BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

CG : बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फीट उछलकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अंडी गांव निवासी छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बच्ची गौरी की आंख में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बताया गया कि ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, वहीं मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
 
 
 CRIME NEWS : भाई ने अपने ही भाई के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध, फिर हत्या कर फंदे से लटकाया

CRIME NEWS : भाई ने अपने ही भाई के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध, फिर हत्या कर फंदे से लटकाया

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपने ही 10 साल के भाई के साथ अननेचुरल सेक्स किया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस तरह से दिया पूरी वारदात को अंजाम

यह दिल दहला देने वाली घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। यहां एक भाई ने शराब के नशे में अपने ही भाई के साथ मारपीट की और फिर जब वह बेहोश हो गया, तो उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। आरोपी का मन इतने में नहीं भरा इसके बाद उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर टांग दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के मोबाइल में मिले अननेचुरल सेक्स वीडियो

बता दें कि पुलिस को 2 नवंबर को निर्माणधीन मकान में 10 साल के बच्चे का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम में भी खुलासा हुआ कि बच्चे की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जब शक के आधार पर मृतक के बुआ के लड़के को अपनी हिरासत में लेकर उसका मोबाइल चेक किया तो कई अननेचुरल सेक्स वीडियो मिले। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी अर्जुन (25) ने बताया कि 1 नवंबर को वह शराब के नशे में अपने मामा के घर गया था। खाना खाकर जब सभी सो गए तो वह मामा के बेटे के साथ घुमने निकल गया। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद इसे आत्महत्या दिखाने के लिए निर्माणधीन मकान में ले जाकर साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और फिर उसने शव को लटका दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG : ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

CG : ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आरपीएफ पेंड्रा रोड पर पदस्थ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज आरपीएफ के अधिकारियों ने विधिवत मृतक जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ जवान का सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान राम आसरे खोंगसरा रेलवे स्टेशन में तैनात थे और ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से सड़क मार्ग से अपने रूम आने को निकले थे। लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे आ रहे राहगीरों ने खून से लथपथ जवान को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने राम आसरे को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान, एमपी के जंगल में मिला शव...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान, एमपी के जंगल में मिला शव...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में पंचायत सचिव का शव मिला है. पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सचिव का शव एक पेड़ पर लटकते मिला है.

पंचायत सचिव की मिली लाश

जानकारी के मुताबिक़, मामला भालूमाड़ा के दारसागर गाँव का है. मृतक पंचायत सचिव का नाम राजेश सुमन है. पंचायत सचिव राजेश सुमन दाहिया मरवाही थाना क्षेत्र के परासी गांव के रहने वाले थे. वह मरवाही जनपद के थाराजेश सुमन सेमदर्री ग्राम में पदस्थ थे.

पंचायत सचिव राजेश सुमन ने फांसी लगाकर आत्माह्त्या कर ली. उनका शव मध्यप्रदेश के भालूमाड़ा जंगल से मिला है.इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है. पंचायत सचिव ने जान क्यों दी है. अभी इसका पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा यह ह्त्या है आत्मह्त्या. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

CG : मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

CG : मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

 जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की शाम भाई अपने दो दोस्तों के साथ बहन को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चैथे युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ जिला के पोड़ीडीह गांव के रहने वाले समीर आयाम अपने रिश्तेदार सनी आयाम और सुरेश पोर्ते के साथ बाइक से अपनी बहन दुर्गावती आयाम को लेने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। दुर्गावती मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रहकर पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब करती थी। रक्षाबंधन के दिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण शाम को वह ट्रेन से वापस पेंड्रा रोड पहुची थी। भाई समीर आयाम अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन से बहन दुर्गा को लेकर अपने गांव पोड़ीडीह बाइक से लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ता भटक जाने के कारण बाइक सवार लोग गौरेला से वेंकटनगर रोड में निकल गए। रास्ते में बांधामुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा टकरा गयी। इस हादसे में तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । भीषण हादसे में बाइक चला रहे समीर और बहन दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क पर पड़े अन्य घायलों को तत्काल राहगिरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सनी आयाम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं सुरेश पोर्ते को गंभीर आने पर उसे चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद परिवार में मातम व्याप्त है।

BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी

BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी

 गौरेला पेंडा मरवाही : मानसून आगमन और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य प्रारंभ हो जाने पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने नल कूप खनन पर लगाया गए प्रतिबंध को हटा दिया है। इस आशय का आदेश 30 जून को जरी कर दिया गया है।

वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ पेयजल संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत लागू प्रतिबंध को हटाने के आदेश 1 जुलाई को जारी किए हैं। इसके बाद अब लोग निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बोरिंग करा सकेंगे।

जारी आदेश में कहा गया है की गर्मी के मौसम में भू जल के अत्यधिक दोहन के करण उत्पन्न पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुऎ छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम के तहत 8 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक जिले में नल कूप खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

 
CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लंच के खाने को लेकर पति और पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि नाराज पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच ‘लंच में क्या बनेगा’ को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वारदात में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति और पत्नी के बीच जब विवाद हो रहा था तब उनका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा था, लेकिन गुस्साए पति ने अपने बेटे पर भी हमला कर दिया। इसके बाद बेटा अपनी जान बचाकर घर से भाग गया।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG : तेज रफ्तार की भेंट चढ़ी 4 युवाओं की जान, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक और एक युवती की मौत

CG : तेज रफ्तार की भेंट चढ़ी 4 युवाओं की जान, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक और एक युवती की मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां जिके तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, तेज रफ्तार बेलगाम कार के चालक ने दो बाइक में सवार 3 युवक और एक युवती को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हादसे में बाइक सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कार का चालक शराब के नशे में धुत्त था। जिसने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया उसके बाद तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में शराब के नशे में धुत्त कार के चालक को भी गंभीर चोट आई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क दुर्घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय गंगाराम गंधर्व अपने साथी रामावतार गोंड, भूपेंद्र गोंड और शानू केवंट के साथ अपने फ्रेंड के बर्थ पार्टी में गये हुए थे। देर रात सभी चार दोस्त दो बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कार के चालक ने मरवाही की तरफ जाने के दौरान दोनों बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कार की टक्कर के बाद बाइक सवार 3 युवक और एक युवती सड़क पर दूर जा गिरे।

वहीं तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक और युवती की पुलिस और राहगिरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार चला रहे स्वनिल नामक युवक को भी गंभीर चोट आई है। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंड्रा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम व्यापत है। पुलिस ने आज चारों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

दिल दहला देने वाला हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पैर कहीं तो हाथ कहीं… रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें, आत्महत्या या फिर…

दिल दहला देने वाला हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पैर कहीं तो हाथ कहीं… रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें, आत्महत्या या फिर…

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव घंटो तक ट्रैक पर पड़ा रहा। मृतक की पहचान बाबूलाल कोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना जीआरपीएफ मौके पर पहुंची है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़-एमपी बॉर्डर के खैरझिटी रेलवे ट्रैक का है। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस जांच कर रही है। मृतक बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में काम करके वापस लौटा था। सोमवार सुबह जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव

जानकारी के मुताबिक, जिले के खैरझिटी गांव का निवासी बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में मजदूर था। वह काम करके वापस लौटा था, लेकिन आज सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। मृतक की गर्दन घटना में अलग होकर रेल्वे ट्रैक के बाहर मिली। गर्दन सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। इस हादसे में दुखद पहलू यह भी सामने आया कि रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने के बावजूद ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रही।

जांच में जुटी पुलिस

गौरेला थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि शुरूआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान होने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच में गौरेला पुलिस जुट गई है, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कर्मचारियों पर गिरी गाज: लापरवाही मामले में एक सस्पेंड, दूसरे को शो कॉज, जारी हुआ आदेश

कर्मचारियों पर गिरी गाज: लापरवाही मामले में एक सस्पेंड, दूसरे को शो कॉज, जारी हुआ आदेश

 पेंड्रा : पेंड्रा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तेंदूमुड़ा ग्राम पंचायत के सचिव राजकुमार शर्मा को लापरवाही और उदासीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इसी पंचायत की रोजगार सहायक ज्योति कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके अलावा, ठाड़पथरा ग्राम पंचायत के सचिव को तत्काल प्रभाव से दूसरे स्थान पर पदस्थ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैध के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासन की योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस सख्ती से पंचायतों में हलचल मच गई है और बाकी पंचायतों को भी समय पर और पारदर्शिता से योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

