BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हो जाइये सावधान: आर्मी के भेस में ठग, लोगो को ऐसे बना रहे है OLX में शिकार

 हो जाइये सावधान: आर्मी के भेस में ठग, लोगो को ऐसे बना रहे है OLX में शिकार
Share

रायपुर। आनलाईन ठगी करने वाले गिरोह अब नए तरिके से लोगों को शिकार बना रहे है बता दे की ठगो ने ओएलएक्स का सहारा लिया है साथ ही इन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामान ही ओएलएक्स पर डाल रखे हैं जिससे खरीददार को भरोसा भी हो जाता है कि सामान सही है और सामान की कीमत कम होती है जिससे खरीददार खरीदने के लिए तैयार हो जाता है।

पढ़े यह खबर-
ऐसी घटना कोतबा के गौरव गुप्ता के साथ घटी इन्होंने ने ओएलएक्स में बुलेट बाइक की खोज की जिसमें इन्हें एक एड दिखा जो रायपुर लोकेशन पर दिखा गौरव ने काल करके बाइक लेने की इच्छा जाहिर की तो बेचने वाले ने गौरव का नंबर लेकर उनको गाड़ी के पेपर फोटो भेजें जिससे उन्हें यकीन हो गया कि हां एड सही है। बेचने वाला रायपुर आर्मी का हूं मुझे जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर हो जाने के कारण बाईक बेचना है कहकर बाइक देने के लिए तैयार हो गया और खास बात यह है कि गिरोह के लोग अपने वाट्सएप के प्रोफाईल में फौजी का फोटो लगाकर रखे हैं जिससे लेने वाले को और भरोसा हो जाता है। गौरव ने गिरोह के सदस्य से बात कर रायपुर से हेंड टू हेंड बाईक लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन गिरोह के सदस्य ने बताया कि आर्मी कैम्प में आना मना है आप आर्मी आफिस के अकाउंट नंबर में 5000 रुपए डलवा दीजिए आपको रायपुर से आपके पते पर बाईक कुरियर से भेज दिया जाएगा और बार बार पैसे डालने के लिए जोर दिया गया। 

इसी बीच गौरव ने आनलाईन मार्केटिंग बिजनेसमैन वक्रांगी केंद्र रवि से संपर्क किया और ओएलएक्स के एड के बारे में जानकारी दिया कि सस्ते में बुलेट मिल रही है रवि ने भी उस नंबर पर काल करके बाइक लेने की इच्छा जाहिर की और बेचने वाले का वहीं जवाब था मतलब इंसान थोड़ी होशियारी न दिखाए तो पैसे सीधे गिरोह के लोगों के पास पहुंच जाएगा ओएलएक्स में भी इस तरह की धोखाधड़ी से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है साथ ही आर्मी के नाम से धोखाधड़ी की जा रही जिससे आर्मी की छवि को भी धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है इसी तरह से ओएलएक्स में कैमरा,मोबाइल,लैपटॉप, बाईक बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जिनसे लोगों को जागरूक होना जरूरी है। 
 

Share

Leave a Reply