गोपाल मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा 28 को, जाने कहा की ये खबर..
प्राचीनतम गोपाल मंदिर पुरानीबस्ती रायपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के दूसरे दिन 28 अक्टूबर सुबह सोमवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर परिसर के भक्त डॉ. सुरेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से परंपरा रही है कि अन्नकूट के दिन गौ धन की मंदिर परिसर में पारंपरिक प्रसाद यथा दाल, चावल, खिचड़ी, बड़ा, पुड़ी, जिमीकांदा के सब्जी के उन्हें भोग बनाकर विधिवत पूजा कर अर्पित किया जाता है इस वर्ष भी गौ माताओं की एवं नंदी भगवान की विधिवत पूजा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में की जाएगी। उन्होंने गोपाल मंदिर के आसपास के रहने वालों से अधिक से अधिक संख्या में अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।







.jpeg)