CRIME : चार हैवानों ने बारी-बारी से लूटी महिला की आबरू, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग आरोपी फरार

CRIME : चार हैवानों ने बारी-बारी से लूटी महिला की आबरू, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग आरोपी फरार

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के जीपीएम जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें काम खत्म कर घर लौट रही महिला के साथ चार आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही जाँच में जुटी पुलिस ने चार में से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

मिली शिकायत के अनुसार, 35 वर्षीया महिला किसी काम से मरवाही गई थी। काम खत्म कर के अपने घर लौट रही थी। तभी चार युवकों ने महिला का अपहरण कर लिया और उसकी मर्जी के खिलाफ सुनसान जगह पर ले आए। और जान से मारने की धमकी देकर बारी -बारी से दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना में चौंकाने वाली बात यह रही की चार में से एक आरोपी नाबालिग है। जो अभी पुलिस की चंगुल से बाहर है। पुलिस जांच कर रही है

पीड़िता मौके से खुद को बचाकर भागी और परिजनों को आपबीती बताकर शिकायत करने थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमोल प्रजापति 35 वर्ष, राजा उर्फ राजकुमार 25 वर्ष और प्रेमचंद्र भेना 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल नाबालिग फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दर्दनाक! जिस बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, हादसे में उसी बच्ची की हुई मौत, धड़ से अलग हुआ सिर, 20 से ज्यादा घायल

दर्दनाक! जिस बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, हादसे में उसी बच्ची की हुई मौत, धड़ से अलग हुआ सिर, 20 से ज्यादा घायल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा एक मालवाहक वाहन बुधवार को गौरेला-अमरकंटक मार्ग पर सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भयावह दुर्घटना में 6 माह की मासूम बच्ची तान्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 20 से 22 लोग घायल हो गए हैं।

जिस बच्ची की मौत हुई उसी बच्ची का मुंडन संस्कार कराकर पूरा परिवार लौट रहा था। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा उस समय हुआ जब गौरेला के सिंगल टोला निवासी परिवार के सदस्य अमरकंटक से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। सभी यात्री एक मालवाहक पिकअप वाहन में सवार थे, जो सामान्यतः सामान ढोने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे ही वाहन सिद्ध बाबा के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन ने 3 से 4 पलटे खाए, जिससे उसमें सवार सभी लोग इधर-उधर जा गिरे। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोगों ने 112 व 108 नंबर डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

 
देवर-भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी के साथ किया ये घटिया काम, फिर भागने की फिराक था देवर, पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

देवर-भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी के साथ किया ये घटिया काम, फिर भागने की फिराक था देवर, पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

 मरवाही। जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी ही भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा और फिर बस स्टैंड से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब चौधरी उर्फ गुलटा ने अपने भाई की पत्नी सुनीता चौधरी को जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने घर ले गया। उस समय सुनीता का पति रिश्तेदारी में बाहर था। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी और विवाद हुआ जिसके बाद गुलाब ने सुनीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में फेंक दिया और खुद टीकठी गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया जिससे उस पर किसी को शक न हो। वहां से आरोपी अपनी पत्नी के साथ फरार होने की तैयारी में था लेकिन मरवाही पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया थआ. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए हजार-हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों पिपलामार, बड़का टोला, पेण्ड्रा थाना निवासी गंगा राम चौधरी (20 वर्ष) और तुलबुल, पसान थाना निवासी नरेश चौधरी (18 वर्ष) को सजा सुनाई. प्रकरण की विवेचना निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर और शासन की ओर से मामले की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की.

बता दें कि मामला थाना पेंड्रा अंतर्गत है, जहां बीते साल 20 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म को आरोपियों ने अंजाम दिया था. गवाहों के अनुसार, जंगल में बालिका संदिग्ध हालत में मिली थी. इस पर उन्होंने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर थाने में घटना की जानकारी दी. मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था.

