अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर चले गए: अमित जोगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। जोगी के निधन की खबर जैसे ही फैली समर्थकों और शुभचिंतक में शोक व्याप्त हो गया है। इधर अमित जोगी ने ट्वीट कर जोगी के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए।
अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा है-20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं, अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।
ज्ञात हो कि 09 मई को अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वे लगातार कोमा में चल रहे थे। उनके मस्तिष्क की गतिविधियां न के बराबर हो गई थी। उनके मस्तिष्क को जागृत करने हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों का प्रयास सफल नहीं हो सका। गुरूवार रात को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें एक विशेष इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य स्थिर हो गया था। आज दोपहर उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट आया और इसके बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।







.jpeg)












