BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अथिया शेट्टी ने शेयर की कृष्णा श्रॉफ के साथ स्कूल के दिनों की मजेदार तस्वीर

 अथिया शेट्टी ने शेयर की कृष्णा श्रॉफ के साथ स्कूल के दिनों की मजेदार तस्वीर
Share

बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटियां अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ बचपन से दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर अथिया और कृष्णा दोनों ही काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में अथिया शेट्टी ने अपने स्कूल के दिनों की एक पुराना अनदेखी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ कृष्णा श्रॉफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को इन दोनों के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल अथिया ने यह तस्वीर एक फैन की मांग पर शेयर की थी जिन्होंने अथिया से उनके स्कूल के दिनों की कोई तस्वीर दिखाने को कहा था। इस तस्वीर में अथिया रोती हुई सूरत में दिख रही हैं जबकि कृष्णा श्रॉफ उन्हें परेशान करती दिखाई दे रही हैं।वैसे बता दें कि अथिया शेट्टी पिछले काफी दिनों से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि अथिया केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों की साथ में बहुत सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। केएल राहुल के बर्थडे पर भी अथिया ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया ने फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अथिया शेट्टी की फिल्म मुबारकां रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर थे। अथिया की पिछली फिल्म च्मोतीचूर चकनाचूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आई थी जिसमें उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना भी की गई थी।

Share

Leave a Reply