ब्रेकिंग : शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षक को बर्खास्त कर भेजा जेल, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला……

ब्रेकिंग : शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षक को बर्खास्त कर भेजा जेल, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला……

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में पदस्थ संविदा सहायक शिक्षक (विज्ञान) युगल किशोर दिनकर को छात्रा के साथ दुष्कर्म में संलिप्तता होने पर शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने से संबंधित समाचार 19 अप्रैल को प्रसारित किया गया था।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर के विरूद्ध थाना मरवाही में विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एवं विवेचना के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

सहायक शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होना स्पष्ट रूप से पाया गया है। फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 में निहित प्रावधान के अनुसार शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक किया गया है।

ब्रेकिंग : आत्मानंद स्कूल में शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, स्टूडेंट हुई गर्भवती…घिनौने कांड में परिचित भी शामिल

ब्रेकिंग : आत्मानंद स्कूल में शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, स्टूडेंट हुई गर्भवती…घिनौने कांड में परिचित भी शामिल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा से शिक्षक ने रेप किया है। इतना ही नहीं इसके बाद स्टूडेंट के रिश्तेदार के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हुई। बताया जा रहा है की छात्रा 9वीं क्लास पास करके 10वीं में गई है।

. “शिक्षक बने राक्षस, स्कूल बने जंगल”
हमारे समाज में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के आत्मानंद स्कूल में एक शिक्षक ने साबित कर दिया कि अब गुरु नहीं, कुछ लोग गुरु-घंटाल बन चुके हैं। 9वीं की मासूम छात्रा को निशाना बनाने वाले जैसे “शिक्षक” समाज के लिए वो दाग हैं, जिन्हें साफ करने के लिए सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समाज की सोच को धोना होगा। स्कूल, जहां बच्चे भविष्य बनाते हैं, वहां अब माता-पिता बच्चों को भेजने से पहले दस बार सोचेंगे। वाह रे समाज, तेरा “शिक्षा मंदिर” अब जंगल बन गया!

“रिश्तेदार का परिचित: भरोसे का ठेकेदार”

छात्रा के साथ शिक्षक के बाद रिश्तेदार के परिचित युवक ने भी दुष्कर्म किया। वाह, क्या रिश्तेदारी है! ये वही समाज है जो “अपनों” पर आंख मूंदकर भरोसा करता है। रिश्तेदार का परिचित मतलब “विश्वास की गारंटी”? नहीं साहब, अब तो हर चेहरा शक के दायरे में है। अगली बार कोई रिश्तेदार “अच्छे परिचित” की बात करे, तो पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन करवाइए, क्योंकि हमारे समाज में अब भेड़ की खाल में भेड़िए घूम रहे हैं।

. “गर्भावस्था ने खोला राज,
छात्रा की गर्भावस्था ने इस घिनौने कांड का पर्दाफाश किया। लेकिन सवाल ये है कि जब ये सब हो रहा था, तब हमारा समाज क्या कर रहा था? आंखें मूंदे, कान बंद किए, और मुंह सिल लिया? स्कूल में शिक्षक की करतूत, रिश्तेदार के परिचित की हवस, और समाज की चुप्पी—ये तिकड़ी मिलकर मासूमों का भविष्य बर्बाद कर रही है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया, दोनों आरोपी हिरासत में हैं। लेकिन क्या सिर्फ कानून की मार से समाज सुधरेगा? ये वही समाज है जो बेटियों को “लक्ष्मी” कहता है, लेकिन उनके साथ राक्षसी व्यवहार करता है। नैतिकता की किताबें स्कूलों में पढ़ाई जाती हैं, लेकिन लगता है कुछ शिक्षक उसे पढ़ाने की बजाय जलाने में यकीन रखते हैं। समाज को अब जागना होगा, वरना ये दाग और गहरे होंगे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम शिक्षा की मिसाल माना जाता था, लेकिन अब ये खबरें क्या कहती हैं? शिक्षा के मंदिर में अगर ऐसी घटनाएं होंगी, तो माता-पिता अपने बच्चों को कहां भेजेंगे? समाज को चाहिए कि स्कूलों में सिर्फ CCTV ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की मानसिकता का भी “चरित्र सत्यापन” करवाए। क्योंकि आत्मा को नंद देने वाला स्कूल अब आत्मा पर दाग लगाने की फैक्ट्री बनता जा रहा है।

