक क्षमता विकास, पाठ्यक्रम सुधार और शिक्षण तकनीक के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किए जाते थे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण स्थगित होने के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए निर्धारित संसाधनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षकों को भी इस अवधि के दौरान प्रशिक्षकों के कार्यों और प्रशिक्षण सामग्री के प्रबंधन में सहयोग करना होगा।

SCERT रायपुर के अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण स्थगित करने का यह कदम संगठनात्मक और प्रशासनिक कारणों से उठाया गया है। प्रशिक्षण के पुनः आरंभ होने की जानकारी आगामी आदेशों के माध्यम से सभी विकास खंडों और संबंधित शिक्षकों तक पहुंचाई जाएगी।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इस स्थगन के दौरान कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम या कार्यशाला आयोजित नहीं की जाएगी और सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इससे शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी किसी भी भ्रम या अनावश्यक भ्रम से बचाया जा सकेगा।

प्रशिक्षण स्थगित होने के कारण जिले के शिक्षक, जो इस समय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे, वे अपने विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य में लौट आएंगे और प्रशासनिक दृष्टि से प्रशिक्षण पुनः निर्धारित किए जाने तक अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस आदेश के अनुसार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आगामी आदेश तक प्रशिक्षण स्थगित करने के आदेश का कड़ाई से पालन करेंगे और प्रशिक्षण पुनः आरंभ होने की तिथि की सूचना SCERT रायपुर द्वारा जारी की जाएगी।

CG – फिर खून से सनी सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत……

CG – फिर खून से सनी सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत……

 रायगढ़। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़-जशपुर मार्ग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और ट्रेलर चालक की खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होते ही जिले में अब तक जिले में 10 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है।

ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां…

ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां…

 रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पहले स्थानीय अवकाश 16 जुलाई गुरुवार को रथ यात्रा के दिन रहेगा। दूसरा स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर सोमवार महानवमी के दिन रहेगा। तीसरा स्थानीय अवकाश 9 नवंबर सोमवार दीपावली के दूसरे दिन को रहेगा। उक्त अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

सनकी पति का खौफनाक कांड, चरित्र शंका पर कर दी पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंच कर किया सरेंडर

सनकी पति का खौफनाक कांड, चरित्र शंका पर कर दी पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंच कर किया सरेंडर

 रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, आरोपी सेतु चौहान पुसौर के नवापारा का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी निशा चौहान और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि, सेतु पत्नी को संगीता को बनसिया रोड की ओर ले गया। वहीं लोहे के कत्ते से गर्दन पर हमला कर उसने पत्नी की हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हत्या के बाद आरोपी पत्नी के कथित प्रेमी को घटनास्थल दिखाने ले गया। आरोपी ने उस पर भी हमला किया, हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी खुद जूटमिल थाना पहुंचा और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने पथराव करते हुए न केवल महिला थाना प्रभारी की पिटाई कर दी बल्कि कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक के लिये हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर लिबरा गांव में स्थित सीएचपी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे जिंदल कंपनी में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। शनिवार की दोपहर भारी संख्या में पुलिस बल सीएचपी चैक पहुंची और आंदोलन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गाडियों का परिचालन शुरू होते ही तमनार क्षेत्र के ग्राम खुषरूलेंगा गांव में भारी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक को गाड़ी में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।मामले की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा रहीं थीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने लात- घूसों और लाठी- डंडे से महिला थाना प्रभारी को जमकर पीटा। ग्रामीणों ने वहां मौजूद कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही तनाव को देखते हुए पूरे गांव की बत्ती काट दी गई है और पूरा का पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

इस मामले में जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि आज दोपहर करीब दो से ढाई बजे के आसपास जहां पिछले 15 दिनों से ग्रामीण शांति पूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। आज कुछ असामाजिक तत्वों के उकसाये जाने पर मौके पर पथराव शुरू हो गया। इस दरम्यान सुरक्षा बल में तैनात कई जवान चोटिल हुए हैं। जिसके बाद वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कलेक्टर ने बताया कि इस घटना के दो घंटे बाद स्थानीय जनप्रतिनिधयों के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करने का प्रयास किया गया, परंतु उग्र ग्रामीणों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। कुछ घायलों का तमनार में इलाज जारी है और कुछ को रायगढ़ भेज दिया गया है। 

BREAKING : धान खरीदी में लापरवाही, पटवारी सस्पेंड

BREAKING : धान खरीदी में लापरवाही, पटवारी सस्पेंड

 रायगढ़। धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही अब अफसरों पर भारी पड़ने लगी है। रायगढ़ जिले के ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को धान सत्यापन में गंभीर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम ने की है। निलंबन के बाद पटवारी को तहसील मुख्यालय लैलूंगा में अटैच किया गया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान सभी पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों के धान उत्पादन का भौतिक सत्यापन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

