एयर इंडिया में कोरोना संक्रमित की यात्रा करने के चलते 36 यात्री व 4 क्रू मेंबर क्वारंटाइन
नईदिल्ली। देशभर में लॉकडाउन के बीच सोमवार को दो महीने बाद घरेलु विमान सेवाएं शुरू हुई। पहले ही दिन यात्रा करने वाला एयर इंडिया का एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यात्री एलायंस एयर सर्विस के सुरक्षा विभाग में तैनात है। यात्री पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। पीडि़त के साथ दिल्ली-लुधियाना की उड़ान में ग्यारह और लोग थे। हालांकि उनके सह-यात्रियों के नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विमान में सवार 36 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में रोका गया है। उधर, निजी एयरलाइंस इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नै-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में एक यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया।
24 साल का युवक मिला कोरोना संक्रमित चेन्नै से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद संभवत: यह संक्रमण का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि एक निजी विमानन कंपनी के विमान से आए 24 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों में संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। सोमवार को चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री यहां पहुंचे थे और तमिलनाडु सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सभी की कोरोना वायरस जांच की गई थी। मंगलवार को बलगम की जांच के नतीजे आए जिसमें 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला। संक्रमित व्यक्ति चेन्नै के एक होटल में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोयंबटूर में 21 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नै से प्रकाश में आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा।
इस बीच, दिल्ली और लुधियान की उड़ान में एक कोरोना मरीज के मिलने के बाद विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, सहयात्रियों की कोविड-19 जांच नेगेटिव आए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया की कार्गो फ्लाइट से ग्वांगझो गए 5 पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में घरेलू विमान सेवाओं की 25 मई को शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार ने एक तिहाई विमान सेवा को शुरू करने का फैसला लिया था। यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होने से लेकर मास्क पहनना जरूरी है।







.jpeg)