नन्ही बिटिया की ये दर्दनाक हादसा हमे सोचने पर मजबूर करने के लिए है। अगर समाज को बदलना है, तो चुप्पी तोड़नी होगी। स्कूलों को सुरक्षित करना होगा, शिक्षकों की जवाबदेही तय करनी होगी, और “रिश्तेदारों” के भरोसे को भी परखना होगा। बेटियों का भविष्य बचाना है, तो समाज को अब नींद से जागना होगा। क्योंकि अगर अब भी नहीं जागे, तो अगली खबर और दिल दहलाने वाली होगी।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया राजस्व निरीक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया राजस्व निरीक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे पिछले दिनों एसीबी की टीम ने गौरेला तहसील में रेड की कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक को 50 हजार रूपये का रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि ग्राम आंदुल निवासी रंजीत राठौर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रंजीत राठौर ने राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज पर ज़मीन के बंटवारे, सीमांकन और बेदखली संबंधी काम के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की शिकायत की थी । शिकायतकर्ता ने राजस्व निरीक्षकों से बातचीत का ऑडियो भी सबूत के तौर पर एसीबी को सौंपा था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी की टीम ने 15 अप्रैल को गौरेला तहसील कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गयी। मौके पर एसीबी की टीम ने राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को 50 हजार रूपये का रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

जबकि एसीबी की टीम की कार्रवाई को देख दूसरा राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आरोपी राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को सस्पेंड कर दिया है। आपको बतादें जीपीएम जिले में एसीबी की यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल एसीबी के बाद कलेक्टर के इस एक्शन से भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रविवार को पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

 

सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

 

बता दें कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल पार कर रही महिला से टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी थी. घटना में टक्कर से महिला की मौत हुई थी. वहीं कार सवार मृतक बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की मौत हो गई. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो वाहन नदी में गिरी, दो की मौत, सात घायल

PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो वाहन नदी में गिरी, दो की मौत, सात घायल

 पेंड्रा : - पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो सवार सभी लोग सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं।

बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। 
CG – डीजल टैंकर और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 1 की हालात गंभीर…

CG – डीजल टैंकर और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 1 की हालात गंभीर…

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डीजल टैंकर और मोपेड के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण दुर्घटना में दो युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा से बसंतपुर रोड के बीच सरखोर गांव के पास डीजल टैंकर और मोपेड (टीवीएस एक्सेल) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। स्कूटी में दो युवक और दो महिला सवार होकर थे। दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पेंड्रा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।

CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर…..

CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर…..

 पेंड्रा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से प्रयागराज महाकुम्भ जा रही यात्री बस बड़े हादसे की शिकार हो गयी। कोयले से भरे ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा भिड़ी। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, वहीं दर्जन भर यात्रियों को गंभीर चोट भी आयी है। घटना पेंड्रा के खैरझिठी वेंकटनगर की है, जहां छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर यात्री बस हादसे का शिकार हो गयी।

आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया। सड़क हादसे के बाद सड़क के दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक रायपुर से रात 11 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस से कई यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए निकले थे। सुबह 5 बजे के आसपास गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे। यहां रोड किनारे एक चाय दुकान पर बस ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। सभी यात्री वहां फ्रेश हुए और चाय पी।

बताया जा रहा है कि चाय दुकान पर बस का ड्राइवर बदल गया। रायपुर से जो ड्राइवर बस चलाकर आ रहा था वो वहीं रुक गया, उसके बाद दूसरा ड्राइवर पेंड्रा से बस चलाने लगा। गाड़ी कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर जीरो बॉर्डर क्षेत्र में बस, कोयला लोड खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की जान चली गई है।

CG : फिर विवाद में फिल्म पुष्पा-2, छत्तीसगढ़ में विरोध, जानिए पूरा मामला

CG : फिर विवाद में फिल्म पुष्पा-2, छत्तीसगढ़ में विरोध, जानिए पूरा मामला

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए कई दृश्यों, शब्दों और किरदारों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में फिल्म में दिखाए गए एक सीन को लेकर श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने आपत्ति जताते हुए इसे पुलिस का अपमान बताया है और गृह मंत्री अमित शाह से सेंसर बोर्ड, फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा है।

बता दें कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म पुष्पा-2 में एक IPS अधिकारी को बहुत ही गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो कि IPS जैसे पद की गरिमा और उनकी छवि को धूमिल कर रहा है। यही नहीं, फिल्म में IPS अधिकारी को स्विमिंग पूल में गिराकर उसमें पेशाब करने जैसे दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि बेहद आपत्तिजनक है।

