जिले के इस स्कूल की इमारत में लगी भीषण आग, स्कूल की इमारत जल कर खाक
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत में आग लगने से जलकर खाक हो गई। बीती रात नादिगम शोपियां में एक प्राइमरी स्कूल की इमारत में आग लगने से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया, क्योंकि सड़कों में बर्फ जमी होने और फिसलन के वजह से दमकल की गाडियां मौके पर नहीं पहुंच सकी। आग इतनी भयानक थी कि स्कूल की इमारत जल कर खाक हो गयी।
स्कूल के रिकॉर्ड और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। आग के लगने के कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।







.jpeg)
.jpg)











