एआईएसएफ ने कलेक्टोरेट का किया घेराव
सुकमा। 21 तारीख को जिले के दोरनापाल, छिंदगढ़, बुडदी और दोरनापाल से शुरू हुई एआईएसएफ की पद यात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आकर खत्म हुई। इसके बाद एआईएसएफ के कार्यकर्तों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया। घेराव से पूर्व एआईएसएफ की विशाल रैली को रोकने जगह- जगह सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। शहर के पावारास में रैली को रोकने का प्रयास किया गया।
कार्यकर्ता जवानों के घेरे को भेदते हुए जिला कार्यालय की ओर बढ़ गए। जिला मुख्यलय के मुख्य द्वार पर कार्यकर्तों को रोका गया। करीब एक घंटे तक पुलिस और कार्यकताओं के बीच झड़प होती रही। अंत मे कार्यकर्ताओ ने सड़क पर बैठ कर नारे बाजी करना शुरू कर दी ।







.jpeg)












