BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहाँ की राजधानी में हुआ भीषण बलास्ट से ढहे 2 मकान, 1 की मौत 4 घायल

यहाँ की राजधानी में हुआ भीषण बलास्ट से ढहे 2 मकान, 1 की मौत 4 घायल
Share

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर से होकर निकल रही ओएनजीसी की पाइपलाइन में आज अचानक ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना तीव्र था कि, वहां मौजूद दो मकान ढह गए। धमाके की आवाज कई किमी तक सुनी गई। इलाके में आग और धुआं फैल गया। एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। वहीं, चार के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। संवाददाता ने बताया कि, राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

यह घटना कलोल की गार्डन सिटी इलाके में हुई है। ब्लास्ट ओएनजीसी की पाइप लाइन में हुआ है।घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भीषण ब्लास्ट के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची है। हादसे में जहां मकान धराशायी हो गए, वहीं धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से निकल कर भागने लगे। लोगों का कहना है कि, धमाका इतना तेज था कि उनके घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। अब यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट रहे हैं। हालांकि, इस धमाके की वजह अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले सितंबर में भी गुजरात के सूरत में स्थित ओएनजीसी गैस प्लांट में भीषण आग लगी थी। तब भी आवाज प्लांट से काफी दूर तक सुनाई दी थी। हालाँकि, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया था और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा रात में होने की वजह से प्लांट में काम करने वाले लोग चपेट में आने से बच गए थे।

Share

Leave a Reply