BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अरविन्द केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा: 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

 अरविन्द केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा: 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 8 सालों में दिल्ली में उनकी पार्टी ने 3 बार सरकार बनाई है और पंजाब में मुख्य विपक्ष के तौर पर उभर कर आई है। अब 2022 में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के बहुत लोग रहते हैं और जबसे दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो यूपी के रहने वाले कई लोग और संगठन उनके पास आए और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए कहा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने उनके पास आए लोगों से पूछा कि आम आदमी पार्टी बहुत छोटी है और वह कैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ सकती है? अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनके इस सवाल के जवाब में लोगों ने कहा कि यूपी की जनता अब पुरानी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। यूपी के लोग आगे आएंगे और आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे तथा इन बड़ी पार्टियों को हराएंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने फरवरी 2020 के दौरान तीसरी बार सरकार बनाई है और पार्टी अपने विस्तार के लिए कई राज्यों में चुनाव भी लड़ रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जनाधार ठीक ठाक बढ़ा है और वहां पर वह मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। हालांकि पार्टी को अन्य राज्यों में ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। हाल ही में गोवा में हुए जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं और उन्हीं चुनावों के साथ उत्तराखंड और पंजाब में भी चुनाव होने हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ा है लेकिन उत्तर प्रदेश में फिलहाल जनाधार ज्यादा नहीं है। हालांकि उत्तराखंड में भी पार्टी ने अपना संगठन बढ़ाना शुरू किया है और हाल ही में पार्टी नेता तथा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड का दौरा किया था। 

Share

Leave a Reply