22 दिसंबर को जब ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी से धान सत्यापन की जानकारी मांगी गई, तो वे संतोषजनक विवरण नहीं दे सके। उन्होंने केवल तीन किसानों के अधूरे पंचनामा प्रस्तुत किए, जिनमें जरूरी जानकारी और सत्यापन से जुड़े तथ्य ही दर्ज नहीं थे। अतिरिक्त जानकारी मांगने पर भी वे कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।

जांच में सामने आया कि पटवारी ने शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 का उल्लंघन है। इसे कदाचार मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनके हल्के का प्रभार पटवारी केशव प्रसाद पैकरा को सौंपा गया है।

जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, फिर खुद हो गए शिकार, डर से शव छिपाने वाले 5 साथी गिरफ्तार

जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, फिर खुद हो गए शिकार, डर से शव छिपाने वाले 5 साथी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत (Current Se 2 Gramin Ki Maut) हो गई। पुलिस ने इस मामले में उनके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शवों को छिपाने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां दो ग्रामीणों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में वो खुद आ गए। पुलिस ने इस मामले में उनके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दोनों शवों को छिपाने की कोशिश की थी।

चार दिनों से लापता थे दोनों ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में की गई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के रहने वाले थे और 9 दिसंबर से लापता थे, परिजनों ने 12 दिसंबर को थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 13 दिसंबर को दोनों की लाश टिकरा क्षेत्र में मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत करंट लगने से होने की पुष्टी हुई।

इस तरह हुआ मामले का पूरा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जब इस मामले में परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुनीलाला यादव और संदीप एक्का 9 दिसंबर को जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो और नाबालिग के साथ शिकार पर गए थे। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब जयकिशन एक्का और आकाश टोप्पो से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जयकिशन एक्का और आकाश टोप्पो ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जंगली सुअर के शिकार के लिए संबलपुरी नाला के किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने ने डर के कारण दोनों के शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

रायगढ़। रायगढ़ जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जनवरी 2025 में ग्राम लिटाईपाली निवासी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू (24) ने शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से भगा लिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के पिता ने 27 जनवरी 2025 को कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता ग्राम लिटाईपाली में है। इसके बाद 5 फरवरी को पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया और दुष्कर्म किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

CG : बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी से सालों बुझाता रहा हवस, अब आरोपी गिरफ्तार

CG : बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी से सालों बुझाता रहा हवस, अब आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़।  जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर में अकेली रहती, तब आरोपी पिता उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता था। वहीं घटना खुलासा करने पर आरोपी पिता पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की ये घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 16 साल की पीड़ित नाबालिग ने बताया कि उसकी मां दूसरे के घरों में काम करती है। जबकि उसका पिता कोई काम न कर घर पर ही रहता था। पीड़िता ने बताया कि साल 2023 को वह अपने सहेलियों के साथ पार्क में घूमने गई थी और वहां फोटो खिंचवा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। जब वह घर लौटी, तब उसके पिता ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

नाबालिग ने अपने पिता की इस हैवानियत का विरोध भी किया, लेकिन वह डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पिता ने उसे घटना की जानकारी किसी को भी देने पर परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे दी। जिससे दहशत में आई नाबालिग ने डर कर अपने मुंह को बंद रखना मुनासिब समझा। इसके बाद आरोपी पिता जब भी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री दिलेश्वर उमरे, संयोजक श्री ईश्वर उपाध्याय, तथा श्री जागेश्वर मल सोनी, श्री उमेश निर्मलकर, श्री नेत राम साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री इंद्रजीत उपाध्याय, श्री वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत

  CG Accident : रायगढ़ के सर्किट हाउस रोड स्थित वॉटर वर्ल्ड चौक में कल देर रात तेज रफ्तार हाइवा ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भुवन श्रीवास की जिंदल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुखनंदन पटेल भी तत्काल मौके पर पहुँचे।

100 मीटर दूर गिरा युवक 

जानकारी मुताबिक, कल रात लगभग 10 बजे वॉटर वर्ल्ड चौक, सर्किट हाउस रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उर्दना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ट्रेलर (CG 12 AY 1280) ने स्कूटी सवार भुवन श्रीवास को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ताक़तवर थी कि भुवन श्रीवास करीब 100 मीटर दूर जंगल के अंदर की ओर जाकर गिरे। घायल अवस्था में उन्हें जिंदल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भुवन श्रीवास, पिता स्व. कन्हैया श्रीवास, निवासी रिया पारा रायगढ़ के रूप में हुई है। टक्कर के बाद हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बड़े पेड़ और बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गनीमत रही कि बाउंड्री वॉल की जगह घर नहीं था, वरना जनहानि और बड़ी हो सकती थी।घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। रिपोर्टकर्ता राजू श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने धारा 106(1) BNS और 184 MV Act के तहत केस दर्ज किया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुखनंदन पटेल तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 
CG : RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। रायगढ़ से इस समय की बड़ी ब्रेकिंग—RPF पोस्ट के अंदर तड़के चार बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना!

ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी आरक्षक के.एस. लादेर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ तड़के करीब चार बजे RPF पोस्ट के भीतर चली गोली से हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी लादेर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल तुरंत RPF पोस्ट पहुंचे और पूरे हालात का जायज़ा लिया।

फिलहाल मृतक की बॉडी किसी को नहीं दिखाई जा रही है। RPF IG के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजन भी पोस्ट पहुँच गए हैं, जहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

CRIME : क्वार्टर में खून से लथपथ मिली फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की लाश, इलाके में फैली दहशत

CRIME : क्वार्टर में खून से लथपथ मिली फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की लाश, इलाके में फैली दहशत

 रायगढ़।  रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज अंतर्गत गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वार्टर में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में खून से लथपथ अवस्था में मिला।घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छाल पुलिस ने क्वार्टर को घेराबंदी में लिया और मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि शांत इलाके में हुई यह वारदात चौंकाने वाली है।

 वहीं पुलिस प्राथमिक जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले की पुष्टि होगी ।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

रायपुर। महासमुंद में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस ने 28 नवंबर को छह किसानों पर एफआईआर दर्ज की है। मामला तुमगांव इलाके का है, जहां करणी कृपा कंपनी के पास छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह किसानों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक दिसंबर को किसान नेता अशोक कश्यप को छोड़कर सभी किसानों को जमानत मिल गई।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे ने मामले का विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती में ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने की सुपारी ली गई है। केवल 60 फीट जमीन में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को एसडीओपी, तहसीलदार और करणी कृपा कंपनी के सैकड़ों गार्ड के दबाव में हटाया गया।

उन्होंने कहा कि एफआईआर में सराईपाली जाने वाले रास्ते यानी नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं है। जिस जगह पर प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा था, वह करणी कृपा कंपनी का अवैध रास्ता है। कंपनी ने पैसे देकर पुलिस और जिला प्रशासन से यह फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी के दबाव में किसानों को पुलिस थाना ले जाया गया और महिलाओं को वापस लाकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी का नक्शा भी पास नहीं है और अवैध रूप से इसका संचालन किया जा रहा है।

प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

 रायगढ़।  जिले के एमएसपी जाम गांव प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फीटर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण साहू निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे, जबकि मशीन बंद करने पर जोर नहीं दिया गया।हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से नदारद बताए गए। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर वापस नहीं लौटे। सहकर्मी श्रमिक राजेश साहू ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट को बंद करके भी काम कराया जा सकता था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ने मशीन बंद करने से साफ इनकार कर दिया। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक लक्ष्मण साहू ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह का ठेका श्रमिक था। वहीं, मृतक के भाई ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस मौत की वजह है। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय श्रमिकों में कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है और वे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 
साय कैबिनेट की बैठक: धान खरीदी और किसानों के भुगतान समेत अहम विषयों पर होगी चर्चा

साय कैबिनेट की बैठक: धान खरीदी और किसानों के भुगतान समेत अहम विषयों पर होगी चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट की बैठक 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम विष्णु देव साय करेंगे। इस दौरान धान खरीदी, किसानों के भुगतान समेत अन्य चीजों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी दौरे को लेकर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा हो सकती है।

वहीं गुरुवार को सालभर बाद सीएम हाउस में जनदर्शन लगा जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि, वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को मदद का भरोसा दिलाया।

दिव्यांग को मिला आर्थिक अनुदान
सीएम साय ने अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

ब्रेकिंग : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 40 पुलिसकर्मियों का तबादला...यहां देखें पूरी लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 40 पुलिसकर्मियों का तबादला...यहां देखें पूरी लिस्ट..!!

 रायगढ़। प्रशानिक विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ये फेरबदल किया है। जिसमें कुल 40 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

 बता दें कि, इस फेरबदल में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे को लेकर उठाया गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) किया गया है। वहीं, उनकी जगह जूटमिल थाने में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव को लैलूंगा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, टीआई, एसआई, एएसआई समेत इन 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, टीआई, एसआई, एएसआई समेत इन 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी संख्या में थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई के तबादले हुये हैं। यह सूची एसपी दिव्यांग पटेल ने जारी की है। जारी लिस्ट में 1 टीआई, दो उप निरीक्षक, 6 सहायक उप निरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों के नाम शामिल है। एसपी ने यह तबादला प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया हैं।

नीचे देखें सूची…

+ Load More