नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

1200 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, सीबीआई में मामला दर्ज, जाने कहा का है यह मामला

 1200 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, सीबीआई में मामला दर्ज, जाने कहा का है यह मामला
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1200 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने गुरुवार देर रात चावल निर्यातक कंपनी अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की है। एफआईआर में कंपनी के प्रोमोटर करण चनाना और प्रबंध निदेशक रोजश अरोड़ा का भी नाम शामिल है। 

जांच एजेंसी ने कहा कि यह कैनरा बैंक समेत दर्जनभर बैंकों के साथ 1,200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का ममाला है। बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर दिल्ली-एनसीआर के आठ ठिकानों पर छापेमारी भी की है। इस एफआईआर में कंपनी के एमडी राजेश आरोड़ा, निदेशक करण चनाना, अपर्णा पूरी और जवाहर कपूर, पूर्व निदेशक अनिता डियांग और फाइनेंस हेड अक्षय श्रीवास्तव का नाम है। 

उल्लेखनीय है कि अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पिछले 27 साल से बासमती समेत अन्य किस्म के चावल का निर्यात करती है। बैंकों के साथ धोखाधड़ी का ये मामला पिछले साल 22 मई को एक फॉरेन्सिक ऑडिट में सामने आया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने अकांउट में हेराफेरी के साथ बैंक से फंड हासिल करने के लिए डॉक्युमेंट्स में गड़बड़ी की है। 

Share

Leave a Reply