BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

9 साल का रेयान बना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेंट क्रिएटर

 9 साल का रेयान बना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेंट क्रिएटर
Share

नई दिल्ली। 9 साल का रेयान काजी यूट्यूब पर इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेंट क्रिएटर है। रेयान काजी ने 2020 में अपने यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा 29.5 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इससे वह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं। बता दें, रेयान के यूट्यूब चैनल का नाम ``रेयान्स वर्ल्ड`` है। रेयान काजी, जिनका असली नाम रेयान गुआन है, उन्होंने 2015 में यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया था जब वह सिर्फ चार साल के थे।

रेयान अपने यूट्यूब चैनल पर साइंस से जुड़े अलग अलग DIY एक्सपेरिमेंट करते हैं और मार्केट में आने वाले नए खिलौनों का रिव्यू भी करते हैं। इसके अलावा वो अपनी ऑडियन्स के मनोरंजन के लिए अलग अलग तरह का कंटेंट अपने चैनल पर डालते रहते हैं।

बता दें, रेयान के माता-पिता ने इस चैनल को 2015 में शुरू किया था और अभी इस चैनल को केवल 5 साल ही हुए हैं लेकिन इसके बाद भी उनके 27.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

आज तीसरी कक्षा में पढ़ना वाला रेयान अपने माता-पिता के साथ 9 यूट्यूब चैनल चलाता है। उनके कई वीडियो एक अरब से अधिक बार देखे जा चुके हैं। बीते तीन सालों से यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड रेयान ने अपने नाम रखा है।

Share

Leave a Reply