कोरोना के बिच एक शर्मसार करने वाली खबर: स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पुलिस वालों पर हमला, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
इंदौर। कोरोना वायरस (कोविड-19) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य की सरकार कई प्रयास कर रही है केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन भी कर दिया है| इसी बिच इंदौर से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है की एक बार फिर इंदौर के चंदन नगर इलाके में पुलिस पर पथराव किया गया है। घरों के बाहर झुंड लगाकर खड़े लोगों को समझाने पुलिस निकली थी, इसी दौरान इलाके के लोगों ने पुलिस कर्मी पर पथराव किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की चंदन नगर टीआई ने इस घटना की पुष्टि की है, पुलिस ने हमला करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं 3 लोगों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। कोरोना महामारी से जूझ रहे प्रदेश में स्वास्थयकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमले को दुर्भाग्य जनक घटना बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले भी इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया गया था, इस घटना की पूरे देश में निंदा की गई थी, वहीं मध्यप्रदेश में ही राजधानी भोपाल में भी दो पुलिस वालों पर चाकू से हमला कर दिया गया था। इसके बाद यहां भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।








.jpeg)












