BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिंधिया के समर्थन में 10 हजार कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

सिंधिया के समर्थन में 10 हजार कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा
Share

नईदिल्ली। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से दो दिन के लिए भोपाल के दौरे पर रहेंगे। जिसके बाद शुक्रवार को सिंधिया सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरे से पहले सिंधिया ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दूसरी ओर खबर है कि सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 
राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं.दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास सिंधिया फिर से बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफे राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक हुए हैं।

बंगलूरू गए कांग्रेस के 19 में से 17 विधायकों ने बुधवार को वीडियो जारी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया है। इन विधायकों ने कहा कि हम पूरी तरह से महाराज के साथ हैं। महाराज कहेंगे तो कुएं में भी कूद जाएंगे।

Share

Leave a Reply