BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफ़ी पढ़े पूरी खबर

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफ़ी पढ़े पूरी खबर
Share

दिल्ली  जब कभी आप किसी को फोन करते हैं तो सबसे पहले क्या सुनते हैं अपने परिचित की आवाज या किसी और की। फोन करते ही अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कॉलर ट्यून को सुनना अब इरीटेशन बन गया है। हर कोई इस कॉलर ट्यून से परेशान है और इसे बंद करने की मांग कर रहा हैं। इसके लिए याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की हैं। लेकिन कोरोना गाइडलाइन्स के प्रति जागरुक करने के लिए इस कॉलर ट्यून को जारी रखा जा रहा है।
आज जब आप किसी को कॉल करते हो, तो कोरोना से जुड़ी एक कॉलर ट्यून आपको जरूर देती होगी। 'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड 19 की चुनौती का सामना कर रहा है। कोविड 19 अभी खत्म नहीं हुआ है..' अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कॉलर ट्यून को सुनना अब इरीटेशन बन गया है। हर कोई इस कॉलर ट्यून से परेशान है और इसे बंद करने की मांग कर रहा है, लेकिन कोरोना गाइडलाइन्स के प्रति जागरुक करने के लिए इस कॉलर ट्यून को जारी रखा जा रहा है। इसको लेकर अब दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकार्ताओं का कहना है कि इस कॉलर ट्यून को सुन सुनकर बोर हो चुके है, इसलिए इसे जल्द से जल्द हटाई जानी चाहिए। इसके अलावा, हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग की थी। यूजर के इस ट्वीट का जवाब बिग बी ने दिया था और परेशानी के लिए माफी भी मांगी थीं। अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'वो कॉलर ट्यून मेरा फैसला नहीं है। मुझसे सरकार ने कहा, कोरोना काल के चलते हम चाहते है कि कुछ डब्ल्यूएचओ की तरफ से एक कैंपेन के लिए ये शब्द बोल दीजिए, इसे हम एक वीडियो के रुप में देशभर में चलाएंगे। इसलिए मैंने कर दिया। अब उन्होंने इसे कॉलर ट्यून बना दिया। अब मैं क्या कर सकता हूं। मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। कोई लिखित-पढ़ित नहीं होती। बस कर देता हूं। अगर आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं माफी चाहता हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।'..


Share

Leave a Reply