एक्सपायरी दवा खाने से एक मासूम की हुई मौत, तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया था अस्पताल में भर्ती...
अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक खबर मिल रही है की एक्सपायरी दवा खाने से एक बच्चे की मौत हो गई है| बताया जा रहा है खेलते वक्त बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी वाली दवा खिला दी थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला सूरजपुर के लब्जी गांव का है। यहां घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी दवा खिला दी। दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।







.jpeg)












