इस जिले में मिला एक कोरोना संदिग्ध मरीज, रैपिड टेस्ट के जाँच के बाद आगे की जाँच के लिए भेजा गया सैंपल
बीजापुर। छत्तिसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में एक खबर बीजापुर से आ रही है जहां एक कोरोना संदिग्ध मिला है। रैपिड टेस्ट किट में एक युवक की रिपोर्ट पॉजेटिव मिला है। युवक का सैंपल पॉजेटिव आने के बाद अब उसकी टेस्ट आरटी-पीसीआर के लिए भेजी गयी है। महारानी अस्पताल से टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही अब फैसला हो पायेगा कि युवक पॉजेटिव है या नहीं।
पढिये पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए हैदराबाद से युवक आया हुआ था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आने के बाद युवक के संपर्क में आये तीन और मज़दूरों को भी आइसोलेट किया गया। युवक का कुटरू के करकेली में रेपिड टेस्ट किया गया था। हालांकि युवक में कोरोना के लक्षण मिले थे। कुटरू में पदस्थ डॉक्टर देवेंद्र मोरला ने दी जानकारी।







.jpeg)












