नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Previous123456789...5859Next
CG – छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका……

CG – छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक छात्रा 19 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें इसकी लास्ट डेट 31 अगस्त थी। जिसके 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 

छात्रों के हित में उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 19 सितंबरकर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जो मेरिट में आने के बावजूद तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। विभाग ने उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी है।

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रशासन को उपलब्ध सीटों के आधार पर योग्य छात्रों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एडमिशन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी छात्र का साल प्रभावित न हो।

प्रवेश की तारीख बढ़ाए जाने से हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब ऐसे विद्यार्थी 19 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जो पहले किसी वजह से इससे वंचित रह गए थे।

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया विज्ञापन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती संविदा आधार पर होगी। जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से की जाएगी।

भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। विज्ञापन में बताया गया है कि उक्त रिक्त पदों की भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, पदों के आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

सितंबर में जारी होगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा। लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। विभाग ने अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन करने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील है।

इन पदों पर होगी भर्ती

पद रिक्तियां
व्याख्याता हिंदी 51
व्याख्याता अंग्रेजी 65
व्याख्याता संस्कृत 47
व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र 5
व्याख्याता इतिहास/राजनीति 6
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान 52
व्याख्याता गणित 49
व्याख्याता जीव विज्ञान 39
व्याख्याता वाणिज्य 104
व्याख्याता रसायन 44
व्याख्याता भौतिक 53
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला 27
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला 24
सहायक शिक्षक 590
शिक्षक हिंदी/संस्कृत 34
शिक्षक अंग्रेजी 106
शिक्षक कला 72
शिक्षक विज्ञान 56
शिक्षक गणित 68
व्यायाम शिक्षक 50
ग्रंथपाल 60
शिक्षक कंप्यूटर 40
प्रयोगशाला सहायक 170
कुल 1812

 

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रांतियों को स्पष्ट किया है। आयोग ने कहा है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किसी त्रुटि के कारण नहीं, बल्कि निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण हुआ है।

आयोग के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन की कंडिका 3 (iv) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के तहत प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं किए जाने के कारण साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या वांछित संख्या से कम हो सकती है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में भी इसी कारण 795 अभ्यर्थियों के स्थान पर कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।

*पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं*

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की कंडिका 11 (V) के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए किसी भी प्रश्न-पत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना की प्रक्रिया नहीं की जा सकती।

*वेबसाइट पर उपलब्ध होगी मेरिट सूची और कट ऑफ*

आयोग ने बताया कि चयन परिणाम जारी होने के बाद प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा की कट ऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रारंभिक परीक्षा की ओएमआर उत्तर पत्रक तथा मुख्य परीक्षा की प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर अपने परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

*प्रश्नवार और पहचान रहित मूल्यांकन प्रक्रिया*

आयोग ने कहा कि सभी लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कराया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो पूरी तरह पहचान रहित होती है। इससे मूल्यांकन कार्य में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए यह जानना संभव नहीं होता कि संबंधित उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है।

आयोग के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता शामिल होते हैं। निर्धारित प्रक्रिया, नियमों एवं निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की शुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाती है।

*भ्रामक जानकारी से प्रभावित न होने की अपील*

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारियों से प्रभावित न हों। आयोग ने कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप पूर्णतः सही ढंग से की गई है।

ब्रेकिंग : CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

ब्रेकिंग : CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी इंटरव्यू की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

22 फरवरी को हुई थी प्री परीक्षा

आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा के साथ हुई थी। जिसके तहत कुल 20 अलग-अलग सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्री परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमे 3921 कैंडिडेट्स सफल हुए थे।

608 कैंडिडेट्स हुए पास

3921 कैंडिडेट्स राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसका आयोजन 06, 07, 08 एवं 09 जून 2026 को किया गया था। 608 कैंडिडेट्स इसमें सफल हो गए हैं जो अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।

21 सितम्बर से शुरू होगा इंटरव्यू

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का इंटरव्यू 21 सितम्बर, 2026 से शुरू हो सकता है। कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जो साक्षात्कार के एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन नहीं करवायगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जल्द ही आयोग इंटरव्यू से जुडी प्रक्रिया, समय-सारणी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ?

सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर State Service Mains Written Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने PDF फाइल खुल जाएगी।

PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

ब्रेकिंग : तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

ब्रेकिंग : तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ के सरकारी और स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक आयोजित होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। नए शेड्यूल में परीक्षा की तारीखों के साथ अलग-अलग कक्षाओं के विषयों की जानकारी भी दी गई है।

संचालनालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित तारीखों और समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी। वहीं, इससे पहले जारी किए गए दिशा-निर्देशों में परीक्षा समिति के गठन और परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

21 सितंबर से शुरू होगी तिमाही परीक्षा

कक्षा पहली से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कक्षा 1वीं से 5वीं तक का कार्यक्रम

कक्षा पहली और दूसरी में 21 सितंबर को हिंदी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

21 सितंबर से शुरू होगी तिमाही परीक्षा

कक्षा पहली से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कक्षा 1वीं से 5वीं तक का कार्यक्रम

कक्षा पहली और दूसरी में 21 सितंबर को हिंदी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

  • 21 सितंबर: हिंदी
  • 22 सितंबर: गणित
  • 23 सितंबर: विज्ञान
  • 24 सितंबर: अंग्रेजी
  • 25 सितंबर: सामाजिक विज्ञान
  • 26 सितंबर: संस्कृत

इस तरह कक्षा 6वीं से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 26 सितंबर 2026 तक चलेगी।

परीक्षा का समय भी किया गया निर्धारित

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर यानी कक्षा पहली से 8वीं तक की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक यानी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 9वीं और 10वीं की तिमाही परीक्षा

कक्षा 9वीं और 10वीं की तिमाही परीक्षाएं भी 21 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं के लिए विषयों का क्रम अलग-अलग रखा गया है।

कक्षा 9वीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषा के विषय शामिल हैं।

वहीं कक्षा 10वीं में गणित से परीक्षा की शुरुआत होगी। इसके बाद हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषा और विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

11वीं और 12वीं में संकाय के अनुसार परीक्षा

कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा उनके संकाय और विषयों के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी के साथ भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।

इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल से प्राप्त विषयवार कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई है।

व्यावसायिक विषयों का भी टाइम टेबल जारी

संशोधित समय-सारणी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाए जाने वाले व्यावसायिक विषयों को भी शामिल किया गया है।

इनमें आईटी, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सहित अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं।

कक्षा 9वीं और 10वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 28 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को होगी।

1 दिसंबर से शुरू होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

तिमाही परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी करनी होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पहली से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

कक्षा पहली से 8वीं तक के लिए शुरुआती दिनों का कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • 1 दिसंबर: हिंदी
  • 2 दिसंबर: गणित
  • 3 दिसंबर: अंग्रेजी (कक्षा 1वीं से 5वीं), विज्ञान (कक्षा 6वीं से 8वीं)
  • 4 दिसंबर: पर्यावरण (कक्षा 3वीं से 5वीं), अंग्रेजी (कक्षा 6वीं से 8वीं)
  • 5 दिसंबर: सामाजिक विज्ञान (कक्षा 6वीं से 8वीं)
  • 7 दिसंबर: संस्कृत (कक्षा 6वीं से 8वीं)

कक्षा पहली और दूसरी के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम संबंधित कक्षा के निर्धारित विषयों के अनुसार रहेगा।

9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा भी 1 दिसंबर से

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। इन कक्षाओं में विषय और संकाय के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की विषयवार परीक्षाएं 11 दिसंबर 2026 तक चलेंगी।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

परीक्षा की तारीखों में संशोधन होने के बाद विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से प्राप्त अंतिम विषयवार टाइम टेबल को जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र, विषय, समय और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए स्कूल द्वारा जारी सूचना को प्राथमिकता दें।

शिक्षा विभाग ने परीक्षा से जुड़ी पहले जारी व्यवस्थाओं में परीक्षा समिति के गठन समेत अन्य निर्देशों को यथावत रखा है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारणी के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी और आयोजन करना होगा।444444

 
 
ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. जो लोग ISRO के साथ काम करने का सपना देखते हैं, वो तुरंत अप्लाई कर दें. इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में साइंटिस्ट/इंजीनियर SC पद पर भर्ती की जानी है. ISRO सेंट्रलाइज़्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) के जरिए ये भर्ती प्रक्रिया की जानी  है. योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ISRO सेंटर्स और फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) में कुल 175 पदों को भरा जाना है. 99 इलेक्ट्रॉनिक्स, 52 मैकेनिकल और 21 कंप्यूटर साइंस की वैकेंसी शामिल हैं. साथ ही PRL में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के लिए एक-एक वैकेंसी है. नोटिफिकेशन के अनुसार वैकेंसी प्रोविजनल हैं और ISRO इन्हें बढ़ा या घटा सकता है.

कैसे करें आवेदन

केवल ऑनलाइन के जरिए ही आवेदन किया जा सकेगा. रजिस्ट्रेशन के लिए  ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाना होगा. नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) पोर्टल के तहत रजिस्टर्ड और एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करने वाले कैंडिडेट बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद, एप्लिकेंट्स को एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा. इसे संभाल कर रखें. एप्लिकेंट की ईमेल ID पर हॉल टिकट / रिटन टेस्ट / CBT और इंटरव्यू के कॉल लेटर भेजे जाएंगे.

