नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शॉटगन से 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

शॉटगन से 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
Share

सैन डिएगो। अमेरिका में एक 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर गोलियां चला दी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ये मामला सैन डिएगो के बोस्टन अवेन्यू का है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के शॉन ताकेउची ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनका बच्चे मानसिक पीड़ा में है और उसने खुद को हथौड़े और चाकू से लैस कर लिया है।

सूचना मिलते ही अधिकारी लड़के के परिवार के घर पहुंचे जो बोस्टन अवेन्यू में स्थित है। ताकेउची ने कहा कि जब पुलिस पहुंची तो बच्चा आंगन में भाग गया और उसने खुद को एक छप्पर में छुपा लिया। जहां एक शॉटगन मौजूद थी। उन्होंने कहा कि लड़के ने शॉटगन उठाई और अधिकारियों पर दो राउंड गोली चलाई। ताकेउची ने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस अधिकारियों को गोली नहीं लगी। इस घटना की वजह से वहां दर्जनों पुलिस के वाहन खड़े हो गए। 

छप्पर के आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली कर दिया। सुबह 11:15 बजे लड़के ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाथों में हथियार लिए छप्पर से बाहर निकला। लड़के को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा इलाज के लिए उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा।

Share

Leave a Reply