BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अक्षय कुमार एक कॉमिडी फिल्म के लिए ले रहे है इतने करोड़ की फ़ीस, आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

अक्षय कुमार एक कॉमिडी फिल्म के लिए ले रहे है इतने करोड़ की फ़ीस, आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान
Share

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की एक कॉमिडी फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है इस फिल्म को जैकी और वासु भगनानी प्रड्यूस करने जा रहे हैं। खबर है कि अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फी दी जा रही है। जैकी भगनानी ने अक्षय की आने वाली फिल्म बेल बॉटम को भी प्रड्यूस किया है।

एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय से इस फिल्म की बात बेल बॉटम की शूटिंग शुरू होते समय ही की गई थी और एक लाइन में इस फिल्म के आइडिया के बाद अक्षय ने इस फिल्म को हां बोल दी थी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म का प्रॉडक्शन बजट 35-40 करोड़ के आसपास है लेकिन टोटल बजट 150 करोड़ रुपये पहुंच रहा है क्योंकि केवल अक्षय कुमार को फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फी दी जा रही है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि इस फिल्म को अक्षय कुमार केवल 45 दिन की शूटिंग में पूरा कर देंगे। इस कारण इस फिल्म में घाटा होने की गुंजाइश कम हो जाएगी क्योंकि फिल्म सैटलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से ही अपनी आधी लागत निकाल लेगी। बाकी की लागत थिअटर से निकल आएगी जो केवल 50-60 करोड़ के आसपास होगी। इस नजरिए से देखा जाए तो फिल्म के घाटे में जाने के चांस कम ही हैं।

पिछली बार पति पत्नी और वो डायरेक्ट कर चुके मुदस्सर अजीज की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जुलाई के आसपास शुरू होगी और अगस्त के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। माना जा रहा है कि इसे 2022 के शुरुआत में रिलीज किया जाएगा।

Share

Leave a Reply