BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकार का एक और बड़ा फैसला: एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ी

सरकार का एक और बड़ा फैसला: एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ी
Share

नई दिल्ली। सरकारी एविएशन कंपनी एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने इसके लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2020 कर दिया गया है. पहले ये 17 मार्च 2020 थी| आपको बता दें कि सरकार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी और संयुक्त उपक्रम एआईएसएटीएस की 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और एयरलाइंस का मैनेमेंट कंट्रोल भी खरीदने वाले के हाथ में ही रहेगा इसके लिए इच्छुक खरीदार अब 30 अप्रैल 2020 तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा कर सकते हैं| आपको बता दें कि एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस है इसके बेड़े में कुल 146 विमान हैं| साल 1932 में टाटा एयर सर्विसेज के तौर पर एयर इंडिया की शुरुआत हुई थी 1947 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया था और एक साल बाद इसका नाम बदलकर एयर इंडिया हो गया|

सरकार को अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री पूरा हो जाने का अनुमान है| एयर इंडिया को बेचने के लिए सरकार ने एफडीआई नियमों में बदलाव भी किया है| नए नियमों के तहत अब एनआरआई भी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एयर इंडिया में खरीद सकते हैं| इससे पहले एयर इंडिया में 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति थी वहीं अनुसूचित विमान कंपनियों में कुछ शर्तों के साथ 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है|

Share

Leave a Reply