सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, पढ़े पूरी खबर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में आज सुबह 3 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खास जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के अंत में तीनों आतंकवादी मारे गए। तीनों आतंकियों की पहचान की जा रही है। बीते 10 दिनों में हुए कई मुठभेड़ और मंगलवार की मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को मिलाकर शोपियां जिले में कुल 17 आतंकवादी मारे गए हैं।
इससे पहले बीते हफ्ते बुधवार को शोपियां में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम, आर्मी की 44 आरआर और सीआरपीएफ ने सुबह सुगो इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी, जिसमें पांच आतंकी मारे गए थे।
डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल होते हुए सिंह ने कहा कि शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया। ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। वे हताश हुए हैं। अब वे निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से घाटी के लोगों में आंतकियों के प्रति गुस्सा है।
एक तरफ जहां घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकी सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। लगातार पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह तड़के जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सीम पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।







.jpeg)












