सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सेना में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमिशन, जाने पूरी खबर...
नई दिल्ली। खबर मिल रही है की सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सरकार को आदेश दिया है कि महिलाओं को सेना में स्थायी कमिशन दिया जाए।
पढ़े पूरी खबर-
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 14 साल से ज्यादा सेना में काम कर चुकी महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिलाएं 20 साल तक सेना में काम कर सकेंगी और पेंशन ले सकेंगी। महिलाएं डायरेक्ट कॉम्बेट ऑपरेशंस में शामिल नहीं हो सकेंगी। इसका मतलब महिलाएं सेना के युद्ध अभियान में शामिल नहीं हो सकेंगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को 10 विभागों में स्थायी कमिशन मिले। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा है कि उसने मार्च 2019 के आदेश को अभी तक लागू क्यों नहीं किया है। रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट के मार्च 2010 के उस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने सेना को अपनी सभी महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया था।







.jpeg)