आवेदन शुल्क

आवेदन करते हुए  शुल्क का भुगतान भी करना होगा जो कि 250 रुपये है. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को शुरू में प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान Bharatkosh e-Payment गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2026 है.

महिलाओं, SC, ST, PwBD और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. हालांकि अगर वे लिखित परीक्षा/CBT में शामिल होते हैं, तो वे प्रोसेसिंग शुल्क की पूरी वापसी कर दी जाएगी.

Government Job : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

Government Job : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की स्वीकृति प्रदान करते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस निर्णय पर खुशी जताते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ने और आम जनता को पारदर्शी व त्वरित सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासनों में इन पदों की भर्ती से जहाँ एक ओर युवाओं के लिए शासकीय सेवा के नए द्वार खुलेंगे, वहीं दूसरी ओर जिला कार्यालयों के कामकाज में और अधिक कसावट व गतिशीलता आएगी।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवाभर्ती नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए संपन्न की जाएगी। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

 

फ्लिपकार्ट में नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती

फ्लिपकार्ट में नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह रोजगार मेला डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) द्वारा असिस्टेंट के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदक का 10वीं उत्तीर्ण होना और आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा मोबाइल में छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदक का रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है। मेले में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र सहित उपस्थित होना होगा। रोजगार मेला पूर्णत: नि:शुल्क है।
इसी दिन डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए दो माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन जैसी उपयोगी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान नि:शुल्क रहने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू, युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का अवसर….

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू, युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का अवसर….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भर्ती के अगले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शामिल किया जाएगा।

अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापमं से प्राप्त होने के बाद प्राप्तांकों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है।

चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in तथा कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से परिवहन विभाग में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, PSC ने जारी किया नया टाइम टेबल

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, PSC ने जारी किया नया टाइम टेबल

 0 अब 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा

0 शिक्षक भर्ती परीक्षा से तारीख टकराने के कारण लिया फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त को जारी किया गया था। इसके साथ मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए 24, 25 एवं 26 अक्टूबर की संभावित तिथियां निर्धारित की गई थीं। इसी दौरान 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी आयोजित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की स्थिति बन गई थी। इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला
अभ्यर्थियों की इस व्यावहारिक समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को युवाओं के हित में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 02, 03 एवं 04 नवम्बर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं का हित हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रदेश के युवाओं को आगे बढऩे का हर अवसर मिले और केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं। ऐसे में प्रशासनिक अथवा परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी किसी व्यावहारिक समस्या के कारण उनके सामने दो अवसरों में से किसी एक को चुनने की विवशता नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर तत्परता से निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ में NEET-UG प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

छत्तीसगढ़ में NEET-UG प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

 रायपुर। कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सूचना के अनुसार सभी आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन करने से पूर्व क्रमांक RULE-503/30/2025/MED, छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 का, विशेषकर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया एवं बॉण्ड से संबंधित प्रावधानों का, पूर्णतः अध्ययन करने की सलाह दी गई है। यह नियमावली वेबसाइट www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध है।

तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी ऑनलाईन आवेदन शुल्क अनारक्षित (UR) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के आवेदकों के लिए 1000 रुपये, अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये तथा अप्रवासी भारतीय (NRI) श्रेणी के आवेदकों के लिए 10,000 रुपये निर्धारित की गई है, जो अप्रतिदेय (Non Refundable) होगी। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि) संबंधी विवरण के लिए सूचना के पेज क्रमांक 2 पर दी गई तालिका देखने को कहा गया है।

ऑनलाईन आवेदन 09 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर 16 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक चलेगा। वहीं च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया भी 09 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी इस सूचना में आवेदकों से अपील की गई है कि ऑनलाईन आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ का अवलोकन करें।

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

 रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड (जोरा), रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 137 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

जानकारी के मुताबिक, इस रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में अलग-अलग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पहले कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लाना होगा।

समय और कैलेंडर

प्रवेश पूरी तरह निशुल्क

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: रोजगार मेले और  सरकारी भर्तियों से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल पर आवेदन से पहले नियमों की जांच जरूर करें।

BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाए

BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाए

 रायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुन: परीक्षा दिलाने का अवसर मिलने वाला है और यह परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के द्वारा परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। परीक्षा के लिए 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 

ओपन स्कूल में परीक्षा में ओएमआर शीट लागू होगी। राज्य ओपन स्कूल के नियमानुसार छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले ओएमआर आंसर शीट में परीक्षार्थियों का नाम, विषय, परीक्षा की तारीख पहले से अंकित होगी। इसकी जांच के लिए परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। डॉ शोभाराम देवांगन उमावि में छात्रों पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक स्थान ग्रहण करना होगा। 8.35 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण होगा। 8.40 बजे अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। 8.45 बजे से 11.45 तक परीक्षार्थी उत्तर लेखन कार्य करेंगे।

