प्लाटून कमांडर के खाते से 16 हजार पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर। प्लाटून कमांडर के खाते से दो बार में 16 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय सिविल लाइन स्थित प्लाटून कमांडर हरिशचंद्र सिन्हा 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 16 जनवरी को प्रार्थी के मोबाईल पर एसएमएस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा चारामा जिला कांकेर के खाता क्रमांक 11514919521 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल 16000 रूपये का आहरण कर मेरे साथ धोखाधडी किया गया है। जिसके संबंध में लिखित शिकायत आवेदन सिविल थाने में दर्ज की गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












