एक लाख नौकरियां देगा अमेजऩ, जाने क्या है यह पूरा मामला
नईदिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस अब महामारी बन चुका है। इस वायरस की वजह से अब तक 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं। कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति आ गई है तो वहीं कई जगह सरकारों ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। ऐसे में लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर का सहारा ले रहे हैं।
इस हालात को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजऩ ने 1 लाख लोगों को हायर करने की योजना बनाई है। अमेजऩ की ओर से कहा गया कि अमेरिका में उनके पास काफी संख्या में पेंडिंग ऑर्डर हैं।
अमेजऩ की मानें तो लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। यही वजह है कि ई-क़ॉमर्स का सहारा लिया जा रहा है और उम्मीद से कई गुना अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। इसको पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की जरुरत है। ऐसे में हम अपने ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाने के लिए 1 लाख लोगों को हायर कर रहे हैं। ये कर्मचारी अमेजऩ के वेयर हाउस और डिलीवरी के लिए कार्य करेंगे। अमेजऩ के मुताबिक कर्मचारियों को 2 से 15 डॉलर प्रति घंटे का भुगतान किया जाएगा।







.jpeg)