ओपन स्कूल परीक्षा प्रभारी टी.आर. ध्रुव ने बताया कि अवसर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा में सफल होने का यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नियमित बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे। ऐसे में समय-सारिणी के अनुसार तैयारी कर वे अपनी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।
10वीं परीक्षा का कार्यक्रम
10 अगस्त - उर्दू
11 अगस्त - हिंदी
13 अगस्त - व्यवसाय अध्ययन
17 अगस्त - अर्थशास्त्र
18 अगस्त - विज्ञान
19 अगस्त - मराठी
20 अगस्त - सामाजिक विज्ञान
21 अगस्त - गृह विज्ञान
22 अगस्त - गणित
24 अगस्त - अंग्रेजी
25 अगस्त - संस्कृत
12वीं परीक्षा का कार्यक्रम
10 अगस्त - हिंदी
11 अगस्त - लेखांकन
13 अगस्त - गृह विज्ञान
17 अगस्त - भौतिक शास्त्र
18 अगस्त - वाणिज्य
19 अगस्त - राजनीति विज्ञान
20 अगस्त - गणित
21 अगस्त - अर्थशास्त्र
22 अगस्त - जीव विज्ञान
24 अगस्त - रसायन शास्त्र
25 अगस्त - भूगोल
27 अगस्त - अंग्रेजी
29 अगस्त - इतिहास (अंतिम परीक्षा)

डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

 00 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

उप सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अुनसार डी.एल.एड. प्रथम वर्ष कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 6,755 विद्याथियों में छात्र में 3,256 और छात्राएं 3,499, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 6,669 में छात्र 3,541 और छात्राएं 3,128 शामिल हुई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परीक्षा परिणाम की जॉच कर सकते हैं।

अग्रसेन महाविद्यालय में छात्रों ने सीखी पत्रकारिता की बारीकियां

अग्रसेन महाविद्यालय में छात्रों ने सीखी पत्रकारिता की बारीकियां

 रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में एम ए पूर्व हिंदी विषय के छात्रों का पत्रकारिता विषय पर इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें आज छात्रों ने वेब जर्नलिज्म के बारे में जानकारी हासिल की

12 जुलाई को होगी छत्तीसगढ़ SI भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, 22 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

12 जुलाई को होगी छत्तीसगढ़ SI भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, 22 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ रखें तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

 नई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से शुरू कर दिए हैं। इसके साथ एनबीईएमएस की तरफ से इस परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है, जिसमें आवेदन से लेकर परीक्षा तिथि, एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है।

आयुर्विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी हुए नीट पीजी 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक एमडी (MD/MS/PG) डिप्लोमा कोर्सेज, पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्सेस, 6 वर्षीय डीआरएनबी कोर्सेस, एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। वहीं एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा लास्ट डेट 21 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

NEET PG Important Dates 2026: नोट कर लें

परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 1 जुलाई 2026 शाम 5 बजे से
अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 रात 11.55 बजे तक
करेक्शन विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
नीट पीजी एग्जाम सिटी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड कब आएंगे 27 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि 30 अगस्त 2026
रिजल्ट कब आएगा 30 सितंबर 2026 तक
नीट पीजी के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026
अप्लाई करने का लिंक
  NEET PG 2026 Apply Online Link

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-री परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को दोबारा NEET परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने छात्र के शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी।

याचिकाकर्ता छात्र वर्तमान में रायपुर जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है। छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर NEET-री परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। याचिका में कहा गया था कि हिरासत में होने के कारण वह परीक्षा से वंचित हो सकता है, जिससे उसके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि छात्र को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाए तथा उसे अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए और उसे निर्धारित नियमों के तहत परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस कमिश्नर और जेल अधीक्षक को परीक्षा के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्र सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बताया जा रहा है कि यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें छात्र आरोपी है और वर्तमान में जेल में बंद है। इसी मामले में उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति की मांग की थी। हाईकोर्ट के इस आदेश को शिक्षा के अधिकार और न्यायिक संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश के बाद अब छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत NEET-री परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

 रायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यभर के करीब 20 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए 19 प्रमुख शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि, राजधानी रायपुर में सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में अपना भविष्य आजमाएंगे। परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह के साथ-साथ विशेष तैयारी का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

 
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी।
परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 11 जून को प्रात: 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के 37 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें कुल 2,782 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर  उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी एवं रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर  केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Previous123456789...5859Next