BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत से 9 लोगों की मौत, जाने कहा की है यह दर्दनाक घटना

ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत से 9 लोगों की मौत, जाने कहा की है यह दर्दनाक घटना
Share

वाजिदपुर। उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के वाजिदपुर में सुबह करीब 5 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बालक भी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। खबर के मुताबिक यह सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाल रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा भयानक है कि कार से मृतकों के शव निकालने में काफी दिक्कत आ रही है। फिलहाल, कार को काटकर अभी तक तीन शवों को बाहर निकाला जा चुक है, बाकी फंसे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्श का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

Share

Leave a Reply