पिकनिक मनाकर लौट रहे परिवार के साथ हुआ एक बड़ा हादसा,16 लोग घायल एक की मौत..
बालोद| रविवार को दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई वहीं 16 लोग घायल हो गए। पहली घटना में प्रीतम कुमार अपनी बाइक से डौंडीलोहारा से दल्लीराजहरा जा रहा था, तभी ग्राम सिवनी मार्ग तालाब के पास बिजली खंभे से बाइक टकरा गई जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। पिकनिक मनाकर लौट रहे 16 लोग पिकअप पलटने से घायल हो गए।
ग्राम कोटेरा के पास पलटी पिकअप
दूसरी सड़क दुर्घटना रात साढ़े सात बजे की है। खरखरा जलाशय से पिकनिक मनाकर लौट रही पिकअप ग्राम कोटेरा के समीप पलट गई जिससे वाहन में सवार 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाहन होटल संचालक दिलीप की बताई गई है। पिकअप पलटते ही मदद के लिए चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये हुए घायल
पिकअप में सवार घायलों में चंद्रबली पिता रज्जू भुआर्य (15) राजापारा, जयकिशन पिता बेदराम सेन (22) टिकरापारा, कौशल यादव पिता सुमन (21) राजापारा, पूनम पटेल पिता दुर्जन (21), जय नेताम पिता संतोष (18) टिकरापारा, ओमप्रकाश सिन्हा पिता अशोक (19) टिकरापारा, मनीष राजपूत पिता ध्रुव सिंह (19) रामनगर, निखिल पिता दीप कोसमा (16 ) राजापारा, विकास मानिकपुरी पिता संतोष (16 ), ओमप्रकाश साहू पिता शत्रुघन(15), जयेश कुमार पिता जीवनलाल भुआर्य (19), फागेन्द्र पिता भीमा मंडावी (15) सदर लाइन, रवि यादव पिता गणेश, योगेश पिता नरेंद्र कोलियारे (17) राजापारा, डोमेश कोसमा पिता देवा सिंह (18 ) राजापारा, इंद्रजीत पिता ढालसिंह राजपूत (19) राजापारा शामिल हैं।







.jpeg)












