घर में लगी आग में झुलसने से युवक कि हुई मौत, जाने कहा कि है यह घटना...
नारायणपुर। जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम रानी कोंबो में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात समीर लकड़ा 45 वर्ष लकवा से ग्रस्ति युवक जिस घर में रहता था, उसमें आग लग गई, जिससे युवक भी जलकर राख हो गया।
घर में आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि युवक जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि युवक समीर लकड़ा लंबे समय से लकवा का शिकार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी की घटना से मकान में भी भारी क्षति पहुंची है।







.jpeg)












