BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सामने आया एक और बड़ा बैंकिंग घोटाला: सीबीआई ने ट्रांसस्ट्रॉय लिमिटेड के खिलाफ दर्ज किया 7,926 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

 सामने आया एक और बड़ा बैंकिंग घोटाला: सीबीआई ने ट्रांसस्ट्रॉय लिमिटेड के खिलाफ दर्ज किया 7,926 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 7,926 करोड़ रुपए की कथित बैंक धोखाधड़ी को लेकर हैदराबाद के ट्रांसस्ट्रॉय (इंडिया) लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह देश के बड़े बैंक घोटालों में शामिल नीरव मोदी केस से भी बड़ा मामला है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने कंपनी और आरोपी निदेशकों के परिसरों की तलाशी ली और उसे अभियोजनयोग्य दस्तावेज मिले। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कंपनी, उसके अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक चेरूकुरी श्रीधर और अतिरिक्त निदेशक रयापति संबाशिवा राव एवं अक्किनेनी सतीश को नामजद किया है। आरोप है कि हैदराबाद की इस निजी कंपनी और उसके निदेशकों ने विभिन्न बैंकिंग व्यवस्थाओं के तहत ऋण लिया था।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ”केनरा बैंक की अगुवाई में बैंकों का समूह बनाया गया। यह भी आरोप है कि लेखा पुस्तिकाओं का फर्जीवाड़ा किया गया, स्टॉक विवरणों में जालसाजी की गई, तुलन-पत्र में छेड़छाड़ की गई और रकम को इधर-उधर ले जाकर प्राप्त किया गया, आदि बातें शामिल है।”

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि बैंक के सदस्यों को 7,926.01 करोड़ रुपए का चूना लगाकर निदेशकों ने पैसे गबन किया। गौड़ ने कहा, ”हैदराबाद और गुंटूर में निजी कंपनी /अन्य आरोपियों के परिसरों की तलाशी की गई जिससे अभियोजनयोग्य दस्तावेज मिले।” सीबीआई के अनुसार नीरव मोदी ने कथित रूप से 6000 करोड़ रुपए और उसके मामा ने 7080.86 करोड़ रुपए की हेराफेरी की थी।

Share

Leave a Reply