देश छोड़ भाग खड़ा हुआ आरोपी नित्यानंद, उसके खिलाफ दर्ज है दुष्कर्म और अपहरण का मामला...
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने गुरुवार को नित्यानंद के देश छोड़कर भागने की पुष्टि की है। और आपको बता दे की नित्यानंद के उपर दुष्कर्म और अपहरण का मामला भी दर्ज है नित्यानंद के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को ही नित्यानंद के खिलाफ पुलिस ने एक फौजदारी मुकदमा दर्ज किया था। नित्यानंद पर अपना आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए कथित तौर पर बच्चों को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप भी लगा है। बता दें कि नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक वह पहले ही देश छोड़कर भाग गया है।
10 दिनों से बंधक थे बच्चे
पुलिस के मुताबिक बच्चों के अपहरण के मामले में नित्यानंद की दो महिला अनुयायियों साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर बच्चों को अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि एक फ्लैट और योगिनी सर्वज्ञापीठम आश्रम से छुड़ाए गए बच्चों के बयान के आधार पर ही नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 से 10 साल की उम्र के बच्चों को छुड़ाया। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 दिनों से ज्यादा वक्त से बंधक बनाकर रखा था और बाल श्रमिक के तौर पर काम कराया जाता था। अहमदाबाद (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक एस.वी. असारी के मुताबिक नित्यानंद विदेश भाग गया है और जरुरत पड़ने पर गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिये उसकी हिरासत हासिल करेगी। असारी ने यह भी कहा कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। उसे यहां ढूंढना वक्त की बर्बादी होगी।







.jpeg)












