BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका: रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

 टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका: रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर
Share

नई दिल्ली। रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 
 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बुमराह के आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का दावा किया जा रहा है।बुमराह की स्कैन रिपोर्ट में स्ट्रेन नजर आ रहा है और भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें खिलाकर कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहता। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन बुमराह की चोट के बढऩे का खतरा मोल नहीं लेना चाहता।
 

जसप्रीत बुमराह को सिडनी में फील्डिंग के दौरान एबडॉमिनल स्ट्रेन हो गया था। वह ब्रिसबन टेस्ट में नहीं खेलेंगे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वह उपलब्ध रह सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। इसके साथ ही नवदीप सैनी भी टीम का हिसासा होंगे। शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन को भी 15 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
 

ध्यान देने की बात है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव के अलावा बल्लेबाज केएल राहुल भी सीरीज से पहले ही बाहर चुके हैं। वहीं सिडनी टेस्ट में चोट के बाद रविंद्र जडेजा भी ब्रिसबने टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

Share

Leave a Reply