BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट पर छिड़ी बहस, इस बार अक्षय कुमार से जुड़ा है मामला

अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट पर छिड़ी बहस, इस बार अक्षय कुमार से जुड़ा है मामला
Share

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स का निशाना बनते हैं। जूनियर बच्चन के जवाब भी हेडलाइन्स में रहते हैं। रीसेंटली एक फिल्म एग्जिबिटर ने अक्षय कुमार की तारीफ में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर अभिषेक ने जो जवाब दिया, उसे कुछ लोगों ने गलत ढंस से लिया। ट्विटर यूजर्स को लगा कि वह अक्षय कुमार की तारीफ नहीं सुन पा रहे।

अक्षय की तारीफ पर अभिषेक का जवाब-
फिल्म एग्जिबिटर अक्षय राठी ने ट्वीट किया, कितनी हैरानी की बात है कि अक्षय कुमार पूरी फिल्म जितने वक्त में खत्म कर लेते हैं बाकी ऐक्टर्स को इतना समय एक छोटा सीन कैसे करना है, ये सीखने में लग जाता है। इतना ही नहीं उनकी फिल्म ज्यादातर बड़ी हिट होती है। ज्यादा से ज्यादा ऐक्टर्स को बेहतर तरीके से प्लान करने की जरूरत है। इस पर अभिषेक ने जवाब दिया है, ये ठीक बात नहीं है, हर कोई अलग होता है। अलग-अलग इंसान अलग चीजों से मोटिवेटेड होते हैं। काम करने की रफ्तार भी अलग होती है।

अभिषेक ने गिनाईं अपनी फिल्में-
एक यूजर ने इस पर कॉमेंट किया है, भाई कोई अच्छे उदाहरण पेश करे तो तारीफ करनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं, आप स्लो हैं इसलिए बुरा लग रहा है। अभिषेक ने जवाब दिया है, महामारी के दौरान मैंने एक वेब सीरीज, एक डॉक्यूमेंट्री और 3 फिल्में पूरी कीं। ये रिलीज हुईं और वेब सीरीज, 1 फिल्म और डॉक्यूमेंट्री प्रमोट भी की। मुझे नहीं लगता कि स्पीड मेरी दिक्कत है।

अभिषेक ने की अक्षय की तारीफ-
क यूजर ने लिखा कि अभिषेक खुद नेपोटिजम के प्रॉडक्ट हैं और अक्षय कुमार को जज कर रहे हैं (बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया) इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा है, कोई भी जज नहीं कर रहा भाई साहब। अक्की भैया की वर्क एथिक और प्रफेशनलिजम काबिलेतारीफ है।

Share

Leave a Reply