स्पाइडरमैन बनने के लिए मकड़ी से 3 भाइयों ने कटवाया, फिर हुआ कुछ ऐसा
सूक्रह। इस वक्त पूरा देश कोरोना की मार सह रहा है कोरोना के चलते बहुत बुरा हल है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है जहां तीन भाई स्पाइडर मैन फिल्म देखकर स्पाइडर मैन बनने की कोशिश करने लगे। जी हाँ आपको बता दे की आठ, दस और बारह साल के तीन भाइयों ने फिल्म देख कर स्पाइडरमैन बनने की सोची और जानबूझकर एक मकड़ी से खुद को कटवाया।
खबरों के मुताबिक फिल्म में हीरो को मकड़ी के काटने के बाद स्पाइडरमैन बनता देखकर उन मासूमों को लगा कि वो भी ऐसा करके सुपरहीरो बन जाएंगे। तीनों भाइयों ने अभिनेता पीटर पार्कर (स्पाइडरमैन) जैसा सुपरहीरो बनने के लिए एक जहरीली काली मकड़ी को काटने के लिए उकसाया, उन्हें लग रहा था कि इससे वो भी स्पाइडरमैन के रूप में तब्दील हो जाएंगे।

जिस समय बच्चे मकड़ी को काटने के लिए उकसा रहे थे उस वक्त उनकी मां लकड़ी इकट्ठा करने घर से बाहर गई हुई थीं। मकड़ी के काटने के बाद तीनों भाइयों ने उसे मार दिया लेकिन उसके जहर की वजह से वो मांसपेशियों में दर्द, पसीना, बुखार और कंपकंपी से बुरी तरह पीड़ित हो गए। जब तीनों भाइयों की मां लकड़ी लेकर घर लौटीं तो उन्हें दर्द से रोते हुए पाया महिला तुरंत अपने तीनों बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची लेकिन दवा दिए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। फिर उन्हें लालागलगुआ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन वहां भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। तीनों भाइयों को फिर शहर के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें विषैले मकड़ी के काटने के लिए सीरम दिया गया जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ।







.jpeg)