श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी

गृह मंत्री से शिकायत करते हुए श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने मांग की है कि सेंसर बोर्ड और फिल्म के हीरो व डायरेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस संबंध में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत आवेदन दिया गया है और फिल्म के हीरो, डायरेक्टर और सेंसर बोर्ड के खिलाफ पेंड्रा थाने में तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सेंसर बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म के डायरेक्टर, हीरो और सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया, तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू की हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मच गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अल्लू करीब 18 घंटे तक पुलिस की कस्टडी में रहे थे, जिसके बाद उन्हें रिहाई दी गई। हालांकि, इसके बावजुद अल्लू और फिल्म कास्ट को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक बढ़ने लगे HIV के मरीज, स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित, इस वजह से संक्रमण फैलने की आशंका!

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक बढ़ने लगे HIV के मरीज, स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित, इस वजह से संक्रमण फैलने की आशंका!

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एड्स (HIV) संक्रमित मरीजों के हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। जिले में एड्स (HIV) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुँच गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में ही 8 नए HIV पॉजिटिव मरीज मिले हैं, यह संख्या जो एक छोटे जिले के काफी चौंकाने वाली है। इनमें जनरल मरीजों के अलावा ऐसे कम उम्र के युवा भी शामिल हैं, जो इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते हैं।

बता दें कि HIV दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक बिमारी है। बीते दिन अंतरराष्ट्रीय विश्व एड्स दिवस भी मनाया गया था, जिसमें एड्स से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। जैसे असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून का इस्तेमाल आदि के विषय में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्यक्रम के जरिए लोगों को जानकारी दी थी. just36news

CMHO रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 250 के पार पहुँच गया है, जो काफी चिंता का विषय है। हम लगातार इस संक्रमण को फैलाने से रोकने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। बीते 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर हमने इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया था, ताकि लोग इससे डरे नहीं बल्कि खुद भी जागरूक हो और दूसरे लोगों की मदद के लिए आगे आए। अगर कोई एड्स से संक्रमित है तो उसे भेदभाव नहीं होना चाहिए। 

Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!

Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!

 पेंड्रा: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। युवती अपने घर जमाई पति को पसंद नहीं करती थी।  

 
 प्रेमी के साथ भागकर नेवसा गांव के खेत में लगे पेड़ में एक साथ की दोनों ने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि युवती मदरवानी गांव की रहने वाली थी। हालांकि इस मामले को लेकर गौरेला पुलिस जांच में जुट गई है। 
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोंगरिया के शाला मैदान में जिला स्तरीय आवास मेले का आयोजन किया गया। मेले में नए स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन तथा आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश के साथ ही आवास एवं चाबी का डेमो सौंपा गया। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के पक्के मकान की सपना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही साय ने प्रदेश के 18 लाख लोगों को पक्का मकान की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

 
प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जो भी नियमों के विरूद्ध कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी हितग्राहियों से आवास स्वीकृति के नाम पर राशि की मांग करने पर तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर, एसपी को देने कहा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत आवास के लिए एक भी बैगा परिवार नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए सर्वे कराकर सभी बैगा परिवारों को पक्का मकान स्वीकृत करने कलेक्टर को निर्देश दिए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अभियान चलाकर शत्प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने निर्देश दिए। उन्होंने भूमिधारक सभी किसानों का पट्टा बनाने और केवाईसी कराकर किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराने कहा। साथ ही वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से धान खरीदी के लिए 10 दिन के भीतर पंजीयन कराने वनमण्डलाधिकारी को भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने आवास पूर्ण कर चुके 15 हितग्राहियों को मंच से सांकेतिक रूप से आवास और चाबी का डेमो सौंपा। इसी तरह 15 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक सौंपा गया।
 
आवास मेले में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची , अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में स्थायी प्रतीक्षा सूची 47 हजार 245 एवं आवास प्लस में 15 हजार 190 परिवारों की है। जिले में कुल 27 हजार 608 आवास स्वीकृत किये गये थे, जिसमें 25 हजार 180 आवास अब तक पूर्ण करा लिये गये है। शेष प्रगतिरत् आवास को दीपावली तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
+ Load More