'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दयाबेन ने किया धमाकेदार डांस, अब वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को लोग उनके रोल के लिए खूब पसंद करते हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दिशा दर्शकों को हंसाती-गुदगुदाती रही हैं, लेकिन वे पिछले कुछ समय से शो का हिस्सा नहीं हैं। फैंस फिर से उन्हें शो में देखने के लिए बेसब्र हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली बार डांस करते हुए देखा गया है। उन्हें शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अक्सर गरबा करते हुए देखा गया है, लेकिन वे इस वीडियो में एक अलग तरह का डांस करती नजर आ रही हैं। वे मछुआरों वाला नाच करती दिख रही हैं। गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में उनका डांस फैंस को काफी भा रहा हैं।







.jpeg)












